फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections 2025 : एनडीए के घोषणा पत्र पर रोहिणी आचार्या का तंज, कहा- नए लिफाफे में पुराना मजमून

Bihar Elections : रोहिणी आचार्या ने एनडीए के घोषणा पत्र पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए का यह घोषणापत्र नए लिफाफे में पुराना मजमून के जैसा है। यह घोषणापत्र बिहार के बुनियादी विकास से नहीं, बल्कि सतही और दिखावटी योजनाओं से भरा है। और पढ़ें

10:51 PM, 31-Oct-2025

Bihar News : भोजपुर में दोहरा हत्याकांड, पिता-पुत्र की गोली मारकर की गई हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar Crime News: घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार की अहले सुबह किसी व्यक्ति ने उन्हें दुकान से बुलाया और फिर पिता-पुत्र दोनों को गोली मार दी। बाद में दोनों के शव बेलघाट गांव के पास फेंके हुए बरामद हुए। और पढ़ें

10:41 PM, 31-Oct-2025

Bihar News: बारिश से सिमरियाधाम कल्पवास मेला जलमग्न, व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त; श्रद्धालु परिसर छोड़ने को मजबूर

बेगूसराय के सिमरियाधाम में चल रहे राजकीय कल्पवास मेला में चक्रवाती मोंथा की बारिश से कुटियाओं में पानी घुस गया है। साधु-संतों ने जिला प्रशासन से जल्द राहत और व्यवस्था सुधार की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:54 PM, 31-Oct-2025

Bihar Election Live 2025: मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, मनेर में गरजे जेपी नड्डा और चिराग

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अगले हफ्ते ही मतदान होना है, इसलिए सभी पार्टियों ने अपने चुनावी अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं की रैलियां लगातार हो रही हैं और जनता से वोट मांगने का सिलसिला तेज हो गया है। और पढ़ें

09:50 PM, 31-Oct-2025

Bihar : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनीय अभियंता और लाईन मैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar : साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड में कार्यरत कनीय अभियंता और लाईन मैन को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बीस हजार नगद बरामद किया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 31-Oct-2025

Bihar Crime: मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, DGP से जवाब तलब; वारदात के बाद बढ़ा खौफ

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा गोलीकांड ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग में दुलारचंद यादव की मौत के बाद चुनाव आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। और पढ़ें

09:09 PM, 31-Oct-2025

Bihar News : दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया खुलासा, कहा- गोली लगने से नहीं हुई है मौत

Bihar : दुलारचंद यादव के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने मौत के कारणों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है, अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है।   और पढ़ें

08:55 PM, 31-Oct-2025

Exclusive: बिहार का मॉडल यूपी में आजमाएगी भाजपा? केशव मौर्य ने दिए संकेत, मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर भी बोले

Keshav Prasad Maurya Exclusive: बिहार में इस बार भी अगर एनडीए सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह एक ऐसा सवाल है, जो महागठबंधन की तरफ से लगातार पूछा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट की है। जानिए, उन्होंने क्या कहा... और पढ़ें

08:42 PM, 31-Oct-2025

Bihar Politics: बारिश के बीच हुआ रोड शो, '10 हजार में महिलाएं क्या पकौड़ा तलेंगी', मीसा भारती का NDA पर तंज

राघोपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद सांसद मीसा भारती ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की योजना पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या इससे महिलाएं पकौड़ा तलने का कारोबार करेंगी? और पढ़ें

07:53 PM, 31-Oct-2025

Bihar Crime: रोहतास में हाईवे पर हंगामा, पैसे मांगने पर वेटर को मारी गोली; पांच आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित होटल हाईवे हंगामा में खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर वेटर को गोली मार दी गई। घटना देर रात करीब दो बजे हुई। गोली लगने से वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अपराधियों ने मौके पर तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हथियार और वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है और पढ़ें

07:42 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता

Bihar Elections : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या वजह है कि एनडीए ने घोषणापत्र जारी करने के लिए आयोजित किये गये प्रेस वार्ता को महज 26 सेकंड में समाप्त कर दिया?  और पढ़ें

07:34 PM, 31-Oct-2025

Bihar News: नवादा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

07:07 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections: 'यूपी का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति व संकल्प का', यहां CM योगी ने भरी हुंकार

Bihar Politics: अपने संबोधन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है। साथ ही बिहार और यूपी के रिश्तों को लेकर भी बड़ी बात कही है। और पढ़ें

06:40 PM, 31-Oct-2025

Dularchand Yadav: दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा के दौरान पथराव, क्या बोली पुलिस? | Anant Singh | Surajbhan

Dularchand Yadav: दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा के दौरान पथराव, क्या बोली पुलिस? | Anant Singh | Surajbhan और पढ़ें

05:54 PM, 31-Oct-2025

Satta Ka Sangram: एक नवंबर को मधेपुरा पहुंचेगा चुनावी रथ, जानें कैसा है जिले का सियासी माहौल? समझें समीकरण

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को मधेपुरा पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। और पढ़ें

05:08 PM, 31-Oct-2025

Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत सिंह को फांसी देने की मांग; जानें मामला

Bihar Election: मोकामा में जनसुराज प्रत्याशी के समर्थक की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। मृत दुलारचंद के समर्थक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  और पढ़ें

04:39 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections: मौसम ने रोकी सियासी उड़ान, तो सड़क से निकले नीतीश कुमार; मिथिला पहुंचकर किया रोड शो

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा रद्द हो गई, लेकिन उन्होंने सड़क मार्ग से बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान पहुंचकर रोड शो किया। मौके पर मैथिली ठाकुर ने मिथिला की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। और पढ़ें

04:25 PM, 31-Oct-2025

Bihar News: मुंगेर में भारी बारिश का कहर, धरहरा प्रखंड को जोड़ने वाली पुलिया धंसी, आवागमन ठप तो बढ़ी परेशानी

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड को जोड़ने वाले भलार-लालखां दशरथपुर मार्ग की पुलिया भारी बारिश के दबाव में धंस गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सौभाग्य से हादसे के समय कोई वाहन पुलिया पर नहीं था। प्रशासन ने मौसम सुधरते ही मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है। और पढ़ें

04:12 PM, 31-Oct-2025

Bihar: 'चुनाव आते ही पाकिस्तान की याद, काम की बात नहीं करते प्रधानमंत्री, सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर वार

Gaya Ji News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की राष्टीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गया जी में प्रेसवार्ता करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है।
  और पढ़ें

03:26 PM, 31-Oct-2025

Satta Ka Sangram: पूर्णिया पहुंचा अमर उजाला, युवाओं से जाना उनका चुनावी मिजाज | Purnea | Bihar Election 2025

Satta Ka Sangram: पूर्णिया पहुंचा अमर उजाला, युवाओं से जाना उनका चुनावी मिजाज | Purnea | Bihar Election 2025 और पढ़ें

03:05 PM, 31-Oct-2025

Bihar Elections: 'जंगलराज वन और टू में फंसा बिहार', ऐसा क्यों बोले ओवैसी; पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में दो जंगलराज हैं, एक लालू परिवार का और दूसरा नीतीश कुमार का। और पढ़ें

02:56 PM, 31-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025:बांका के मनियां में गुड लक मछलियां बनाने वाले कारीगरों को चुनाव से काफी उम्मीदें

Bihar Assembly Elections 2025:बांका के मनियां में गुड लक मछलियां बनाने वाले कारीगरों को चुनाव से काफी उम्मीदें और पढ़ें

02:39 PM, 31-Oct-2025

Bihar Weather: मोंथा के कारण नहीं उड़ पाया नीतीश-तेजस्वी का हेलीकॉप्टर, पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश

Weather News: पटना के कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंट तक मोंथा का असर बिहार में रहेगा। इस कारण घर से बाहर निकलने से परहेज करें।   और पढ़ें

02:14 PM, 31-Oct-2025

BPSC 71st CCE Final Answer Key: 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

BPSC 71st CCE Final Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसमें से 5 प्रश्नों को हटाया गया है। अब इनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  और पढ़ें

01:51 PM, 31-Oct-2025

Satta Ka Sangram Live: किशनगंज में युवाओं से चर्चा, बताया कौन से मुद्दे है उनके लिए जरूरी; जानें क्या कहा?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’  पूर्णिया पहुंचा।
  और पढ़ें

01:35 PM, 31-Oct-2025

Bihar Election: मोकामा कांड में अनंत सिंह के आरोपों पर सूरजभान सिंह का जवाब, कहा- चुनाव आयोग जांच करवाए

Mokama Murder Case: मोकामा कांड पर सियासत गरमा गई है। पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह ने कहा कि इस घटना के कारण चुनाव आयोग की बदनामी हुई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाने की मांग की। उन्होंने यह कमेटी इस निर्मम हत्याकांड की जांच करे।  और पढ़ें

12:48 PM, 31-Oct-2025

Bihar: 'मगध को साधने आएंगे PM मोदी', 7 नवंबर को औरंगाबाद में मेगा रैली, 26 सीटों पर एनडीए की नजर

बिहार विधानसभा चुनाव में मगध प्रमंडल को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को औरंगाबाद में चुनावी रैली करेंगे। यह सभा देव मोड़ मैदान में होगी, जिसमें मगध क्षेत्र के पांच जिलों औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा की 26 विधानसभा सीटों को लक्ष्य बनाया गया है। और पढ़ें

12:34 PM, 31-Oct-2025

Bihar:'2020 में लटकते-फटकते CM बने थे नीतीश', मुकेश सहनी बोले- अब बिहार देगा पूरा बदलाव

बिहार चुनाव से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में उनका अहम सहयोग था, वरना वह सत्ता में नहीं आते। और पढ़ें

12:26 PM, 31-Oct-2025

Bihar NDA Manifesto: NDA के संकल्प पत्र में क्या-क्या? सम्राट चौधरी ने PC कर बताया | NDA Sankalp Patra

Bihar NDA Manifesto: NDA के संकल्प पत्र में क्या-क्या? सम्राट चौधरी ने PC कर बताया | NDA Sankalp Patra और पढ़ें

11:51 AM, 31-Oct-2025

Bihar News: 'आजादी की लड़ाई में नहीं, गद्दारी में था नाम', अब्दुल बारी सिद्दीकी का बीजेपी पर वार

दरभंगा में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज़ादी की लड़ाई में बीजेपी का कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने पार्टी पर गद्दारी और मुखबिरी का आरोप लगाया। और पढ़ें

11:48 AM, 31-Oct-2025

Bihar: खेसारी को नचनिया कहने पर गुस्साईं रोहिणी; कंगना, पवन, रवि किशन समेत इन नेताओं नाम लेकर कह दी ऐसी बात

Bihar Election: 'नचनिया विवाद' पर रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा में मौजूद अभिनेता-अभिनेत्रियों के नाम गिनाएं और सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या यह लोग नचनियां नहीं हैं? और पढ़ें

11:48 AM, 31-Oct-2025

Satta Ka Sangram: इस बार किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी? चाय पर चर्चा में तीखी बहस | Bihar Election 2025

Satta Ka Sangram: इस बार किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी? चाय पर चर्चा में तीखी बहस | Bihar Election 2025 और पढ़ें

11:45 AM, 31-Oct-2025

NDA Manifesto: बिहार के विकास का कैसा बनाया ब्लू प्रिंट? इन वर्गों को रखा गया सबसे आगे

NDA Manifesto Bihar : बिहार और बिहारियों की हालत में बदलाव को लेकर महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भी वादों की फेहरिस्त जारी कर दी है। और पढ़ें

11:03 AM, 31-Oct-2025

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में बाइक और एक लाख की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के मारकण गांव में एक नवविवाहिता कुसुम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति प्रियंश कुमार और ससुरालवालों पर दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:20 AM, 31-Oct-2025

PM Modi : राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने पीएम मोदी पर अपना बयान बदला; अब भोजपुरी अभिनेता ने क्या कहा?

भोजपुरी स्टार और राजद नेता खेसारी लाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए बिहार के विकास पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र में 15 साल और बिहार में 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में न रोजगार बढ़ा, न शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ। और पढ़ें

10:13 AM, 31-Oct-2025

Bihar Election: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप; पढ़ें, FIR में क्या-क्या लिखा गया?

Mokama Murder Case: मोकामा में सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।  और पढ़ें

10:11 AM, 31-Oct-2025

Bihar Election: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घोषणा पत्र जारी; बिहार के विकास का कैसा बनाया ब्लू प्रिंट?

NDA Manifesto Bihar : बिहार और बिहारियों की हालत में बदलाव को लेकर महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भी वादों की फेहरिस्त जारी कर दी है। एनडीए सरकार की वापसी हुई तो राज्य और यहां के निवासियों के लिए क्या होगा, पढ़ें घोषणापत्र। और पढ़ें

09:51 AM, 31-Oct-2025

Satta ka Sangram Live: पूर्णिया में पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने बताया क्या हैं मुद्दे?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’  पूर्णिया पहुंचा।


  और पढ़ें

09:31 AM, 31-Oct-2025

Bihar Assembly 2025: 'शब्दों की मर्यादा भूल गए, जनता देगी जवाब' चिराग पासवान का राहुल-तेजस्वी पर वार

वैशाली जिले के राजापाकड़ में एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। और पढ़ें

08:15 AM, 31-Oct-2025

Bihar:'आप लोग राघोपुर को सौतेला बेटा मानते हैं', बुजुर्ग ने रोकी राबड़ी की गाड़ी, तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं!

राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जब अपने बेटे तेजस्वी यादव के प्रचार के लिए राघोपुर पहुंचीं, तो उन्हें स्थानीय लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। और पढ़ें

06:13 AM, 31-Oct-2025

परंपरा और पहचान की सियासत के बीच सीधा मुकाबला: बक्सर-भोजपुर की 11 सीटों पर ‘हमर बोली बनाम रोजगार’ का चुनावी रण

बिहार चुनाव 2025 में बक्सर और भोजपुर की 11 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। भाजपा-जदयू ने ‘हमर बोली-हमर अभिमान’ का नारा बुलंद किया, जबकि विपक्ष रोजगार और शिक्षा को बड़ा मुद्दा बना रहा।

और पढ़ें

12:29 AM, 31-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा- पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें