फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election : नीतीश कुमार का मन महागठबंधन के साथ, उधर है भाजपा का दवाब; पूर्व सीएम ने क्यों कही ऐसी बात

Bihar Election: अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है, लेकिन इसे देख पूरा देश रहा है। जब-जब देश की राजनीति पर संकट की घड़ी आई है, तब-तब बिहार और छपरा ने संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई है।  और पढ़ें

09:39 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: 'शहाबुद्दीन जिंदाबाद कहने वाले बिहार का भला नहीं कर सकते', मनोज तिवारी का तेजस्वी पर तंज

Bihar Election: मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व को ड्रामा बताते हैं, जो बिहार और पूर्वांचल की आस्था का अपमान है। और पढ़ें

09:29 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: 'हर घर में देंगे रोजगार', वैशाली में तेजस्वी का वादा, NDA सरकार को जमकर घेरा; जानें क्या कहा?

Bihar Election: तेजस्वी ने वर्तमान सरकार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजने की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरी का लाभ एक बार नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आजीवन सुरक्षा देता है।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:20 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election 2025 LIVE: पटना में खत्म हुआ PM मोदी का रोड शो, सीएम नीतीश कुमार के नहीं दिखने पर गरमाई सियासत

Bihar Chunav 2025 Live Updates: पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। आज राहुल गांधी ने बेगूसराय और खगड़िया में जनसभा को संबोधित किया। इधर, पटना में पीएम मोदी का रोड शो भी खत्म हो गया है। 

और पढ़ें

09:13 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: 'हम हड़िया सूर्य मंदिर की धरती नमन कर हिए', मगही में बोले पीएम मोदी; नवादा में उमड़ा जनसैलाब

Bihar Election: पीएम मोदी ने मगध की महिमा का बखान करते हुए कहा कि नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल की यह धरती अद्भुत सामर्थ्य वाली है। उन्होंने बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भोला सिंह जैसे जननायकों को श्रद्धांजलि दी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 PM, 02-Nov-2025

Exclusive: प्रचार के लिए क्यों देर से आए राहुल, क्या RJD ने बंटवारे में की मनमानी? अविनाश पांडे से खास बातचीत

Avinash Pande Exclusive Interview: बिहार विधानसभा चुनाव के एलान के बाद महागठबंधन में काफी खींचतान देखने को मिली थी। इस दौरान सीट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस और राजद में काफी उठापटक हुई। इन्हीं सारे सवालों के जवाब कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने दिए। जानिए, उन्होंने क्या कहा... और पढ़ें

08:57 PM, 02-Nov-2025

PM Modi in Patna: पटना साहिब पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, तख्त श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा; उमड़ा जनसैलाब

PM Modi in Patna: यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तख्त श्री हरमंदिर साहिब का दूसरा दौरा था। प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सड़क के दोनों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिकेडिंग लगाई गई थी। और पढ़ें

08:44 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में कल योगी आदित्यनाथ की सभा, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता; क्या बोले भाजपा प्रत्याशी

Bihar Election: सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। और पढ़ें

08:38 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: '2005 से पहले था भय का माहौल, अब कानून का राज', मधेपुरा में चुनावी सभा के दौरान बोले CM नीतीश

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 20 साल में बिहार में काफी विकास हुआ। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ। और पढ़ें

08:32 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: CM नीतीश कुमार ने शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड; बताया, शिक्षा की हालत कैसी थी, अब क्या है हाल

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए राज्य में अच्छे कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान नहीं के बराबर थे। उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों का घोर अभाव था। सत्र इतनी देर से चलता था कि छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने में 5 वर्ष तक लग जाते थे। और पढ़ें

07:30 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: 'NDA शासन में सरकारी जंगलराज चल रहा, दुलारचंद की हत्या इसका जीता-जागता उदाहरण', राजद का हमला

Bihar Election: राजद नेता ने कहा कि कानून के मुताबिक, संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस को स्वतः एफआईआर दर्ज करनी चाहिए, लेकिन इस मामले में जानबूझकर देरी की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस इतनी देर से पहुंची कि सभी सबूत नष्ट हो चुके थे। और पढ़ें

07:25 PM, 02-Nov-2025

Congress: क्या यही आपकी 'ट्रबल इंजन' सरकार का 'मंगल राज' है? रमेश ने बढ़ते अपराधों पर बिहार सरकार को घेरा

Congress: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने खराब आर्थिक स्थिति, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था में गिरावट के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की आलोचना की। उन्होंने पेपर लीक, भर्ती घोटाले और जाली डिग्रियों की बिक्री को सरकार की बड़ी विफलता बताया और सवाल उठाया कि क्या सरकार की इसकी जिम्मेदारी लेगी।  और पढ़ें

07:18 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: पीएम मोदी के रोड शो में नीतीश के नहीं होने से गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- खेल से बाहर कर दिया

Pm Modi Road Show: पटना में पीएम मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने से सियासी घमासान बढ़ गया है। कांग्रेस ने तस्वीर साझा कर पूछा कि मुख्यमंत्री कहां हैं?
  और पढ़ें

06:57 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election : पीएम मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार के नहीं होने का मतलब समझिए; रणनीति के तहत किया ऐसा

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी पर नजर नहीं आए। विपक्ष इसे किस नजरिए से देखेगा, इसकी चिंता किए बगैर। वजह रणनीतिक भी है और संदेश स्पष्ट करने वाली भी। और पढ़ें

06:54 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: 'जिसकी कथनी और करनी में फर्क हो, वह आगे क्या करेगा', बिना नाम लिए खेसारी पर पवन सिंह का निशाना

Bihar Election: सभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार मंटू ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमनौर के विकास को हमने हमेशा प्राथमिकता दी है। जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार मिलता रहा है। इस बार भी भारी मतों से विजयी बनाकर एनडीए की झोली में सीट डालें और बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करें। और पढ़ें

06:45 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: '14 नवंबर को बनेगी एनडीए की सरकार, महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा', मुजफ्फरपुर में बोले चिराग

Bihar Election: जनसभा में पहुंचने पर चिराग पासवान ने जनता का अभिवादन किया और कहा कि बिहार सरकार लगातार विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार को विकसित नहीं बना दूं, तब तक चैन से बैठने वाला नहीं हूं। और पढ़ें

06:32 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: ‘बिजली की रोशनी छोड़कर भला कौन लालटेन में रहना चाहेगा?’, सीएम नीतीश कुमार ने कसा राजद पर तंज

Bihar Election: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सहरसा जिले में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को ‘जंगलराज’ के लिए जिम्मेदार ठहराया।  और पढ़ें

06:12 PM, 02-Nov-2025

Satta Ka Sangram: मुंगेर में सुबह चाय पर चर्चा और युवाओं से हुई बात, अब राजीनितक बहस में क्या बोले नेता; जानें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को मुंगेर पहुंचा। सुबह चाय की चुस्की के साथ मतदाताओं से वहां के मुद्दे जानें गए, फिर युवाओं से चर्चा की गई, अब राजनीतिक चर्चा हुई।  

और पढ़ें

06:02 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election : पीएम मोदी पटना में रोड शो कर रहे, इस बार सीएम नीतीश कुमार नहीं साथ; देखें अपडेट

PM Modi Road Show : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के चार दिन पहले पीएम मोदी बिहार आए तो जनसभाओं में महागठबंधन को जमकर लताड़ा। अब वह पटना में रोड शो कर रहे हैं। पीएम मोदी के रोड शो में इस बार सीएम नीतीश कुमार नहीं हैं। और पढ़ें

05:53 PM, 02-Nov-2025

PM Modi Road Show: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, देखिए कैसी है तैयारी | Bihar Assembly Elections 2024

PM Modi Road Show: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, देखिए कैसी है तैयारी | Bihar Assembly Elections 2024 और पढ़ें

05:50 PM, 02-Nov-2025

Bihar Assembly Elections 2025: गोपालगंज के गांवों में आरजेडी के प्रति दिख रही वफादारी, NDA सेंध लगाने में जुटा

Bihar Assembly Elections 2025: गोपालगंज के गांवों में आरजेडी के प्रति दिख रही बफादारी, NDA सेंध लगाने में जुटा और पढ़ें

05:15 PM, 02-Nov-2025

Bihar News: कांग्रेस विधायक के विरोध के कारण अपराधियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, विरोध के बाद लौटी; जानें

एसपी रौशन कुमार ने सभी आम जनों से किसी भी तालाशी अभियान में पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। और पढ़ें

05:03 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: मुकेश सहनी संग मछली पकड़ने राहुल ने तालाब में लगाई छलांग, जमकर नहाया; बेगूसराय से आई तस्वीरें

Bihar Election: राहुल गांधी युवाओं के साथ मछली पकड़ते हुए पोखर में कूद गए। विकासशील इसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां पकड़ीं और तैराकी भी की। और पढ़ें

04:45 PM, 02-Nov-2025

Exclusive: 'राहुल विदेशी मानसिकता से ग्रस्त, उनके गठबंधन ने सनातन को नष्ट करने की शपथ ली'; मनोज तिवारी हमलावर

Manoj Tiwari Exclusive: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी पर छठी मैया के अपमान का आरोप लगा रही है। पार्टी इस मुद्दे पर लगातार महागठबंधन पर हमलावर है। भाजपा सासंद मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर अपनी राय विस्तार से रखी है। जानिए, उन्होंने क्या कहा... और पढ़ें

04:33 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: ‘तेजस्वी के लालटेन में तेल नहीं बचा', महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस का तंज; चिराग भी जमकर बरसे

Bihar Election: सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार को विकास या जंगलराज इन दो दिशाओं में से एक की ओर ले जाएगा। तेजस्वी यादव पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के लालटेन में अब तेल नहीं बचा है और पढ़ें

03:55 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: बिहार चुनाव में क्या रुख अपनाएगा गोपालगंज? जदयू-भाजपा-राजद बराबर रहेंगे या बदल रहा समीकरण

Gopalganj Bihar Election 2025: पहले चरण में 6 जून को गोपालगंज की छह विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। अभी विधानसभा में यह एनडीए का गढ़ दिख रहा है। भाजपा ने यहां बड़ा प्रयोग किया है। सीटों का समीकरण वोटर किस नजर से देख रहे हैं, समझें। और पढ़ें

03:51 PM, 02-Nov-2025

Satta Ka Sangram: हर जुबान पर एक ही सवाल-इस बार बिहार की सत्ता किसके हाथ जाएगी | Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram: हर जुबान पर एक ही सवाल-इस बार बिहार की सत्ता किसके हाथ जाएगी | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

03:48 PM, 02-Nov-2025

Mokama Murder Case: कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा, CEC बोले- चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी सुर्खियों में है। इस मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि चुनाव आयोग हिंसा को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। आइए जानते हैं इस मामले में किसने-क्या कहा? और पढ़ें

03:47 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: 'तेजस्वी CM बने तो अपहरण और हत्या मंत्रालय बनेगा, NDA आया तो बिहार बाढ़ मुक्त होगा', शाह बोले

Bihar Election 2025: गृह मंत्री शाह ने कहा कि राजद के लोग आज जनता के बीच आकर झूठे वादे कर रहे हैं। वे भेष बदलकर वोट मांग रहे हैं ताकि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज कायम हो सके। और पढ़ें

03:46 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: पीएम मोदी का दावा- 11 नवंबर के बाद राजद-कांग्रेस वाले एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे

PM Modi Bihar Visit: आरा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा पहुंचे। यहां वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को नमन करने के बाद कहा कि आपकी इतनी भीड़ देखकर यह स्पष्ट है कि इस बार फिर से एनडीए सरकार बनने जा रही है।  और पढ़ें

03:29 PM, 02-Nov-2025

Satta Ka Sangram: कल जमुई पहुंचेगा चुनावी रथ, चार विधानसभा वाले जिले में NDA का दबदबा; कैसा है सियासी इतिहास

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को जमुई पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। और पढ़ें

03:19 PM, 02-Nov-2025

Bihar Assembly Elections 2025: जमुई के चकाई के दो पोलिंग बूथों की हालत बेहद जर्जर, इमारत में उग रही झाड़ियां

Bihar Assembly Elections 2025: जमुई के चकाई के दो पोलिंग बूथों की हालत बेहद जर्जर, इमारत में उग रही झाड़ियां और पढ़ें

03:11 PM, 02-Nov-2025

Bihar Elections: 'अब मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार चलेगा', बेगूसराय में बोले राहुल गांधी

बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ भूषण के समर्थन में आयोजित जनसभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसे विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे जहां दुनिया भर के लोग पढ़ने आएंगे और नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से जीवंत किया जाएगा। और पढ़ें

03:08 PM, 02-Nov-2025

Bihar News: 'लालू यादव घोटालों के सरदार', मुजफ्फरपुर में अमित शाह बोले- नीतीश-मोदी की जोड़ी अजेय

मुजफ्फरपुर के देवरिया मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लालू यादव को “घोटालों का सरदार” बताते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज वापस लाने की कोशिश की जा रही है। और पढ़ें

03:03 PM, 02-Nov-2025

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल भागलपुर में दूसरा आगमन, चुनावी माहौल में जनता को क्या मिलेगी सौगात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 नवंबर को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह इस साल उनका भागलपुर का दूसरा दौरा होगा। और पढ़ें

02:57 PM, 02-Nov-2025

Anant Singh: पटना के रंगदारी सेल में अनंत सिंह, वकील का ये बयान हैरान करने वाला! | Dularchand Yadav

Anant Singh: पटना के रंगदारी सेल में अनंत सिंह, वकील का ये बयान हैरान करने वाला! | Dularchand Yadav और पढ़ें

02:27 PM, 02-Nov-2025

Satta Ka Sangram Live: मुंगेर में युवाओं से चर्चा, बताया कौन से मुद्दे हैं जरूरी; जानें क्या कहा?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मुंगेर पहुंचा।
  और पढ़ें

02:10 PM, 02-Nov-2025

Satta Ka Sangram: कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? जानिए मुंगेर की जनता से | Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram: कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? जानिए मुंगेर की जनता से | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

02:01 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: पीएम मोदी बोले- RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख CM पद का एलान कराया; सिख दंगे पर भी बोले

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार आए तो महागठबंधन की उठापटक पर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव का नाम बुलवा लिया। और पढ़ें

01:44 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: आरा में पीएम मोदी बोले- इस चुनाव में जंगलराज वाले हार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने आरा में जनसभा को संबोधित किया। एनडीए के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत से ही महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बातें कहीं... और पढ़ें

01:35 PM, 02-Nov-2025

Bihar: 'हर योजना में भ्रष्टाचार, अपराधी खुले घूम रहे हैं', तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

नालंदा के बिंद प्रखंड में चुनावी सभा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज और हर घर नल का जल योजना में घूसखोरी आम बात हो गई है, राशन भी लोगों को पूरा नहीं मिल रहा। और पढ़ें

01:31 PM, 02-Nov-2025

Bihar Election: बिहार का दरभंगा जिला क्यों चर्चा में? बिहार चुनाव में यहां 10 सीटें, हर सीट का समीकरण देखें

Darbhanga Bihar Election 2025: पहले चरण में 6 जून को दरभंगा की 10 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। अभी विधानसभा में यह एनडीए का गढ़ दिख रहा है। भाजपा ने इस बार प्रयोग किया है। सीटों का समीकरण वोटर किस नजर से देख रहे हैं, समझें। और पढ़ें

12:45 PM, 02-Nov-2025

'बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं...', अमित शाह ने साफ की स्थिति; महागठबंधन पर बोला हमला

Amit Shah Election Rally: गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में घर-घर बिजली पहुंचाई। आज 125 यूनिटी बिजली फ्री दे रही है। महिलाओं को रोजगार के लिए मदद कर रही है। लेकिन, यह विकास महागठबंधन को पच नहीं रहा है।  और पढ़ें

12:30 PM, 02-Nov-2025

Bihar:'10 साल सांसद रहे, अब किस मुंह से वोट मांगने आए?' RJD प्रत्याशी पर फूटा जनता का गुस्सा

धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को चुनाव प्रचार के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि 10 साल सांसद रहने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। और पढ़ें

11:54 AM, 02-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 7 में करीब 800 मतदाताओं ने वोट बहिष्कार की घोषणा की है। गुस्साए ग्रामीणों ने नेताओं के वार्ड में प्रवेश पर रोक लगा दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें