फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 18-Nov-2025

Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने अपने 44 नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई, जारी किया कारण बताओ नोटिस

Bihar Election : बिहार विधान सभा में महागठबंधन की करारी हार के बाद अब कांग्रेस ने अपने 44 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने 43 नेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि एक को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। और पढ़ें

09:59 PM, 18-Nov-2025

Bihar : अटल पथ पर SUV और बाइक में भीषण टक्कर, आक्रोशित लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा; गाड़ी के शीशे भी तोड़े

Accident News : अटल पथ पर SUV और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना से भड़के लोगों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। और पढ़ें

09:47 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: मादक पदार्थ हेरोइन की छह करोड़ की खेप के साथ महिला धंधेबाज सहित दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: सिटी एसपी (कोटा) किरण कुमार ने बताया कि विशेष जांच अभियान के दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा और अहियापुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। और पढ़ें

विज्ञापन
09:44 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: छपरा में मानवता शर्मसार, तीन घंटे तक सड़क पर तड़पती रही महिला; पुलिस तीन बार लौटी खाली हाथ

Bihar News: अस्पताल में होश आने पर राजमति देवी ने बताया कि परिवार वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह ठीक से अपना पता भी नहीं बता पा रही थीं। उनकी टूटती आवाज और दर्दनाक हालत देखकर लोग स्तब्ध रह गए। और पढ़ें

09:27 PM, 18-Nov-2025

ऐसा होगा Nitish Kumar का 10वां शपथग्रहण समारोह, Ravishankar Prasad ने बताई सारी बात!

ऐसा होगा Nitish Kumar का 10वां शपथग्रहण समारोह, Ravishankar Prasad ने बताई सारी बात! और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 18-Nov-2025

BJP कैसे जीत रही हर चुनाव? PM मोदी ने भरे मंच से बता दिया 'प्राइवेट फॉर्मूला'!

BJP कैसे जीत रही हर चुनाव? PM मोदी ने भरे मंच से बता दिया 'प्राइवेट फॉर्मूला'! और पढ़ें

09:15 PM, 18-Nov-2025

Tejashwi-Rohini Conflict: Rohini ने Tejashwi Yadav पर लगाए संगीन आरोप! क्या बोले BJP के दिग्गज?

Tejashwi-Rohini Conflict: Rohini ने Tejashwi Yadav पर लगाए संगीन आरोप! क्या बोले BJP के दिग्गज? और पढ़ें

09:06 PM, 18-Nov-2025

Rohini Acharya Controversy: 'चप्पल कांड' के बाद Rohini Acharya ने फिर फोड़ा 'बम'! अब ये क्या कह दिया?

Rohini Acharya Controversy: 'चप्पल कांड' के बाद Rohini Acharya ने फिर फोड़ा 'बम'! अब ये क्या कह दिया? और पढ़ें

08:36 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: चुनाव के बाद विरोध-प्रदर्शन का फर्जी वीडियो शेयर करना पड़ा महंगा, युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Bihar News: पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मतगणना के बाद बिहार में कहीं भी ऐसा कोई वास्तविक विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ था। इसके बावजूद वीडियो को वास्तविक घटना बताकर प्रसारित किया गया, जिससे आम जनता में नफरत, भ्रम और अशांति फैलने की संभावना थी। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

08:30 PM, 18-Nov-2025

Bihar Politics: 'बिहार में महागठबंधन की हार कराई गई, 127 सीटों पर हुई व्यापक वोट चोरी'; पप्पू यादव का आरोप

Bihar Politics: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को सहरसा कोर्ट में पेश हुए, जहां वे 34 साल पुराने एक मुकदमे में बरी हो गए। कोर्ट की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की पारदर्शिता पर बेहद गंभीर सवाल उठाए। और पढ़ें

08:23 PM, 18-Nov-2025

Bihar Crime: ट्रैक्टर के रास्ते को लेकर गांव में हिंसक झड़प, खंती-कुदाल से हमला; किसान की हुई मौत

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि किसान बृजनंदन की हालत बिगड़ने पर उन्हें पीएमसीएच पटना भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार शव लेकर वापस गांव लौटा और पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें

08:18 PM, 18-Nov-2025

Bihar Accident: सगाई के एक दिन बाद सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, दूसरा घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident: बताया जा रहा है कि लक्षी राम गांव के समीप बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर होने के कारण गणेश पर्वत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिशु कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

08:13 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में 12 घंटे तक CBI की छापेमारी, एक करोड़ रुपये बरामद

Bihar News: कर्मचारियों के अनुसार डिप्टी चीफ इंजीनियर करीब दो वर्ष पहले इस कार्यालय में तैनात हुए थे, जबकि हेड क्लर्क आलोक कुमार दास और पिउन मनीक दास पिछले छह महीने से यहां कार्यरत थे। सीबीआई टीम ने पूरी रात पूछताछ और तलाशी जारी रखी। और पढ़ें

08:09 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: हत्या मामले पर अदालत का बड़ा फैसला, दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

Bihar News: सारण पुलिस का कहना है कि जिले में दर्ज अन्य गंभीर मामलों में भी त्वरित न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। और पढ़ें

08:03 PM, 18-Nov-2025

Bihar Crime: कोचिंग पढ़ाकर लौट रही 17 वर्षीय शिक्षिका को भाई के सामने मारी गोली, मौत; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: गोली लगने के बाद, आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण घायल कोमल को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों में गहरा मातम और चित्कार मची हुई है। और पढ़ें

08:00 PM, 18-Nov-2025

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, 14,261 उम्मीदवार हुए सफल

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 14,261 उम्मीदवार सफल हुए हैं। अभ्यर्थी अपने परीक्षाफल की जांच ऐसे कर सकते हैं। और पढ़ें

07:00 PM, 18-Nov-2025

BPSC 71st CCE Prelims Result: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 14261 उम्मीदवार सफल घोषित

BPSC 71st CCE Prelims Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने बहुप्रतीक्षित 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
  और पढ़ें

06:34 PM, 18-Nov-2025

Bihar: 474 करोड़ के प्रस्तावित निवेश से प्रदेश में 777 नई नौकरियों की संभावना, BIADA का बड़ा कदम

Bihar: BIADA ने कहा कि वह पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल व्यवस्था देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि उद्यमियों को सभी जरूरी सुविधाएँ समय पर मिलती रहें। PCC का यह निर्णय राज्य में निवेश बढ़ाने और उद्योगों के विस्तार को गति देने वाला साबित होगा। और पढ़ें

06:17 PM, 18-Nov-2025

Bihar CM Oath : नीतीश कुमार शपथ ग्रहण की व्यवस्था देखने पहुंचे; धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच चुके हैं पटना

Bihar : राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बार फिर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के आकर्षण के मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। और पढ़ें

06:15 PM, 18-Nov-2025

यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे ने कोहरे की वजह से निरस्त की कई ट्रेनें, यात्रा करने से पहले पढ़ें ये खबर

Railway News: कोहरे के कारण सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल ने 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। घने कोहरे के मौसम में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए रेलवे ने इस अवधि में कई ट्रेनों को पूर्णतः रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। और पढ़ें

05:19 PM, 18-Nov-2025

Bihar: बीजेपी ने केशव मौर्य को विधायक दल बैठक का पर्यवेक्षक बनाया, मेघवाल-साध्वी ज्योति बने सह-पर्यवेक्षक

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। और पढ़ें

04:15 PM, 18-Nov-2025

Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

Bihar News: रोहिणी आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने ऊपर सवाल उठाए जाने वाले को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणवी महापुरुष मुझे गाली देते नहीं थक रहे हैं।  और पढ़ें

04:01 PM, 18-Nov-2025

Rajasthan: ‘छह कांग्रेस विधायक JDU में... गहलोत बिहार जाकर रोक सकें तो रोक लें’, पूर्व CM को किसने दी चुनौती?

Taunt on Ashok Gehlot: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जदयू में जा सकते हैं। उन्होंने अंता उपचुनाव का जिक्र कर भाजपा पर लगे वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया और कांग्रेस नेतृत्व को विफल बताया।
  और पढ़ें

04:00 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम; पोस्टमॉर्टम के बाद होगी कार्रवाई

Bihar News: सूचना मिलने पर मढ़ौरा और गौरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। और पढ़ें

03:42 PM, 18-Nov-2025

Bihar news: पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, घटतौली और मनमानी से आक्रोश

Bettiah news: चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया पंचायत अंतर्गत सबिया काला गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली में लगातार हो रही कटौती, घटतौली और मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। और पढ़ें

03:35 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: प्रेम प्रसंग में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, अधजला शव हुआ बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: प्रेम प्रसंग में हुये युवक के मौत का मामला अब हत्या एवं आत्महत्या के बीच फंसता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां मृतक के परिजन प्रेमिका के घरवालों पर जलाकर मारने की आशंका जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। और पढ़ें

03:29 PM, 18-Nov-2025

Bihar Dengue Case: लगातार बढ़ती ठंड के बीच मुजफ्फरपुर में डेंगू के मामलों में उछाल, आंकड़ा 100 पार; अलर्ट

Bihar Dengue Case: डेंगू की स्थिति पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। और पढ़ें

03:08 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: गोपालगंज के युवक को अच्छे पैकेज के नाम पर थाईलैंड में बेचा, म्यांमार में बनाया गया साइबर गुलाम

गोपालगंज जिले के भोरे क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। थाईलैंड में ऊँची सैलरी का झांसा देकर स्थानीय युवक प्रशांत कुमार पटेल को एजेंटों ने विदेश भेजा और उसे थाईलैंड में तीन लाख रुपये में म्यांमार के अवैध साइबर कैंप को बेच दिया। और पढ़ें

02:34 PM, 18-Nov-2025

Bihar Election: राजद के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, इन तर्कों के जरिए कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं

चुनाव आयोग ने कहा कि राजद नेता के आरोप पूरी तरह से बेबुनिया हैं। उन्होंने बिना किसी प्रमाण के ही यह आरोप लगा दिया है। चुनाव आयोग ने कई तर्क भी दिए और कहा कि किसी भी हाल में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है।  और पढ़ें

02:25 PM, 18-Nov-2025

Bihar News: पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा, चीनी मिल के गार्ड की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सुगौली चीनी मिल के गार्ड और पूर्व सैनिक रविकांत तिवारी की मौत हो गई। वह रात्रि ड्यूटी से लौटकर घर जा रहे थे, तभी सेनवरिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

02:00 PM, 18-Nov-2025

Bihar: सीवान लौट रही वोल्वो बस आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी, तीन की मौत, 28 यात्री घायल; आधा दर्जन गंभीर

नई दिल्ली से सीवान आ रही एक वोल्वो स्लीपर बस मंगलवार सुबह आगरा–कानपुर एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो सीवान के निवासी और एक पश्चिम बंगाल का यात्री शामिल है। और पढ़ें

01:50 PM, 18-Nov-2025

Bihar: दर्द के बीच उम्मीद की लौ! मां की मौत के बाद परिवार को मिला सहारा, सोनू सूद ने थामा बच्चे का हाथ

भोजपुर जिले के दुल्लमचक में मां की हत्या से अनाथ हुए बच्चे के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी अभिनेता सोनू सूद ने उठाई है। उनकी संस्था Sood Charity Foundation बच्चे की KG से PG तक की शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करेगी। और पढ़ें

01:13 PM, 18-Nov-2025

बिहार चुनाव: जानिए कौन हैं संजय यादव? जिनपर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने लगाए आरोप

बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचा हुआ है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी की दुर्गति और पारिवारिक फूट के लिए खुलकर संजय यादव को कटघरे में किया है। और पढ़ें

12:58 PM, 18-Nov-2025

Bihar CM Oath: 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम पद पर भी होगी बात

NDA Meeting: 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में एनडीए के सभी दल जुट गए हैं। सभी पार्टी लगातार बैठक कर रहे हैं। इन सब के बीच मंत्री पद को लेकर भी मंथन जारी है।  और पढ़ें

12:46 PM, 18-Nov-2025

Who is Sanjay Yadav: जानिए कौन हैं संजय यादव..हरियाणा से क्या है कनेक्शन? | Rohini Acharya | Lalu Family

Who is Sanjay Yadav: जानिए कौन हैं संजय यादव..हरियाणा से क्या है कनेक्शन? | Rohini Acharya | Lalu Family और पढ़ें

12:35 PM, 18-Nov-2025

Rohini Acharya: 'जयचंदों को परिणाम चुकाना पड़ेगा' फिर तेज प्रताप यादव के निशाने पर संजय यादव

Rohini Acharya: 'जयचंदों को परिणाम चुकाना पड़ेगा' फिर तेज प्रताप यादव के निशाने पर संजय यादव और पढ़ें

12:18 PM, 18-Nov-2025

Bihar Election Result: सामने आए प्रशांत किशोर, अब राजनीति छोड़ने की नई मियाद और शर्त बताई; मौन व्रत का एलान भी

Prashant Kishor : जदयू को 25 सीटें आने पर राजनीति छोड़ने और खुद बिहार विधानसभा की 243 में से 125 सीटें का दावा करने के बाद परिणाम में शून्य पर रहे जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अब प्रायश्चित के लिए मौन उपवास का एलान किया है। और पढ़ें

12:01 PM, 18-Nov-2025

Bihar: BSAP जवानों की बस ट्रक से टकराई, चार गंभीर रूप से घायल, चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर के एनएच-28 कच्ची पक्की दीघरा के पास चुनाव ड्यूटी से लौट रही BSAP जवानों की बस एक ट्रक से टकरा गई। बस चालक को अचानक नींद आने के कारण हुई इस भीषण टक्कर में चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं। और पढ़ें

11:56 AM, 18-Nov-2025

Bihar: साइबर ब्लैकमेलर गिरफ्तार, पति की आवाज बनाकर महिलाओं को फंसाता था, 50 से ज्यादा पीड़िताओं का कबूलनामा

बेतिया साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर ब्लैकमेल करता था। आरोपी महिलाओं के पति की आवाज बनाकर उन्हें धमकाता था और अश्लील हरकतें करवाकर उनकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेता था। और पढ़ें

11:55 AM, 18-Nov-2025

Bihar Election Result: तीन सवालों से समझिए- नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? नेता प्रतिपक्ष कौन होंगे?

Bihar Election Result Explained : नीतीश कुमार की हर आहट पर सभी की नजर है। वह इस्तीफा दे चुके, यह चर्चा चल निकली थी। सवाल यह भी उठ रहा कि तेजस्वी यादव के पास नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी रहेगी या नहीं? विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने हर पहलू को समझाया। और पढ़ें

11:47 AM, 18-Nov-2025

Bihar: स्पीड का कहर लेकिन किस्मत मेहरबान! अनियंत्रित कंटेनर नदी में गिरा, चालक चमत्कारिक रूप से बचा

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में कंटेनर नदी में जा गिरी चालक की बची बाल बाल जान, अचानक आ गई थी ट्रैक्टर।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की करवाई में जुटी हुई है। और पढ़ें

11:04 AM, 18-Nov-2025

Bihar News: बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला; दो जवान को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Patna Police: घटना के बाद खनन विभाग और पटना पुलिस की टीम बालू माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रहा है। पुलिस का है कि घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

10:33 AM, 18-Nov-2025

Bihar Police: पटना में अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात अपराधी, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी थी गोली

Bihar Crime News: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात मिथुन को गोली लगी थी। पटना पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन, वह पुलिस अभिरक्षा से ही फरार हो गया। कड़ी मशक्कत से हाथ आने वाले अपराधे की तलाश में पुलिस फिर से छापेमारी कर रही है।  और पढ़ें

10:31 AM, 18-Nov-2025

Jitan Ram Manjhi: उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए, लालू यादव तब भी बेटे का साथ दे रहे हैं, बोले जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi: उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए, लालू यादव तब भी बेटे का साथ दे रहे हैं, बोले जीतन राम मांझी और पढ़ें

09:40 AM, 18-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में पिता की शवयात्रा में पैदल शामिल होकर श्मशान घाट जा रहे रामचलीतर साह (50) को बैजनाथपुर–सोनबरसा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें