फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 24-Dec-2025

Bihar: सड़क किनारे खड़ी कार में डंफर ने मारी टक्कर, चालक घायल; ग्रामीणों ने भाग रहे डंफर चालक को पकड़ा

Bihar: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने भाग रहे डंफर चालक का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:57 PM, 24-Dec-2025

Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट पर बुधवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने कंप्यूटर दुकान पर बैठे भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:50 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

Bihar: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंद में शतक और 84 गेंद में 190 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उनकी पारी से बिहार ने 574 रन बनाकर घरेलू क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:06 PM, 24-Dec-2025

Bihar Politics: 'नीतीश कल भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे मुख्यमंत्री', पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

Bihar: औरंगाबाद में आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार कल भी मुख्यमंत्री थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने महिला रोजगार योजना को क्रांतिकारी बताया, राजद से बगावत को मजबूरी कहा और चेतन आनंद की जीत को पूरी तरह वैध करार दिया। और पढ़ें

08:52 PM, 24-Dec-2025

Bihar: दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर हत्या के आरोप में बवाल, शव रखकर परिजनों ने किया हाईवे जाम

Bihar: दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर रसोइए रामसेवक राम की संदिग्ध मौत के विरोध में परिजनों ने शव रखकर घंटों हाईवे जाम किया। इस मामले में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार पर हमला बोला।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:38 PM, 24-Dec-2025

Bihar: सुपौल में इंस्टाग्राम की दोस्ती से जन्मा प्यार, दो युवतियों ने मंदिर में की शादी; आपस में थामा हाथ

Bihar: सुपौल में दो युवतियों ने इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद आपसी सहमति से मंदिर में समलैंगिक विवाह किया। सात फेरे गैस चूल्हे के चारों ओर लिए गए। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। और पढ़ें

08:25 PM, 24-Dec-2025

Bihar: चोरी की लाखों रुपए की चांदी लेकर तस्कर पकड़ा, पुलिस ने गिरोह की कुंडली खंगालना शुरू किया

Bihar: मुजफ्फरपुर के अघोरीया बाजार से चोरी की ज्वेलरी की तस्करी कर रहे आनंद कुमार को पकड़ लिया गया। उसके पास से करीब आधा किलो गलाई हुई चांदी बरामद हुई। पुलिस आरोपी और तस्करी गिरोह की जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:24 PM, 24-Dec-2025

Bihar: नल-जल योजना में मजदूरी घोटाला, ठेकेदार पर 19.95 लाख का लगा जुर्माना; श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई

Bihar: शेखपुरा जिले में नल-जल योजना के तहत पंप ऑपरेटर को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने पर श्रम विभाग ने ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई की है। बकाया 1.90 लाख रुपये के बदले दस गुना जुर्माना लगाते हुए 19.95 लाख रुपये भुगतान का आदेश दिया गया है। और पढ़ें

07:16 PM, 24-Dec-2025

Bihar: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में नेपाल के विराटनगर में आक्रोश, VHP ने किया प्रदर्शन

Bihar: नेपाल के विराटनगर में बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के युवाओं ने मार्च निकाला। पंचमुखी मंदिर से निकले प्रदर्शन में नारेबाजी, पुतला-दहन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। और पढ़ें

07:07 PM, 24-Dec-2025

Bihar Crime: सीमावर्ती इलाके में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Bihar Crime: सीमावर्ती फुलकाहा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया। जब्त नशे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। और पढ़ें

06:47 PM, 24-Dec-2025

BJP Bihar: अगले साल यहां भी सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा; पंचायतों में परचम की रणनीति हो रही तैयार

Nitin Nabin Plan : भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के बाद अपने प्रदेश के पहले दौरे में बिहार में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में परचम की बात कही। क्या है यह प्लान, समझिए तैयारी।
  और पढ़ें

06:05 PM, 24-Dec-2025

Bihar Accident: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सड़क हादसा, बाइक-टेंपो की टक्कर में पांच लोग हुए घायल

Bihar: हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर काजीपुर थाना क्षेत्र में बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए। डायल 112 की मदद से सभी को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, दो की हालत नाजुक है। और पढ़ें

05:43 PM, 24-Dec-2025

Bhumihar Brahmin: बाभन हैं 'भूमिहार' नहीं, इस बात पर बिहार में क्यों नहीं थम रहा हंगामा? सिन्हा का मरहम नाकाफी

Bihar News : दो दिन पहले बतौर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी जाति की एक आवाज पर ध्यान दिया। मौके पर मरहम भी लगाया। मगर, बिहार की बाभन जाति का हंगामा थम नहीं रहा। शुरुआत दो साल पहले हुई। अंत कब होगा? और पढ़ें

05:37 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: काम करने के दौरान अचानक गिरी महिला, अस्पताल पहुंचते गई जान; ठंड लगने से जान जाने की आशंका

Bihar: मृतका के भाई मनोरंजन कुमार ने बताया कि पूजा की तबीयत अचानक बिगड़ी और वह काम करते-करते गिर गई। परिजनों का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण ही उसकी मौत हुई प्रतीत होती है। और पढ़ें

05:26 PM, 24-Dec-2025

Bihar: जहानाबाद के बराबर पर्वत पर बानावर महोत्सव का आयोजन, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन

Bihar: जहानाबाद के बराबर पर्वत पर बानावर महोत्सव आयोजित हुआ। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने उद्घाटन किया। पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी और सत्येंद्र संगीत ने प्रस्तुति दी। विकास कार्य, रोपवे व सौंदर्यीकरण योजनाओं की भी जानकारी दी गई। और पढ़ें

05:04 PM, 24-Dec-2025

Bihar: दुष्कर्म मामले में विधि विवादित किशोर को 12 साल की कारावास, शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण

Bihar: जहानाबाद में शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने वाले विधि विवादित किशोर को किशोर न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम के तहत 12 वर्ष कैद और 50,000 अर्थदंड की सजा सुनाई। पीड़िता को ₹4 लाख सहायता राशि भी दी गई। और पढ़ें

04:37 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: सीवान में कृषि यंत्रीकरण मेले का आयोजन, 91 आधुनिक कृषि यंत्रों का किया गया प्रदर्शन

Bihar: सीवान में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित, 91 आधुनिक कृषि यंत्र प्रदर्शित। किसानों को आधुनिक यंत्रों से आय बढ़ाने और लागत कम करने के लिए प्रेरित किया गया। उपकरणों पर 50% तक अनुदान, दो हजार किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया। और पढ़ें

04:16 PM, 24-Dec-2025

Bihar: तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, दरबार में टेका माथा

Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर अरदास की। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। और पढ़ें

03:50 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: सीवान में पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश, भाकपा (माले) का आरोप

Bihar: भाकपा (माले) ने सिवान जिला प्रशासन पर पार्टी नेताओं विकास यादव और सोहेल मांझी को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और नेताओं को सुरक्षा देने की मांग की है। और पढ़ें

03:24 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: व्हीलचेयर नहीं मिली...मजबूर बेटी को पिता कंधे पर उठाकर ले गया; सिस्टम ने थमा दी मजबूरी की तस्वीर

Bihar: सासाराम सदर अस्पताल में बुनियादी सुविधा की कमी उजागर हुई, जब फ्रैक्चर पीड़ित बेटी के इलाज के लिए आए पिता को व्हीलचेयर नहीं मिली। मजबूरी में वह बेटी को कंधे पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकता रहा। और पढ़ें

02:53 PM, 24-Dec-2025

Beauty Parlour संचालिका पर एसिड अटैक, Patna Police ने किया खुलासा..दो महिला गिरफ्तार

पटना मोकामा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर हुए तेजाब हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के शक में रची गई इस साजिश में पीड़िता के साथ मौजूद दो महिलाओं की संलिप्तता सामने आई है। और पढ़ें

02:40 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: खाद माफियाओं की मनमानी, यूरिया–डीएपी के नाम पर किसानों से खुली लूट

बाढ़ अनुमंडल में किसानों को यूरिया और डी.ए.पी खाद खरीदने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदार खाद की किल्लत का फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं या यूरिया के साथ अन्य घोल लेने को मजबूर कर रहे हैं। और पढ़ें

02:18 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: घर में लगी आग से दंपति की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

बिहार के गयाजी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार देर शाम घर में अचानक आग लगने से झुलसकर प्रमोद साव और उनकी पत्नी की मौत हो गई। आग विद्युत चिंगारी से भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। और पढ़ें

01:51 PM, 24-Dec-2025

Bihar: अब किस नेता ने छोड़ा राजद? लालू के दिल्ली और तेजस्वी के विदेश जाते ही पार्टी में भगदड़

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद से तेजस्वी यादव ने मीडिया से तो दूरी बनाई ही, साथ ही साथ बिहार और पार्टी से भी दूरी बना ली है। लालू प्रसाद दिल्ली में हैं और तेजस्वी विदेश घूम रहे हैं। और इधर नेता पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं। और पढ़ें

01:50 PM, 24-Dec-2025

Bihar: बिहार में तकनीकी-मेडिकल शिक्षा की नई उड़ान, CM नीतीश ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 दिसंबर 2025 को मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। और पढ़ें

01:26 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: निर्माणाधीन प्लांट के मजदूर की संदिग्ध मौत, साथी मजदूरों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के पानापुर में निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट में कार्यरत 33 वर्षीय मजदूर राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। और पढ़ें

01:20 PM, 24-Dec-2025

एक घंटे भी नहीं रह पाया वैभव का रिकॉर्ड: विजय हजारे में छाए बिहारी, गनी ने 32 तो किशन ने 33 गेंद में जड़ा शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का एक दिन भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले वैभव सूर्यवंशी के 36 गेंदों के शतक का रिकॉर्ड बना, जिसे कुछ ही समय बाद बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक जड़कर तोड़ दिया। इसके बाद झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने 33 गेंदों में शतक लगाकर दिन को और खास बना दिया। एक ही दिन में तीन विस्फोटक शतकों ने लिस्ट-ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की ताकत और गहराई को दर्शा दिया। और पढ़ें

01:12 PM, 24-Dec-2025

Bihar: धाप बाजार में कपड़े की दुकान राख, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के धाप बाजार में मंगलवार की देर रात एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक दिनेश महतो को करीब 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। और पढ़ें

12:33 PM, 24-Dec-2025

Bihar Politics: 'देशभक्ति के बदले देशद्रोह का काम..' राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, " ये राहुल गांधी देश भक्ती के बदले देशद्रोह का काम करते हैं। कोई भी विपक्ष का नेता देश के बाहर जाकर देश को गाली नहीं दे सकता है। और पढ़ें

12:31 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: महनार में बंद घर बना चोरों का निशाना, सेवानिवृत्त दरोगा के आवास से लाखों की चोरी

वैशाली जिले के महनार सिनेमा रोड स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने वार्ड संख्या 10 में अज्ञात चोरों ने मिजोरम पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा मिथलेश झा के बंद घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। और पढ़ें

12:20 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: भीषण ठंड के बीच प्रशासन के आदेश की अनदेखी, निजी स्कूलों पर उठे सवाल

बिहार में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए बांका जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। और पढ़ें

12:13 PM, 24-Dec-2025

Bihar News: मधुबनी प्राइवेट बस स्टैंड में लगी भीषण आग, 15 दुकानें और एक बस जलकर खाक

मधुबनी शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप देर रात भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग की शुरुआत मसूद अनवर उर्फ मिट्ठू के गैरेज से हुई, जिसने देखते ही देखते आसपास की करीब 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। और पढ़ें

12:11 PM, 24-Dec-2025

Bihar Weather: शीतलहर का प्रकोप जारी, बर्फीली हवाओं से जनजीवन बेहाल

मुजफ्फरपुर जिले में भीषण शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है और ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लगातार गिरते तापमान, बर्फीली पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। और पढ़ें

11:35 AM, 24-Dec-2025

Bihar News छात्र जदयू नेता पर जानलेवा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने अहले सुबह छात्र जदयू से जुड़े एक नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई, जब घायल युवक सोनू कुमार जिम करने जा रहा था। और पढ़ें

11:19 AM, 24-Dec-2025

विजय हजारे ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में लगाया शतक, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, रिकॉर्ड 15 छक्के जड़े

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज शतक है। एशिया कप फाइनल की निराशा के कुछ दिन बाद आई यह पारी उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा का बड़ा प्रमाण बनी। और पढ़ें

10:49 AM, 24-Dec-2025

Bihar News: माता के दरबार में पहुंचे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई

Nitin Nabin Bihar Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी बनने के पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन ने आज माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत में बीएलए दो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  और पढ़ें

10:13 AM, 24-Dec-2025

Bihar News: सदर अस्पताल में चोरों का दुस्साहस, काट ले गए मरीजों की जान बचाने वाला ऑक्सीजन पाइप; मची अफरातफरी

बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल में अज्ञात चोरों ने मरीजों की जान बचाने वाले ऑक्सीजन पाइप को काटकर चोरी करने की कोशिश की। घटना बच्चा वार्ड के पीछे पोस्टमार्टम रूम की तरफ हुई। और पढ़ें

10:12 AM, 24-Dec-2025

Bihar: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य का हुआ तबादला, जानें क्यों विभाग ने उठाया ये कदम

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी का तबादला विज्ञान, प्रोद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने किया। उन पर 27 लाख रुपये से अधिक का भुगतान बिना तकनीकी सत्यापन के करने, अधिवक्ताओं के मामलों में विभाग को अंधेरे में रखने और सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप था। और पढ़ें

10:12 AM, 24-Dec-2025

Bihar: बल्ब, बेडशीट और कप तक गायब...शिक्षा संस्थान में शिक्षक ही बने अपराधी, सीसीटीवी में हुई घटना कैद

अररिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण के दौरान चार शिक्षकों द्वारा सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में शिक्षकों को बल्ब, बेडशीट, चाय के कप और हैंडवाश डिस्पेंसर जैसी सामग्री ले जाते हुए देखा गया। और पढ़ें

09:27 AM, 24-Dec-2025

Bihar Weather: बिहार के इन 17 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पटना में आज भी शीत दिवस; जानिए मौसम का हाल

Weather News Update: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने को कहा गया है। और पढ़ें

08:59 AM, 24-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शीतलहर का कहर, बर्फीली हवाओं से जनजीवन बेहाल, स्कूल बंद

मुजफ्फरपुर जिले में भीषण शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है और ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लगातार गिरते तापमान, बर्फीली पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। और पढ़ें

08:58 AM, 24-Dec-2025

Bihar: साथ जीने का वादा निभाया, पत्नी की शवयात्रा से पहले पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

मुंगेर शहर के लल्लू पोखर मोहल्ले में एक अत्यंत मार्मिक घटना ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया। सोमवार को 82 वर्षीय अहिल्या देवी के निधन के बाद मंगलवार को उनकी शवयात्रा की तैयारी चल रही थी, तभी उनके 87 वर्षीय पति, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लॉ कॉलेज मुंगेर के पूर्व प्रोफेसर विश्वनाथ सिंह ने भी अंतिम सांस ले ली। और पढ़ें

07:48 AM, 24-Dec-2025

Bihar: सरकारी भवन में ही बैठेंगे राजस्व कर्मी, 10 दिन में निपटेंगे लंबित म्युटेशन मामले, डीएम का सख्त आदेश

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी राजस्व कर्मचारी प्रतिदिन केवल सरकारी भवन में ही उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। और पढ़ें

07:45 AM, 24-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था, परिणामों में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और छात्रों की अनसुनी के खिलाफ शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए) ने जोरदार प्रदर्शन किया। सारण, सिवान और गोपालगंज से पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें