फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 12-Nov-2025

Bihar : शराबी को पकड़ने गई मद्यनिषेध टीम पर पथराव, आरोपी को छुड़ाकर ले भागे; महिला पुलिसकर्मी सहित चार घायल

Bihar : आज एक बार फिर मद्यनिषेध टीम पर पथराव हुआ है। बदमाश आरोपी को छुड़ाकर ले भागे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। अब उन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें

10:25 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, एक की मौत, एक नाबालिग घायल; इलाके में दहशत

Bihar Crime: एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दियारा क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दो आपराधिक गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। और पढ़ें

10:20 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: तीसरी पत्नी ने तीन बच्चों के साथ जान दी; विवाद की वह वजह हर घर में, पढ़ें यह खबर

Bihar News: सुनील सिंह के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि सुनील के यह तीसरी विवाह के पत्नी थी। पहले पत्नी से दो बेटी है, दूसरे पत्नी से एक भी बच्चा नहीं था उनकी मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election : औरंगाबाद की बदल सकती है तस्वीर, सभी सीटों पर हो सकते अप्रत्याशित परिणाम; जानिए जनता की बात

Bihar Election : बिहार के एक जिले में महागठबंधन का पूरी तरह से कब्ज़ा है, लेकिन दोनों गठबंधन जाति और वर्तमान हालात की वजह से अपेक्षा के विपरीत अप्रत्याशित परिणाम की भी आशंका कर रहे हैं। राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि दोनों ओर की तस्वीर बदल सकती है।   और पढ़ें

09:43 PM, 12-Nov-2025

Bihar: पूर्वोत्तर रेलवे ने सीवान के तीन कर्मियों को दिया सेफ्टी स्टार पुरस्कार, वाराणसी ने भी बनाई जगह

Bihar News: पुरस्कार पाने वालों में सीवान के 83 सी गेटमैन दिलावर हुसैन शामिल हैं, जिन्होंने 9 जुलाई को पंचरूखी स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में लगी आग को देखकर तत्काल सूचना दी और ट्रैक को संरक्षित किया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:42 PM, 12-Nov-2025

मुजफ्फरपुर में हृदयविदारक घटना: पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, फिर सदमे में मां ने भी तोड़ा दम; छाया मातम

Bihar News: बताया जाता है कि जब शोकाकुल परिवार अंतिम संस्कार के बाद घर लौटा, तो मां विमला देवी अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी वहीं अंतिम सांस ली। और पढ़ें

07:58 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election Result: मतगणना कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, तैयारियों का अंतिम चरण पूरा

Bihar Election Result: ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी तैनात रहेंगे। एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट। वहीं, पोस्टल बैलेट गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मी रहेंगे। और पढ़ें

07:47 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: शिक्षक के तबादले के विरोध में नवोदय विद्यालय के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

Bihar News: छात्रों का कहना है कि शिक्षक प्रमोद कुमार पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें हर मुश्किल समय में सहयोग करते रहे हैं। ऐसे में उनका तबादला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। बच्चों की मांग है कि विभाग तत्काल तबादला आदेश को रद्द करे। और पढ़ें

06:54 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: बीज वितरण को लेकर कृषि विभाग की ओर से नहीं की गई व्यवस्था, गुस्साए किसानों ने जमकर किया हंगामा

Bihar News: नाराज किसानों ने ई-किसान भवन के परिसर में जमकर हो हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों के हो हंगामा को देखकर कृषि पदाधिकारी भीड़ को देखकर बाहर निकल गए। जिसके कारण बीज वितरण का कार्य और बाधित हो गया। और पढ़ें

06:47 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में लगाई हाजिरी, मतगणना से पहले गुरु के दरबार में माथा टेका

Bihar News: पटना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिरोपा भेंट कर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का आशीर्वाद दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। और पढ़ें

06:40 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: तेजस्वी यादव के गांव वालों ने एग्जिट पोल को बताया गलत, बोले- महागठबंधन की बनेगी सरकार

Bihar News: ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, तो बिहार के साथ-साथ उनका गांव भी फिर से विकास की राह पर लौटेगा। गांव के चिकित्सक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि 14 नवंबर को परिणाम घोषित होने के साथ ही पूरे गांव में जश्न मनाया जाएगा। और पढ़ें

06:31 PM, 12-Nov-2025

Bihar Crime: मुंगेर पुलिस और एसटीएफ ने दियारा क्षेत्र में मिनी गन फैक्टरी का किया उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

Bihar Crime: एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार दियारा इलाके में अवैध हथियार फैक्टरी संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। और पढ़ें

06:26 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election 2025 : चुनाव आयोग ने तय किए मतगणना केंद्र, जानिए आपके क्षेत्र में कहां होगी मतों की गिनती

Bihar Election : मतगणना कार्य सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्येक जिलों में मतगणना केन्द्रों की व्यवस्था की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक या एक से अधिक काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। और पढ़ें

06:16 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: राजद समर्थक पर परिवार को धमकाने और मारपीट करने का आरोप; पुलिस को नहीं मिली शिकायत

Bihar News: वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बात बढ़ने पर एक व्यक्ति गुस्से में आ जाता है और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर देता है। मारपीट की पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। और पढ़ें

05:06 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election : जीते तो भी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे; बिहार चुनाव को लेकर कब तक रहेगी यह पाबंदी?

Bihar Election 2025 : बिहार में किसी भी तरह का विजय जुलुस नहीं निकलेगा, अगर ऐसा हुआ तो उसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एक तारीख भी तय की गई है, जब तक यह आदेश लागू रहेगा।  और पढ़ें

03:45 PM, 12-Nov-2025

Bihar: समस्तीपुर डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; दिए निर्देश

Bihar Election: निरीक्षण के दौरान डीएम ने काउंटिंग हॉल के अंदर की टेबल व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से समीक्षा की। और पढ़ें

03:15 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election: मोतिहारी में मिलीं VVPAT की पर्चियां, कई पार्टियों के चुनाव चिह्न दिखे; बड़ी लापरवाही उजागर

Bihar Election: घटना की जानकारी मिलते ही जन शक्ति दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी और बसपा के उम्मीदवार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनावी प्रक्रिया की गंभीर चूक है और मतदान रद्द करने की मांग की। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

03:14 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election: 'नालंदा कॉलेज का मतगणना हॉल छोटा, एजेंटों को बाहर रखने की साजिश', महागठबंधन ने लगाया आरोप

Bihar Election: एग्जिट पोल पर महागठबंधन के नेताओं ने विश्वास नहीं जताया। उमैर खान ने 2024 (लोकसभा) का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय 400 पार की सीट जीतने की बात कही गई थी, लेकिन नतीजा अलग आया। और पढ़ें

03:11 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: टहलने निकले व्यक्ति की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मौत, गांव में छाया मातम

सीवान जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के डिबिया गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजलीं यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई। और पढ़ें

03:10 PM, 12-Nov-2025

Bihar Elections 2025 के बाद लड्डू बनवाने लगे बीजेपीवाले! दिया गया 501 KG का ऑर्डर | Amar Ujala

Bihar Elections 2025 के बाद लड्डू बनवाने लगे बीजेपीवाले! दिया गया 501 KG का ऑर्डर | Amar Ujala और पढ़ें

03:04 PM, 12-Nov-2025

'सब फेल हो गए..', Exit Poll देख कर BJP खुश! क्या बोले Shahnawaz Hussain? Amar Ujala

'सब फेल हो गए..', Exit Poll देख कर BJP खुश! क्या बोले Shahnawaz Hussain? Amar Ujala और पढ़ें

03:01 PM, 12-Nov-2025

जीत को लेकर NDA कॉन्फिडेंट! Vijay Sinha क्या-क्या कह गए? Amar Ujala

जीत को लेकर NDA कॉन्फिडेंट! Vijay Sinha क्या-क्या कह गए? Amar Ujala और पढ़ें

02:57 PM, 12-Nov-2025

ये सब चोरी करने का तरीका है'.. Exit Poll में NDA आगे! शुरू हुई राजनीति | Amar Ujala

ये सब चोरी करने का तरीका है'.. Exit Poll में NDA आगे! शुरू हुई राजनीति | Amar Ujala और पढ़ें

02:36 PM, 12-Nov-2025

'बाजार का खेल है Exit Poll', जमकर भड़के Manoj Jha! किसे-किसे लपेटा? Amar Ujala

'बाजार का खेल है Exit Poll', जमकर भड़के Manoj Jha! किसे-किसे लपेटा? Amar Ujala और पढ़ें

01:20 PM, 12-Nov-2025

Bihar Exit Poll: इस एग्जिट पोल में NDA-महागठबंधन में कांटे की टक्कर; जो वोट प्रतिशत में पीछे, उसकी सीटें अधिक

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर रही। करीब 12 एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिखा। वहीं चुनाव प्रबंधन और सर्वे कंपनी 'एआई पॉलिटिक्स' ने अपने एग्जिट पोल से सभी को चौंका दिया है। जानें 'एआई पॉलिटिक्स' के अनुसार किसे बहुमत मिल रहा है... और पढ़ें

01:05 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election Result : 14 नवंबर को बिहार में सबसे पहले किस सीट का परिणाम आएगा? पटना में पहला नतीजा मोकामा का

Bihar Election 2025 : दो चरणों में संपन्न हुए बिहार चुनाव के मतदान के बाद अब परिणाम का इंतजार हो रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़े सही हैं या गलत, यह पता करने के लिए 14 नवंबर का इंतजार करना है। जानिए, रिजल्ट कैसे आता है? किसका पहले आएगा?  और पढ़ें

01:04 PM, 12-Nov-2025

Bihar Election Result : एग्जिट पोल को दरकिनार कर तेजस्वी बोले- लिख लो, 14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री

Exit Poll Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि जनता ने इस बार स्पष्ट रूप से बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। और पढ़ें

12:20 PM, 12-Nov-2025

Bihar News: 'मैं जा रहा हूं, आप बचिए भैया', गंगा नदी में नाव डूबी, एक बचा, तीन लोग अब भी लापता

Vaishali News  : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के जिमदारी गंगा घाट के पास देर रात एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर चार लोग सवार थे। SDRF की टीम गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। और पढ़ें

12:11 PM, 12-Nov-2025

Bihar: बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौके पर मौत

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में शराब पीने से मना करने पर एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रितु कुमारी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। और पढ़ें

11:13 AM, 12-Nov-2025

Bihar: 'चाहे जैसे भी हो, वो लौट आए', चार साल से लापता युवक, बेटे के लौटने की उम्मीद में माता-पिता बेसुध

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के मांगुरहा असली गांव के मोहम्मद जमील चार साल पहले परिवार की परवरिश के लिए काम की तलाश में कोलकाता और फिर चेन्नई गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। और पढ़ें

08:48 AM, 12-Nov-2025

Bihar Exit Poll: कांग्रेस-राजद का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल; भाजपा बोली- विकास पर जनता ने लगाई मुहर

Bihar Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद बिहार की सियासत चरम पर है। दोनों गठबंधन, एनडीए और महागठबंधन, अपने-अपने पक्ष में जीत का दावा कर रहे हैं। अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले वास्तविक नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की सत्ता में कौन काबिज होगा। पढ़ें, दोनों गठबंधनों के नेताओं की प्रतिक्रिया... और पढ़ें

08:43 AM, 12-Nov-2025

Bihar: गया जी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान, 68.64% मतदाताओं ने किया वोट, पिछले चुनाव से 10% अधिक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 68.64% मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 के चुनाव से करीब 10% अधिक है। और पढ़ें

08:09 AM, 12-Nov-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ठंड बढ़ते ही डेंगू ने बढ़ाई चिंता, चार नए केस मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

मुजफ्फरपुर में तापमान गिरने के साथ डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। जिले में चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिनमें बोचहां प्रखंड का एक और तीन शहरी क्षेत्र के हैं। और पढ़ें

07:54 AM, 12-Nov-2025

Bihar News: ईवीएम की फोटो-वीडियो वायरल करने पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर, साइबर टीम जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ईवीएम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में जांच जारी है। और पढ़ें

06:16 AM, 12-Nov-2025

Bihar Election: दो नए M व एक नए Y से तैयार हुआ सियासत का नया रसायन, इसी समीकरण पर रहा पूरा फोकस

बिहार की राजनीति में अब एम से मुसलमान ही नहीं मल्लाह और महिला भी और वाई से यादव के साथ युवा की भी एंट्री हो चुकी है। और पढ़ें

06:03 AM, 12-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

यह धारणा कि ज्यादा वोटिंग सत्ता को हटाती है, देश के कई भाजपा शासित राज्यों में बार-बार टूट चुकी है। और अब, ज्यादातर एग्जिट पोल इसी मिथक को बिहार में तोड़ते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों का संकेत है कि 'निश्चय नीतीश' का लंगर, ‘तेजस्वी के परिवर्तन के जोश’ पर भारी पड़ सकता है और एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें