फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 26-Oct-2025

Bihar: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मशरख के विशिष्ट शिक्षक निलंबित, 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग

Bihar News: इस संबंध में सारण के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी अमन समीर ने जिले के सभी सरकारी कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रत्येक कर्मचारी निष्पक्ष रहे और निष्पक्षता के साथ दिखाई भी दे। और पढ़ें

10:22 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: कोचाधामन में तेजस्वी की सभा के बाद प्रखंड अध्यक्ष समेत कई लोगों का इस्तीफा, राजद को बड़ा झटका

Bihar Election: राजद ने कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर मास्टर मुजाहिद आलम को दिया है। इसी फैसले से नाराज होकर इन सभी नेताओं ने इस्तीफा दिया है। और पढ़ें

10:15 PM, 26-Oct-2025

Bihar News: बाहुबली मुन्ना शुक्ला पटना जेल से भागलपुर जेल शिफ्ट, बेटी ने कहा- जबरदस्ती टार्चर किया जा रहा है

Bihar News: बेटी शिवानी ने कहा कि जब कोई ठोस वजह नहीं है, तब मेरे पापा को भागलपुर जेल क्यों भेजा जा रहा है? यह फैसला केवल उन्हें प्रताड़ित करने के लिए लिया गया है। वे जेल के अंदर हैं, कुछ कर नहीं सकते, फिर भी उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:58 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: हायाघाट में BJP विधायक रामचंद्र प्रसाद के खिलाफ जनता में रोष, कई गांवों में लगे गो बैक के नारे

Bihar Election: इससे पहले भी सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर पंचायतों में विधायक को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है। और पढ़ें

09:46 PM, 26-Oct-2025

Bihar News: भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद, महिला और पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime: मामले में पुलिस ने चुनमुन देवी को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह को उसके ससुराल मुजफ्फरपुर से दबोच लिया गया। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:12 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी के बाद माले ने वक्फ कानून के खिलाफ उठाई आवाज, कहा- राज्य में लागू नहीं होने देंगे

Bihar  वक्फ कानून एक बार फिर हो रही है। सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मेरी सरकार बनते ही वक्फ कानून को रद्द करेंगे। इसे बिहार में किसी भी सूरत में लागू होने नहीं देंगे। और पढ़ें

09:10 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: 'मल्लाहों की हकमारी करने वाले मुकेश सहनी को जनता देगी जवाब', केंद्रीय मंत्री राजभूषण का तंज

Bihar Election: राजभूषण निषाद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज से बिहार में भाजपा नेता हरि सहनी को मंत्री बनाया गया और मुझे केंद्र में मंत्री बनाकर प्रतिनिधित्व दिया गया। और पढ़ें

08:45 PM, 26-Oct-2025

Bihar: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की प्रत्याशी बेटी शिवानी को मिली हत्या की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime: सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि आरोपी रंजीत ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।  और पढ़ें

08:36 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election 2025 : छठ पर बड़ी राजनीतिक हलचल, चिराग पासवान के घर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Bihar Election : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर पहुंच गए। इस जानकारी के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। और पढ़ें

07:28 PM, 26-Oct-2025

Satta Ka Sangram: 'नीतीश सरकार में सब चीजें दुरुस्त', जदयू नेता ने गिनवाए काम, महगठबंधन के नेताओं ने जमकर घेरा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को दरभंगा पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई। और पढ़ें

07:23 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election 2025: जनता दल यूनाइटेड ने जारी की अभियान समिति की दूसरी सूची, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

Bihar Election : बिहार विधान सभा चुनाव की सरगर्मी बहुत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल राजनीतिक अखाड़े में कूद चुके हैं। इस क्रम में जदयू ने अभियान समिति की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें 45 नेताओं के नाम शामिल हैं। और पढ़ें

06:14 PM, 26-Oct-2025

Bihar: मुकेश सहनी बोले- आजादी के बाद पहली बार किसी मल्लाह को डिप्टी CM फेस घोषित किया गया, BJP ने नफरत फैलाया

Bihar Assembly Election: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल एनडीए बिहार में शासन कर रहा है? लेकिन फिर बिहार की गिनती पिछड़ें राज्यों में होती है। भाजपा के बारे में उन्होंने यह बातें कहीं... और पढ़ें

06:10 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पहले फेज में सोनिया और प्रियंका के साथ यह नाम भी

Bihar Election 2025 : बिहार विधान सभा चुनाव में सीएम के चेहरे पर की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पहले फेज में ये  प्रचार करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी शामिल हैं।  और पढ़ें

06:09 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: जेडीयू ने पूर्व विधायक महेश्वर यादव और उनके पुत्र को निकाला, नीतीश की पार्टी ने की कार्रवाई

Bihar Election: पार्टी के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल पांच नेताओं को पार्टी से निकाला गया है, जिनमें कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गायघाट में आयोजित जनसभा के दौरान महेश्वर यादव और उनके पुत्र प्रभात किरण के बीच विवाद भी हुआ था। और पढ़ें

05:56 PM, 26-Oct-2025

JDU Action: पूर्व मंत्री और विधायक समेत पांच जदयू से निलंबित; सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की फिर बड़ी कार्रवाई

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बिहार चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कल 11 नामों का एलान हुआ था, आज पूर्व मंत्री और विधायक समेत पांच और पर कार्रवाई हुई है। और पढ़ें

05:48 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: 'गृहमंत्री की गीदड़ भभकी से नहीं डरता, मैं लालू जी का बेटा हूं', किशनगंज में तेजस्वी यादव बोले

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने मौजूदा एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर भी तंज कसा। और पढ़ें

05:38 PM, 26-Oct-2025

Bihar: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बीएसएफ जवान की करंट लगने से मौत, छठ मनाने आए थे घर; खुशियां मातम में बदलीं

 Bihar News: हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। रविवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सुगमा लाया गया।  और पढ़ें

05:32 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: पटना में पीएम मोदी का रोड शो कब होगा? धर्मेंद्र प्रधान के साथ भाजपा नेता कर रहे है तैयारी

पीएम नरेंद्र मोदी पहले चरण के मतदान से पहले पटना में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पटना में ही कैंप कर रहे हैं। आज बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सड़क पर उतरे और पीएम के कार्यक्रम का जायजा लिया।  और पढ़ें

05:29 PM, 26-Oct-2025

Bihar News: परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई छात्रा की डूबने से मौत, दूसरी बहन को स्थानीय लोगों ने बचाया

Bihar News: घटना देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगो ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद नेहा की बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पढ़ें

05:11 PM, 26-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल मधुबनी पहुंचेगा चुनावी रथ, दस विधानसभा वाले जिले में क्या हैं मुद्दे; कैसा चुनावी इतिहास?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को मधुबनी पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

और पढ़ें

05:09 PM, 26-Oct-2025

Politics: ‘वे गुजरात भी गए थे, क्या जादू चला? अब बिहार से नया सर्टिफिकेट लेकर लौटेंगे’, गहलोत पर शेखावत का तंज

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता अभी भी जंगलराज और गुंडाराज नहीं भूली है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन और अशोक गहलोत पर भी तीखे राजनीतिक हमले बोले।
  और पढ़ें

05:01 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार को याद आया वह जमाना; बताया- 20 साल में उन्होंने क्या बदलाव किए

Bihar Election: सीएम नीतीश ने बताया कि जब वर्ष 2005 में जब हमलोगों की सरकार बनी, तो हमने सबसे पहले विधि-व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गई। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

04:40 PM, 26-Oct-2025

Politics: ‘जनता नहीं भूली जंगलराज और गुंडाराज का दौर’, बिहार चुनाव को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता अभी भी जंगलराज और गुंडाराज नहीं भूली है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन और अशोक गहलोत पर भी तीखे राजनीतिक हमले बोले।
  और पढ़ें

04:01 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: 'पाग में मखाना खाना पड़ेगा महंगा', मैथिली ठाकुर पर भड़के CPI प्रत्याशी श्याम भारती; क्या कहा?

Bihar Election: श्याम भारती ने कहा कि मिथिला की पाग हमारी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। जिस पाग से हम अतिथियों का स्वागत करते हैं, उसी में मखाना रखकर खाना हमारी परंपरा का अपमान है। और पढ़ें

03:48 PM, 26-Oct-2025

Bihar Chhath Puja 2025: धोती-साड़ी के तंबुओं का शहर बना बड़गांव, सूर्योपासना के लिए जुटे देशभर के श्रद्धालु

Chhath Puja 2025: बड़गांव में कोई बड़ा धर्मशाला नहीं है, इसलिए श्रद्धालु बांस, धोती, साड़ी और प्लास्टिक शीट के सहारे अपना अस्थायी आशियाना बनाते हैं और चार दिनों तक यहीं रहकर पूरा अनुष्ठान करते हैं। और पढ़ें

03:37 PM, 26-Oct-2025

Bihar News: खरना के दिन मुजफ्फरपुर में फल बाजार पटे, महंगाई के बीच दिखा भक्तों का अटूट उत्साह

मुजफ्फरपुर जिले में महंगाई पर आस्था भारी छठ पूजा को लेकर फल बाजार में खूब बढ़ी रौनक खूब कर रहे खरीदारी। श्रद्धालु में दिख रहा उत्साह जमकर के कर रहे हैं खरीदारी।आए हुए श्रद्धालुओं ने कहा है कि महंगाई कितनी क्यों न हो छठी मईया बेरा पार लगा देंगी और पढ़ें

03:35 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: पवन सिंह की पत्नी के समर्थन में आईं अक्षरा सिंह, करगहर से चुनाव लड़ रहीं ज्योति सिंह

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद में अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है। इसमें वह खुलकर ज्योति सिंह के समर्थन में खड़ी हो चुकी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

03:21 PM, 26-Oct-2025

Bihar Election: तेजस्वी यादव का वक्फ कानून पर बड़ा बयान, कहा- सरकार बनी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे

बिहार चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम लोग वक्फ कानून को फाड़ देंगे। तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।  और पढ़ें

02:54 PM, 26-Oct-2025

Bihar Elections 2025: शिल्पी नेहा तिर्की बनी ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ऑब्जर्वर

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। शिल्पी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। और पढ़ें

02:50 PM, 26-Oct-2025

Bihar: चुनाव प्रचार के दौरान धड़ाम से गिरे अनंत सिंह, कहा- मंच टूट गया तो क्या? जनता का प्यार मेरे साथ है

Bihar Assembly Election: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह के साथ एक हादसा हो गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

02:23 PM, 26-Oct-2025

Bihar News: 'एनडीए ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया', अली असरफ फातमी बोले- केवल वोट बैंक बनाया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम मतदाताओं को साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने मुस्लिम समुदाय के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, जबकि उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। और पढ़ें

01:04 PM, 26-Oct-2025

Satta ka Sangram Live: दरभंगा में चुनावी रथ, रोजगार-डोमिसाइल नीति बनी चुनावी मुद्दा, जानें क्या कहा युवाओं ने?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर पहुंचा। और पढ़ें

11:54 AM, 26-Oct-2025

Bihar: वैशाली में वही गांव, जहां से RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली थी हत्या की धमकी, बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में STF ने बीती रात लगभग 7 घंटे तक छापेमारी की। पटना से आई टीम ने उमाशंकर सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस और STF ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। और पढ़ें

10:46 AM, 26-Oct-2025

Bihar News: सासाराम की राजनीति में हलचल, कौन पाएगा मतदाताओं का भरोसा, स्थानीय या बाहरी?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सासाराम विधानसभा सीट पर ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ मुद्दा जोर पकड़ रहा है। महागठबंधन की ओर से स्थानीय उम्मीदवार सत्येंद्र साह, डॉ. अशोक सिंह और विनय सिंह मैदान में हैं, जबकि एनडीए की ओर से बाहरी उम्मीदवार स्नेहलता कुशवाहा चुनाव लड़ रही हैं। और पढ़ें

10:22 AM, 26-Oct-2025

Bihar News: जदयू से बगावत, राजद में शामिल हुए सारण के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू

सारण जिले के पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने पटना जाकर तेजस्वी यादव से मिलकर राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। मढ़ौरा सीट से टिकट न मिलने के कारण वे पहले बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बने थे, लेकिन नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। और पढ़ें

10:13 AM, 26-Oct-2025

Bihar Election: तेजस्वी का एलान- चुनाव जीते तो पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देंगे, जानें और क्या-क्या वादे किए

Bihar Assembly Election: छठ महापर्व के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने छोटे कामगारों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनी तो हमलोग इन्हें स्वरोजगार देने के लिए मदद करेंगे। तेजस्वी ने और भी कई घोषणाएं की हैं, आइए जानते हैं...  और पढ़ें

10:07 AM, 26-Oct-2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का दूसरा दिन, आज खरना का महाप्रसाद खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ करेंगी व्रती

Kharna Puja: छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना पूजा होता है। आज छठ व्रती दिनभर व्रत रखती हैं और पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती हैं। और पढ़ें

09:50 AM, 26-Oct-2025

Satta ka Sangram Live :दरभंगा पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता ने बताए अपने मुद्दे

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर पहुंचा। और पढ़ें

09:09 AM, 26-Oct-2025

Bihar: 'तेजस्वी यादव ना राघोपुर से जीतेंगे और ना बनेंगे मुख्यमंत्री', बीजेपी के इस बड़े नेता ने किया बड़ा दावा

वैशाली जिले के हाजीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव इस बार राघोपुर से चुनाव नहीं जीतेंगे और मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने तेजस्वी के पिछले कार्यकाल और बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता उनकी बातों पर भरोसा नहीं करेगी। और पढ़ें

08:57 AM, 26-Oct-2025

Bihar: चिराग की पार्टी के इस उम्मीदवार की संपत्ति हैरान करने वाली, पत्नी के पास पति से छह गुना ज्यादा दौलत

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर सीट से लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार संजय कुमार सिंह और उनकी पत्नी शबनम कुमारी का हलफनामा सुर्खियों में है। दंपति की संयुक्त संपत्ति 32 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें पत्नी की हिस्सेदारी संजय सिंह से छह गुना ज्यादा है। और पढ़ें

08:37 AM, 26-Oct-2025

Bihar News: बेतिया सांसद संजय जयसवाल के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी का आरोप

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बेतिया सांसद डॉ. संजय जयसवाल के इकलौते पुत्र डॉ. शिवम जयसवाल को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के पीछे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग बताई जा रही है। और पढ़ें

07:16 AM, 26-Oct-2025

Bihar Politics: मुसलमानों पर चिराग का बयान, RJD के पोस्टर पर भाजपा का प्रहार; तेजप्रताप का तेजस्वी पर निशान

बिहार चुनाव की तारीख जैसे-जैसे समीप आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच चिराग पासनवान ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बिहार चुनाव में मुसलमानों को सार्थक राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दे रही। और पढ़ें

06:52 AM, 26-Oct-2025

Bihar: पुराने समीकरणों के सहारे लड़ाई, एनडीए का ईबीसी, ओबीसी और अगड़ा तो महागठबंधन का मुस्लिम-यादव पर ही जोर

बिहार के महासमर में दोनों प्रमुख गठबंधन नए विचार और नए मुद्दों के साथ जरूर सामने आए हैं, मगर टिकट वितरण में दोनों का जोर पुराने जातीय समीकरण पर ही रहा है।  पुराने समीकरणों में नई जातियों को दोनों महागठबंधनों ने प्राथमिकता दी है। 
  और पढ़ें

06:05 AM, 26-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में नहाय-खाय के दिन  राज्य के सात जिलों से 11 लोगों की मौत हुई है। पटना, जमुई, वैशाली, बांका, बेगूसराय, सीतामढ़ी और कैमूर में इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोग नदी में डूब गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें