फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:36 PM, 25-Oct-2025

Bihar News: सीतामढ़ी में बड़ा हादसा, छठ घाट निर्माण के दौरान बागमती में डूबे पांच युवक; तीन की मौत, एक लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाट निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद सभी युवक स्नान करने नदी में उतरे थे। इसी बीच एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने गए चार अन्य साथी भी बागमती की तेज धारा में फंसकर बहने लगे। स्थानीय मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो चचेरे भाइयों को बाहर निकाला। और पढ़ें

10:14 PM, 25-Oct-2025

Bihar : कलयुगी पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

Bihar : कलयुगी पिता ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही आरोपी पिता घर से फरार हो गया। उधर पुलिस ने जलती चिता से शव को बरामद किया।   और पढ़ें

09:15 PM, 25-Oct-2025

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने की बड़ी कार्रवाई, 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला; प्राथमिक सदस्यता रद्द

Bihar Election : बिहार विधान सभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने एक साथ अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 25-Oct-2025

Bihar News: ' अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, तो नालंदा को हाथ नहीं लगा सकते', अमित शाह ने किया बड़ा वादा

Bihar Assembly Elections 2025: गृहमंत्री अमित शाह ने गिनाईं एनडीए सरकार की उपलब्धियां, लालू-राबड़ी राज को बताया अपहरण-डकैती का उद्योग; 20 साल में बिहार को बदलने का दावा किया और पढ़ें

08:12 PM, 25-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल दरभंगा पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, टटोली जाएगी सियासी नब्ज; जानें कैसा है इतिहास?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: नमस्कार 26 अक्तूबर को अमर उजाला की चुनावी रथ सत्ता का संग्राम दरभंगा पहुंचेगा। यहां के सियासी मुद्दों पर स्थानीय लोगों से बात होगी। साथ जान जाएगा कि दरभंगा के लोग क्या चाह रहे हैं। चलिए कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और दरभंगा जिले की क्या पृष्ठभूमि है? ये सब बता रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
07:14 PM, 25-Oct-2025

Bihar Politics: 'अब कोई छलावा नहीं', नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज को लेकर साझा की लंबी पोस्ट; क्यों पड़ी जरूरत

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दंगल में घमासान मचा हुआ है। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला जारी है। इस बीच, नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज को लेकर एक लंबी पोस्ट सोशल मीडिया पर की है। चलिए बताते हैं क्या-क्या लिखा है। और पढ़ें

06:18 PM, 25-Oct-2025

Haridwar: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, 36 घंटे का निर्जल उपवास

Haridwar: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, 36 घंटे का निर्जल उपवास और पढ़ें

06:06 PM, 25-Oct-2025

Begusarai Police : बेगूसराय में चुनावी ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार देर शाम भीठ पुल के पास पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर छापेमारी कर रही थी। और पढ़ें

05:56 PM, 25-Oct-2025

Shivhar News : जंजीरों में जकड़े निर्दलीय प्रत्याशी, वोट मांगने पहुंचे जनता के बीच

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जहां सभी प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं, वहीं शिवहर विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार का प्रचार शैली पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। और पढ़ें

05:45 PM, 25-Oct-2025

Satta Ka Sangram: एनडीए ने किया कोई मतभेद न होने का दावा, किसानों की आत्महत्या पर महागठबंधन ने दागे सवाल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसीक्रम में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर में पहुंचा। यहां शाम को राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई। चलिए बता रहे हैं किसने क्या बोला...? और पढ़ें

05:26 PM, 25-Oct-2025

Bihar Politics: 'एक बेटा सीएम, दूसरा पीएम बनने में लगा है', अमित शाह का लालू-राबड़ी और सोनिया पर करारा प्रहार

Bihar Electins 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के बीच मुंगेर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू-राबड़ी और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया।  और पढ़ें

05:03 PM, 25-Oct-2025

Bihar News : विधानसभा चुनाव के बीच यहां गन फैक्ट्री का खुलासा, पूरा परिवार करता था खौफनाक हथियारों का कारोबार

Bihar Crime News : पुलिस ने मामले में मुख्य कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हथियार बनाने की ट्रेनिंग अपने बड़े भाई से ली थी। जबकि इस कारोबार में उसकी पत्नी और बेटा भी शामिल था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और मशीन बरामद किया है। और पढ़ें

03:25 PM, 25-Oct-2025

Bihar News: 'लालू-राबड़ी की वापसी मतलब फिर से जंगलराज! विकास ही NDA का लक्ष्य', खगड़िया में गरजे अमित शाह

Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को फिर कभी जंगलराज का शिकार नहीं होने देंगे और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाएंगे। और पढ़ें

03:01 PM, 25-Oct-2025

Bihar: नवादा में महागठबंधन में दरार, बड़े नेताओं ने बदला पाला, हिसुआ और रजौली सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नवादा जिले में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने पाला बदलकर विरोधी दलों का समर्थन कर दिया है। और पढ़ें

02:46 PM, 25-Oct-2025

Bihar: विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ पर शामिल हुए राज्यपाल, समारोह में कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

राजगीर स्थित रत्नागिरी पहाड़ी के विश्व शांति स्तूप का 56वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने समारोह में भाग लिया। और पढ़ें

02:11 PM, 25-Oct-2025

Bihar News: बेगूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर भीड़ का हमला, जानें पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार देर शाम भीठ पुल के पास पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर छापेमारी कर रही थी। और पढ़ें

01:59 PM, 25-Oct-2025

Satta Ka Sangram: समस्तीपुर में चुनावी चर्चा, रोजगार और शिक्षा समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले युवा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर पहुंचा। और पढ़ें

12:18 PM, 25-Oct-2025

Bihar News: मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चुनाव से ठीक पहले बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए। छापेमारी में एक कार्बाइन, राइफल, तीन पिस्टल, देशी कट्टा, 100 से अधिक गोलियां और दो लाख से अधिक नकद मिले। और पढ़ें

11:48 AM, 25-Oct-2025

Bihar News: बिहार में बढ़ा सियासी पारा! अपने ही सांसद को गद्दार बोल गए भाजपा के विधायक, वीडियो हुआ वायरल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भाजपा में अंदरूनी कलह सामने आ गई है। टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री और औराई के विधायक रामसूरत राय ने अपने ही सांसद और केंद्रीय मंत्री को गद्दार कह दिया। और पढ़ें

11:20 AM, 25-Oct-2025

Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?

Bihar Assembly Election 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता महागठबंधन के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कि यह लोग आपस में ही लाठियां भांज रहे हैं। एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, महागठबंधन का कहना है कि हमलोग एकजुट हैं।  और पढ़ें

10:01 AM, 25-Oct-2025

Satta ka Sangram Live: समस्तीपुर पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता बोले- बदलाव चाहते हैं

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर पहुंचा। और पढ़ें

09:39 AM, 25-Oct-2025

Chhath Mahaparva 2025: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ, जानिए पटना में कैसी है तैयारी

Bihar News: पटना में जिला प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। दानापुर से पटना सिटी तक 109 छठ घाट बनाए गए हैं। छह छठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। इन घाटों पर छठ करने वाली महिलाओं, श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।  और पढ़ें

09:20 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja 2025: नहाए-खाए से शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व, व्रतियों ने लिया संकल्प

बिहार और झारखंड में चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व 2025 आज शनिवार से नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ। इस दिन व्रती नदी या तालाब में स्नान, ध्यान और पूजन करते हैं और घर लौटकर पहला प्रसाद ग्रहण करते हैं। और पढ़ें

09:04 AM, 25-Oct-2025

Bihar News: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में प्रचार सामग्री पर रोक, तय समय पर होगा आयोजन

बिहार का ऐतिहासिक सोनपुर मेला 2025 इस वर्ष 09 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा। मेला विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसी भी राजनीतिक प्रचार की अनुमति नहीं होगी। और पढ़ें

08:35 AM, 25-Oct-2025

Bihar: राजद समर्थकों की धमकी भरे गीतों की सोशल मीडिया पर भरमार, खेसारी के आपत्तिजनक गीत पर 2.8 करोड़ व्यूज

बिहार चुनाव के बीच राजद समर्थकों की धमकी भरे गीतों की सोशल मीडिया पर भरमार है। सत्ता में आते ही घर से उठा लेने और हत्या करने की धमकी दी जा रही है। राजद उम्मीदवार खेसारी के आपत्तिजनक गीत पर 2.8 करोड़ व्यूज है।  और पढ़ें

08:26 AM, 25-Oct-2025

Bihar Election: दूसरे चरण में सियासी समीकरण पेचीदा, कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला; मैदान में 1,302 प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1,302 प्रत्याशी मैदान में हैं। कहीं 22 प्रत्याशी आमने-सामने हैं, तो कहीं सिर्फ पांच उम्मीदवारों में टक्कर तय है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि इस बार मुकाबला न सिर्फ रोचक बल्कि कई जगहों पर बहुकोणीय और अप्रत्याशित होने वाला है। इन सीटों पर मतों का बिखराव एक बड़ा फैक्टर बनेगा, जो कई बड़े राजनीतिक चेहरों की किस्मत का फैसला करेगा। और पढ़ें

08:20 AM, 25-Oct-2025

Bihar Elections: टिकट बंटवारे में दिखा अनोखा मंजर, मुस्लिमों को न एनडीए ने पूछा न महागठबंधन ने ली खबर

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हुए टिकट बंटवारे में इस बार हैरान करने वाला मंजर सामने आया है। दरअसल, मुस्लिम प्रत्याशियों को न तो सत्ताधारी खेमे- एनडीए ने पूछा, न विपक्षी खेमे- महागठबंधन ने इनकी खबर ली। पद और टिकट दोनों मामलों में हाशिये पर रहा है। इस साल इन्हें सिर्फ 35 टिकट मिले हैं। पांच साल पहले 53 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। और पढ़ें

07:00 AM, 25-Oct-2025

Anant Singh Exclusive: 'वो तीनों-चारों जेल जा रहे', तेजस्वी से सूरजभान तक किसके बारे में क्या बोले अनंत सिंह?

Anant Singh Exclusive: बिहार विधानसभा को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम इन दिनों प्रदेश को अलग-अलग जिलों में कैंप कर रहा हैं। इसी कड़ी में पटना की मोकामा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह से खास बातचीत की गई। अमर उजाला के कैमरे पर अनंत सिंह क्या कुछ बोले, आइये जानते हैं।  और पढ़ें

06:36 AM, 25-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज किशनगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में कांग्रेस के इजहारुल हुसैन को जीत मिली थी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें