फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 30-Nov-2025

Bihar : राबड़ी आवास से ज्यादा अब गुलाबबाग सुर्खियों में, लालू प्रसाद की यह हवेली क्यों है चर्चे में?

Bihar : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास का बदलना भले एक सरकारी प्रक्रिया रही होगी, लेकिन इस पर भी खूब सियासत हुई। अब चर्चा गुलाबबाग की है, जहां लालू प्रसाद खुद का विशाल बंगला बनवा रहे हैं। बाद में इस पर भी शायद सियासत हो, लेकिन फ़िलहाल सिर्फ चर्चा है।   और पढ़ें

08:46 PM, 30-Nov-2025

Sonpur Fair 2025: सारण बना अंतर-प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन, नौका दौड़ में इस टीम ने मारी बाजी

Bihar: सारण ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंगेर को 2–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के आकर्षक खेल कौशल को देखकर दर्शक दीर्घा उत्साह और तालियों से गूंजती रही। और पढ़ें

08:15 PM, 30-Nov-2025

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश से जिला इकाइयों तक को किया भंग; कार्यकर्ताओं ने कहा- यह टूट के हैं लक्षण

Bihar : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की प्रदेश इकाई से लेकर  जिला इकाइ तक को को भंग कर दिया है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका ऐसा करना राष्ट्रीय लोक मोर्चा के टूट का एक हिस्सा है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:08 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: दिल्ली धमाका मामले से कनेक्शन की पड़ताल? रिटायर्ड पोस्टमास्टर के घर NIA की कार्रवाई; मोबाइल जब्त

Bihar: मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि छापेमारी के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी केंद्रीय एजेंसी ही दे सकती है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह कार्रवाई दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े संदिग्ध लिंक को लेकर हुई है। और पढ़ें

06:51 PM, 30-Nov-2025

IAS Transfer in Bihar : बिहार में फिर आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिहिर कुमार बने विकास आयुक्त

IAS Transfer : नई सरकार के गठन होते ही एक बार फिर कई मायनों में बदलाव होने लगे हैं। इसका एक रूप आईएएस अधिकारियों का तबादला और प्रोन्नति भी शामिल है। कल 19 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया था और आज फिर 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:26 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: नदी में तैरता मिला मासूम का शव, आश्रम घाट पर उमड़ी भीड़; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दिल दहलाने वाली घटना ने समाज और मानवता दोनों को शर्मसार कर दिया है। और पढ़ें

05:58 PM, 30-Nov-2025

Bihar Crime: खगड़िया के गोगरी में शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद

Bihar: बताया जाता है कि प्रीतम कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है। वर्ष 2020 में उस पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। और पढ़ें

05:44 PM, 30-Nov-2025

Bihar Crime: बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत; इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच और जटिल हो गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है। और पढ़ें

05:37 PM, 30-Nov-2025

Bihar Crime: गुजरात में ज्वेलरी दुकान लूट व हत्या का आरोपी वैशाली से दबोचा गया, देशी पिस्तौल भी बरामद

Bihar: गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने गुजरात के सूरत में संचालित आभूषण दुकान लूट और हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं बरामद पिस्तौल किससे खरीदा, इसका भी खुलासा किया है। और पढ़ें

05:29 PM, 30-Nov-2025

Bihar: काम में लापरवाही पर बनियापुर थानाध्यक्ष निलंबित, 7 दिन में जवाब तलब; चाकूबाजी कांड से जुड़ा है मामला

Bihar: एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कर्तव्य में लापरवाही और पीड़ित पक्ष से अनुचित व्यवहार के आरोप में बनियापुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को निलंबित कर 7 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। 24 नवंबर को परसा टोला में चाकूबाजी मामले पर तत्पर कार्रवाई नहीं करने और जांच में आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

और पढ़ें

05:13 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: अस्मिता ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग में बिहार की शालिनी ने जीते 2 स्वर्ण, 184 किलो वजन उठाकर बनीं चैंपियन

Bihar: 86 किलोग्राम भार वर्ग में शालिनी ने स्नैच में 80 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 104 किलोग्राम सहित कुल 184 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर तथा सीनियर दोनों श्रेणियों में स्वर्ण हासिल किया। और पढ़ें

05:06 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: खेत में घायल अवस्था में मिला विशालकाय पक्षी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bihar: सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पक्षी को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसे पानी पिलाया गया और उसके शरीर पर मौजूद चोटों व खून के धब्बों की जांच की गई। और पढ़ें

04:35 PM, 30-Nov-2025

Bihar news: गया जी में मौत के मुंह से लौटा युवक, 13 वैगन के साथ ऊपर से गुजरी मालगाड़ी; खरोंच तक नहीं आई

Bihar: यात्रियों ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया, वहीं कई यात्रियों ने युवक को इस जानलेवा हरकत पर डांट लगाई। और पढ़ें

04:24 PM, 30-Nov-2025

Bihar news: बानपुर में गिफ्ट दुकान में आगजनी, पांच लाख का हुआ नुकसान, CCTV में दिखे आरोपी

Bihar: जमुई में रविवार को अपराधियों ने एक गिफ्ट दुकान में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाया तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार 5 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। और पढ़ें

04:08 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: सीएनजी टेंपो लूटकांड में जीजा-साली गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; ऐसे हुई कार्रवाई

Bihar Crime: जांच के दौरान ऑटो और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। इस कांड में पहले भी गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में महिला की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन तेज की। और पढ़ें

04:00 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: ठगी के मामले में बैंक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, अधिक ब्याज का लालच देकर उड़ाए लाखों; पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime: एसआई अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी पर कोतवाली थाना में भी 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है। वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। और पढ़ें

03:48 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: नालंदा में दो बरातियों के बीच मारपीट-रोड़ेबाजी, फायरिंग करने का भी वीडियो आया सामने; जांच जारी

Bihar: घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भीड़ द्वारा रोड़ेबाजी एवं हमला करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। एवं एक व्यक्ति वीडियो में फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। और पढ़ें

03:35 PM, 30-Nov-2025

Bihar: शादी से एक माह पहले दूल्हे का इंकार, कहा पहले दहेज दो, फिर होगी शादी; मोबाइल देने के बहाने मिलने गया था

Bihar: लड़की की मां के अनुसार, सभी मांगें पूरी न होने पर दूल्हे ने खुद शादी से इंकार कर दिया। परिवार व अगुवा द्वारा समझाने पर भी वह राजी नहीं हुआ। आरोप यह भी है कि शादी तोड़ने के कुछ दिन बाद युवक अपने बहनोई के साथ मोबाइल देने के बहाने लड़की से मिलने पहुंचा और उसे अपने साथ घुमाने की जिद करने लगा।
  और पढ़ें

03:23 PM, 30-Nov-2025

Bihar Crime: छपरा में दिनदहाड़े हत्या, पुलिस लाइन से सौ मीटर दूर व्यक्ति को मारी गोली; मौके पर मौत

Bihar: छपरा शहर के बीचों-बीच शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

02:34 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: मोतिहारी में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; विरोध में सड़क पर बवाल

Motihari Road Accident News: पांच लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। लोगों ने पुलिस से ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है।  और पढ़ें

02:32 PM, 30-Nov-2025

Bihar: बक्सर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी दबोचे, पुलिस की तेज कार्रवाई से खुला पूरा मामला

बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता कृष्णा नगर कॉलोनी में एक परिचित से मिलने गई थी, जहां उसी परिचित और उसके तीन साथियों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें

02:05 PM, 30-Nov-2025

Bihar Weather News: दिसंबर के पहले सप्ताह से ही बढ़ेगी ठंड प्रशासन अलर्ट, जानिए मौसम का हाल | Patna

Bihar Weather News: दिसंबर के पहले सप्ताह से ही बढ़ेगी ठंड प्रशासन अलर्ट, जानिए मौसम का हाल | Patna और पढ़ें

01:43 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: सीवान में अग्निशमन सिपाही की मौत, परिवार का आरोप- हत्या को बताया आत्महत्या

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में अग्निशमन विभाग के सिपाही बुन्देल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। परिजनों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

01:03 PM, 30-Nov-2025

Bihar News: तीसी के लड्डू ने सोनपुर मेले में मचाई धूम, स्वाद और सेहत का अनोखा संगम, बना केंद्र आकर्षण

सोनपुर मेला में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा लगाए गए स्टॉल पर तीसी से बने पौष्टिक लड्डू ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। और पढ़ें

12:29 PM, 30-Nov-2025

Bihar Vidhan Sabha: 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होगा खास, सारी तैयारी पूरी; पहली बार सदन में पेपरलेस सिस्टम

Bihar News: पूरे विधान मंडल परिसर और आसपास के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सचिवालय, विधानसभा और विधान परिषद् में बिना प्रवेश पत्र के किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  और पढ़ें

12:07 PM, 30-Nov-2025

Bihar: एक ट्रिगर और खत्म हो गया घर का उजाला! हर्ष फायरिंग में दूल्हा गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में निकाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशी का माहौल मातम में बदल दिया। बारात के दौरान चली गोली दूल्हे मो. ईरशाद के गले में लगी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

11:46 AM, 30-Nov-2025

Bihar: सोनपुर मेला पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से बोले- पर्यटकों का ख्याल रखें

सीएम नीतीश कुमार के आगमन की सूचना पर सोनपुर मेला क्षेत्र पुलिस बल, दंडाधिकारियों और विशेष सुरक्षा दल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। मेले के मुख्य प्रवेश द्वारों और विशिष्ट क्षेत्रों में मेटल डिटेक्टर लगाए गए, वहीं गश्ती दल पूरे परिसर में लगातार निगरानी करता रहा। और पढ़ें

11:32 AM, 30-Nov-2025

Bihar News: कर्ज, प्यार और तनाव का तिहरा दबाव… दरभंगा में युवक ने दी जान, परिवार में मातम

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लोहारसारी मोहल्ले में अंकित कुमार नामक युवक ने बैंक लोन के कर्ज़, प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

11:25 AM, 30-Nov-2025

Bihar News: मोतिहारी में NIA की छापेमारी, इन तीन लोगों के ठिकानों पर पुलिस टीम के साथ पहुंची टीम

एनआईए की टीम ने तीनों संदिग्धों के ठिकानों से उनके आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक कुछ खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जाली नोट समेत कई मामले में यह कार्रवाई हुई है।  और पढ़ें

10:58 AM, 30-Nov-2025

Bihar News: 'भोजपुरी देश-विदेश की भाषा', सम्राट चौधरी बोले- आठवीं अनुसूची में होगी शामिल

अमनौर में आयोजित 28वें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुरी विश्व की समृद्ध भाषाओं में से एक है और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। और पढ़ें

10:30 AM, 30-Nov-2025

AIIMS Patna : चांद सिफारिश...गीत से शान ने एम्स पटना में मचाया धमाल; देर रात तक झूमते रहे डॉक्टर

कार्यक्रम के बाद डॉक्टरों ने कहा कि देश के मशहूर गायकों में से एक शान की आवाज ने हमलोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह संगीत-संध्या एआईआईएमएस पटना के लिए लंबे समय तक याद रखी जाएगी।  और पढ़ें

08:43 AM, 30-Nov-2025

Bihar: छपरा में फिर चली गोलियां, कपड़ा व्यवसायी के कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मी अरशद अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद लगभग डेढ़ लाख रुपये की वसूली की रकम लूट ली। और पढ़ें

08:27 AM, 30-Nov-2025

Bihar News: फायरमैन की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

सीवान के दरौदा थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के सिपाही मुंडेल कुमार का शव उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। और पढ़ें

08:17 AM, 30-Nov-2025

Bihar Weather: सावधान! दिसंबर के पहले सप्ताह से ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, प्रशासन अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दिन के तापमान में मामूली बदलाव होगा, लेकिन रातें धीरे-धीरे और ठंडी होती जाएंगी। सुबह और देर शाम हल्की ठंड के साथ शीतलहर जैसा अहसास बढ़ सकता है।
  और पढ़ें

08:04 AM, 30-Nov-2025

Bihar: रहस्यमयी ढंग से लापता हुए प्रभारी मुखिया, अपहरण की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्णिया में औराही पंचायत के उपमुखिया और प्रभारी मुखिया तपेश पाठक शुक्रवार शाम रामबाग क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

07:48 AM, 30-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के पताही गांव में देर रात बदमाशों ने किसान राकेश चौधरी के घर पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। इससे पहले गांव के श्राद्ध भोज के दौरान किसान के साथ मारपीट हुई और गवाही न देने की धमकी दी गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें