फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 02-Dec-2025

Bihar : निवेशकों-उद्योगों की बिजली समस्या पर सरकार गंभीर, सुविधा एप्प से ग्राहकों को मिलेगी राहत

Bihar : औद्योगिक उपभोक्ताओं और निवेशकों की बिजली से संबंधित समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सरकार के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग सुविधा ऐप के माध्यम से औद्योगिक उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई कर रहा है।  और पढ़ें

10:46 PM, 02-Dec-2025

नवादा कस्टडी डेथ कांड: अमर उजाला की रिपोर्ट का असर, SHO समेत चार पर हत्या का केस

नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में नाबालिग सन्नी की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद SHO अक्षय कुमार गुप्ता सहित चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें

10:34 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र, नई नवेली दुल्हन संजना ने शादी के बाद दिया एग्जाम, बनी चर्चा का विषय

मुंगेर के आर डी एंड डीजे कॉलेज में नई-नवेली दुल्हन संजना शर्मा ने शादी के बाद परीक्षा देकर सभी को प्रेरित किया। संजना की शादी पटना के सत्य प्रकाश शर्मा से सोमवार को धूमधाम से हुई थी, लेकिन विदाई के समय वह सीधे एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंचीं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 02-Dec-2025

Bihar: रोहतास में नकली नमक का भंडाफोड़, दो कारोबारी गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के घनकी जामुन के पास पुलिस ने नकली नमक के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में लगभग 7 क्विंटल नकली नमक, पैकिंग मशीन और ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर बरामद हुए। और पढ़ें

10:19 PM, 02-Dec-2025

Bihar: बोधगया में 20वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह, 28 देशों के 25 हजार भिक्षु और श्रद्धालु शामिल

बोधगया के महाबोधी मंदिर में 2 से 12 दिसंबर तक 20वां वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 02-Dec-2025

Bihar : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

Bihar : पिता की मौत के बाद इकलौता बेटा बुरी संगत में शराब का आदी हो गया था। परिवार वाले शराब छुड़ाने के लिए उसे एक महीना पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, आज उसकी मौत हो गई। परिजन पीट -पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें

09:08 PM, 02-Dec-2025

Begusarai में अतिक्रमण खाली करवाने गई Police, हालात बेकाबू, हुई जमकर झड़प!

Begusarai में अतिक्रमण खाली करवाने गई Police, हालात बेकाबू, हुई जमकर झड़प! और पढ़ें

08:46 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: छपरा–सोनपुर रेलखंड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान के बाद परिजनों में मातम

छपरा–सोनपुर रेलखंड पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के मानुपुर जहांगीर गांव के पास 29 वर्षीय बबलू कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें

08:37 PM, 02-Dec-2025

Bihar: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, पुलिस-प्रशासन पर रोड़ेबाजी, लाठीचार्ज से माहौल तनावपूर्ण

बेगूसराय के लोहियानगर रेलवे गुमटी के पास एनएच-31 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारी बवाल हो गया। प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों ने जोरदार विरोध किया और पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। और पढ़ें

08:21 PM, 02-Dec-2025

Bihar: जोगबनी सीमा पर नेपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख भारतीय नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी रानी क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने एक भारतीय युवक मनीष यादव (25 वर्ष), निवासी उत्तर प्रदेश को प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:15 PM, 02-Dec-2025

Bihar : राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम ने अधिकारियों की भी ग्रेडिंग के दिए आदेश

Bihar : बिहार के सभी अंचल कार्यालयों में अब अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं संपर्क नंबर सहित सूचनापट प्रदर्शित करने होंगे। साथ ही कार्यालय से गायब रहने पर उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। और पढ़ें

08:02 PM, 02-Dec-2025

Bihar: तिरहुत प्रमंडल के नए आयुक्त कौशल किशोर ने संभाला पदभार, अधिकारियों के साथ की पहली बैठक

मुजफ्फरपुर स्थित प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को कौशल किशोर ने तिरहुत प्रमंडल के नए आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व आयुक्त राजकुमार से चार्ज लिया। और पढ़ें

07:47 PM, 02-Dec-2025

Lalu की महुआबाग वाली नई हवेली पर पहुंचा Amar Ujala, क्यों मचा है बवाल?

Lalu की महुआबाग वाली नई हवेली पर पहुंचा Amar Ujala, क्यों मचा है बवाल? और पढ़ें

07:30 PM, 02-Dec-2025

Bihar Crime: खगड़िया में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर में 28 नवंबर को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के प्राथमिकी अभियुक्त बबलू कुमार को पुलिस ने दक्षिणी भदास से गिरफ्तार किया। और पढ़ें

07:29 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस, डीआईयू, एसटीएफ और आर्म्स सेल की संयुक्त कार्रवाई में गंगा नदी के किनारे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। और पढ़ें

07:24 PM, 02-Dec-2025

Bihar News : छात्रों के साथ-साथ डीएम और डीईओ भी होंगे सम्मानित, शिक्षा विभाग कर रही मेधा दिवस का आयोजन

Bihar : मैट्रिक में पूरे राज्य में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 123 विद्यार्थियों तथा इंटर में तीनों संकाय में प्रथम 5 स्थान प्राप्त किए हुए 28 विद्यार्थियों को "मेधा दिवस" के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।  और पढ़ें

07:09 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: बोधगया में 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की शुरुआत, 22 देशों के भिक्षु शामिल; भारत बना मेजबान

Bihar: इस वर्ष 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की मेजबानी भारत कर रहा है। यह आयोजन 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुख्य अतिथि होंगे। और पढ़ें

07:01 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

किशनगंज में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के पास स्थित अभिषेक होटल से की गई। और पढ़ें

06:47 PM, 02-Dec-2025

Bihar: सीवान में ज्वैलरी दुकान में बदमाशों ने हथियार के बल पर की लूट, 18 लाख कीमती सोना-चांदी लूटकर फरार

सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित खोरीपाकर बाजार में एक ज्वैलरी दुकान में पांच बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की। और पढ़ें

06:44 PM, 02-Dec-2025

BPSC: बिहार स्पेशल शिक्षक और खेल पदाधिकारी पदों के लिए एग्जाम डेट घोषित, जानें किन तारीखों पर होगी परीक्षा

 BPSC Exam Date: बीपीएससी ने दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की है। बिहार स्पेशल स्कूल टीचर और खेल विभाग के तहत डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर और अन्य पदों पर होने वाली परीक्षाएं जनवरी में आयोजित होगी। और पढ़ें

06:29 PM, 02-Dec-2025

Bihar Assembly Session: विधानसभा उपाध्यक्ष पद जदयू के खाते में, वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने भरा नामांकन

Bihar : नई सरकार बनने के बाद आज भाजपा नेता प्रेम कुमार को निर्विविरोध विधान सभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता ने नामांकन दाखिल किया है। और पढ़ें

05:24 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: जहानाबाद में जमीनी विवाद में हिंसक हमला, महिला समेत पांच घायल, गांव में तनाव

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार स्थित तुलसीपुर मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर महिला समेत पांच लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जहानाबाद रेफर किया गया, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें

05:24 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: किशनगंज में तस्कर गिरफ्तार, लाखों की ड्रग्स और मुद्रा जब्त

किशनगंज जिले के गलगलिया थाना और एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में सोनू कामती (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 245 ग्राम ब्राउन शुगर, 2520 रुपये नेपाली मुद्रा, 30 नाइट्राजेपाम टैबलेट, एक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। और पढ़ें

05:23 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: वैशाली में फाइनेंस कर्मी से 15 लाख की लूट, तीन बाइक सवार अपराधी फरार

वैशाली जिले के हाजीपुर में दिग्गी ओवरब्रिज के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लगभग 15 लाख रुपये लूट लिए। घटना के तुरंत बाद अपराधी फरार हो गए। और पढ़ें

04:29 PM, 02-Dec-2025

Bihar Vidhan Sabha: स्पीकर बोले- पक्ष-विपक्ष दोनों मेरे लिए महत्वपूर्ण, बिहार की प्रगति ही मेरा उद्देश्य

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए। आसन पर बैठने के बाद उन्होंने सदन संबोधित किया सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे और क्या-क्या बातें कहीं? आइए जानते हैं...  और पढ़ें

03:52 PM, 02-Dec-2025

Bihar: लोको पायलटों की 48 घंटे की भूख हड़ताल, 9 सूत्री मांगों पर अड़े रनिंग स्टाफ; रेलवे प्रशासन पर बढ़ा दबाव

अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ संघ के आह्वान पर देशभर के लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने अपने डिवीजनल मुख्यालयों पर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। और पढ़ें

03:45 PM, 02-Dec-2025

Bihar:14 साल का तूफान! वैभव सूर्यवंशी ने SMAT में जड़ा ऐतिहासिक शतक, ईडन गार्डन में गूंजा बिहार का नाम

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ ईडन गार्डन में नाबाद 108 रनों की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। और पढ़ें

03:20 PM, 02-Dec-2025

Rohtas: पीने के खराब पानी को लोग मजबूर, नल-जल योजना ठप, अधिकारी ने क्या कहा?

बिहार में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के तमाम दावों के बीच रोहतास जिले के कई पहाड़ी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। और पढ़ें

03:07 PM, 02-Dec-2025

Kaimur: संदिग्ध हालात में हुई भाई-बहन की मौ*त, गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने क्या कहा?

कैमूर में एक ही परिवार में दो सगे भाई-बहनों की संदिग्ध हालत में मौत होने से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप। और पढ़ें

02:24 PM, 02-Dec-2025

Bihar: 'पांच तारीख को घर तोड़ा तो मेरी लाश पर चलेगा बुलडोजर', नालंदा में पप्पू यादव ने प्रशासन को दी चुनौती

Bihar: सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें यहां भेजा है और वे इस मामले को संसद में भी उठाएंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि बिना समुचित पुनर्वास के अगर किसी का घर तोड़ा गया, तो बड़ा आंदोलन होगा। और पढ़ें

02:22 PM, 02-Dec-2025

Patna: CM Nitish Kumar की पीठ में किसने खंजर घोंपा? RJD विधायक ने क्या कहा?

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अमर उजाला से बातचीत करते हुए राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर क्या कहा देखिए वीडियो। और पढ़ें

02:21 PM, 02-Dec-2025

BPSC 71 Mains Exam: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से करें आवेदन; जानें अंतिम तिथि

BPSC 71 Mains Exam Registration: बीपीएससी ने 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए कल से आवेदन शुरू होंगे।  इस भर्ती के जरिये कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पूरा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। और पढ़ें

02:12 PM, 02-Dec-2025

Bihar: कैमूर में दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी; परिजनों ने नौ लोगों पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar: भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत के मामले में जांच चल रही है। चकिया (चंदौली) में यूपी पुलिस को दिए फर्द बयान में परिजनों ने यह भी कहा था कि बच्चे झूला खेलते समय फंदे में फंस गए थे, जिससे हादसा हुआ। और पढ़ें

01:48 PM, 02-Dec-2025

IP Gupta Exclusive: IIP पार्टी के प्रमुख और विधायक IP Gupta ने गठबंधन के भविष्य पर क्या कहा?

आईआईपी पार्टी के प्रमुख और विधायक आईपी गुप्ता ने अमर उजाला से खास बातचीत में राजद और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बात की। और पढ़ें

01:04 PM, 02-Dec-2025

Bihar News: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में चोरों का आतंक, मरीज दहशत में; वारदात रोकने में प्रशासन नाकाम

Bihar: मेडिकल कॉलेज ओपी प्रभारी कुमार गौतम ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच चल रही है और संदिग्ध गिरोहों पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश जारी है। और पढ़ें

12:19 PM, 02-Dec-2025

Bihar News : गरीब की पत्नी सबकी भौजाई होती है, जानिए किस विधायक ने क्यों कही यह बात

Bihar : गरीब की पत्नी सब की भाभी होती है। कोई कितना भी डोरा डाल ले, इस बार कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह बात कहना है एक राजनीतिक दल के विधायक का। आखिर उन्होंने किसके लिए यह बात कही है, आप भी जानिए। और पढ़ें

11:51 AM, 02-Dec-2025

Bihar Vidhan Sabha: प्रेम कुमार को अध्यक्ष बना विधानसभा कल तक के लिए स्थगित; भोजपुरी गीत से शपथ तक हुआ आज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में आज का दिन सिर्फ औपचारिकता के नाम रहा। कुछ बचे विधायकों ने शपथ ली। अनंत सिंह जेल से नहीं आए। बस, भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई है। फिर कल तक के लिए सदन स्थगित हो गया। और पढ़ें

11:23 AM, 02-Dec-2025

Bihar Assembly: नौ बार के विधायक प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के इस दिग्गज के बारे में जानें

Bihar Politics: इस बार भी विधानसभा अध्यक्ष पद भारतीय जनता पार्टी ने अपने पास रखा है। भाजपा के सबसे अनुभवी विधायकों की श्रेणी में रहे डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। वह गया टाउन, यानी गयाजी शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के प्रतिनिधि चुनकर 9वीं बार भी विधानसभा पहुंचे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में... और पढ़ें

10:26 AM, 02-Dec-2025

Bihar News: रोहतास के दर्जनों गांव में छह वर्षों से नल-जल योजना ठप, ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

Bihar: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छह साल से बंद पड़ी इस योजना की जानकारी विभाग को नहीं है। जब इस मुद्दे पर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नल-जल योजना बंद होने की कोई जानकारी विभाग को नहीं है। और पढ़ें

10:14 AM, 02-Dec-2025

Bihar Crime: कटिहार में हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह पकड़ा, आसान पैटर्न लॉक वाले फोन को बनाते थे निशाना

Bihar: जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य आसान पैटर्न लॉक वाले मोबाइल को चोरी करके उसमें मौजूद बैंकिंग ऐप्स और ओटीपी का इस्तेमाल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने पूरा तरीका बताया है कि वे चोरी के मोबाइल से बैंक अकाउंट से रुपए कैसे निकालते थे। और पढ़ें

08:32 AM, 02-Dec-2025

Bihar Weather: अगले पांच दिनों में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, राहगीरों को परेशान कोहरा; जानिए मौसम का हाल

Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दिन के तापमान में मामूली बदलाव होगा, लेकिन रातें धीरे-धीरे और ठंडी होती जाएंगी। सुबह और देर शाम हल्की ठंड के साथ शीतलहर जैसा अहसास बढ़ सकता है।  और पढ़ें

08:19 AM, 02-Dec-2025

Bihar Accident: पूर्णिया में NH-107 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; 2 की मौत

Bihar Accident: थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक घायल है। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और पढ़ें

07:51 AM, 02-Dec-2025

Bihar Crime: घर से निकली बरात, उधर मौका पाकर घर में घुस गए चोर; ग्रामीणों की सतर्कता से टली वारदात

Bihar: सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन भीतर कोई नहीं मिला। सभी सामान सुरक्षित पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चोर चोरी की नीयत से घुसे थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

और पढ़ें

06:44 AM, 02-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: जांच के दौरान पुलिस ने हरैया थाना क्षेत्र के खाता धारक शिवपूजन प्रसाद कुशवाहा से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो साइबर ठग महेंद्र कुमार और राजा कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें