फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: कहलगांव में जदयू प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर पत्थरबाजी, शीशा टूटा, पोस्टर फाड़े गए; अफरातफरी

Bihar Election: कहलगांव सीट से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने चिंता व्यक्त की है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। और पढ़ें

09:18 PM, 05-Nov-2025

Bihar News: देव दीपावली पर दीपों से जगमगा उठा प्राचीन साहू मंदिर, राक्षस वध झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Bihar Election: इस अवसर पर मंदिर परिसर में त्रिपुरासुर वध की झांकी भी प्रस्तुत की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी के दौरान भगवान शिव द्वारा राक्षस वध का दृश्य देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। और पढ़ें

08:58 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'बिहार अब जंगलराज से निकलकर विकास की राजनीति की ओर बढ़ चुका', दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बोलीं

Bihar Election: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जो लोग कभी पशुओं के चारे तक को खाने से पीछे नहीं हटे, वे आज जनता को झूठ और भ्रम का चारा खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है और इनकी चालों में आने वाली नहीं। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

विज्ञापन
08:29 PM, 05-Nov-2025

Bihar News: चुनाव से पहले सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम, बाप-बेटे गिरफ्तार; 22 जिंदा कारतूस व देसी कट्टा बरामद

Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

और पढ़ें

08:14 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election 2025: पवन सिंह के रोड शो में मचा बवाल! राजद जिंदाबाद के लगे नारे; महिलाएं भी भड़क उठीं

Bihar Election: राजद समर्थकों की एक युवा टोली ने भीड़ के बीच अचानक राजद जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यही नहीं, सभी समर्थक पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे थे और उसे हवा में लहराते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। और पढ़ें

विज्ञापन
07:36 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'बिहारी गौरवशाली परंपरा का वारिस', सासाराम में सीएम योगी की सभा; कांग्रेस, राजद और सपा को घेरा

Bihar Election: योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा, राजद ने राम रथ यात्रा को रोका और सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। और पढ़ें

07:07 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'लालू-राबड़ी राज में बिहार का बुरा हाल था', सीएम नीतीश कुमार का धमदाहा से बड़ा प्रहार; जानें

Bihar Election: सीएम नीतीश ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर पिछली सरकार पर निशाना साधा और अपनी उपलब्धियाँ गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई, इलाज, सड़कें और बिजली नहीं थी, जबकि उनकी सरकार ने बेहतर सड़कों का निर्माण कराया और आधारभूत संरचनाओं पर विशेष फोकस किया। और पढ़ें

06:59 PM, 05-Nov-2025

Election 2025: जमुई में राजनाथ ने कहा- आतंकियों को धर्म से नहीं, कर्म से निशाना बनाया गया; अखिलेश यादव भी बोले

Bihar Assembly Election 2025: जमुई में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों को कर्म के आधार पर निशाना बनाया गया और एनडीए बिहार में विकास करेगी। वहीं अखिलेश यादव ने 'लालटेन' को पुराना साथी बताते हुए युवाओं को रोजगार और सम्मान दिलाने का वादा किया।
  और पढ़ें

06:55 PM, 05-Nov-2025

Satta Ka Sangram: 'हम मुद्दे की बात करते हैं और ये मुर्दे की बात करते हैं', राजद नेता का तंज; BJP नेता ने घेरा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गया जी पहुंचा।

और पढ़ें

06:23 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election 2025: हम प्रत्याशी के वाहन से मिली अवैध शराब, दो शराब माफिया गिरफ्तार; पुलिस ने किया यह दावा

Bihar Assembly Election 2025: गयाजी पुलिस ने चुनाव प्रचार वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो माफियाओं को गिरफ्तार किया। वाहन पर हम पार्टी प्रत्याशी के पोस्टर लगे थे, पर पुलिस ने राजनीतिक संबंध न होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।
  और पढ़ें

06:14 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: महिला प्रत्याशी पर रोड़ेबाजी, सीने पर पत्थर से लगी चोट; बिहार चुनाव के दौरान अब ज्योति पर हमला

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव के दौरान इस बार स्थिति तनावपूर्ण है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी ज्योति मांझी पर चौथी बार हमला हुआ है। रोड़ेबाजी में सीने पर पत्थर से चोट लगी है। और पढ़ें

06:06 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का रोड शो, औरंगाबाद से NDA समर्थित BJP प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Bihar Election: रेखा गुप्ता ने बिहार में स्थिरता, विकास और सुशासन के लिए एनडीए सरकार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब बिहार को भी उसी राह पर आगे बढ़ाने का समय आ गया है। और पढ़ें

05:59 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: PM मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर प्रशासन ने जारी किए यातायात दिशा-निर्देश, कई मार्ग रहेंगे बंद

Bihar Election: जिला प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और शहर के मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे वाहनों की सुचारू आवाजाही और आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें। और पढ़ें

05:41 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में पहली बार बीपीएससी की शिक्षिकाएं करवाएंगी मतदान, उत्साह से भरीं महिला कर्मी

Bihar Election: मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज मैदान में बने डिस्पैच केंद्र से बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं, जो बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित हैं, मतदान कार्य के लिए रवाना हुईं। और पढ़ें

05:41 PM, 05-Nov-2025

'नेता प्रतिपक्ष की खुद की सोच ऐसी है', Rahul Gandhi पर बरसे Chirag Paswan, जमकर सुनाई खरी-खरी! | Bihar

'नेता प्रतिपक्ष की खुद की सोच ऐसी है', Rahul Gandhi पर बरसे Chirag Paswan, जमकर सुनाई खरी-खरी! | Bihar और पढ़ें

05:37 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार को बढ़ावा दिया', सीमांचल में सीएम नीतीश कुमार ने कसा तंज

Bihar Election: नीतीश कुमार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल सहित तमाम आधारभूत संरचनाओं में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये विकास कार्य राजद सरकार के कार्यकाल में कभी नहीं हुए थे। और पढ़ें

05:13 PM, 05-Nov-2025

Bihar: मतदान से पहले पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन 'जखीरा' के तहत 8 अवैध हथियार और 26 लाख नकद किए बरामद

Bihar News: सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस की ओर से “ऑपरेशन जखीरा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें

04:55 PM, 05-Nov-2025

Vote Chori: राहुल ने मतदान से 24 घंटे पहले बिहार में वोट चोरी की जताई आशंका, इन आरोपों का चुनाव पर पड़ेगा?

भाजपा ने कांग्रेस नेता के आरोपों को खारिज कर दिया है, लेकिन  राहुल ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक दिन बाद ही मतदान होना है। मतदान से ठीक 24 घंटे पहले ये आरोप लगाकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं? उनके इन आरोपों का बिहार चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है?  और पढ़ें

04:36 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'दिल्ली की 10 और बिहार की 20...अब 30 साल का हिसाब लेना जरूरी', नवादा में बोले अखिलेश यादव

Bihar Election: अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे वे बिहार के दौरे पर निकले हैं, हर जगह जनता के बीच तेजस्वी यादव के प्रति जबरदस्त समर्थन और उत्साह देखा जा रहा है।  और पढ़ें

04:23 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'लालटेन वालों और पंजे वालों ने बरसों तक बिहार को लूटा', गया जी में बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा

Bihar Election: सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं दिल्ली से यहां आप सबके बीच आई हूं, कोई राजनीतिक भाषण देने नहीं, बल्कि एक महिला के रूप में अपनी भावनाएं साझा करने आई हूं। और पढ़ें

04:08 PM, 05-Nov-2025

Bihar News : जदयू नेता के भाई-भाभी-भतीजी की मौत पर ऐसी कहानी! व्यवसायी नवीन कुशवाहा के गले पर चिह्न

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह मामला संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि न गोली चली है, न जहर का सेवन हुआ और न ही आत्महत्या के कोई संकेत मिले हैं, इसलिए हाई लेवल जांच होनी चाहिए। और पढ़ें

03:59 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'गुजरात में फैक्टरी, बिहार से सीट...अब यह नहीं चलेगा', बेतिया में तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की, जिसे उन्होंने ‘माई-बहिन योजना’ नाम दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो 14 जनवरी के अवसर पर हर महिला के बैंक खाते में ₹30,000 की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। और पढ़ें

03:47 PM, 05-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025: NDA सब कुछ बर्बाद कर देगी,वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर प्रियंका गांधी की रैली

Bihar Assembly Election 2025: NDA सब कुछ बर्बाद कर देगी,वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर प्रियंका गांधी की रैली और पढ़ें

03:36 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी लगाया पर बड़ा आरोप, कहा- वह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश रहे

Bihar Vidhan Sabha Election: बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन दो-तिहाई बहुमत से बिहार में अगली सरकार बनाएगा। और पढ़ें

03:30 PM, 05-Nov-2025

Phase 1 Voting: 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग.. DGP ने बताया, कैसी है तैयारी? | Bihar Assembly Election 2025

Phase 1 Voting: 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग.. DGP ने बताया, कैसी है तैयारी? | Bihar Assembly Election 2025 और पढ़ें

03:12 PM, 05-Nov-2025

Satta Ka Sangram: किसके पक्ष में चल रही है हवा? गया जी में युवाओं ने बताई जमीनी सच्चाई | Bihar Elections 2025

Satta Ka Sangram: किसके पक्ष में चल रही है हवा? गया जी में युवाओं ने बताई जमीनी सच्चाई | Bihar Elections 2025 और पढ़ें

03:03 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: 'वोट चोरी से बिहार में सरकार बनाना चाहती है एनडीए', प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेतिया की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर रैली में NDA पर आरोप लगाया कि वह बिहार में सत्ता पाने के लिए ‘वोट चोरी’ कर रही है। और पढ़ें

02:42 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election : कभी लालू ने दिया था सत्ता गिराने का ऑफर, अब भाजपा विधायक ने छोड़ी पार्टी; राजद में हुए शामिल

Bihar Elections : सत्ता पक्ष के भाजपा विधायक को लालू प्रसाद यादव ने सरकार गिराने के लिए ऑफर किया था, लेकिन उस समय विधायक ने उस साउंड क्लिप को वायरल कर दिया था। अब भाजपा को छोड़कर लालू प्रसाद की पार्टी में शामिल हो गए।    और पढ़ें

02:21 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: दो डिप्टी सीएम, लालू के दोनों बेटों की सीटों पर मुकाबला कल, खेसारी-मैथिली का भी भाग्य होगा तय

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर कल मतदान होना है। पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर प्रचार का शोर थम गया है। हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने भविष्य का फैसला करेंगे। ऐसे में आइये जानते हैं पहले चरण की 10 चर्चित सीटों के बारे में। 

और पढ़ें

01:47 PM, 05-Nov-2025

Accident News : राजधानी पटना में बड़ा हादसा, ऑटो और ट्रक की टक्कर में  तीन की मौत; महिला समेत कई की हालत गंभीर

Bihar : बिहार में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।इस घटना में लगभग आधा दर्जन के आसपास महिला, पुरुषऔर बच्चे घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

01:33 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: RJD को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सुरेश मेहता BJP में शामिल, बोले- अब दिखाएंगे एनडीए की ताकत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले औरंगाबाद में महागठबंधन को करारा झटका लगा है। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। और पढ़ें

01:33 PM, 05-Nov-2025

Bihar Assembly Election 2025: FIR के बाद ललन सिंह ने दी सफाई, सुनिए क्या बोले | Tejashwi Yadav

Bihar Assembly Election 2025: FIR के बाद ललन सिंह ने दी सफाई, सुनिए क्या बोले | Tejashwi Yadav और पढ़ें

01:15 PM, 05-Nov-2025

CM Yogi vs Akhilesh Yadav: सीएम योगी के बंदर वाले बयान पर अखिलेश यादव का जोरदर पलटवार | Bihar News

CM Yogi vs Akhilesh Yadav: सीएम योगी के बंदर वाले बयान पर अखिलेश यादव का जोरदर पलटवार | Bihar News और पढ़ें

01:11 PM, 05-Nov-2025

Satta Ka Sangram Live: गया जी में हुई युवाओं से चर्चा, बताया किसके पक्ष में चल रही है हवा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गया जी पहुंचा। और पढ़ें

12:49 PM, 05-Nov-2025

Bihar Election: इन 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल; 45,341 बूथ बनाए गए, चुनावी मैदान में 1314 उम्मीदवार

Bihar Vidhan Sabha Election: छह नवंबर को बिहार में पहले चरण का मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पहले चरण को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है। आइए जानते हैं किन जिलों में वोटिंग होगी? कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं? और पढ़ें

12:41 PM, 05-Nov-2025

Anurag Thakur in Patna: पटना पहुंचे अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर क्या-क्या बोले?

Anurag Thakur in Patna: पटना पहुंचे अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर क्या-क्या बोले? और पढ़ें

11:51 AM, 05-Nov-2025

Bihar Election : वोट देने से रोकने वाले वीडियो पर बोले ललन सिंह- पूरा वीडियो तो सुन लेते, सब समझ में आ जाता

Lalan Singh Statement : केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वोट देने से रोकने वाले अपने वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरा वीडियो सुनने पर सब साफ हो जाता। और पढ़ें

11:46 AM, 05-Nov-2025

Bihar Election : पहले चरण के मतदान से पहले प्रशांत किशोर को जोर का झटका; जन सुराज प्रत्याशी भाजपा के साथ आए

Prashant Kishor : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को जोर का झटका लगा है। उसके एक प्रत्याशी ने मुंगेर में मतदान से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। और पढ़ें

11:01 AM, 05-Nov-2025

Bihar News : बाल सुधार गृह में फिर बड़ा कांड; सुरक्षाकर्मी पर हमला कर 12 बच्चे भागे, 5 को फिर पकड़ा गया

Bal Sudhar Grih : बिहार में बाल सुधार गृह सुर्खियों में ही रहता है। इस बार दरभंगा के बाल सुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार हो गए। गार्ड पर हमला कर भागे। इनमें से पांच को फिर पकड़ लिया गया है। बाकी फरार हैं। और पढ़ें

10:56 AM, 05-Nov-2025

Bihar Election: तेज प्रताप और तेजस्वी मिले तो क्या हुआ? इशारों में हुई बात या गले मिले दोनों भाई, जानें हकीकत

Patna Airport: बिहार में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव, दोनों भाई चर्चा में हैं। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले बुधवार को दोनों का आमना-सामना पटना एयरपोर्ट पर हुआ। और पढ़ें

10:56 AM, 05-Nov-2025

Bihar: जहां अहिल्या का उद्धार हुआ, वहीं गंगा स्नान से मिलता है मोक्ष, गोदना-सेमरिया मेला बना आस्था का केंद्र

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार के सारण जिले के रिविलगंज स्थित गौतम स्थान में हजारों श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर आस्था का पर्व मना रहे हैं। यह स्थल भगवान श्रीराम, महर्षि गौतम और श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि माना जाता है। और पढ़ें

09:25 AM, 05-Nov-2025

Bihar Election: सहरसा की दो सीटों पर 1 घंटे पहले थमेगा मतदान, 12 लाख वोटर करेंगे लोकतंत्र का पर्व पूरा

सहरसा जिले में पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों सोनवर्षा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी में 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। और पढ़ें

09:20 AM, 05-Nov-2025

Bihar Election: दरभंगा में 3329 मतदान केंद्र तैयार, कुशेश्वरस्थान में नाव बनेगी मतदान का जरिया

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में नदियों का बढ़ा जलस्तर चुनावी प्रक्रिया के लिए चुनौती बना हुआ है। कोशी, कमला और बालान नदियों के उफान से कई गांवों का संपर्क टूट गया है, लेकिन प्रशासन ने नावों की मदद से मतदान सामग्री और कर्मियों को बूथों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। और पढ़ें

09:09 AM, 05-Nov-2025

Bihar News: मधुबनी में बड़ी कार्रवाई, इंडो-नेपाल सीमा पर 20 लाख नेपाली रुपए के साथ एक युवक गिरफ्तार

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख नेपाली रुपए के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई झलौन गांव के पास एनएच-227 पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई। और पढ़ें

08:56 AM, 05-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गया जी पहुंचा।

  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें