फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: अपराध पर सीधा वार! बिहार में 'अभय ब्रिगेड' का गठन, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी रिपोर्टिंग सिस्टम बनाने, जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कार्रवाई करने, यातायात व्यवस्था सुधारने और उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

10:27 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: कार-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एनएच न्यू बायपास पर हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

10:03 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: कबाड़ी व्यवसायी की संदिग्ध मौत, पुलिस पर पिटाई के आरोप के बाद थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में कबाड़ी व्यवसायी मनोज कुमार साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 05-Dec-2025

Bihar News : शादी समारोह में डीजे ट्रॉली हादसा, 12 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय बच्चे की मौत, दर्जनों घायल

सदर थाना क्षेत्र के चक्र बिज्यनी गांव में गुरुवार देर शाम एक आर्केस्ट्रा ट्रॉली अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। और पढ़ें

07:49 PM, 05-Dec-2025

Bihar: प्यार, धोखा और पुलिस की बेरुखी, न्याय कोर्ट की छत पर चढ़ी युवती, गोपालगंज कोर्ट में हुआ हाई ड्रामा

गोपालगंज कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विशंभरपुर थाना क्षेत्र की युवती रंभा कुमारी अचानक कोर्ट भवन की छत पर चढ़ गई और बाउंड्री पर जाकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने लगी। और पढ़ें

विज्ञापन
07:42 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: समय पर बिल और ज्यादा बचत! बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही भारी छूट

विभाग ने बताया कि ‘सुविधा ऐप’ से भुगतान सबसे आसान विकल्प है और उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर अपनाने की अपील की है, ताकि बेहतर बिजली प्रबंधन और आर्थिक बचत सुनिश्चित हो सके। और पढ़ें

06:57 PM, 05-Dec-2025

Bihar : ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे IAS संतोष वर्मा, बिहार विधानसभा में उठा मामला; FIR की मांग

Bihar : मध्य प्रदेश के प्रमोटी आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। यह कहना है लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के विधायक राजू तिवारी का। उन्होंने विधान सभा में प्रमुखता से यह मांग उठाई है।  और पढ़ें

06:17 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: काम में लापरवाही बरतने वाले 40 अफसरों के वेतन पर रोक, मंत्री ने ठेकेदारों को भी दी चेतावनी

नई सरकार बनने के बाद NDA के मंत्री लगातार एक्शन में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कहा था कि किसी भी विभाग में काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री ने जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले 40 अफसर के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। और पढ़ें

05:53 PM, 05-Dec-2025

BSSC Office Attendant Result: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेन का रिजल्ट जारी, देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

BSSC Office Attendant Result OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के मेन परीक्षा के लिए परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी कर सकते हैं। और पढ़ें

05:51 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: लोजपा जिलाध्यक्ष पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार, पीड़िता की मां के आवेदन पर कार्रवाई

रोहतास जिले में नाबालिग युवती के यौन उत्पीड़न और अपहरण के गंभीर आरोपों में लोजपा (आर) के रोहतास जिला अध्यक्ष एवं करूप पंचायत के मुखिया व पैक्स अध्यक्ष कमलेश राय को सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

05:35 PM, 05-Dec-2025

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार पर एक और किताब आई; पटना पुस्तक मेला में खुद किया विमोचन

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक और किताब आई है। किताब का नाम है विकास पुरुष। शुक्रवार को इस किताब का विमोचन पटना पुस्तक मेला के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद किया। और पढ़ें

05:31 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: पटना पुलिस ने सीबीआई के दो फर्जी अधिकारियों को पकड़ा, फेक आईडी के साथ पटना एयरपोर्ट पर घूम रहे थे

Patna Police: दोनों फर्जी पहचान पत्र के साथ पटना एयरपोर्ट पर घूम रहे थे। शक होने पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो सभी लोग दंग रह गए। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों संदिग्ध सीबीआई का अधिकारी बनकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। आइए जानते हैं पूरा मामला...  और पढ़ें

04:50 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: गलत स्कूटी, गलत रास्ता… और चली मौत की गोली! शिक्षिका शिवानी की हत्या की कहानी कर देगी हैरान

अररिया जिले के नरपतगंज में शिक्षिका शिवानी वर्मा की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में खुलासा कर दिया। SIT की तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद दो शूटर मो. मारूफ और मो. सोहैल के साथ मुख्य साजिशकर्ता हुश्न आरा को गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

04:44 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को लेकर मची लूट, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

मधेपुरा में मत्स्य विभाग और पुलिस ने गुप्त सूचना पर पश्चिम बंगाल से लाई जा रही ढाई से साढ़े तीन टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त की और उसे गुमटी नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। और पढ़ें

04:08 PM, 05-Dec-2025

Bihar Government: बिहार सरकार में तीन नए और विभाग; सीएम नीतीश ने बताया- क्यों जरूरत पड़ी, क्या होगा फायदा

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले सरकार में खेल विभाग अलग किया था। अब नई सरकार में उन्होंने तीन नए विभाग बनाने का ऐलान किया है। एक विभाग रोजगार, दूसरा शिक्षा और तीसरा नागर विमानन का विकास करेगा। और पढ़ें

03:53 PM, 05-Dec-2025

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में; किस बात के लिए यह उपलब्धि हुई हासिल?

Guinness Book of World records : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक बड़ी उपलब्धि आई है। अब पूरी दुनिया उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी पढ़ेगी। गिनीज बुक ने उनके बारे में विशेष टिप्पणी भी की है। और पढ़ें

03:45 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: शटर टूटा, दुकान उजड़ी…, मोबाइल दुकान से उड़ाए चोरों ने लाखों के हैंडसेट, मचा हड़कंप

कटिहार शहर के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा चौक पर एक मोबाइल दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर से आईफोन और सैमसंग के महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए, जिनकी कीमत 20–25 लाख रुपये बताई जा रही है। और पढ़ें

03:25 PM, 05-Dec-2025

राज्यपाल Arif Mohammad Khan का अभिभाषण के दौरान माइक हुआ बंद, अब विधानसभा स्पीकर ने क्या कहा?

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान बंद हुए माइक के मामले पर विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने जताई नाराजगी। और पढ़ें

02:59 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर; कई लोग घायल

Bihar: मुजफ्फरपुर के मधुबनी पताही फोर लेन पर स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर में दर्जनभर लोग घायल हो गए। सभी घायल हथौड़ी क्षेत्र के हैं और श्राद्ध कर्म के लिए पहलेजा घाट जा रहे थे। वैन के रॉन्ग लेन में होने और तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया गया है। और पढ़ें

02:22 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: रोहतास में पीएचईडी विभाग पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

Bihar News: पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि संवेदकों पर कुल 14 करोड़ की राशि बकाया थी, जिसमें से दो करोड़ का भुगतान किया गया है और आगे भी बैठक कर संवेदकों को भुगतान के लिए निर्देशित किया जाएगा। और पढ़ें

02:15 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: नालंदा में सड़क हादसा, घायल युवक ने पीएमसीएच में तोड़ा दम; गांव में मातमी सन्नाटा

Bihar: नालंदा के करायपरसुराय में सड़क हादसे में घायल युवक रोशन कुमार ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। व्हाट्सएप के जरिए हादसे की सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 25 वर्षीय रोशन की पत्नी और ढाई साल की बेटी है। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

01:24 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: शादी के चार दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: रामपुर चकलाला गांव में शादी के चार दिन बाद नवविवाहिता सरस्वती देवी की संदिग्ध मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे कई अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने जहर फैलने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

01:09 PM, 05-Dec-2025

Prem Kumar Exclusive: लालू-तेजस्वी से लेकर रीतलाल-अनंत तक...खास बातचीत में क्या बोले विस अध्यक्ष प्रेम कुमार?

Prem Kumar Exclusive: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार को निर्विरोध और सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। वह लगातार 9 बार विधायक रहे हैं। अमर उजाला ने उनसे खास बातचीत की, क्या कुछ कहा, आइये जानते हैं। 

और पढ़ें

12:32 PM, 05-Dec-2025

Bihar Vidhan Sabha: श्रवण कुमार बोले- महागठबंधन के झांसे में नहीं आई जनता, आलोक मेहता ने मांगा बजट का हिसाब

Bihar News: बिहार विधानसभा में विशेष सत्र के आखिरी दिन नीतीश सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई।  विपक्ष ने सरकार की नीतियों का विरोध किया। मंत्री श्रवण कुमार और विजेंद्र यादव ने पलटवार किया। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के समापन के भाषण दिया।  और पढ़ें

12:14 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: नालंदा में चूहे ने काटा बिजली का तार, नहाते समय युवक को लगा करंट; अस्पताल में मौत

Bihar: चूहे ने बिजली का तार काट दिया था, जो बाथरूम के दरवाजे के संपर्क में आया था। जिसे छूते ही मनोज तांती झटके से दूर जा गिरे, मनोज तांती की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहरम मच गया। मृतक की दो छोटी-छोटी बच्चियों हैं। और पढ़ें

11:37 AM, 05-Dec-2025

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता के निजी सहायक को गोली, शादी से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों का हमला

Bihar: मनियारी थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास को गोली मार दी। विवाह समारोह से लौटते समय हुई वारदात में घायल विनोद दास खुद अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, विधायक भी हाल जानने पहुंचे। और पढ़ें

11:35 AM, 05-Dec-2025

देख लो सरकार: नवजात गोद में, ऑक्सीजन हाथ में! बिहार के इस जिला अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही उजागर

Bettiah news: पश्चिम चंपारण जिला अस्पताल की लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। नवजात को बिना स्ट्रेचर और वार्मर के गोद में ले जाते परिजन और हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर लिए युवक दिखा।  और पढ़ें

11:29 AM, 05-Dec-2025

Prem Kumar Exclusive Interview: लालू यादव से लेकर रीत लाल और अनंत सिंह पर क्या बोले प्रेम कुमार | Bihar

Prem Kumar Exclusive Interview: लालू यादव से लेकर रीत लाल और अनंत सिंह पर क्या बोले प्रेम कुमार | Bihar और पढ़ें

10:35 AM, 05-Dec-2025

Bihar News: दिल्ली से पहुंची NIA की टीम, शेखपुरा में हथियार तस्कर धराया; लक्जरी कार और मोबाइल किया जब्त

Bihar News: दिल्ली से पहुंची NIA टीम ने शेखपुरा के भदौस और जयमंगला गांव में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। करीब 12 घंटे की छापेमारी में गुड्डू सिंह उर्फ रवि रंजन गिरफ्तार हुआ। और पढ़ें

09:59 AM, 05-Dec-2025

Bihar: जमीन पर लिटाकर महिला पर डंडों की बौछार, ससुर से बहस के बाद बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; 6 पर FIR

Bihar: पूर्णिया में मामूली विवाद के बाद ससुराल वालों द्वारा एक महिला की आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया। पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:51 AM, 05-Dec-2025

Bihar Weather News: बिहार में बढ़ने लगी है ठंड, सुबह और रात में हो रही है तेज कनकनी | Patna Weather

Bihar Weather News: बिहार में बढ़ने लगी है ठंड, सुबह और रात में हो रही है तेज कनकनी | Patna Weather और पढ़ें

09:43 AM, 05-Dec-2025

Bihar: कटिहार में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर के पास धू-धू कर जल उठी गाड़ी; मची अफरातफरी

Bihar Fire News: सीमांचल B.Ed कॉलेज के पास चलती कार अचानक आग पकड़ने से अफरा-तफरी मच गई। चालक समय रहते बाहर निकल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। और पढ़ें

08:55 AM, 05-Dec-2025

Bihar SEZ : केंद्र से मंजूर बिहार के SEZ में क्या-क्या होगा? 125 एकड़ के दो सेज़ कहां बनेंगे, तैयारी देखिए

Bihar News : स्पेशल इकॉनमिक ज़ोन- बिहार के लिए यह टर्म काफी हद तक नया है। नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बहुत पुराना। फिलहाल खबर यह है कि केंद्र से मंजूर बिहार के दो सेज़ 125-125 एकड़ में जब बनेंगे तो उससे किसे-क्या फायदा होगा? और पढ़ें

08:46 AM, 05-Dec-2025

Bihar News: शादी में डांसर संग दिखे समस्तीपुर के डिप्टी मेयर, जाम भी छलके; सफाई में क्या बोले जनसुराज के नेता?

Bihar: समस्तीपुर में एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डिप्टी मेयर और जनसुराज नेता राम बालक पासवान डांसर के पास बैठे दिख रहे हैं। पासवान ने इसपर सफाई भी दी है।  और पढ़ें

08:21 AM, 05-Dec-2025

School News: प्रार्थना में राज्य गीत, छुट्टी के पहले राष्ट्रगान; बिहार के सरकारी विद्यालयों-मदरसों को निर्देश

Bihar News : राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों से लेकर प्लस टू स्कूलों तक के लिए मॉडल टाइम टेबल जारी किया है। इसमें राज्यगीत और राष्ट्रगान पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

08:03 AM, 05-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से बदलती ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। सुबह-शाम कोहरा रहने के कारण सावधानी से वाहन चलाएं। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें