फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: पहले चरण में ऐतिहासिक 64.46 फीसदी मतदान, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया क्या-क्या हुआ?

Bihar Elections : पिछला रिकॉर्ड इस बार टूट गया। इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा 3 फीसदी मतदान बढ़ गया है। निर्वाचन लड़ने के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या-1314 रही जिसमें 1192 पुरुष तथा 122 महिला उम्मीदवार रहे। और पढ़ें

10:23 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: भोजपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न, इस बार बढ़ा मतदान प्रतिशत; जानें कितना?

Bihar Election: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर जिले में कुल मतदान 51.94% दर्ज किया गया था, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 53.56% और महिलाओं का 49.82% रहा था। और पढ़ें

10:16 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: मिथिला पहुंचीं प्रियंका, कहा- इस धरती ने देश को दिया सत्याग्रह का मार्ग; क्या-क्या बोलीं?

Bihar Election: प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में चाहे कोई गरीब, किसान, मजदूर हो या प्रधानमंत्री, सभी को वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:09 PM, 06-Nov-2025

Bihar News: पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में

Bihar News: पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुचित भाषा का प्रयोग करता दिख रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। और पढ़ें

10:03 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: 'NDA का मनोबल टाइट, महागठबंधन से नहीं फाइट', RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Bihar Election: कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार का दोबारा बनना जरूरी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:52 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: पीएम मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त, कल करेंगे दो जगह संवाद

Bihar Election First Phase: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज खत्म हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। और पढ़ें

08:46 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर हुई 64.46 फीसदी वोटिंग, जनता का फैसला ईवीएम में कैद

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम छह बजे तक करीब 64.46 फीसदी मतदान हुआ है। इन 121 सीटों पर चर्चित चेहरे मैदान में हैं।  और पढ़ें

08:06 PM, 06-Nov-2025

Bihar: जेपी नड्डा ने किया NDA की निर्णायक जीत का दावा, राहुल पर लगाया डीप स्टेट के जरिए अराजकता फैलाने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार चुनाव में एनडीए की निर्णायक जीत का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सबसे घातक राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि वह मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं, और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। और पढ़ें

07:50 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: 'लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा', नवादा में नीतीश कुमार ने साधा निशाना; राजद को घेरा

Bihar Election: लालू परिवार का हर सदस्य सत्ता का भूखा है, जबकि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं है। मैं समाज के विकास और राज्य की तरक्की के लिए राजनीति कर रहा हूं, न कि अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए। और पढ़ें

07:43 PM, 06-Nov-2025

बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: 16 में 15 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने

Bihar Assembly Election 2025: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सरकार में मंत्री बनाए गए 16 नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। सबसे ज्यादा वोटिंग कल्याणपुर में हुई और सबसे कम पटना की बांकीपुर विधानसभा में हुई।  और पढ़ें

05:49 PM, 06-Nov-2025

सिंहासन की जंग: सम्राट की होगी विजय या विजय बनेंगे सम्राट...विरासत की अग्निपरीक्षा

बिहार के चुनावी महासमर का केंद्र भाजपा के दो उप-मुख्यमंत्री हैं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी। यह सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि एक राजनीतिक भविष्यवाणी है कि इस चुनाव का सबसे बड़ा सवाल इन दोनों नेताओं के नाम में ही छिपा है। चुनाव में जिसकी विजय होगी वही सम्राट होगा। और पढ़ें

05:20 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: विजय कुमार की MLC अजय कुमार से झड़प, डिप्टी CM बोले- तुम RJD के गुंडे दारू पीकर हंगामा करते हो

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और एमएलसी मेंबर अजय कुमार के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों की तरफ से तीखी बयानबाजी भी हुई।  और पढ़ें

04:35 PM, 06-Nov-2025

बुर्के पर बवाल: सीवान में भाजपा विधायक ने मुस्लिम महिला मतदाताओं से की पहचान की मांग, बढ़ा तनाव; पुलिस पहुंची

Bihar Election: भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने मुस्लिम महिला मतदाताओं से पहचान के लिए बुर्का हटाने को कहा, जिस पर मतदाता भड़क गए और वोट चोर के नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे। और पढ़ें

04:26 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: 'जंगलराज में होती थी चोरी-डकैती, नीतीश राज में हुआ मुक्त', दिल्ली सीएम का लालू पर सीधा हमला

Bihar Election: रेखा गुप्ता ने मंच से महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालू राज में बिहार जंगलराज के नाम से जाना जाता था। उस दौर में पूरे प्रदेश में चोरी, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं आम थीं। और पढ़ें

04:04 PM, 06-Nov-2025

मनेर में मतदान केंद्र पर हंगामा: भाई वीरेंद्र ने पुलिसकर्मी को दी चेतावनी, वोटर्स को रोके जाने पर जताया विरोध

पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 79 पर उस समय हंगामा मच गया जब आरजेडी प्रत्याशी और मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र ने पुलिसकर्मियों द्वारा मतदाताओं को रोकने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी वोटरों की आईडी जांच कर उन्हें मतदान से रोक रहे हैं। और पढ़ें

04:01 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: 'केंद्र में हमारी सरकार बनी तो बिहार को मिलेगा देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय', राहुल का वादा

Bihar Election: राहुल गांधी ने कहा कि दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

03:59 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election : सीएम योगी बोले-अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो...कीमत चुकाओगे; पढ़ें पूरा बयान

Bihar Election : सीएम योगी ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली की। गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी के लिए कमल खिलाने की अपील की। और पढ़ें

03:14 PM, 06-Nov-2025

बिहार में चुनावी रंग: वोट डालने के लिए सज-धजकर भैंस पर सवार होकर पहुंचा ये शख्स, नया अंदाज देख लोग रह गए दंग

Vaishali News: भैंस की सवारी चर्चा में आ गई है। दरअसल, मतदान के दौरान आई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। केदार यादव नाम का शख्य भैंस पर सजधज कर मतदान केंद्र पहुंचा है।  और पढ़ें

02:38 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: महुआ में तेज प्रताप यादव के साथ खेला! बूथ पर एजेंट मिला गायब, मतदान केंद्र पर मचा हड़कंप

महुआ विधानसभा में मतदान के दौरान आरजेडी उम्मीदवार तेज प्रताप यादव उस समय हैरान रह गए जब वे बूथ नंबर 225 पर पहुंचे और देखा कि उनका पोलिंग एजेंट वहां मौजूद नहीं था। स्थिति जानने पहुंचे तेज प्रताप कुछ देर तक स्तब्ध खड़े रहे, जबकि उनके समर्थक एजेंट की तलाश में इधर-उधर भागते दिखे। और पढ़ें

02:18 PM, 06-Nov-2025

बिहार में बवाल: डिप्टी CM विजय के काफिले पर चप्पलें फेंकी गईं, EC ने डीजीपी को दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश

Bihar Assembly Election 2025: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर कथित रूप से राजद समर्थकों ने हमला किया। चुनाव आयोग ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए डीजीपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और मतदाताओं से शांति से मतदान की अपील की।
  और पढ़ें

02:02 PM, 06-Nov-2025

छपरा में चुनावी रॉर: मांझी सीट से माले प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र की गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े; पुलिस टीम अलर्ट

Bihar Crime: डॉ. सत्येंद्र यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला किया गया है। यह घटना मांझी विधासभा क्षेत्र के जैतपुर गां की है। वाहन के शीशे तोड़े गए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

01:44 PM, 06-Nov-2025

Bihar News: 'कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे', NDA समर्थकों पर RJD के अरुण शाह का आरोप

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तारापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान राजद प्रत्याशी अरुण शाह ने वोट डालने के बाद एनडीए समर्थकों पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया।   और पढ़ें

01:21 PM, 06-Nov-2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में क्यों हुआ वोट का बहिष्कार? जानें वजह

Bihar Assembly Elections 2025:  मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। हालांकि, ग्रामीणों ने पहले भी चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। जब आज मतदान की बारी आई तो मतदान केंद्र पर सन्नाटा है। मतदान कर्मी राह देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

01:20 PM, 06-Nov-2025

Bihar Elections 2025: 'निल बट्टे सन्नाटा', पीएम मोदी बोले- RJD के 15 साल के जंगलराज में हुआ शून्य विकास

अररिया में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार में जंगलराज के 15 वर्षों में विकास "शून्य" रहा। और पढ़ें

12:52 PM, 06-Nov-2025

Bihar Polls: 'दक्षिण अफ्रीकी टीम बिहार आकर चुनाव प्रक्रिया देखना चाहती है'; CEC ज्ञानेश कुमार से फोन पर अपील

भारत का लोकतंत्र कई देशों को आकर्षित करता है। यहां होने वाली चुनावी प्रक्रिया इतनी व्यापक और गहन होती है, जो आयोजन के स्केल के कारण जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों के राजनयिकों को भी हैरान करती है। आज देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को अचानक एक फोन आया, जिससे उन्हें काफी हैरानी भी हुई। जानिए क्या है पूरा मामला और पढ़ें

12:16 PM, 06-Nov-2025

Bihar Election: मतदान के पहले चरण में नेताओं का उत्साह चरम पर, दिग्गजों ने डाला वोट

पहले चरण के मतदान में आज सुबह तेजस्वी यादव ने परिवार संग मतदान किया, वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, तेजप्रताप यादव समेत अन्य दिग्गजों ने वोट डाला। और पढ़ें

11:42 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election 2025: महासमर में सियासी दिग्गजों ने किया वोट, कोई परिवार तो कोई सिंगल आया बूथ सेंटर; तस्वीरें

Bihar Election 2025 First Phase Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोग जुटने लगे। वहीं, सियासी दिग्गज भी मतदान कर रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ तो कोई अकेला ही बूथ सेंटर पर पहुंचा है। चलिए देखते हैं मतदान के महासमर की सियासी दिग्गजों की तस्वीरें।  और पढ़ें

11:04 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में ‘लीची थीम’ वाला मतदान केंद्र बना आकर्षण, पहुंचे फिलीपींस के मेहमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए फिलीपींस से दो प्रतिनिधि मुजफ्फरपुर पहुंचे। दिल्ली में फिलीपींस की राजदूत मेलिसा एनी टेलन और रोज़लियो बी. सिलवा जूनियर ने नगर विधानसभा क्षेत्र-94 के एक लीची-थीम वाले मतदान केंद्र का दौरा किया। और पढ़ें

10:06 AM, 06-Nov-2025

बिहारशरीफ में बवाल: पर्ची बांटने पर हुआ हंगामा, BJP प्रत्याशी डॉ. सुनील ने SI पर लगाया RJD समर्थक होने का आरोप

बिहारशरीफ के अंबेर क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्ची बांटने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने एसआई पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। और पढ़ें

09:45 AM, 06-Nov-2025

Bihar Polls: 'हमें वोट डालने की इजाजत नहीं दी, मेरे पास ID कार्ड भी है', मतदान केंद्र पर महिलाओं ने की शिकायत

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना से दो महिला मतादाओं की शिकायत सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमे वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। हमारे पास वोटर आईडी कार्ड भी है। पढ़ें पूरी खबर।
  और पढ़ें

09:22 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election: नक्सल प्रभावित भीमबांध में 20 वर्ष बाद मना 'पावन पर्व', भावुक हो उठे 81 साल के बुजुर्ग मतदाता

Munger News: मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित भीमबांध इलाके में 20 साल बाद मतदान हुआ। वर्ष 2005 में नक्सली हमले के बाद पहली बार यहां के लोगों ने अपने गांव में वोट डाला। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। और पढ़ें

07:53 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election: आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए नई मुश्किल, अवैध निर्माण को लेकर आ गया नोटिस

RJD candidate Khesari Lal Yadav:  भोजपुरी स्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के लिए मुश्किल बढ़ गई है। मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर मीरा-भायंदर महानगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। चुनावी प्रचार के बीच आई इस कार्रवाई से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। और पढ़ें

07:23 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election: मुंगेर की तीन विधानसभा सीटों पर 39 प्रत्याशियों का भाग्य होगा तय, 9.98 लाख मतदाता करेंगे फैसला

मुंगेर जिले की तीन विधानसभा सीटों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर पर आज मतदान होगा। कुल 9,98,455 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 1,208 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। और पढ़ें

06:05 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election 2025 1st Phase: 121 विधानसभा सीटों पर मतदान आज; जानिए, 1314 में किस दल के कितने उम्मीदवार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 18 जिलों के 121 विधानसभा में मतदान हो रहा है। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।  और पढ़ें

06:00 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक वंश के इतने प्रत्याशी! 67 प्रत्याशी किन परिवारों से उतरे?

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में परिवारवाद कोई मुद्दा आपके लिए है? क्योंकि, बिहार चुनाव में राजनीतिक वंश के प्रत्याशियों की पूरी फौज उतरी हुई है।  और पढ़ें

05:28 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एप से मतदान होगा? निकाय उप-चुनाव में सफल प्रयोग कर चुका है राज्य

Bihar Assembly Election: मोबाइल एप से चुनाव कराने वाला पहला राज्य है बिहार। निकाय उप-चुनाव में सफल प्रयोग हो चुका है। उस समय कैसे हुआ था यह? बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसी कोई व्यवस्था दी गई है?  और पढ़ें

05:21 AM, 06-Nov-2025

SIR Bihar Election : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद वोटरों की संख्या कितनी बदली? पहली बार कितने वोटर करेंगे मतदान

First-Time Voter : बिहार में इस बार मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी SIR हुआ। जमकर हंगामा भी। लेकिन, चुनाव आयोग समय पर है। इस बार कितने वोटर हटे और पहली बार कितने मतदाता वोटिंग करेंगे? जानें, सबकुछ।
  और पढ़ें

05:02 AM, 06-Nov-2025

बिहार चुनाव 2025: पुराने ‘मुस्लिम-यादव’ से नए ‘महिला-युवा’ समीकरण तक, नए 'MY' का मुकाबला तय करेगा चुनाव परिणाम

पहले चरण के मतदान से पहले बिहार चुनाव का केंद्र अब स्थानीय मुद्दे बन चुके हैं। इस बार मुकाबला पुराने एमवाई (मुस्लिम-यादव) नहीं, बल्कि नए एमवाई, महिला और युवा वोटरों के बीच है। नीतीश सरकार को महिला सशक्तीकरण योजनाओं पर भरोसा है, जबकि तेजस्वी यादव युवाओं को नौकरियों के वादे से साधने में जुटे हैं।

और पढ़ें

05:00 AM, 06-Nov-2025

Bihar Election: चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले देखें बिहार विधानसभा में किसके कितने विधायक; कैसे बदला गणित

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के पहले चरण मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। वोट डालने के लिए निकलने वाले हैं तो चुनाव से पहले जानें, बिहार विधानसभा में अभी किस दल-गठबंधन के पास कितने विधायक हैं?

और पढ़ें

04:27 AM, 06-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

एआईएमआईएम का ब्रांड ओवैसी विपक्षी महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी है। बीते चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य सीमांचल की पांच सीटें जीत कर पार्टी ने विपक्षी महागठबंधन को करारा झटका दिया था। इस बार यह पार्टी सीमांचल के अतिरिक्त करीब-करीब सभी मुस्लिम प्रभाव वाली सीटों पर चुनाव लड़ रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें