फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:31 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: प्रदेश का अब ये शहर बनेगा 'सैटेलाइट सिटी', ट्रैफिक, जल निकासी व कचरा प्रबंधन पर खास मास्टर प्लान

सहरसा शहर को अब महानगरों की तर्ज पर सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी सैद्धांतिक सहमति देते हुए कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने जानकारी दी। और पढ़ें

10:20 PM, 27-Nov-2025

Bihar: खगड़िया मेडिकल कॉलेज में ईडी की बड़ी छापेमारी, परिसर में मचा हड़कंप; कर्मियों व छात्रों में अफरा-तफरी

खगड़िया के श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में ईडी की 15 सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह अचानक छापेमारी कर दी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई में कॉलेज के विभिन्न विभागों में दस्तावेजों की जांच जारी है। और पढ़ें

09:40 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम से खुल सकते हैं हत्याकांड के राज; सच्चाई सामने आने की उम्मीद

आदेश पर बुधवार को मृतक मोहम्मद असद के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। दंडाधिकारी के रूप में आजमनगर के सीओ रिजवान आलम की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:56 PM, 27-Nov-2025

Bihar News : बेटी की हत्या में मां को फांसी, परदेस में था पति तो प्रेमी के साथ देख लिया था; राज खुलने का था डर

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि कुमार की अदालत ने दोषी मां को फांसी की सजा सुनाते हुए कहा कि यह अपराध “माता” जैसे पवित्र शब्द को कलंकित करता है। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

08:25 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: मासूम की तलाश में दर-दर भटक रहे थे परिजन, यहां ईंट भट्ठे में मिला शव; दुर्गंध आने पर चला पता

मुज़फ्फरपुर के मझौलिया गांव में कई दिनों से लापता 12 वर्षीय बच्चे का शव पुराने ईंट भट्ठे से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:05 PM, 27-Nov-2025

Bihar : 'पापा-माई को कष्ट नहीं होना चाहिए', चिट्ठी लिखी फिर जान दी; दो नंबर से UPSC एग्जाम में पिछड़ा था अंकित

मुजफ्फरपुर में यूपीएससी परीक्षा में मात्र दो अंक से चूकने के बाद एक 25 वर्षीय परीक्षार्थी ने निराशा में आत्महत्या कर ली। युवक के पास से भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने अपनी इच्छा से जान देने की बात लिखी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। और पढ़ें

07:28 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वाले क्यों हुए फरार? प्राथमिकी दर्ज

परसा के माड़र गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि आरोपी परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। और पढ़ें

07:12 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप, नासरीगंज में विवाहिता की मौत से हड़कंप; मामला किया गया दर्ज

नासरीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी। परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:07 PM, 27-Nov-2025

Bihar : नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के दो दिन बाद लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर लापरवाही करने का लगाया आरोप

Bihar : नाबालिग छात्रा की हत्या थी या हादसा, यह जांच का विषय है, लेकिन पुलिस के द्वारा परिजन को संतोषजनक जवाब न देना, यह लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति बुरा भाव लाने के लिए पर्याप्त है। नतीजतन आज लोगों का गुस्सा घर से निकलकर सड़क पर आ गया। और पढ़ें

06:35 PM, 27-Nov-2025

Bihar: पतंजलि उत्पाद बेचने के बहाने घर में घुसे ठग, सेवानिवृत्त शिक्षक की वृद्ध पत्नी से 3 लाख का जेवरात ठगा

सहरसा के बटरहा वार्ड 36 में गुरुवार सुबह दो अज्ञात युवकों ने खुद को बाबा रामदेव के उत्पादों का विक्रेता बताया। 79 वर्षीय आशा झा को सोने की चेन और अंगूठी चमकाने का झांसा देकर वे दो भर की चेन और चार आने की अंगूठी लेकर चंपत हो गए।  और पढ़ें

06:16 PM, 27-Nov-2025

Bihar: पटना सिक्स लेन केबल ब्रिज पर NCC कैडेट्स ने किया परेड, कदम ताल से दिया देश भक्ति का संदेश; तस्वीरें

पटना सिक्स लेन केबल ब्रिज पर एनसीसी कैडेट्स की रिहर्सल परेड देख कर लोग दंग रह गए। आगामी गणतंत्र दिवस परेड-2026 में ये सभी प्रतिभागी भाग लेंगे। चलिए देखते हैं तस्वीरें...
  और पढ़ें

05:49 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: शादी के चार दिन पहले कहां लापता हो गया युवक? तैयारियों में फिरा पानी; परिजनों में मचा कोहराम

मोकामा बाजार से चार दिनों से लापता युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। 30 नवंबर को जिसकी शादी होनी थी, उसके अचानक गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। और पढ़ें

05:21 PM, 27-Nov-2025

Bihar News:  प्रदेश के इस जिले से निकला मेडिकल एडमिशन स्कैम गैंग का सरगना, लखनऊ से सहयोगी समेत गिरफ्तार

लखनऊ साइबर पुलिस ने मेडिकल एडमिशन के नाम पर 100 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना अभिनव शर्मा औरंगाबाद के फतेहपुर गांव का निवासी निकला है।  और पढ़ें

05:00 PM, 27-Nov-2025

Bihar : नीतीश कुमार ने युवाओं को दिया संदेश, कहा- 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के पश्चात् राज्य में अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।  और पढ़ें

04:51 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे ऑटो को ट्रक ने रौंदा; दो युवकों की मौत

पूर्णिया के धमदाहा घाट पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अररिया के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

04:43 PM, 27-Nov-2025

Upendra Kushwaha: कुशवाहा ने बेटे को बनाया मंत्री, चार नेताओं ने छोड़ दी पार्टी | Rashtriya Lok Morcha

Upendra Kushwaha: कुशवाहा ने बेटे को बनाया मंत्री, चार नेताओं ने छोड़ दी पार्टी | Rashtriya Lok Morcha और पढ़ें

03:59 PM, 27-Nov-2025

Bihar Crime: जमीन की लालच और खून के प्यास की खौफनाक कहानी, 97 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर की हत्या; मची सनसनी

Saran News: सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार देर रात 97 वर्षीय रामाशीष राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध को घर के बरामदे में सोते समय नजदीक से गोली मारी गई। और पढ़ें

03:57 PM, 27-Nov-2025

BSEB STET Answer Key 2025: बिहार एसटीईटी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की समय सीमा बढ़ी, जानें जरूरी बातें

BSEB STET Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 28 नवंबर तक आपत्ति जमा करा सकते हैं।
  और पढ़ें

03:45 PM, 27-Nov-2025

Bihar News : श्रमिक को थप्पड़ मारने के मामले में RJD विधायक पर एफआईआर, नाला निर्माण के दौरान मारा था थप्पड़

Madhepura News : मधेपुरा में मजदूर को थप्पड़ मारने के मामले में राजद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। पीड़ित मजदूर ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

03:32 PM, 27-Nov-2025

Bihar Crime: संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जुट गई भारी भीड़; अब जांच से खुलेगा राज

मुजफ्फरपुर जिले में एक क्लीनिक के बाहर युवक लाश मिलने के बाद इलाके में सनाका खिच गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। 
  और पढ़ें

03:18 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: पुलिस कस्टडी में 16 वर्षीय युवक की कैसे हो गई मौत? परिजनों ने किया थाने पर हंगामा व तोड़फोड़

बिहार के नवादा में पुलिस कस्टडी में 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा मच गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच में जट गई है। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

02:49 PM, 27-Nov-2025

Bihar News : हाथ-पैर बांधकर हत्या, कनपटी-गर्दन में गोली मारी; प्रेमिका से मिलने आए युवक को किसने मारा?

गया जी जिले में प्रेमिका से मिलने आए 18 वर्षीय संजय कुमार की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर पिटाई की और फिर कनपटी व गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें

02:44 PM, 27-Nov-2025

BPSC AEDO 2025: बीपीएससी का टूटा रिकॉर्ड! एईडीओ के 935 पदों के लिए आए 9.80 लाख आवेदन; क्या है आयोग की तैयारी?

BPSC AEDO 2025: सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिकॉर्ड 9.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों की संख्या के नजरिए से एईडीओ बीपीएससी की सबसे बड़ी भर्ती बन गई है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन भी आयोग के लिए बड़ी चुनौती है। परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होनी है।
  और पढ़ें

02:38 PM, 27-Nov-2025

Upendra Kushwaha: Rashtriya Lok Morcha में कई नेताओं का इस्तीफा, इनके व्यवहार की हो रही निंदा

Upendra Kushwaha: Rashtriya Lok Morcha में कई नेताओं का इस्तीफा, इनके व्यवहार की हो रही निंदा और पढ़ें

02:29 PM, 27-Nov-2025

Bihar News : ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े घुसे छह नकाबपोश; बिहार में एक करोड़ की लूट, फायरिंग से दहशत फैलाई

Siwan Loot : बिहार की नई सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को अपराधियों ने सीधी चुनौती दी है। ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लगभग एक करोड़ के नकद-जेवरात पर अपराधियों ने हाथ मारा है। और पढ़ें

01:58 PM, 27-Nov-2025

Bihar News : ज्वेलरी शॉप में दिन दहाड़े एक करोड़ की लूट करके क्या नकाबपोश चुनौती दे गए नई सरकार को?

Siwan Loot : बिहार की नई सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को अपराधियों ने सीधी चुनौती दी है। ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लगभग एक करोड़ के नकद-जेवरात पर अपराधियों ने हाथ मारा है। और पढ़ें

01:22 PM, 27-Nov-2025

Bihar Board: जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग चाहिए तो तुरंत करें पंजीकरण, बिहार बोर्ड इस दिन बंद करेगा आवेदन विंडो

BSEB Free Coaching: मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की ओर से निशुल्क आवासीय और गैर-आवासीय कोचिंग दी जाती है। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है।
  और पढ़ें

12:31 PM, 27-Nov-2025

Bihar News:मद्य निषेध अभियान में सारण के लाल की बड़ी उपलब्धि, एसडीपीओ सुनील पांडेय को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

सारण के कोंध भगवानपुर निवासी और वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय को मद्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नशामुक्ति दिवस’ पर पटना में राज्य सरकार ने मद्य निषेध पदक से सम्मानित किया। और पढ़ें

12:01 PM, 27-Nov-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 'महाजाम' का कहर, 14 KM तक थमा शहर, एंबुलेंस व बाराती घंटों फंसे

मुजफ्फरपुर में दरभंगा एनएच 57 और मोतिहारी एनएच 27 फोरलेन पर बुधवार देर शाम भारी जाम लग गया, जो 12–14 किलोमीटर तक फैल गया। मेडिकल ओवरब्रिज से कांटी के लालू मोड़ तक दोनों लेन पूरी तरह जाम रही। और पढ़ें

11:04 AM, 27-Nov-2025

Bihar News: बगहा की दर्दनाक घटना में न्याय, आरोपी को मिली उम्रकैद की सजा

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुई दर्दनाक हत्या मामले में विशेष एससी/एसटी अदालत, बेतिया ने आरोपी हरिद्वार चौधरी को आजीवन कारावास और 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। और पढ़ें

09:49 AM, 27-Nov-2025

Bihar News : ठेकेदार रिशु से जुड़े ठिकानों पर ईडी के छापे, 33 लाख नकद सहित कई सामान और कागजात जब्त

Bihar : हाईप्रोफाइल ठेकेदार रिशु श्री से संबंधित मामले में देश के नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान लगभग 33 लाख रुपए नकद, कई डिजिटल उपकरण, डायरी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। और पढ़ें

09:20 AM, 27-Nov-2025

Bihar: लेशी सिंह की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश, PACS की मांग पर ब्याज-मुक्त अवधि 6 माह तक बढ़ाने पर विचार

बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में धान अधिप्राप्ति से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंत्री लेशी सिंह ने की, जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे। और पढ़ें

09:08 AM, 27-Nov-2025

Bihar News: मोतीपुर अग्निकांड में दो मासूम समेत सात की मौत, एक्शन में पुलिस, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में 15 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड में दो मासूमों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। घटना गेना लाल साह के घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लगने से हुई। और पढ़ें

08:57 AM, 27-Nov-2025

Bihar: सोनपुर मेला में व्यवस्था को लेकर भड़के मंत्री संजय सिंह, अधिकारियों को लगाई फटकार, दिया ये निर्देश

सोनपुर मेला में पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह अपने विभागीय स्टॉल के उद्घाटन के लिए पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने पेयजल और शौचालय व्यवस्था की कमी की शिकायत की। और पढ़ें

08:38 AM, 27-Nov-2025

Minister Interview : चिराग से संजय पासवान को क्या मंत्र मिला? बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री ने खोला राज

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से जब चिराग पासवान के खास संजय पासवान को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया तो सवाल उठा कि इस विभाग में संभावना क्या है? जवाब पहली कैबिनेट बैठक में ही आ गया। योजनाओं पर 'अमर उजाला' के साथ संजय पासवान ने विस्तार से बात की। और पढ़ें

07:50 AM, 27-Nov-2025

Bihar News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव में अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। 56 वर्षीय इंदु देवी बाजार से घर लौट रही थीं तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें कच्ची सड़क पर जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

07:44 AM, 27-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ड्राइवर के आधार कार्ड से घूर्णन माली (पता संगम विहार) के रूप में हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें