फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 08-Nov-2025

Mohan Yadav Exclusive: 'छठी मैया का राहुल गांधी ने जो अपमान किया उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', बातचीत में बोले CM

Mohan Yadav Exclusive: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बिहार चुनाव, लाडली बहना योजना और मप्र के विकास को लेकर खास बातचीत हुई, पढ़ें पूरा इंटरव्यू। और पढ़ें

09:55 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election 2025: तेज प्रताप को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, अब CRPF के घेरे में रहेंगे 'लालू के बेटे'

Bihar Assembly Election 2025: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब वे CRPF की सुरक्षा में रहेंगे। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा से उनकी नजदीकी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
  और पढ़ें

09:07 PM, 08-Nov-2025

Bihar Crime: सीवान के युवक को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, पशु तस्करी के मामले में था वांछित

Siwan News: देवरिया में पशु तस्करी के मामले में वांछित सीवान निवासी मुबारक पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 08-Nov-2025

Chirag Paswan Exclusive: 'इनका MY समीकरण एक दिखावा है', खास बातचीत में क्या बोले चिराग पासवान; पढ़ें इंटरव्यू

Chirag Paswan Exclusive: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान से अमर उजाला ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की। इस दौरान चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा...पढ़ें इंटरव्यू। और पढ़ें

08:54 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: पहले चरण के बाद NDA के '2025 में 225' का कॉफिडेंस डोला, चिराग 160 सीट पर ही जीत का दावा कर रहे

Chirag Paswan: पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने एनडीए की जीत का दावा तो कर दिया है लेकिन यह दावा गठबंधन के अन्य नेताओं के दावे से थोड़ा अलग है। उन्होंने 225 की तुलना में 160 से अधिक सीटों पर ही जीत का दावा किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:35 PM, 08-Nov-2025

Bihar Crime: मासूम बच्ची को बेचने पहुंचा युवक, नर्तकी ने हिम्मत दिखाकर पकड़वाया आरोपी; जानें मामला

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक बच्ची को बेचने पहुंचे युवक को नर्तकी ने शक होने पर उसे पुलिस को पकड़वा दिया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  और पढ़ें

08:17 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: 'अब बिहार में डर नहीं, विकास और कानून का है राज', गया में नीतीश ने गिनाईं 20 साल की उपलब्धियां

Bihar Assembly Election 2025: बेलागंज में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने 20 साल की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि बिहार अब भय से मुक्त और विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।
  और पढ़ें

08:13 PM, 08-Nov-2025

'IAS' गौरव ने दिए थे एक करोड़: बिहार चुनाव में खपने थे ये रुपये, मुकुंद ने ठूंस-ठूंसकर भर रखा था बैग में कैश

जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि रुपये गोरखपुर के बरगदवां निवासी गौरव कुमार ने दिए थे, जो खुद को आईएएस अधिकारी बताता है। उसने कहा था कि यह रकम मोकामा तक सुरक्षित पहुंचानी है।  और पढ़ें

08:10 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: '30 साल का हिसाब दो, अब नई सोच का वक्त आ गया', अखिलेश यादव मधुबनी में बोले; NDA को जमकर घेरा

Bihar Election: अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमने युवाओं को रोजगार, नौकरी और शिक्षा के लिए लैपटॉप दिए। हम तेजस्वी यादव से कहेंगे कि बेटियों को साइकिल दें, उनकी पढ़ाई में मदद करें।  और पढ़ें

08:01 PM, 08-Nov-2025

Bihar: सहरसा सदर अस्पताल परिसर में संत की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; उठाए ये सवाल

Bihar: परिजनों के मुताबिक बौकू चौधरी 6 नवंबर को मतदान के बाद अपने गांव से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। शनिवार को अचानक उनकी मौत की खबर आने से पूरा परिवार सदमे में है। और पढ़ें

07:53 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: भीड़ के कारण सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके पवन सिंह, रोड शो करके बताया मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट

Bihar Election: अपने संबोधन के दौरान पवन सिंह बेहद भावुक दिखे और उन्होंने खुद को स्टार नहीं बल्कि जनता का सेवक बताया। उन्होंने कहा कि मुझको आपने ही बनाया है। इतना आशीर्वाद दिया कि जहां भी खड़ा रहता हूं आपका आशीर्वाद बोलता है। और पढ़ें

07:29 PM, 08-Nov-2025

Satta Ka Sangram: औरंगाबाद में सुबह चाय की चुस्कियों के बाद अब युवाओं से चर्चा, किन मुद्दों पर हुई बात; जानें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार 8 नवंबर को औरंगाबाद पहुंचा। 
  और पढ़ें

06:22 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: 'एम्स और रोजगार नहीं तो सिर्फ धर्म की बात क्यों?', प्रियंका गांधी ने NDA सरकार से पूछा सवाल

Bihar Election: प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही पूर्णिया को अस्पताल और एम्स न मिलने का मुद्दा उठाया और पूछा कि जब जनता बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, तो नेता सिर्फ धर्म की बात क्यों कर रहे हैं। और पढ़ें

06:07 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: AAP प्रत्याशी मासूम रजा ने AIMIM को दिया समर्थन, ओवैसी के साथ मंच साझा कर पार्टी में लौटे

Bihar Election: मासूम रजा पहले से ही AIMIM से जुड़े हुए थे, लेकिन तौसीफ आलम को टिकट मिलने के बाद उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। और पढ़ें

05:57 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: रजौली में चिराग पासवान की जनसभा, लोजपा (रामविलास) प्रत्याशियों के समर्थन में की वोट की अपील

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि मेरी सोच ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए जरूरी है कि आप सबका साथ और आशीर्वाद मिले। और पढ़ें

05:46 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: 'बिहार की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा', भागलपुर में बोले झारखंड के पूर्व CM रघुवर

Bihar Election: महागठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया, वहीं राजद भी परिवारवाद की पार्टी है। और पढ़ें

05:25 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियां फेंकी मिलीं, डीएम ने एफआईआर दर्ज कराई; जांच के आदेश

Bihar Election: जिलाधिकारी व निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सरायरंजन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी चुनाव कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

04:56 PM, 08-Nov-2025

Satta Ka Sangram: कल रोहतास पहुंचेगा चुनावी रथ, सात विधानसभा वाले जिले में किसका दबदबा; कैसा सियासी इतिहास

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को रोहतास पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

और पढ़ें

04:44 PM, 08-Nov-2025

Exclusive: चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही विधायक दल के नेता चुने जाएंगे, इसमें कोई दुविधा नहीं है: राजनाथ सिंह

Interview with Rajnath singh on Bihar Elections: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बिहार में एनडीए के चुनाव जीतने पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनने की बात दोहराई है। साथ ही, उन्होंने वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब दिया है।  और पढ़ें

04:23 PM, 08-Nov-2025

Bihar News: हाजीपुर जंक्शन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, मच गई अफरा-तफरी; मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

हाजीपुर जंक्शन पर शनिवार को एक मालगाड़ी अचानक पटरी से नीचे उतर गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई और पढ़ें

04:19 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: ‘पारले-जी का साइज भी छोटा हो गया क्योंकि सरकार चोर है’, अखिलेश यादव का बीजेपी पर जोरदार हमला

Bihar Election: अखिलेश यादव ने विकास के आंकड़ों से हटकर आम आदमी की जेब और राशन पर हो रही 'चोरी' को मुद्दा बनाया। उन्होंने एनडीए को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिहार में 20 साल और दिल्ली में 10 साल, कुल 30 साल की सत्ता का हिसाब इस बार जनता मांगेगी। और पढ़ें

03:52 PM, 08-Nov-2025

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन की मौत; तीन घायल

Bihar: कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि दुर्घटना खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर लगने के कारण हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और पढ़ें

03:48 PM, 08-Nov-2025

Bihar News: भोजपुर में फिर गूंजी चीख, ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: परिजनों ने बताया कि रात में छोटे लाल ने फोन कर यह सूचना दी थी कि रीता के पेट में दर्द है, लेकिन सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। और पढ़ें

03:41 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: नवादा में तेजस्वी की जनसभाओं में उमड़ी भीड़, महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। मोदी जी के 30 हेलीकॉप्टर के बराबर हमारा बिहार का हेलीकॉप्टर आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को नया और विकसित राज्य बनाने के लिए अब बदलाव अनिवार्य है। और पढ़ें

03:14 PM, 08-Nov-2025

Bihar News: भागलपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फांसी या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

Bihar: परिजनों का आरोप है कि अमन की हत्या की गई है। उनका कहना है कि अगर उसने फांसी लगाई होती तो शरीर पर इतने चोट के निशान नहीं होते। शव पर कई संदिग्ध निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या की ओर इशारा करता है। और पढ़ें

02:59 PM, 08-Nov-2025

Bihar News: बीज वितरण में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस

Bihar: बताया जाता है कि सरकारी योजना के तहत किसानों को बाजार दर से कम कीमत पर बीज ई-किसान भवन में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी वजह से बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच रहे हैं। और पढ़ें

02:56 PM, 08-Nov-2025

Bihar Elections 2025: 'यह चुनाव जनता की प्रतिष्ठा का, सिर्फ नीतीश या मोदी के लिए नहीं', बेतिया में बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया, पश्चिमी चंपारण में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए जनता से हर बूथ पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की। और पढ़ें

02:51 PM, 08-Nov-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में घर की सफाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, इलाज से पहले ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर के सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र में घर की सफाई करने के दौरान में एक महिला को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के पूर्व मौत। घटना के बाद परिजन में मची चीत्कार वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और पढ़ें

02:43 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election:'मोदी-नीतीश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त', अमित शाह बोले- अवैध गतिविधि को खत्म करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के बनमनखी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में एनडीए की विकास योजनाओं, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना, गन्ना किसानों के हित, रोजगार सृजन, धर्म पर्यटन और सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर निर्माण की घोषणाएं कीं। और पढ़ें

02:08 PM, 08-Nov-2025

Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का...

 Priyanka Gandhi Katihar Rally :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटिहार में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सार्वजनिक उपक्रमों को कुछ उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं और आम जनता का नुकसान हो रहा है। और पढ़ें

02:04 PM, 08-Nov-2025

Bihar Electon 2025 : आरजेडी के बागी विधायक के मंच पर पहुंचे तेज प्रताप यादव, मांगे वोट, इन लोगों पर बोला हमला

Bihar Assembly Election 2025: तेज प्रताप यादव ने यह आरोप भी लगाया कि “कुछ बहरूपिए” उनकी सभाओं को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई जितना हरा पार्टी वाला है, सब डिस्टर्ब कर रहा है। और पढ़ें

01:41 PM, 08-Nov-2025

Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों से अलग रहते थे दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति मनोहर प्रसाद और सुशीला देवी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिजन और पड़ोसी घटना के बारे में चुप हैं। और पढ़ें

01:15 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: दूसरे चरण के चुनाव से पहले पूर्वी चंपारण में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा 12 नवंबर तक सील

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) से पहले पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील करने का फैसला किया है। रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्रों को चुनाव आयोग ने "खर्च संवेदनशील क्षेत्र" घोषित किया है। और पढ़ें

01:05 PM, 08-Nov-2025

Bihar Election: 'जनता ने जंगलराज वालों को दिया झटका', PM मोदी बोले- मां सीता के आशीर्वाद से बनेगा विकसित बिहार

सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए के समर्थन में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बिहार की जनता ने “जंगलराज वालों को वोल्ट का झटका” दिया है और विकास को चुना है। और पढ़ें

01:03 PM, 08-Nov-2025

Bihar: समस्तीपुर में सनसनी! एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, मचा हड़कंप

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक ही पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले। और पढ़ें

01:03 PM, 08-Nov-2025

Bihar News: छठ के बाद बेटी की हत्या! पिता ने लगाया दामाद पर आरोप, कहा- धमकी देकर गया था

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने दामाद अमरजीत सहनी पर हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

01:00 PM, 08-Nov-2025

Amit Shah Bihar Rally: अमित शाह बोले- सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बनाना चाहते हैं राहुल-तेजस्वी

Bihar Assembly Election: सीमांचल की राजधानी कहे जाने वाले पूर्णिया में गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा की। उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा फिर से उठाया। कहा कि यह लोग आपका हक छीन रहे हैं। राहुल-तेजस्वी सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बनाना चाहते हैं।  और पढ़ें

12:34 PM, 08-Nov-2025

Bhojpur Controversy : चुनाव के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस पर किया हमला, दरोगा-चौकीदार घायल

Bihar News: स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मतदान के दौरान गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई थी, जिसके कारण पहले से तनाव था। इसी तनाव में यह घटना भड़क गई। और पढ़ें

11:59 AM, 08-Nov-2025

PM Modi Bihar Rally: पीएम मोदी बोले- जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है, अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे हैं। आज सीतामढ़ी उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम ने मां जानकी की धरती से राजद और कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई। आइए जानते हैं उन्होंने क्या क्या बातें कहीं... और पढ़ें

11:07 AM, 08-Nov-2025

Bihar Election: हाजीपुर स्ट्रांग रूम पर गड़बड़ी का आरोप, राजद ने उठाए सवाल, प्रशासन ने शुरू की जांच

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद हाजीपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर एनडीए पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:41 AM, 08-Nov-2025

Bihar Election: पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, मुंगेर में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट प्रतिशत; जानिए 18 जिलों का हाल

Bihar Assembly Election: पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाता अधिक जागरूक दिखे। इस बार हर मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। इसका असर यह हुआ कि पहले चरण के 18 जिलों में बंपर वोटिंग हुई। पिछले चुनाव की तुलना में वोट भी खूब बढ़े। और पढ़ें

09:32 AM, 08-Nov-2025

Bihar News: रेल ट्रैक के पास मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के पास शनिवार सुबह रेल पटरी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के पास रानीबाग-अशरफचक ढाला के बीच मिला। और पढ़ें

08:39 AM, 08-Nov-2025

Satta ka Sangram: चुनावी रथ पहुंचा औरंगाबाद, चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने बताया किसके पक्ष में है जनसमर्थन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार 8 नवंबर को औरंगाबाद पहुंचा। 
  और पढ़ें

04:09 AM, 08-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सीमांचल का सियासी यलगार...रोजगार, घुसपैठ सांस्कृतिक पहचान-पलायन जैसे मुद्दों ने उलझाया
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें