फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 09-Dec-2025

Bihar : जेल जाने से बचने के लिए लड़ा था चुनाव, EOU ने शिक्षक भर्ती पेपर लीक के इस मोस्ट वांटेड को दबोचा

Bihar : प्रश्नपत्र लीक मामला से बचने के लिए राजनीति में एंट्री करने की कोशिश की। कांग्रेस के साथ रहने के बाद भी जब वहां से टिकट नहीं मिला, तब निर्दलीय चुनाव लड़ गए। अब बीपीएससी TRE 3.0 प्रश्न पत्र लीक मामले में ईओयू की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

10:29 PM, 09-Dec-2025

'मेरा न्यूड वीडियो बनाया..', Tej Pratap Yadav का अपने 'हनुमान' संग ये कैसा व्यवहार?

'मेरा न्यूड वीडियो बनाया..', Tej Pratap Yadav का अपने 'हनुमान' संग ये कैसा व्यवहार? और पढ़ें

10:28 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से 14 लाख रुपए झपटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के व्यस्त गांधी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी सुबोध कुमार सिंह से 14 लाख रुपए का बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
10:24 PM, 09-Dec-2025

Chhath Puja पर Special Train ने कैसे हराया चुनाव? जब Neeraj Kumar ने Tejashwi को घेरा! पूछे सवाल

Chhath Puja पर Special Train ने कैसे हराया चुनाव? जब Neeraj Kumar ने Tejashwi को घेरा! पूछे सवाल और पढ़ें

10:20 PM, 09-Dec-2025

'संघ और नेताओं ने अंग्रेजों का सपोर्ट किया..', जब सदन में गरजे Pappu Yadav!

'संघ और नेताओं ने अंग्रेजों का सपोर्ट किया..', जब सदन में गरजे Pappu Yadav! और पढ़ें

विज्ञापन
10:16 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: ट्रैक्टर हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

बक्सर के भोजपुर-सिमरी पथ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 वर्षीय राधा कुमारी की मौत हो गई। वह अपने मौसा के साथ स्कूटी पर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर की ट्रॉली में स्कूटी का हैंडल फंस गया और बच्ची चक्के के नीचे आ गई। और पढ़ें

09:51 PM, 09-Dec-2025

Bihar Politics: RJD नेता ने बिहार चुनाव की गड़बड़ियों पर सरकार को घेरा, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

लोकसभा में राजद संसदीय दल के नेता और औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिंहा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हुई चुनावी अनियमितताओं, सरकारी दुरुपयोग और चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर कड़ा रुख अपनाया। और पढ़ें

09:47 PM, 09-Dec-2025

Bihar: वैशाली अपहरण केस में खुलासा, युवती ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अपनी मर्जी से आई हूं, मेरा अपहरण नहीं हुआ

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपहरण के आरोपों का नया खुलासा हुआ है। 22 वर्षीय मधु कुमारी ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेमी अमन के साथ शादी की है और कोई अपहरण नहीं हुआ। और पढ़ें

09:21 PM, 09-Dec-2025

Bihar News : NDA के खिलाफ काम करने वाले जदयू नेताओं पर गिरेगी गाज, जांच कमेटी ने शुरू की एक्शन की तैयारी

Bihar : एनडीए उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं पर अब कठोर कार्रवाई की तलवार लटकने वाली है। मुख्यालय स्तर पर प्राप्त चुनावी परिवादों के आधार पर जिला इकाइयों से मंगाई गई रिपोर्टों की अब समीक्षा की जा रही है।  और पढ़ें

08:13 PM, 09-Dec-2025

Bihar News : 24 घंटे से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या करने का आरोप

Bihar : युवक 24 घंटे से लापता था। परिवार के लोग उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा था। लगभग 24 घंटा बीतने के बाद उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

07:35 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: मार्बल दुकान में काम करने वाले को मिला 76 करोड़ रिटर्न करने का नोटिस, जानें पूरा मामला

दरभंगा में मार्बल टाइल्स के कर्मचारी सत्यम कुमार के पैन कार्ड का फर्जी इस्तेमाल कर 76 करोड़ रुपये का GST रिटर्न फाइल किए जाने का मामला सामने आया है। सत्यम का UPI अकाउंट फ्रीज कर दिया गया था। और पढ़ें

07:29 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: अंतरराज्यीय 'टार्जन-रमेश गैंग' का उद्भेदन, सरगना समेत 15 गिरफ्तार,चोरी की रेल संपत्ति बरामद

औरंगाबाद पुलिस ने बिहार-झारखंड में सक्रिय कुख्यात टार्जन-रमेश गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में चोरी की रेल संपत्ति बरामद की। और पढ़ें

06:40 PM, 09-Dec-2025

Bihar Police : तीन महीना पहले हुआ था पदस्थापन, आज महिला सिपाही की फंदे से लटकी मिली लाश

Bihar : उस समय वह ड्यूटी पर थी, तभी फोन पर किसी बात को लेकर पति से झगड़ा होने लगा। विवाद होने के बाद वह अपने आवास पर चली गई। लेकिन कुछ ही देर में हड़कंप मच गया। उसके कमरे में उसकी लाश मिली।
  और पढ़ें

06:03 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: बिहार में बेरोजगारों के लिए नई उम्मीद! सीवान में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की योजना

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बेरोजगारों में रोजगार की उम्मीद जगी है। सीवान, बांका और रजौली में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की योजना है। इससे बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन होगा और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। और पढ़ें

05:31 PM, 09-Dec-2025

Bihar : शराबबंदी पर मांझी ने नीतीश सरकार के सिस्टम पर किया हमला, कहा- अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा धंधा

Bihar : बिहार में पूर्ण रूपेण शराबबंदी है। बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर पूर्णतः कटिबद्ध है, लेकिन आज केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार के शराबबंदी पर जो बयान दिया है, उससे न सिर्फ सत्तापक्ष हैरान है, बल्कि विपक्ष को भी बैठे बैठाए एक मुद्दा मिल गया है। और पढ़ें

05:17 PM, 09-Dec-2025

Bihar: पटना के प्रोफेसर लीबिया में फंसे, वीजा खत्म, लगाई मानवाधिकार आयोग से मदद की पुकार

पटना के राजेंद्र नगर निवासी प्रो. डॉ. संजीव धारी सिन्हा लीबिया में फंस गए हैं। त्रिपोली और अलमेरगिब यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहे संजीव धारी का वीजा समाप्त हो चुका है और 2014 से भारत लौटने की कोशिशों के बावजूद वे वापस नहीं आ पाए हैं। और पढ़ें

05:15 PM, 09-Dec-2025

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा ने RTI से मिली अधूरी जानकारी पर ट्रोलर्स को दिया जवाब; पेंशन को लेकर कही यह बात

Upendra Kushwaha: बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण उनका अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करना है। उनका स्पष्ट कहा है कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत है। मैं इन दो जगहों से पेंशन नहीं ले रहा हूं। और पढ़ें

05:00 PM, 09-Dec-2025

Bihar Cabinet: नए साल पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, नीतीश सरकार ने महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया

बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों आर्थिक राहत दी है। उन्होंने इनके वेतन और पेंशन में महंगाई भत्ता को पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें

04:43 PM, 09-Dec-2025

Bihar: नशाखुरानी गिरोह का कहर! ठंड बढ़ते ही सक्रिय, एक ही परिवार के चार लोग बेहोश कर लूटा

वैशाली जिले के हाजीपुर में ठंड बढ़ते ही नशाखुरानी गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। देर रात गिरोह ने मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों को स्टेशन के बाहर नशा मिला चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उनका सारा सामान लूटकर फरार हो गया। और पढ़ें

04:36 PM, 09-Dec-2025

Bihar: कथावाचक पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, गर्भपात करवाने का भी दावा

दरभंगा में कथावाचक श्रावण दास के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:13 PM, 09-Dec-2025

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट में 19 प्रस्ताव पास, महंगाई भत्ता इतना बढ़ा; तीन नए विभाग बनाने की दी स्वीकृति

Nitish Cabinet: दिसंबर माह की पहली कैबिनेट की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। रोजगार को लेकर किए गए अपने वादे की दिशा में सीएम नीतीश कुमार आज एक बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने तीन नए मंत्रालय के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। इसके अलावा राज्यकर्मियों को भी बड़ा तोहफा दिया।  और पढ़ें

03:58 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: दो युवकों के संदिग्ध हाल में शव बरामद, पेड़ से लटका मिला एक; जांच तेज

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुए। एक युवक का शव कौआहा रोड स्थित रोज पब्लिक स्कूल के पास नीम के पेड़ से लटका मिला, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। और पढ़ें

03:49 PM, 09-Dec-2025

Bihar: दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर

बेतिया में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब सरिसवा तुरहापट्टी नहर के पास तीन दोस्तों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। और पढ़ें

02:56 PM, 09-Dec-2025

Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट से आज भी इंडिगो की 18 फ्लाइट रद्द, परेशान यात्रियों ने कहा वैकल्पिक व्यवस्था करें

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल रही। ट्रेन में टिकट नहीं होने के कारण यात्रियों का हाल बेहाल है। उनका कहना है कि हम लोगों के पास कोई और विकल्प नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन ही अब हमारी मदद कर सकती है।

और पढ़ें

02:51 PM, 09-Dec-2025

Bihar: कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल परियोजना का निरीक्षण, सीएम नीतीश ने कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के दूसरे चरण का निरीक्षण किया और बचा कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना से राघोपुर-पटना संपर्कता मजबूत होगी और उत्तर-दक्षिण बिहार को नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। और पढ़ें

02:50 PM, 09-Dec-2025

Patna: Congress प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, गरीबों का जिक्र कर क्या कहा?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की बहू और देश की आइकॉन सोनिया गांधी आज भी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। और पढ़ें

02:14 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर परिवारों का हंगामा, समस्तीपुर डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Bihar News: हसनपुर के मंगलगढ़ कोठी की 13 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया। पथराव व आगजनी में एक महिला घायल हुई और करीब 280 झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ी गईं, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। और पढ़ें

01:41 PM, 09-Dec-2025

Patna: Vande Mataram का बहस, BJP नेता Shahnawaz Hussain ने क्या बात कही?

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने वंदे मातरम को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साध। उन्होंने सवाल उठाया कि वंदे मातरम गाने से किसी का धर्म कैसे खतरे में आ सकता है। और पढ़ें

01:37 PM, 09-Dec-2025

Bihar: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राजीव गांधी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा, लोकसभा में कह दी यह बात

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व के चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाया। इसके बाद बंगाल में भाजपा की जीत का दावा भी किया। पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें

01:23 PM, 09-Dec-2025

Bihar: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- गरीबों का घर तोड़ रही बुलडोजर वाली सरकार, हमलोग जल्द ही करेंगे आंदोलन

Patna News: आज पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों ने केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बुलडोजर अभियान को लेकर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है।  और पढ़ें

12:52 PM, 09-Dec-2025

Bihar News: उपचार के बहाने गर्भवती से दरिंदगी, तांत्रिक ने लूटी इज्जत; नाजुक हालत में जीएमसीएच बेतिया रेफर

Bihar news: शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इलाज के बहाने घर में बुलाए गए एक तांत्रिक ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म कर उसकी जिंदगी को मौत-जीवन के बीच लाकर खड़ा कर दिया। और पढ़ें

12:19 PM, 09-Dec-2025

Bihar: सहरसा में खगड़िया की महिला की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे बेहोश पड़ी थीं; झोले में मिले पर्चे से हुई पहचान

Bihar:  सहरसा में सड़क किनारे बेहोश मिली खगड़िया की 50 वर्षीय महिला की इलाज से पहले मौत हो गई। झोले में मिले पर्चे से पहचान रंजन देवी के रूप में हुई। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। और पढ़ें

11:55 AM, 09-Dec-2025

Bihar News: वैशाली में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे भी चले; कई लोग हुए घायल

Bihar News: पातेपुर के ईमादपुर मुंशी चौक पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष जमीन पर कब्जे का दावा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

11:00 AM, 09-Dec-2025

Bihar: महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण की दर्ज कराई शिकायत, समस्तीपुर में सहायक जेलर आदित्य गिरफ्तार

Bihar News: समस्तीपुर में सहायक जेलर आदित्य कुमार को एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट और धमकी का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी की मां ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। और पढ़ें

10:41 AM, 09-Dec-2025

Bihar Accident: वैशाली में बस–टेंपो की भिड़ंत, तीन की मौत, आठ लोग हुए घायल; घटनास्थल पर अफरातफरी

Bihar: वैशाली के कंचनपुर धनुषी में बस और टेंपो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

और पढ़ें

10:27 AM, 09-Dec-2025

Bihar Air Pollution: मुजफ्फरपुर में दम घुटने लगा! AQI 480 के पार, रिकॉर्ड तोड़ प्रदूषण; शहर बना गैस चेंबर

Bihar Air Pollution: मुजफ्फरपुर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शहर का AQI 470 से 480 के बीच दर्ज किया गया, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। धूल, वाहनों और निर्माण कार्य से स्थिति बिगड़ी है।   और पढ़ें

09:42 AM, 09-Dec-2025

Bihar Weather News: पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा, कनकनी भी बढ़ी; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather News: मौसम विभाग ने कहा कि घने कोहरे के कारण वाहन चालक सावधानी बरतें। फॉग लाइट का उपयोग करें। गति सीमा का ख्याल रखें। बढ़ते ठंड को देखते हुए पूरी तरह गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। 
  और पढ़ें

09:01 AM, 09-Dec-2025

Bihar News: पटना में बढ़ते ठंड के कारण सभी स्कूलों का समय बदला, अब सुबह आठ बजे से पहले नहीं होगी पढ़ाई

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि आने वाले दिनों में तापमान और गिरता है या शीतलहर तेज होती है, तो विद्यालय समय में आगे भी बदलाव किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर छुट्टी घोषित करने पर भी विचार किया जा सकता है।
  और पढ़ें

09:00 AM, 09-Dec-2025

Bihar News: दाह संस्कार में आए लोगों और होटल संचालक के बीच मारपीट, छह से ज्यादा लोग हुए घायल

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ मुक्ति धाम में दाह संस्कार के बाद भोजन को लेकर होटल संचालक और ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। और पढ़ें

08:27 AM, 09-Dec-2025

Bihar: बच्चों के विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष, 50 वर्षों के इतिहास में नौवीं हत्या; एक महिला समेत दो गिरफ्तार

Bihar: रोहतास जिले के बरूणा गांव में 50 साल पुरानी रंजिश में फिर खून बहा। जीउत राय हत्याकांड के आरोपी रहे अखिलेश राय की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

08:12 AM, 09-Dec-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में कोचिंग से लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में आक्रोश

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे 12 वर्षीय आयुष को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाया। परिजनों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग हो रही है। और पढ़ें

08:07 AM, 09-Dec-2025

Bihar News: थाना के अंदर एएसआई की संदिग्ध हालत में मौत, सुसाइड नोट भी नहीं मिला; सल्फास खाने की पुष्टि

Bihar: गया जी के रामपुर थाना में एएसआई अमरेंद्र यादव ने अपने क्वार्टर में सल्फास खाकर जान दे दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

07:59 AM, 09-Dec-2025

Bihar: तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा; बड़ी वारदात टली

Bihar: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गायघाट के एक प्रत्याशी की हत्या करने आए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलरों को तीन हथियार और कारतूस समेत गिरफ्तार किया। साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा हुआ। और पढ़ें

07:00 AM, 09-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Crime: बेगूसराय के मंसूरचक में चार सशस्त्र बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर डेढ़ किलो चांदी, कुछ सोने के गहने और कैश लूट लिए। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें