फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 16-Dec-2025

Bihar Health : बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में की बड़ी प्रोन्नति, 1,222 डॉक्टरों को किया प्रोन्नत

Bihar Health : स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कई चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को प्रोन्नत किया गया है। इसकी अधिसूचना विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। और पढ़ें

10:17 PM, 16-Dec-2025

Bihar Crime: बाढ़ के गोसाईमठ में दहशत, युवक के घर तक पीछा कर मारपीट; दो राउंड फायरिंग से मची अफरातफरी

Barh Crime: बाढ़ के गोसाईमठ मोहल्ले में गाली देने के आरोप में बदमाशों ने युवक का घर तक पीछा कर मारपीट की। बाद में दो राउंड फायरिंग हुई, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

10:09 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: बदमाशों ने घात लगाकर परीक्षा देकर लौट रहे युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर पैर में मारी गोली

Bihar Crime: बख्तियारपुर फोरलेन के पास परीक्षा देकर लौट रहे प्रिंस कुमार पर पूर्व विवाद में घात लगाए अपराधियों ने हमला कर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:01 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: पूर्णिया में इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Purnea News: पूर्णिया के शास्त्रीनगर स्थित पीजी हॉस्टल में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुजाता कुमारी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है, जबकि परिजन कारणों को लेकर स्तब्ध हैं।
  और पढ़ें

09:52 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: ‘यह बिहार को कलंकित करने वाली त्रासदी’, सकरा की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश का हमला

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा में हुई पारिवारिक मौतों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार को कलंकित करने वाली घटना बताया। उन्होंने इसे सरकार की विफलता, गरीबी और कर्ज का परिणाम बताते हुए सर्वे कराने और जनता के बीच जाने की बात कही।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:41 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: बिहार में खेल अवसंरचना को नई दिशा, तलवारबाजी के लिए ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर केंद्रीय सहमति

Bihar News: बिहार में तलवारबाजी के लिए ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर केंद्रीय खेल मंत्री ने मौखिक सहमति दी। दिल्ली में हुई बैठक में खेल अवसंरचना, मिशन ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और केंद्र–राज्य सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई।
  और पढ़ें

09:26 PM, 16-Dec-2025

Bihar Cyber Fraud: पूर्णिया में निजी डेटा चोरी और क्रिप्टो नेटवर्क से दो करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Purnea Cyber Fraud: पूर्णिया में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। निजी डेटा चोरी, प्रतिबंधित ऐप्स के प्रमोशन और क्रिप्टो करेंसी के जरिए 2 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आई। मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
  और पढ़ें

09:14 PM, 16-Dec-2025

Bihar : सीएम ने दस विधायकों को दी नई जिम्मेदारी, श्रवण कुमार बने मुख्य सचेतक; विनोद नारायण झा को भी मिली कमान

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक समेत जदयू के 10 विधायकों को सचेतक बनाया है। इसमें मुख्या रूप से अपने चहेते विधायक श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी है। और पढ़ें

08:15 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: बिपार्ड गया में दो-दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला ‘मंथन-2025’ का आयोजन, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

Manthan-2025: बिपार्ड, गया में 17–18 दिसंबर 2025 को आयोजित ‘मंथन–2025’ कार्यशाला में वरीय अधिकारी समकालीन शासन चुनौतियों पर मंथन कर रहे हैं। जिला-केंद्रित शासन, नवाचार और नीति क्रियान्वयन पर चर्चा के साथ मुख्यमंत्री उद्घाटन और उप मुख्यमंत्री समापन करेंगे।
  और पढ़ें

08:06 PM, 16-Dec-2025

Bihar: ऊर्जा क्षेत्र में 13 हजार करोड़ का निवेश, आठ हजार को रोजगार; नवादा में बनेंगे 2120 मेगावाट के पावर हाउस

Bihar Energy Sector Investment: बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2120 मेगावाट की पंप स्टोरेज परियोजनाओं पर एमओयू हुआ। छह साल में पूरी होने वाली परियोजनाओं से 8 हजार रोजगार और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
  और पढ़ें

07:39 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक परिवार के तीन बच्चों की मौत, खेलते हुए गिरे थे; सदमें में परिवार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बरहरवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। खेलते समय हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
  और पढ़ें

07:23 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में बढ़ी राजनीतिक भागीदारी, उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में कई नेता हुए शामिल

Bihar Politics: नई दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के लिए संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प दोहराया।
  और पढ़ें

07:01 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का औरंगाबाद कनेक्शन जानें, क्यों पड़ी थी नितिन नबीन को डांट?

Aurangabad News: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का औरंगाबाद से पारिवारिक जुड़ाव है। ननिहाल, रिश्तों और बचपन की यादों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे उनके पारिवारिक स्वभाव, पसंद और कर्तव्यनिष्ठा का चित्र उभरता है।
  और पढ़ें

06:37 PM, 16-Dec-2025

Bihar 70th Mains Result: बीपीएससी ने 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास

BPSC Result: लंबे समय से मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 70 में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।  और पढ़ें

06:20 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: पांच हजार की घूस ले रहा था राजस्व कर्मचारी, निगरानी विभाग ने रंगे-हाथ गिरफ्तार किया

Saharsa News: सहरसा जिले के पतरघट अंचल में निगरानी विभाग  ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना से आई टीम ने राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी जमीन के परिमार्जन के नाम पर पीड़ित से पैसे मांग रहा था।
  और पढ़ें

05:13 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: भवन निर्माण विभाग विभाग के बड़े अधिकारी के ठिकाने पर SUV की रेड; 2.82 करोड़ संपति आय से अधिक मिले

Patna News: नई सरकार बनने के बाद से नीतीश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है पटना में भवन निर्माण के दफ्तर में जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट की एक टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पता चला की निदेशक पद पर कार्यरत गजाधर मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली है।  और पढ़ें

04:25 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: जीविका योजना की राशि पुरुषों के खातों में पहुंची, लौटाने का नोटिस मिलने से बढ़ी परेशानी; हुआ क्या?

Jeevika Scheme Amount Payment Irregularity: दरभंगा में जीविका योजना की 10 हजार रुपये की राशि महिलाओं के बजाय तीन पुरुषों के खातों में चली गई। विभाग ने राशि लौटाने का नोटिस दिया है। गरीब और विकलांग लाभुक रकम खर्च हो जाने के बाद उसे लौटाने में असमर्थता जता रहे हैं।
  और पढ़ें

04:04 PM, 16-Dec-2025

Nitin Navin : नितिन नवीन ही होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देते हुआ साफ

Nitin Navin : नितिन नवीन अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, यह अब स्पष्ट हो गया है। नितिन नवीन, नीतीश सरकार में दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसे उन्होंने अब छोड़ दिया है।  और पढ़ें

03:33 PM, 16-Dec-2025

Nitish Kumar Hijab Controversy: हिजाब खींच घिर गए सीएम नीतीश कुमार, ट्रोल कर रहा विपक्ष | RJD | Congress

Nitish Kumar Hijab Controversy: हिजाब खींच घिर गए सीएम नीतीश कुमार, ट्रोल कर रहा विपक्ष | RJD | Congress और पढ़ें

03:05 PM, 16-Dec-2025

Bihar Crime: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में 15वीं गिरफ्तारी, मुंबई में मजदूरी कर रहा था एक लाख का इनामी

समस्तीपुर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए करीब 10 करोड़ रुपये के लूटकांड में पुलिस ने 15वीं गिरफ्तारी करते हुए एक लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद मुंबई में मजदूरी कर छिपा हुआ था। और पढ़ें

02:48 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: 21 किस्तों में एक करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी करने वाला राजद नेता गिरफ्तार, दो घंटे तक हुई पूछताछ

एफसीआई से सस्ते दाम पर अनाज दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है। और पढ़ें

01:57 PM, 16-Dec-2025

Bihar: शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले पर एक्शन, साल्वर गैंग सरगना रविकांत गिरफ्तार; कोर्ट ने रद्द कर दी थी जमानत

वैशाली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात साल्वर गैंग के सरगना रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने और साल्वर गैंग चलाने के मामले में फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे उसके घर से पकड़कर जेल भेज दिया। और पढ़ें

01:44 PM, 16-Dec-2025

Bihar News : आग में झुलसे सपने, शादी से पहले जल गया घर; बेटी के अरमान हुए राख प्रशासन से मदद की अपील

पश्चिमी चंपारण के सरिसवा बाजार में भीषण आग लगने से एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया। शादी से पहले बेटी के सपने, कपड़े, गहने और नकदी सब कुछ आग में नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है और प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठा है। और पढ़ें

01:31 PM, 16-Dec-2025

Bihar News: ब्लड बैंक बंद मिलने पर चार कर्मियों से जवाब-तलब, 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश

समस्तीपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के औचक निरीक्षण में बंद पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी आपत्ति जताई है। चार कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है और कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

और पढ़ें

12:24 PM, 16-Dec-2025

Bihar: विकास को रफ्तार देने के लिए कैबिनेट में बड़ा कदम, जानें क्या है सात निश्चय-तीन कार्यक्रमों का प्रारूप

2025 से 30 के बीच बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने साझा कार्यक्रम के तहत सात निश्चय तीन के लिए हरी झंडी दी गई है। चलिए जानते हैं आखिर क्या ये पूरा कार्यक्रम।
  और पढ़ें

11:15 AM, 16-Dec-2025

Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चर्चा में हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम का उनका ताजा वीडियो चर्चा में रहा तो अब भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन को लेकर सदन में कही उनकी बातें वायरल हैं। और पढ़ें

10:51 AM, 16-Dec-2025

Bihar Weather: तेज हवा ने बढ़ाई कनकनी, बेतिया-बांका समेत कई जिलों में घना कोहरा; मौसम विभाग ने कहा-सावधान रहे

Weather News: बढ़ते ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया कि हर हाल में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। हृदय रोगी काफी सावधानी बरतें।  और पढ़ें

10:19 AM, 16-Dec-2025

Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?

Bihar News: नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नौकरी और रोजगार समेत कई प्रमुख एजेंडों पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।    और पढ़ें

10:06 AM, 16-Dec-2025

Bihar News: सऊदी अरब में सड़क हादसे में छपरा के युवक की मौत, शव स्वदेश लाने के लिए परिजनों की सरकार से अपील

Saran News: सऊदी अरब के मक्का में सड़क हादसे में छपरा के युवक मंसूर आलम की मौत हो गई। दिव्यांग पिता और आश्रित परिवार ने भारत सरकार से पार्थिव शरीर को जल्द स्वदेश लाने की मार्मिक अपील की है। और पढ़ें

09:31 AM, 16-Dec-2025

Bihar News: ब्रिज पर अनियंत्रित कार-ऑटो की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत; कहां फरार हो गया कार चालक?

पटना के दीघा ब्रिज पर कार और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। और पढ़ें

08:49 AM, 16-Dec-2025

Bihar News: 'शक्तिपीठ से मिली शक्ति, फिर यहां लेने आया हूं आशीर्वाद', नई जिम्मेदारी पर संजय सरावगी का बयान

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी अपने पैतृक जिला दरभंगा पहुंचे और प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां श्यामा माई से मिली शक्ति के बल पर वे पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और पढ़ें

08:22 AM, 16-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपने बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें