फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 03-Dec-2025

Bihar News : मरीज की मौत के बाद PMCH में बवाल, परिजनों के साथ मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल

PMCH : पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। साथ ही इमरजेंसी को भी ठप कर दिया है। पीएमसीएच में ऐसी घटना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन यह घटना आज भी हुई है। 
 डॉक्टरों पर मारपीट कर बंधक बनाने का भी आरोप लगा है। और पढ़ें

10:31 PM, 03-Dec-2025

Bihar: महिला सशक्तिकरण की तस्वीर, करोड़ों का ऑर्डर संभाल रहीं महिलाएं, तैयार कर रहीं लाखों बच्चों की यूनिफॉर्म

बिहार के कोईलवर स्थित जानकी जीविका महिला स्टिचिंग प्रोड्यूसर कंपनी में सैकड़ों महिलाएं 200 करोड़ रुपये के मेगा ऑर्डर के तहत 52 लाख आंगनबाड़ी बच्चों के लिए यूनिफॉर्म तैयार कर रही हैं। और पढ़ें

10:25 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: सीवान में फिर गोलीकांड! आग ताप रहे युवक पर नकाबपोश अपराधियों ने चलाई गोली, हालत गंभीर

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पश्चिम टोला में आग ताप रहे युवक नसीम अहमद को देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:11 PM, 03-Dec-2025

Bihar : सिंगापुर में चमका बिहार के IGIMS का नाम, डॉ. मनीष मंडल को मिली FICS की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय उपाधि

Bihar : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रतिष्ठित प्रो. डॉ. मनीष मंडल को सिंगापुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन ने फेलो ऑफ इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन की अत्यंत प्रतिष्ठित उपाधि से विभूषित किया गया है। और पढ़ें

09:31 PM, 03-Dec-2025

IAS Officer : बिहार में फिर 50 प्रशासनिक अधिकारी हुए प्रोन्नत, जानिये सूची में कौन-कौन नाम हैं शामिल

IAS Officer : बिहार में फिर 50 प्रआईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। 1996 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों को शीर्ष वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है। सरकार ने 2016 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव ग्रेड में प्रोन्नति दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:17 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: नालंदा के फ्लाईओवर में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और मारुति की टक्कर, कई घायल

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित देवधा फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो और मारुति कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में मारुति कार में आग लग गई और सभी यात्री वाहन से कूदकर अपनी जान तो बचाने में सफल हुए, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

09:17 PM, 03-Dec-2025

Bihar: मिठाई कम पड़ी तो शादी में हंगामा, रसगुल्ले को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में भिड़ंत; मची भगदड़

बोधगया के एक निजी होटल में 29 नवंबर को आयोजित शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद और मारपीट हो गई। विवाद की वजह मिठाई कम मिलने को बताया जा रहा है। और पढ़ें

09:17 PM, 03-Dec-2025

Bihar: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों के साथ एक व्यक्ति घायल

रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बक्सर रोड के पास नदी किनारे तेंदुए के दिखाई देने के बाद लोग झुंड बनाकर उसके पीछे दौड़े। और पढ़ें

08:18 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: सहरसा में कबाड़ी व्यवसायी मनोज कुमार साह की संदिग्ध मौत, पुलिस पर पिटाई के आरोप

बिहार के सहरसा में सौरबाजार थाना क्षेत्र के कबाड़ी व्यवसायी मनोज कुमार साह की पुलिस कस्टडी से छूटने के कुछ दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। और पढ़ें

08:11 PM, 03-Dec-2025

Burning Car : बाल-बाल बची PMCH के डाक्टर की जान, स्टार्ट करते ही कार में लगी आग; लाइव वीडियो वायरल

Burning Car : कार में चाभी लगाकर स्टार्ट करते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय उस कार में पीएमसीएच के डाक्टर मौजूद थे। अब लाइव वीडियो वायरल है। और पढ़ें

07:35 PM, 03-Dec-2025

Bihar: घात लगाकर अपराधियों ने की मुखिया राधा साह की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप और तनाव

सीवान के रघुनाथपुर में गोपी पतियांव पंचायत के मुखिया राधा साह की फुलवरिया मोड के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधा साह घर लौट रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेरकर फायरिंग की और फरार हो गए। और पढ़ें

07:30 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: बेटियां सुरक्षित नहीं? बॉर्डर से गायब 100 से ज्यादा लड़कियां, मामला सुप्रीम कोर्ट में

मानवाधिकार अधिवक्ता डॉ. एस.के. झा ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर बताया कि मोतिहारी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर सक्रिय हैं, जो लड़कियों को नेपाल, चीन, ब्राजील और सऊदी अरब जैसे देशों में करोड़ों में बेच रहे हैं। और पढ़ें

07:24 PM, 03-Dec-2025

Land for Job Case: लालू परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी राहत? आरोप तय करने पर अदालत कल सुनाएगी फैसला

दिल्ली की अदालत गुरुवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और अन्य आरोपियों से जुड़े कथित लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में आरोप तय करने पर अपना आदेश सुना सकती है। और पढ़ें

07:05 PM, 03-Dec-2025

Bihar : पशुपालन में बिहार ने लगाई बड़ी छलांग, दूध, अंडा और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Bihar : दूध, अंडा और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ राज्य ने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। वर्ष 2024-25 में बिहार के पशुपालन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।  और पढ़ें

06:44 PM, 03-Dec-2025

Bihar: पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए निर्माण योजनाओं को मिली स्वीकृति, सम्राट चौधरी ने किया एलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने राज्य में पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण निर्माण योजनाओं को गृह विभाग द्वारा स्वीकृति देने की घोषणा की। और पढ़ें

06:42 PM, 03-Dec-2025

NTPC Electron Quiz 2025-26: पटना रीजनल राउंड में होगी 200 टीमों की भागीदारी, युवा प्रतिभाओं में जबरदस्त उत्साह

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी द्वारा आयोजित इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 का पटना रीजनल राउंड 4 दिसंबर को शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। और पढ़ें

06:35 PM, 03-Dec-2025

Indian Railway: गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती पर पटना साहिब स्टेशन पर रूकेंगी 19 जोड़ी ट्रेनें, देखे लिस्ट

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 19 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक पटना साहिब स्टेशन पर 19 जोड़ी ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। और पढ़ें

06:29 PM, 03-Dec-2025

Bihar News : जदयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- सत्र के दौरान सदन से क्यों हैं गायब?

Bihar : नेताओं के लापता होने के पोस्टर यदा-कदा चिपकाए जाते रहे हैं। फिलहाल   जदयू के नेता ने यह सवाल जरुर किया है कि जिनके परिवार की सुरक्षा के लिए 160 पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, वे स्वयं सदन में दिखाई नहीं दे रहे। आखिर तेजस्वी यादव कहां गायब हैं?  और पढ़ें

05:45 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अवैध मसाला फैक्ट्री पर छापा, प्रदूषण नियम उल्लंघन में हुई सील

मुजफ्फरपुर शहर के बीचोबीच चल रही अवैध मसाला फैक्ट्री पर पुलिस और जिला प्रदूषण विभाग ने छापा मारा। लगातार मिलावट और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के बाद नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड पर कई मसाला निर्माण केंद्रों की जांच की गई। और पढ़ें

05:41 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: पश्चिम चंपारण में बड़ा हादसा, बाइक टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। और पढ़ें

05:32 PM, 03-Dec-2025

Bihar: नदी में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नौकरी न मिलने का तनाव बताया

मुजफ्फरपुर के कर्पूरी नगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल के नीचे 42 वर्षीय संजय बागोरिया का शव बरामद किया गया। मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें संजय ने लिखा कि वह स्वयं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है और इसके लिए किसी को दोष नहीं है। और पढ़ें

05:18 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: बिहार में अतिक्रमण अभियान का विरोध, भाकपा माले ने कहा- बुलडोजर राज किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

Patna News: भाकपा माले ने पटना समेत कई जिलों में सरकार के अतिक्रमण अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि महिलाओं को झांसा देकर चुनाव जीता गया है, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें गरीबों पर बुलडोजर चलाने का लाइसेंस मिल गया है। पूरा बिहार इसका जोरदार प्रतिवाद करेगा। और पढ़ें

04:18 PM, 03-Dec-2025

Bihar: शराब माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक तस्कर घायल, एक ने किया आत्मसमर्पण

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच रात में मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई, जिसके दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। और पढ़ें

04:13 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: मोकामा टाल में फसलों पर दोहरी मार, वेस्टेज वाटर से किसान बेहाल; मामला हाईकोर्ट की चौखट पर

मोकामा नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन लगभग दो लाख लीटर वेस्टेज वाटर टाल में छोड़े जाने से किसान बेहद आक्रोशित हैं। लगातार पानी भरने से 700–800 बीघे में लगी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और नुकसान बढ़ता जा रहा है। और पढ़ें

04:08 PM, 03-Dec-2025

Patna Book Fair 2025: दुनिया का सबसे महंगा ग्रंथ ‘मैं’ बनेगा आकर्षण, 300 से ज्यादा होंगे कार्यक्रमों

पटना का 41वां सीआरडी पटना पुस्तक मेला 5 से 16 दिसंबर तक गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। और पढ़ें

04:00 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में 26 वर्षीय गुड़िया कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने सास और गोतनी पर मारपीट कर दूध में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:35 PM, 03-Dec-2025

Bihar Crime: स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर ही मौत; यूपी की रहने वाली थीं

Bihar Crime: शिक्षिका शिवानी कुमारी की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। फारबिसगंज से स्कूल जाते वक्त डुमरिया के पास 17 नंबर रोड पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें निशाना बनाया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

02:36 PM, 03-Dec-2025

सुन लो सरकार: बिहार में जर्जर स्कूल में पढ़ाई से बच्चों का इनकार, पटना-गया रोड जाम; बदहाली पर भड़के छात्र

Bihar: बेलदारी चक स्थित जर्जर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाई से छात्रों ने इनकार कर पटना-गया-मसौढ़ी मार्ग जाम कर दिया। खस्ताहाल भवन, दूषित पानी और सिर्फ दो कमरों में डेढ़ सौ बच्चों की पढ़ाई को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन के समझाने पर भी बच्चे नहीं माने। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

02:15 PM, 03-Dec-2025

कर्ज और कारोबार में हार: पूर्णिया में टेंट संचालक ने टेंट हाउस में ही लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Purnea: आर्थिक तंगी और भारी कर्ज से परेशान टेंट संचालक विष्णु देव कुमार दास (32) ने टेंट हाउस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्टाफ ने उन्हें लटका पाया और अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

02:01 PM, 03-Dec-2025

Bihar Weather Update: अगले 72 घंटे में ठंड और बढ़ेगी,समस्तीपुर में सबसे ज्यादा ठंड, पूर्णिया में कोहरे से राहत

Bihar Weather Update: अगले 72 घंटे में ठंड और बढ़ेगी,समस्तीपुर में सबसे ज्यादा ठंड, पूर्णिया में कोहरे से राहत और पढ़ें

01:19 PM, 03-Dec-2025

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में 91,717.1135 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, जानिए कहां-कितना खर्च करेगी सरकार

बिहार विधानसभा में नई सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार 91,717.1135 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आइए जानते हैं नीतीश सरकार किस सेक्टर में कितनी राशि खर्च करने जा रही है।  और पढ़ें

01:12 PM, 03-Dec-2025

Bihar News: समस्तीपुर में लैब संचालक की हत्या से लोग आक्रोशित, सड़क को कर दिया जाम

Bihar: लैब संचालक अनिष कुमार का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने हसनपुर–सखवा पथ जाम कर उच्च स्तरीय जांच और फोरेंसिक टीम बुलाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

01:06 PM, 03-Dec-2025

BSEB: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर जारी, जान लें प्रश्न पैटर्न-मार्किंग स्कीम के नियम

BSEB 2026 Class 10th-12th: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। इन मॉडल पेपर से छात्रों को प्रश्न पैटर्न, परीक्षा अवधि और मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी मिलती है, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में कर सकें। और पढ़ें

12:59 PM, 03-Dec-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में जैन मुनि से बदसलूकी, मुनिराज ने सड़क किनारे मौन साधना की; शरारती युवकों ने धमकाया था

Bihar: जैन मुनि विशल्यसागर के साथ शरारती युवकों ने बदसलूकी और धमकी दी। घटना के बाद मुनिराज सड़क किनारे मौन साधना में बैठ गए। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा में आगे बढ़ाया। स्थानीय लोग और जैन समाज में संतों की सुरक्षा पर चिंता और आक्रोश है। और पढ़ें

11:51 AM, 03-Dec-2025

Bihar Vidhan Sabha: विधान मंडल में राज्यपाल बोले- सरकार एक करोड़ नौकरी-रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है

बिहार विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज नीतीश सरकार के एजेंडे, नीतियां और विकास योजनाओं की रूपरेखा पेश कर रहे हैं। वहीं नई एनडीए सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। और पढ़ें

11:36 AM, 03-Dec-2025

Bihar News: भोजपुर में सड़क हादसा, टेलर की टक्कर से महिला की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar: मृतका के पति रंजीत कुमार ने बताया कि गायत्री देवी किसी काम से संदेश टोला गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। और पढ़ें

10:53 AM, 03-Dec-2025

Bihar: छपरा में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक तस्कर गोली से घायल; दूसरे ने किया आत्मसमर्पण

Bihar: सारण पुलिस के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के दौरान सरयू नदी में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आत्मसमर्पण कर गया। पुलिस ने नाव से भारी मात्रा में शराब, हथियार और कारतूस बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

10:15 AM, 03-Dec-2025

Bihar News: सीवान में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती, जिले में उत्सव का माहौल

Bihar: सीवान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती और जिले के 53वें स्थापना दिवस पर पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। जीरादेई से शहर तक प्रभातफेरी निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।  और पढ़ें

09:16 AM, 03-Dec-2025

Bihar News: देशरत्न की जयंती पर सवालों में छपरा का जिला स्कूल, स्वर्णिम विरासत उपेक्षा की मार में

Bihar: डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर छपरा का ऐतिहासिक जिला स्कूल अपनी बदहाली और विभागीय अतिक्रमण की वजह से चर्चा में है। कभी जहां शिक्षा का उजाला था, आज जर्जर भवन, संसाधनों की कमी और सरकारी उपेक्षा हावी है।  और पढ़ें

08:39 AM, 03-Dec-2025

Bihar Accident: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सदर अस्पताल में हंगामा

Bihar Accident: आकाश सोनी को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे में पिकअप भी पलट गई और उसमें सवार लोग घायल होकर निजी क्लीनिक में इलाज कराने चले गए। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

08:18 AM, 03-Dec-2025

Bihar Weather: दिसंबर में सामान्य से अधिक बारिश के आसार, अगले 72 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

Weather News: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आने वाले 72 घंटे में ठंड और बढ़ेगी। इसलिए सावधान रहें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।  और पढ़ें

08:16 AM, 03-Dec-2025

Bihar News: अपहरण कांड में दोषी को सात वर्ष का सश्रम कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar: छपरा व्यवहार न्यायालय ने भेल्दी थाना क्षेत्र के अपहरण कांड में आरोपी अफजल मंसूरी को दोषी पाते हुए सात वर्ष का सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त जेल होगी। पुलिस ने समयबद्ध जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था। और पढ़ें

08:08 AM, 03-Dec-2025

Bihar Crime: सीतामढ़ी में आठवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, नाहर चौक पर मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: सीतामढ़ी में मंगलवार रात डुमरा रोड स्थित भांवरेंट स्कूल के पास आठवीं के छात्र रिपु कुमार का गोली लगा शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। शव नाहर चौक के पास सड़क किनारे लावारिस मिला। पुलिस ने क्षेत्र सील कर एसआईटी गठित की है। और पढ़ें

07:04 AM, 03-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Accident: NH-531 पर माने मठिया के पास ओवरटेक के दौरान सीएनजी ऑटो ट्रेलर से टकराकर पलट गया, जिसमें भुईली गांव के राजेश महतो की मौके पर मौत हो गई और विजय कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें