फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव ने किया ऐलान, मरना कबूल, राजद में वापसी नहीं; कहा- महुआ से भरेंगे हुंकार

Bihar Election : मरना कबूल करेंगे, लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता, मेरा एजेंडा सिर्फ़ बिहार के लिए काम करना है। यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बड़े लाल का। उनका यह बयान अब फिर चर्चा में है। और पढ़ें

10:34 PM, 24-Oct-2025

Bihar News : राजधानी पटना में दोस्त ने मारी गोली, आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम

Bihar : गोली चलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ युवक एक साथ ही बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसे सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े।  और पढ़ें

10:25 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: राजनीतिक दलों को AI टूल्स के दुरुपयोग पर चेतावनी, बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की सख्ती

Bihar Election: आयोग ने कहा कि कृत्रिम रूप से तैयार या प्रसारित की गई जानकारी एक गहरा खतरा और चुनौती है, क्योंकि उसमें सच की तरह दिखने की क्षमता होती है। यह परामर्श आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'R से रंगदारी, J से जंगल राज और D से दादागिरी', जेपी नड्डा ने बताया RJD का फुल फॉर्म; खूब बरसे

Bihar Election 2025: जेपी नड्डा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के राज में जो गाड़ियां चोरी होती थीं, वे मुख्यमंत्री आवास में ही मिलती थीं। तेजस्वी यादव आज बेरोजगारी और पलायन की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने पिता के कार्यकाल को याद करना चाहिए। और पढ़ें

09:25 PM, 24-Oct-2025

Burning Train : जनसेवा एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग, नाबालिग यात्री बुरी तरह झुलसा

Bihar : जनसेवा एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में एक नाबालिग छात्र बुरी तरह झुलस गया। ट्रेन में आग लगने की खबर से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोक दिया गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:37 PM, 24-Oct-2025

Chhath Puja : पटना जंक्शन की मुख्य पार्किंग को बंद करने का आया आदेश, 2 नवंबर तक नहीं पार्क होंगे वाहन

Chhath Puja : पटना जंक्शन की मुख्य पार्किंग को फिलहाल बंद करने का आदेश आया है। यह आदेश 2 नवंबर तक लागू रहेगा। इस आदेश के तहत फिलहाल जंक्शन पर लोग अपने वाहन को पार्क नहीं कर सकते।  और पढ़ें

07:41 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'महागठबंधन वालों को वोट देंगे तो फिर से आ जाएगा जंगल राज', यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का तंज

Bihar Election 2025: डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि बिहार तभी आगे बढ़ेगा जब इसके पास बदलने का स्पष्ट विजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में इस विजन को बिहार को दिया है।  और पढ़ें

07:20 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: बेगूसराय में पीएम मोदी ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील, जानें क्या-क्या कहा?

Bihar Election: प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि एनडीए के लिए उनका विश्वास और प्यार हमेशा बना रहे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार का विकास नए दौर में जा रहा है। और पढ़ें

06:54 PM, 24-Oct-2025

Satta Ka Sangram: बेगूसराय में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, क्या बोले राजनेता? | Giriraj Singh

Satta Ka Sangram: बेगूसराय में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, क्या बोले राजनेता? | Giriraj Singh और पढ़ें

06:53 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: पटना में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा, लोगों को लालू-राबड़ी राज की दिलाई याद

Bihar Assembly Election: सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की हालत के बारे में सबलोग जानते हैं। हमारी सरकार बनी तो हमलोगों ने इस तीनों क्षेत्रों में खूब काम किया।  और पढ़ें

06:12 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: एमपी के सीएम मोहन यादव ने सहरसा में भरी हुंकार, भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन के लिए मांगा वोट

Bihar Election: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा में कहा कि जनता का जनादेश एनडीए के पक्ष में जाएगा। उन्होंने महागठबंधन को 'ठग बंधन' बताते हुए कहा कि उनका प्रत्याशी सहरसा में अच्छा नहीं है। और पढ़ें

05:52 PM, 24-Oct-2025

Bihar News: जमुई में नहाने के दौरान बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Bihar News: चरका पत्थर थाना के अवर निरीक्षक विनय कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। और पढ़ें

05:44 PM, 24-Oct-2025

Saharanpur: हरीश रावत बोले- दलबदलू और पलटूराम का टाइम खत्म, बिहार में बनेगी गठबंधन की सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक घर पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए रावत ने कहा कि बिहार में बीजेपी ने मुख्यमंत्रियों की फौज लगा रखी है, लेकिन सरकार का जाना तय है।  और पढ़ें

05:18 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है', पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने सभा में महागठबंधन की घोषणाओं को चुनावी जुमला नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 20 दिन में नए कानून बनाने का काम शुरू किया जाएगा और राज्य के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा। और पढ़ें

05:12 PM, 24-Oct-2025

Satta Ka Sangram: जनसुराज-NDA नेताओं में छिड़ा घमासान, महागठबंधन ने जाहिर किए अपने मुद्दे; चिराग पर बड़ा सवाल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई।
  और पढ़ें

04:57 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'जननायक कर्पूरी जी को पीएम मोदी ने भारत रत्न देकर बिहार का मान बढ़ाया', एमपी के CM मोहन यादव

Bihar Election: सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आर्थिक तंत्र पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने बिहार की गौरवशाली विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह धरती महात्मा बुद्ध, नालंदा और तक्षशिला जैसी धरोहरों से समृद्ध है। और पढ़ें

04:45 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'अब बिहार में रामराज्य का समय आ गया है', मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बोले भाजपा सांसद रवि किशन

Bihar Election: रवि किशन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के कारण महिलाओं और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभा में महिलाओं की बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि बिहार की महिलाएं एनडीए के साथ खड़ी हैं।  और पढ़ें

04:38 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'कांग्रेस की सरकार में आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे, अब ऑपरेशन सिंदूर'; विपक्ष पर गरजे शाह

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर भी हमला करते हुए कहा कि राहुल यह कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दिया जाए, भाजपा का संकल्प है कि एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर देश से बाहर निकाला जाएगा। और पढ़ें

04:35 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: जनसुराज ने गोपालगंज में निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन, PK बोले- मेरे कैंडिडेट को डराया गया

Bihar Election: प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि गोपालगंज से हमारे प्रत्याशी बड़े डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा को बहुत दबाव देकर उनका नामांकन वापस कराया गया। नामांकन वापस लेने से पहले उन्होंने हमसे बात की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वापस लिया है, लेकिन यह बात विश्वसनीय नहीं है। और पढ़ें

04:26 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election 2025: 'तेजाब से जलाने वालों को तेजस्वी ने टिकट दिया है', सांसद मनोज तिवारी का राजद पर हमला

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मनोज तिवारी ने कहा कि आज बिहार के लोग बाहर जाकर नहीं, बल्कि अपने ही राज्य में रोजगार पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने बिहार को 14 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है। और पढ़ें

04:13 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: 'सरकार बनी तो 20 महीने में रैयाम चीनी मिल चालू कर दिखाऊंगा', दरभंगा में बोले राजद नेता तेजस्वी

Bihar Election 2025: तेजस्वी ने यह भी कहा कि 20 नवंबर के बाद नया कानून बनेगा, जिसके तहत हर घर में सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने 2500 की ‘माय-बहन-मां योजना’ लागू करने की घोषणा की।  और पढ़ें

03:49 PM, 24-Oct-2025

Bihar Accident: गया जी में फॉर्च्यूनर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो की मौत; कोहराम

Bihar Accident: पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। और पढ़ें

03:22 PM, 24-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि पहुंचेगा चुनावी रथ, क्या हैं यहां मुद्दे; कैसा इतिहास?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को समस्तीपुर पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा

और पढ़ें

03:10 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: पीएम मोदी बोले- राजद-कांग्रेस ने बिहार के भविष्य को अधर में लटकाया, इनसे सावधान रहें

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू और गांधी परिवार पर भी निशाना साधा है। कहा कि यह लोग जमानत पर बाहर हैं। इन पर घोटाले का आरोप है। इनलोगों ने बिहार के भविष्य को अधर में लटका दिया था।  और पढ़ें

02:54 PM, 24-Oct-2025

Bihar Crime: छपरा में SST टीम को मिली बड़ी सफलता, करीब 17.45 लाख रुपये का सोना हुआ बरामद; सड़क पर सख्ती

डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि चुनाव पूर्व प्रशासन अवैध धन, सोना-चांदी, शराब और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चला रहा है। और पढ़ें

02:43 PM, 24-Oct-2025

Bihar News : दो बीघा जमीन के विवाद में चली चार गोलियां, युवक की हत्या के बाद बढ़ा खौफ; इस दौरान हुई ये वारदात

Bihar Crime News: घटना को लेकर बड़े भाई विनोद ने बताया कि चंदन और गांव के ही कुछ लोगों के बीच दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। और पढ़ें

02:24 PM, 24-Oct-2025

Bihar Election: पीएम मोदी समस्तीपुर में बोले- अब लालटेन की जरूरत नहीं है, जंगलराज को दूर रखेगा बिहार

Bihar assembly elections: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिहार राज्य ‘जंगल राज’ नहीं आने देगा और सुशासन के लिए वोट देगा।
  और पढ़ें

02:22 PM, 24-Oct-2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व शुरू.. नहाय-खाय, खरना तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त.. जानिए सब कुछ

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व शुरू.. नहाय-खाय, खरना तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त.. जानिए सब कुछ और पढ़ें

02:18 PM, 24-Oct-2025

Bihar News: एक साल तक तप कर ऐसे निकले 12 प्रशिक्षु DSP, राजगीर पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह संपन्न

Nalanda News: राजगीर पुलिस अकादमी की निदेशक सह अपर पुलिस महानिदेशक आर. मलर विजी ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एक साल के सफल प्रशिक्षण के बाद आज आप एक गरिमामय दहलीज से बाहर जा रहे हैं। और पढ़ें

02:15 PM, 24-Oct-2025

Chhath Puja Special Train Update: छठ पूजा के लिए कब और कहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए

Chhath Puja Special Train Update: छठ पूजा के लिए कब और कहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए और पढ़ें

01:59 PM, 24-Oct-2025

Bihar News : एचडीएफसी बैंक लूट मामले में झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, हाजीपुर में की छापेमारी; मच गया हड़कंप

Vaishali News: पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कई अन्य स्थानों पर छापेमारी करती रही। और पढ़ें

12:45 PM, 24-Oct-2025

किसके पास BMW, किसके पास सोना.. लालू यादव के बेटों में कौन कितना मालदार? | Tej Pratap Yadav | Tejashwi Yadav

किसके पास BMW, किसके पास सोना.. लालू यादव के बेटों में कौन कितना मालदार? | Tej Pratap Yadav | Tejashwi Yadav और पढ़ें

12:43 PM, 24-Oct-2025

मतदान से पहले दावों का दौर: क्या बिहार के ‘हीमैन’ बनेंगे प्रशांत किशोर? वोट में कितना बदलेगा ‘पीके’ फैक्टर?

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह अपनी पार्टी जनसुराज के प्रत्याशियों को चुनाव लड़वा रहे हैं। बड़ी दमदारी से कहते हैं कि उनकी पार्टी ‘जन सुराज’ पहली बार जनता के बीच में है। और पढ़ें

12:35 PM, 24-Oct-2025

Tejashwi Yadav CM Face: 'मुसलमानों को ही दरकिनार कर दिया' बोले चिराग पासवान और रवि किशन | Bihar

Tejashwi Yadav CM Face: 'मुसलमानों को ही दरकिनार कर दिया' बोले चिराग पासवान और रवि किशन | Bihar और पढ़ें

12:11 PM, 24-Oct-2025

Satta Ka Sangram: बेगूसराय की जनता के बीच 'सत्ता का संग्राम', लोगों ने बताया अपना मूड | Bihar Election 2025

Satta Ka Sangram: बेगूसराय की जनता के बीच 'सत्ता का संग्राम', लोगों ने बताया अपना मूड | Bihar Election 2025 और पढ़ें

12:03 PM, 24-Oct-2025

Bihar Crime: सौरभ हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर, एक अपराधी को घायल करके किया गिरफ्तार; इलाज जारी

Gaya Ji Crime News: सौरभ हत्याकांड में गया जी पुलिस ने एक अपराधी को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

11:06 AM, 24-Oct-2025

Bihar News: गया जी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 14 यात्री घायल

गया जी जिले में तीर्थयात्रियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

10:34 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election: आज इन जिलों में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा, कहा- जनता हमें शक्ति प्रदान करे तो यह काम करेंगे

Bihar Assembly Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। आज पांच जिलों में उनकी चुनावी सभा है। यात्रा पर निकले से पहले उन्होंने बिहारवासियों से शक्ति प्रदान करने की अपील की।  और पढ़ें

10:13 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election: पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की जानकारी दी, कहा- बिहार चुनाव में NDA को प्रचंड जीत मिलने जा रही है

PM Modi Bihar Visit: आज बिहार में सियासी पारा अपने उच्च स्तर पर है। कारण है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा। दो दिग्गज आज बिहार में कुल चार जनसभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है।  और पढ़ें

09:47 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election : सुपौल की पांच सीटों पर नामांकन वापसी के बाद अब 48 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, समझें समीकरण

सुपौल जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं।  और पढ़ें

09:09 AM, 24-Oct-2025

Satta Ka Sangram: बेगूसराय की जनता का चुनावी मिजाज किधर? एनडीए या महागठबंधन! चर्चा में किसका सियासी शोर

Bihar Assembly ELectin 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रदेश की राजनीति अपने चरम पर है। बेगूसराय की गलियों में हर दिन नए चेहरे, गठबंधन और राजनीतिक कहानियां जन्म ले रही हैं। अमर उजाला का चुनाली रथ सुबह की हल्की धूप के बीच चाय की चुस्कियों के साथ यहां स्थानीय लोगों के पास पहुंचा। इनकी जब्ज टटोली। चलिए बताते हैं किसने क्या कहा...? और पढ़ें

07:03 AM, 24-Oct-2025

Bihar Election: पिछले नतीजों से सबक...इस बार जदयू नहीं, भाजपा बनाम राजद; इसलिए बदली रणनीति

Bihar Election 2025: इस बदलाव को पिछले चुनाव में राजद के खिलाफ जदयू के कमजोर प्रदर्शन के कारण एनडीए की बदली रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। साल 2005 से अब तक साथ-साथ लड़े चार चुनावों में यह पहला मौका है, जब भाजपा राजद के खिलाफ जदयू के मुकाबले अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। और पढ़ें

02:26 AM, 24-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में 24 अक्तूबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को  दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें