फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:25 PM, 20-Dec-2025

Bihar: एक साल से बना रहा था शादी का दबाव, मना किया तो हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड स्थित केपीएन प्लस टू विद्यालय में एक महिला शिक्षिका के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय में ही कार्यरत सहायक शिक्षक शंभू कुमार साह ने कक्षा में घुसकर शिक्षिका पर हमला किया।

और पढ़ें

10:22 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: जांच ड्यूटी से लौट रहे परिवहन विभाग के ईएसआई पर हमला, एक अपराधी गिरफ्तार

परिवहन विभाग में कार्यरत ईएसआई मनोज कुमार पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब वे डोभी चेकपोस्ट पर जांच ड्यूटी पूरी कर बोधगया थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव स्थित अपने आवास लौट रहे थे। और पढ़ें

09:57 PM, 20-Dec-2025

Bihar: काम पर गए थे कमाने, लौटे कफन में, नागपुर के सोलर प्लांट में मुजफ्फरपुर के दो युवकों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित अबाडा सोलर प्लांट में पानी की टंकी गिरने से हुए भीषण हादसे ने मुजफ्फरपुर में कोहराम मचा दिया है। हादसे में बिहार के छह मजदूरों की मौत हुई, जिनमें मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के दो युवक शामिल हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:39 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: जिस केस ने मचाया था हड़कंप, उसी AK-47 मामले में सभी आरोपी बरी

मुंगेर के 2018 के बहुचर्चित ए–के–47 बरामदगी मामले में बड़ा फैसला आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रवाल दत्ता की अदालत ने मुफस्सिल थाना से जुड़े इस मामले में सभी 10 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। और पढ़ें

09:28 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: ठंड से राहत के लिए प्रशासन सख्त,बेगूसराय में 22–24 दिसंबर तक स्कूल बंद

बेगूसराय जिले में भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 22 से 24 दिसंबर तक पढ़ाई पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:21 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: संस्कृत विद्यालयों का नया स्वरूप, मॉडल स्कूल, नया सिलेबस और बेहतर सुविधाओं के साथ विकास की योजना

बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा समस्तीपुर पहुंचे और संस्कृत विद्यालयों के विकास पर हेड मास्टरों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि 47 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा और 50 हाई स्कूलों को 10+2 स्तर तक अपग्रेड किया जाएगा। और पढ़ें

07:58 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: नावादा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहे ASI की सड़क दुर्घटना में मौत

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के छपरा–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर नावादा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) लालू साह की मौत हो गई। और पढ़ें

07:54 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे संगठन, दरभंगा में जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में दरभंगा में विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। दारू भट्टी चौक से लोहिया चौक तक निकाले गए मार्च में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। और पढ़ें

07:44 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: घर में घुसकर गला रेतकर हुई हवलदार की निर्मम हत्या, गांव में दहशत

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में झारखंड पुलिस में पदस्थापित चालक हवलदार पशुपति नाथ तिवारी की अज्ञात अपराधियों ने उनके ही घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। और पढ़ें

07:32 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज, साहित्य और संस्कृति के नए अध्याय की हुई शुरुआत

नालंदा जिले में 21 से 25 दिसंबर तक पहली बार आयोजित हो रहा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल (NLF) साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में एक नई शुरुआत है। राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य नालंदा की प्राचीन बौद्धिक परंपरा को पुनर्जीवित करना और आधुनिक साहित्यिक विमर्श को एक मंच प्रदान करना है। और पढ़ें

05:42 PM, 20-Dec-2025

Ishan Kishan : ईशान किशन के पिता ने दो दिन पहले क्या कहा, जो आज सच हुआ; बोले- इस बार बड़ा धमाल

Bihar News: टीम इंडिया में वापसी के बाद प्रणय कुमार पांडे ने कहा कि बचपन से ही ईशान का रुझान क्रिकेट की ओर रहा है। परिवार ने हमेशा उसे सकारात्मक माहौल और मानसिक मजबूती दी, ताकि वह हर चुनौती का सामना कर सके। और पढ़ें

05:35 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: नेपाल में गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण, मुंगेर के राहुल कुमार ने देश का मान बढ़ाया

नेपाल के पोखर इंडोर स्टेडियम में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित चार दिवसीय साउथ एशियन गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। और पढ़ें

05:28 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: लाखों की चोरी ने हिला दिया छपरा, घरों में तोड़फोड़ और गहनों की लूट

छपरा जिले के मढ़ौरा और नगरा थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी किया। और पढ़ें

05:20 PM, 20-Dec-2025

Bihar: जमीनी विवाद का भयावह अंजाम, दिनदहाड़े गयाजी में गोलीबारी, वायरल हुआ वीडियो

बिहार के गयाजी में बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद के पास जमीनी विवाद हिंसक रूप ले गया। दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

05:18 PM, 20-Dec-2025

Video: बिहार के इस जिले में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली

Video: बिहार के इस जिले में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली और पढ़ें

05:02 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: संपत्ति के लालच में रिश्तों का खून, बेटे ने पिता को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

जहानाबाद जिले के मिश्र बीघा गांव में संपत्ति विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक बेटे ने अपने ही पिता पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में पिता राजू कुमार को चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। और पढ़ें

05:01 PM, 20-Dec-2025

IAS Abhishek Singh Interview: जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले IAS अभिषेक सिंह? | Jitan Ram Manjhi

IAS Abhishek Singh Interview: जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले IAS अभिषेक सिंह? | Jitan Ram Manjhi और पढ़ें

04:56 PM, 20-Dec-2025

Bihar: अज्ञात वाहन की टक्कर से मछुआरे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; पटना ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सुपौल–सहरसा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मछुआरे राजदेव मुखिया की मौत हो गई। और पढ़ें

04:11 PM, 20-Dec-2025

Bihar: मामूली पैसे का विवाद बना मौत की वजह, युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन बाजार में पेप्सी का पैसा मांगने पर दो युवकों ने दुकानदार युवक अरविंद कुमार यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। सड़क पर पटक-पटक कर की गई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

03:28 PM, 20-Dec-2025

Bihar Politics: नीतीश कुमार पर लगे आरोपों को प्रोफेसर रहमान ने बताया गलत

बिहार में हिजाब विवाद ने पकड़ा तूल, प्रोफेसर रहमान ने मामले पर प्रतिक्रिया दीसीएम पर लगे आरोपों को बताया गल. और पढ़ें

03:15 PM, 20-Dec-2025

BSEB Sakshmta Result 2025: सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 33 फीसदी परीक्षार्थी ही पास

BSEB Sakshmta 4 Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा, 2025 (चुतर्थ) का परीक्षाफल आज जारी कर दिया गया। परिणाम प्रकाशित कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर

  और पढ़ें

02:50 PM, 20-Dec-2025

Bihar Crime: मुंगेर में बंद घर पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर लाखों पर हाथ साफ; पुलिस ने बढ़ाई गश्ती

Bihar Crime: मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के शिवरामपुर टोला फरदा में अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक बाहर गए थे। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच जारी है। और पढ़ें

02:28 PM, 20-Dec-2025

ED Action: सट्टेबाजी एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ की संपत्ति जब्त

Bihar News: सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। नेहा शर्मा पर एप के प्रचार और उससे प्राप्त राशि को अवैध तरीके से निवेश करने का आरोप है। और पढ़ें

01:26 PM, 20-Dec-2025

Bihar Fire News: तेजस्वी यादव की विधानसभा क्षेत्र में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 20 घर जलकर राख; अफरातफरी

Bihar News: वैशाली के राघोपुर दियारा स्थित माली टोला में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें 20 घर जलकर राख हो गए। करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। पीड़ित मजदूर परिवारों को अब तक राहत नहीं मिली। और पढ़ें

01:02 PM, 20-Dec-2025

Bihar Accident: अररिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर

Bihar News: अररिया के रानीगंज–सर्सी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:42 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: परिवार के शादी से इनकार ने तोड़ा हौसला, प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Bihar: अररिया जिले के सिकटी प्रखंड में परिवार के विरोध से आहत एक प्रेमी युगल ने कीटनाशक जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

और पढ़ें

12:40 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: पटना में पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल; शव मिलने के बाद आक्रोशित हो गए थे ग्रामीण

Patna Police: घटना के बाद लखीपुर गांव में तनाव है। पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है। हमला करने वालो 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह सब हुआ है। और पढ़ें

12:03 PM, 20-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत पर बवाल, डॉक्टर की जगह कंपाउंडर कर रहे थे इलाज; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 22 वर्षीय युवक की मौत पर बवाल मच गया। परिजनों ने डॉक्टर की जगह कंपाउंडर से इलाज कराने और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:37 AM, 20-Dec-2025

Bihar News: हाजिरी बनाकर घूमने चली गईं शिक्षिका, बच्चों की पढ़ाई छोड़ सैर करती दिखीं; शिक्षा विभाग सख्त

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बीपीएससी चयनित शिक्षिका पर हाजिरी बनाकर गायब रहने का आरोप लगा है। पढ़ाने के समय बेतिया में घूमने का सीसीटीवी वीडियो सामने आने पर शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। और पढ़ें

10:57 AM, 20-Dec-2025

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की सास का निधन, IGIMS में ली अंतिम सांस; बेटे के साथ बांस घाट पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार शाम को उन्होंने पटना के आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली। आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे के साथ अंतिम दर्शन करने बांस घाट पहुंचे। और पढ़ें

10:27 AM, 20-Dec-2025

Bihar Weather: बिहार में आज भी कोहरे का अलर्ट, पटना में आठ डिग्री तक गिरा पारा; 22 दिसंबर तक ऐसा ही हाल रहेगा

Weather Forecast: बिहार में आज भी कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील है कि वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन हर हाल में करें। और पढ़ें

09:37 AM, 20-Dec-2025

Bihar Weather: पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आज भी कोहरा; शीत दिवस जैसे हालात, जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आज भी कोहरा; शीत दिवस जैसे हालात, जानिए मौसम का हाल और पढ़ें

09:12 AM, 20-Dec-2025

Bihar Accident: पटना से लौट रहे डीएसपी की बोलेरो ट्रक से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; अस्पताल में भर्ती

Bihar Accident: मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के पास सड़क हादसे में भभुआ मुख्यालय डीएसपी, एक इंस्पेक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। पटना से लौटते समय डीएसपी की बोलेरो ट्रक से टकरा गई। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया।

और पढ़ें

08:34 AM, 20-Dec-2025

Bihar Crime: नए साल पर शराब तस्करों की साजिश नाकाम, 10 लाख की शराब जब्त, चार गिरफ्तार; पुलिस की कार्रवाई

Bihar Crime: नए साल से पहले मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की। बंगाल नंबर ट्रक और एसयूवी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किए गए। शराब बंगाल बॉर्डर से लाकर मुजफ्फरपुर में सप्लाई की जानी थी। और पढ़ें

08:16 AM, 20-Dec-2025

Bihar Crime: खुद को दरोगा बताकर धमकाने की कोशिश नाकाम, उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर को दबोचा

Bihar Crime: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने फर्जी दरोगा बनकर शराब तस्करी कर रहे युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया। कार से 31.320 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों से नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है। और पढ़ें

07:59 AM, 20-Dec-2025

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में शीतलहर का प्रकोप तेज, घना कोहरा और पछुआ हवा बनी मुसीबत; पारा लुढ़का

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। तापमान गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया है। सड़कों पर सन्नाटा है, वाहनों की रफ्तार थमी है। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

07:48 AM, 20-Dec-2025

Bihar News: वीटीआर के जंगल से भटका भालू बना जानलेवा खतरा, खेत की ओर गई युवती पर किया हमला; गांव में दहशत

Bihar: वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना से सटे शेवरही बरवा गांव में जंगली भालू ने खेत जा रही युवती पर हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हुई और सदर अस्पताल बेतिया रेफर की गई।  और पढ़ें

07:16 AM, 20-Dec-2025

Bihar Crime: पटना में नशेड़ी युवक का आतंक, ईंट-पत्थरों से पीटकर व्यक्ति को किया लहूलुहान; हालत गंभीर

Bihar Crime: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र की खत्री गली में नशे की हालत में एक युवक ने ईंट-पत्थरों से 58 वर्षीय कादीर अहमद को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।  और पढ़ें

06:50 AM, 20-Dec-2025

Bihar News: खेत देखने गए लापता व्यक्ति का गंगा किनारे मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप; परिजनों ने किया सड़क जाम

Bihar: बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले खेत देखने गए लापता कन्हैया कुमार का शव गंगा किनारे मिला। आक्रोशित परिजनों ने SH-106 जाम किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी है। और पढ़ें

05:28 AM, 20-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में हिजाब विवाद के बाद सामने आई अटकलों पर विराम लग गया है। बिहार से डॉक्टर नुसरत नहीं जा रहीं हैं। आज वो नौकरी जॉइन करेंगी।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें