फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 27-Oct-2025

Chhath Puja : छठ पूजा के दौरान बेटे की मन्नत उतारने आए पिता गंगा में डूबे, त्यौहार पर परिवार में छाया मातम

Bihar : अचानक लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आननफानन में स्थानीय गोताखोर भी गंगा नदी में कूद पड़े, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब उस शख्स की मां रो-रोकर कह रही थी कि हे गंगा मैया आपका ही मन्नत पूरा करने आया था मेरा बेटा, फिर तुमने उसे मुझसे क्यों छिन लिया?  और पढ़ें

10:21 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: ट्रैक्टर पलटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 5 घायल; यहां छठ घाट बनाते समय तालाब में डूबा किशोर

सड़क हादसे की दो घटनाओं से इलाके में मातम छा गया है। पहली घटना में अंतिम संस्कार से लौट रहे बच्चों से भरा ट्रैक्टर पलट गया, वहीं दूसरी घटना में छठ घाट की सफाई करते समय एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई और पढ़ें

10:01 PM, 27-Oct-2025

Bihar Election: बक्सर में भाजपा ने पूर्व आईपीएस आनंद पर लगाया दांव, पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने किया ये वादा

पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को बक्सर पहुंचे। उन्होंने बक्सर विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा के समर्थन में प्रभा गैलेक्सी, बाईपास रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता की। पढ़ें पूरी खबर।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: छठ पूजा देखने आए मासूम बच्चे और बुजुर्ग को बाइक सवार ने रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी नशे में था धुत

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय ऋतिक कुमार (पिता रंजीत सहनी, ग्राम सोढना माघोपुर) और 60 वर्षीय भज्जू प्रसाद (निवासी हरशेर बलुआ) के रूप में हुई है। बताया गया कि ऋतिक अपने रिश्तेदार के घर छठ पूजा देखने आया था और गांव के बुजुर्ग भज्जू प्रसाद के साथ घाट की ओर जा रहा था। और पढ़ें

09:14 PM, 27-Oct-2025

Bihar Election 2025 : जदयू और भाजपा के बाद अब राजद ने लिया एक्शन, अपने 18 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

Bihar Election : बिहार विधान सभा चुनाव में हर रोज नई-नई बातें हो रही हैं। आज अचानक राजद ने एक सूची जारी की, जिसमें कुल 18 नाम हैं। राजद ने उन सभी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए उन सब को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।  
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:45 PM, 27-Oct-2025

सूर्यास्त संग छठ की भक्ति: ‘जय छठी मईया’ के जयकारों से गूंजा बिहार, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़; तस्वीरें

बिहार में छठ की धूम है। मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट और साहू पोखर मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। चलिए तस्वीरों में देखें कैसा रहा इस दौरान का दृश्य। और पढ़ें

08:21 PM, 27-Oct-2025

Election 2025: भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- झूठ बोलने का बनाया विश्व रिकॉर्ड

Bihar Election : जिस बिल को संसद ने पारित कर दिया, उसे कूड़ेदान में फेंकने की बात करना संविधान का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष ने झूठ बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह बात भाजपा नेता ने कही है, जिसके बाद अब सियासत गरम हो गई है।  और पढ़ें

08:17 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: बेलाउर सूर्य मंदिर में छठ की भक्ति का अद्भुत नजारा, आस्था की रही गूंज; सिक्के से जुड़ी है कहानी

Chhath Puja: माना जाता है कि इस मंदिर में मनोकामना सिक्का का विशेष महत्व है। लोग इसे अपनी इच्छा पूरी होने के लिए लेते हैं और मनोकामना पूरी होने पर लौटाते हैं।
  और पढ़ें

07:48 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: छठ घाट की सफाई करते समय डबरा नदी में डूबा घर का इकलौता चिराग; मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

घटना इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव स्थित डबरा नदी के छठ घाट की है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब सात बजे छठ पर्व की तैयारी के तहत घाट की सफाई के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। और पढ़ें

06:54 PM, 27-Oct-2025

सूर्योपासना का महापर्व छठ: दंडवत कर घाट तक पहुंचने की आस्था, यहां पूजा में समर्पण और श्रद्धा की अनोखी मिसाल

घाटों पर पहुंचने के बाद श्रद्धालु सूर्यास्त के समय संध्याकालीन अर्घ्य और अगले दिन उषा अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं। आज यह परंपरा केवल मन्नत पूरी होने का प्रतीक नहीं रही और पढ़ें

06:46 PM, 27-Oct-2025

Election Commission: बिहार के लोगों ने एसआईआर पर भरोसा जताया है,SIR पर चुनाव आयोग ने कर दिया बड़ा एलान

Election Commission: बिहार के लोगों ने एसआईआर पर भरोसा जताया है,SIR पर चुनाव आयोग ने कर दिया बड़ा एलान और पढ़ें

06:35 PM, 27-Oct-2025

Bihar Assembly Elections: बिना अनुमति सभा पर बवाल, महागठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Banka News: बांका जिले के अमरपुर में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के आरोप में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। और पढ़ें

05:46 PM, 27-Oct-2025

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने दिया अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य, घाट पर गाए छठ गीत | Chhath Puja 2025

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने दिया अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य, घाट पर गाए छठ गीत | Chhath Puja 2025 और पढ़ें

05:22 PM, 27-Oct-2025

Sandhya Arghya: पटना में अस्तचलगामी सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य | Chhath Puja 2025 | Bihar News |Patna

Sandhya Arghya: पटना में अस्तचलगामी सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य | Chhath Puja 2025 | Bihar News |Patna और पढ़ें

05:18 PM, 27-Oct-2025

Bihar Election: विकास के मुद्दे पर मैदान में NDA, RJD ने घेरा; पलायन मुक्त बिहार बनाने का जन सुराज का वादा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को मधुबनी पहुंचा। सुबह चाय की चुस्की के साथ मतदाताओं से वहां के मुद्दे जानें गए, फिर शाम राजनेताओं से चर्चा की गई।  और पढ़ें

05:08 PM, 27-Oct-2025

Chhath Puja 2025:छठ घाट से आईं मनमोहक तस्वीरें, डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य | Sandhya Arghya

Chhath Puja 2025:छठ घाट से आईं मनमोहक तस्वीरें, डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य | Sandhya Arghya और पढ़ें

05:00 PM, 27-Oct-2025

Bihar Politics: बेटे चेतन को जिताने के लिए पिता आनंद मोहन ने चली नई सियासी चाल, क्या बदल पाएंगे गेम?

Bihar Assembly Election 2025: एनडीए के उम्मीदवार आनंद को बिहार विधानसभा के चुनावी मैदान में जिताने के लिए एक सियासी वादा किया गया है। जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन के द्वारा किए गए इस वादे की चर्चा रफ्तार पकड़ रही है। चलिए बात रहे हैं उन्होंने क्या कहा है...? और पढ़ें

04:14 PM, 27-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल सुपौल पहुंचेगा चुनावी रथ, पांच विधानसभा पर NDA का दबदबा! जानेंगे कैसा है मतदाताओं का मूड

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' कल मंगलवार को सुपौल पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। और पढ़ें

02:58 PM, 27-Oct-2025

Tejashwi Yadav on Amit Shah: 'हम बिहारी हैं, डरेंगे क्या..' अमित शाह को तेजस्वी यादव का जवाब | Bihar Elections

Tejashwi Yadav on Amit Shah: 'हम बिहारी हैं, डरेंगे क्या..' अमित शाह को तेजस्वी यादव का जवाब | Bihar Elections और पढ़ें

02:52 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: छठ की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबने से किशोर की मौत; परिजन रो रोकर हुए बेसुध

Bihar News: अंकित कक्षा आठ का छात्र था। दो भाइयों और एक बहन में वह बीच का था। उसकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जहां सुबह छठ गीतों की गूंज थी, वहीं दोपहर तक घर सिसकियों और चीत्कारों से भर गया। और पढ़ें

02:41 PM, 27-Oct-2025

Ravi Kishan vs Khesari Lal Yadav:बिहार चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज, रवि किशन और खेसारी में जुबानी जंग

Ravi Kishan vs Khesari Lal Yadav:बिहार चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज, रवि किशन और खेसारी में जुबानी जंग और पढ़ें

02:30 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: छठ महापर्व को लेकर झंझारपुर में घाटों की सजावट पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bihar News: झंझारपुर के एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि जिले के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर लिया गया है। संवेदनशील घाटों को चिन्हित कर वहां मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल की विशेष तैनाती की गई है। और पढ़ें

02:21 PM, 27-Oct-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में छठ पूजा की तैयारी पूरी, 200 से अधिक घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; जानें क्या तैयारी

Bihar News: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। और पढ़ें

02:08 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबे चार मासूम; गांव में छाया मातम

Bihar News: घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। वहीं, गोपालपुर के निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मंडल भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। और पढ़ें

01:25 PM, 27-Oct-2025

Bihar Election: जदयू के बाद अब भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, इस आरोप में विधायक समेत छह को पार्टी से निकाला

Bihar Assembly Election: भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इन नेताओं को इसलिए निष्कासित किया गया क्योंकि वह एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ काम कर रहे थे और पार्टी की विचारधारा के विपरीत गतिविधियाँ चला रहे थे।
  और पढ़ें

01:23 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: विधानसभा चुनाव को लेकर सारण पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, सोना-चांदी, मोबाइल और राइफल बरामद

Bihar News: एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध धन, सोना-चांदी, शराब, हथियार एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की अवैध आवाजाही और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। और पढ़ें

12:27 PM, 27-Oct-2025

Satta Ka Sangram: मधुबनी पहुंचा 'सत्ता का संग्राम', क्या बोले वहां के वोटर्स? | Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram: मधुबनी पहुंचा 'सत्ता का संग्राम', क्या बोले वहां के वोटर्स? | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

12:27 PM, 27-Oct-2025

Bihar News: भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने किया छठ व्रत, खुद बना रहीं हैं ठकुआ और प्रसाद

Bihar News: सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में हम हर साल खुद प्रसाद तैयार करते हैं। इस बार भी परिवार के सहयोग से व्रत कर रही हूं। आज शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को गामी तालाब के किनारे पहला अर्घ्य अर्पित करूंगी। और पढ़ें

11:50 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: खरना के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे; डीएम से की गई शिकायत

Bihar News: घटना के बाद घायलों को मशरख सीएचसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर कोई एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि पिछले 40 घंटे से अस्पताल में सिर्फ जीएनएम और कुछ स्वास्थ्यकर्मी ही इलाज कर रहे हैं। और पढ़ें

11:40 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: दुकान में आग लगने से युवक की जलकर हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: आग इतनी तेजी से फैली कि मंतोष को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई। और पढ़ें

11:28 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: खरना पूजा के बाद सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई घर जलकर हुई राख; मवेशियों की हुई मौत

Bihar News: घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्रनाथ चिंटू अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि छठ पर्व के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरा क्षेत्र दुखी है। और पढ़ें

11:11 AM, 27-Oct-2025

Chhath Puja : पटना में 500 से अधिक घाटों पर छठ महापर्व, शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव; जानिए कहां-कैसी व्यवस्था

Patna Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। पटना में जिला प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर... और पढ़ें

10:47 AM, 27-Oct-2025

Bihar Election: 'बिहार के DNA में देश चलाना, मजदूरी नहीं', मुजफ्फरपुर में बोले केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बिहार का अपमान करती रही है, जबकि बिहार ने देश को नेतृत्व देने वाले अधिकारी दिए हैं। हम मजदूर नहीं, देश चलाने वाले लोग हैं। और पढ़ें

10:39 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: आपत्तिजनक हालत में बार डांसर के साथ थिरके RJD नेता, सफाई में बोले- सलमान-शाहरूख भी तो नाचते हैं

Bihar News: इस मामले पर जब राजद प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन से फोन पर संपर्क किया गया और उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसमें गलती क्या है? सलमान खान और शाहरुख खान भी तो डांस करते हैं। और पढ़ें

09:59 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: छठ पर्व को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण बनीं व्रती, अन्न-जल के साथ-साथ जनता से साधा संपर्क

Bihar News: बेगूसराय जिले में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से मैदान में उतरीं अमिता भूषण एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं। उनका कहना है कि महापर्व छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के बीच संतुलन का प्रतीक है। और पढ़ें

09:46 AM, 27-Oct-2025

Bihar Crime: बेगूसराय में खौफनाक वारदात, जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली; हालत गंभीर

Bihar Crime: घटना की सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने जमीन विवाद के कारण ही यह गोलीकांड हुआ है। और पढ़ें

09:43 AM, 27-Oct-2025

Bihar: बिहार में फिर निकला जंगलराज का जिन्न! कैसे इस शब्द की शुरुआत हुई और किस तरह लालू ने इससे कब्जाई सत्ता?

लालू यादव की पहचान एक बेहद ही सुलझे हुए और जमीनी नेता के तौर पर है। जब विपक्षी पार्टियों ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए उनकी सरकार के लिए जंगलराज शब्द का इस्तेमाल किया तो लालू यादव ने बड़ी ही चतुराई से इस आलोचना को ही अपना हथियार बना लिया। और पढ़ें

09:38 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: महापर्व छठ को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट, 160 घाटों पर तैनात दंडाधिकारी; जारी हुई गाइडलाइन

Bihar News: जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाटों पर पटाखों या आतिशबाजी का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घाटों पर पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। और पढ़ें

09:26 AM, 27-Oct-2025

Satta Ka Sangram: चुनावी रथ पहुंचा मधुबनी की धरती, सुबह चाय की चुस्कियों के साथ जानें गए मुद्दे; क्या कहा गया?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को मधुबनी पहुंचा। सुबह चाय की चुस्की के साथ मतदाताओं से वहां के मुद्दे जानें गए।  और पढ़ें

08:27 AM, 27-Oct-2025

Bihar Election: प्रचार करने गईं मोहनिया विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, हालात बिगड़ता देख लौटना पड़ा वापस

Bihar Election: संगीता कुमारी वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर विजयी हुई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस बार वे 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। और पढ़ें

07:53 AM, 27-Oct-2025

Bihar Election: 'अस्वस्थ सीएम के हाथों में 13 करोड़ जनता का भविष्य नहीं सौंपा जा सकता', मुकेश सहनी का तंज

Bihar Election: सहनी ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे पास 56 इंच का सीना है। इस पर सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास 56 नहीं बल्कि 112 इंच की जुबान है। और पढ़ें

07:43 AM, 27-Oct-2025

Bihar News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, लापरवाही पर भड़के परिजन; जमकर की तोड़फोड़

Bihar News: परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद उसे जल्दबाजी में पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही खुशबू देवी ने दम तोड़ दिया।
  और पढ़ें

06:59 AM, 27-Oct-2025

Satta Ka Sangram: आज मधुबनी पहुंचेगा चुनावी रथ, दस विधानसभा वाले जिले में क्या हैं मुद्दे; कैसा चुनावी इतिहास?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सोमवार को मधुबनी पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

और पढ़ें

06:58 AM, 27-Oct-2025

Bihar Crime: अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, पूर्व में शराब के मामले में दो बार जा चुका था जेल

Bihar Crime: घटना की जानकारी मिलते ही बलिगांव थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार और पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ PHC पहुंचे। उन्होंने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। और पढ़ें

05:16 AM, 27-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के वैशाली जिले की राघोपुर और महुआ विधानसभा सीटों पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव मैदान में हैं। दोनों अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे वोटों का विभाजन हो सकता है और चुनाव रोमांचक बन गया है। जनता अब केवल परिवार या पार्टी के नाम पर नहीं, बल्कि विकास और कार्यान्वयन पर अपना फैसला देगी। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें