फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:34 PM, 23-Oct-2025

Bihar: दीपावली की छुट्टी मना कर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, एक की मौत; एक घायल

Bihar Accident: दीपावली की छुट्टी समाप्त कर शांतनु कुमार अपने एक चचेरे भाई बंटी कुमार के साथ वैशाली से पटना लौट रहे थे। इसी क्रम में महात्मा गांधी सेतु पुल के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। और पढ़ें

10:17 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: 'NDA के पक्ष में एकतरफा माहौल, RJD को बिहार लूटने की बेचैनी', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का हमला

मुजफ्फरपुर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री उर जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा एनडीए के पक्ष में एकतरफा माहौल है, बिहार को फिर से लूटने की बेचैनी है।इस बार भी जनता इनको बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी और बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और पढ़ें

09:32 PM, 23-Oct-2025

दलबदुलओं का झंडा बुलंद: बिहार में राजद और कांग्रेस की सूची में 'बाहरियों' का दबदबा, दूसरे दल भी पीछे नहीं

दलबदुलओं का झंडा बुलंद: बिहार में राजद और कांग्रेस की सूची में 'बाहरियों' का दबदबा, दूसरे दल भी पीछे नहीं और पढ़ें

विज्ञापन
09:31 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: 'कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं', लालू पर बरसे सीएम नीतीश, क्या-क्या कहा; जानें

Bihar Election: नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम सबके लिए काम करते हैं। महिला हों या पुरुष, गरीब हों या अमीर, लेकिन कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं। 2005 से पहले अपराध अपने चरम पर था, हर जगह झगड़ा-झंझट होता था। और पढ़ें

09:16 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election 2025 : महागठबंधन में कांग्रेस और VIP उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, राजद का रास्ता आसान

Bihar Elections :महागठबंधन के चार उम्मीदवारों ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनमें वारसलीगंज निर्वाचन क्षेत्र, लालगंज निर्वाचन क्षेत्र, बाबूबरही निर्वाचन क्षेत्र और प्राणपुर निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 23-Oct-2025

Bihar Politics: 'पहले पटना में लोग निकलने से डरते थे....अब', जेपी नड्डा ने लालू यादव पर किया बड़ा हमला, जानें

Bihar Election: जेपी नड्डा ने लालू प्रसाद यादव के पलायन पर दिए गए बयान की भी आलोचना की और कहा कि बिहार के लोग दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री के द्वारा दीपावली और छठ के अवसर पर 12,000 ट्रेनें चलाकर उनके परिवार के पास लाया जाता है। और पढ़ें

09:02 PM, 23-Oct-2025

Bihar Politics: जाले के कांग्रेस उम्मीदवार पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज, BJP प्रत्याशी के ड्राइवर ने लगाया आरोप

Bihar Election: शिकायत में शंकर पासवान ने बताया कि वह पार्टी के प्रचार सामग्री को लेकर अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी ऋषि मिश्रा और उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की।  और पढ़ें

08:45 PM, 23-Oct-2025

Bihar Politics: नबीनगर के पूर्व विधायक के साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा, चुनाव से पहले जदयू को दूसरा बड़ा झटका

Bihar Election 2025: अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाता तो वे इसका विरोध नहीं करते, लेकिन बाहरी उम्मीदवार के चयन के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है और पढ़ें

08:34 PM, 23-Oct-2025

Accident News: राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा, बस-ऑटो की भिड़ंत में चार महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Accident News : राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही बस और ऑटो टक्कर हो गई जिसमें चार महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। और पढ़ें

07:58 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: तेजप्रताप के पास एक BMW तो तेजस्वी के पास 17 लाख का सोना, लालू के बेटों में कौन कितना मालदार?

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पारिवारिक विवाद के बाद आरजेडी से तेज प्रताप यादव को निष्काषित कर दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली है। नामांकन के दौरान दोनों भाइयों ने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है, आइये जानते हैं।  और पढ़ें

07:20 PM, 23-Oct-2025

Bihar Crime: पूर्णिया में पारिवारिक कलह में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी पति फरार

Bihar Crime: परिजनों ने बताया कि लगभग दो महीने पहले नीतीश ने प्रेम प्रसंग में दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी दूसरी पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद नीतीश अपनी पहली पत्नी गुड़िया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने लगा और पढ़ें

07:15 PM, 23-Oct-2025

Bihar Crime: दो फीट जमीन के लिए किसान की ईंट से कुचलकर हत्या, एक साल से चल रहा था विवाद

Crime in Bihar : मधेपुरा में एक किसान की दो फीट जमीन के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि चाचा और चचेरे भाइयों ने सिर पर ईंट से वार कर अरविंद कुमार की जान ले ली। और पढ़ें

06:48 PM, 23-Oct-2025

Satta Ka Sangram: मोकामा में हुई राजनीतिक बहस, जदयू नेता ने नीतीश के गिनाए काम; कांग्रेस ने किया पलटवार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गुरुवार को पटना की मोकामा विधानसभा पहुंचा। यहां शाम को राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई। और पढ़ें

06:31 PM, 23-Oct-2025

Bihar : महागठबंधन की घोषणा पर भाजपा का तंज, कहा- लालू ने टॉर्चर करके जबरन बेटे को बनवाया सीएम पद का उम्मीदवार

Bihar : तेजस्वी के सीएम फेस की घोषणा के बाद भाजपा ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। भाजपा नेता रविशंकर ने तेजस्वी यादव के बैकग्राउंड पर सवाल उठाया, वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर 'टॉर्चर' करके सीएम उम्मीदवार घोषित करवाने की बात कही। और पढ़ें

05:40 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: जेपी नड्डा बोले- बिहार में विकास बनाम विनाश की लड़ाई, लालू की पार्टी इन चीजों की प्रतीक बन गई

Bihar Assembly Election: जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव के उस वादे पर तंज कसा जिसमें उन्होंने युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने की बात कही थी। नड्डा ने कहा कि यह वादा उन्हें “लैंड फॉर जॉब्स घोटाले” की याद दिलाता है।  और पढ़ें

05:40 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election 2025: वोट मांगने गए जदयू विधायक कौशल किशोर का जमकर हुआ विरोध, लोगों ने लगाए वापस जाओ के नारे

Bihar Election: मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बुड़बक विधायक वापस जाओ जैसे नारे लगाकर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं का विरोध जताया। कुछ ग्रामीणों ने तो व्यंग्यात्मक लहजे में समर्थकों को मुर्गा खाने जैसी बातें भी कही। और पढ़ें

05:36 PM, 23-Oct-2025

Bihar Assembly Elections: पटना में विकास के मुद्दे पर लोगों की मिलीजुली राय, सुरक्षा-सफाई लोगों के लिए मुद्दे

Bihar Assembly Elections: पटना में विकास के मुद्दे पर लोगों की मिलीजुली राय, सुरक्षा-सफाई लोगों के लिए मुद्दे और पढ़ें

05:22 PM, 23-Oct-2025

Bihar News: ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र में ‘डॉग फैमिली’ की एंट्री, कुत्ता कुमार का नाम देख अधिकारी भड़के; FIR

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में एक ऐसे निवास प्रमाण पत्र का आवेदन आया जिसे देख अधिकारी भी चौंक गए। यहां एक डॉग कुमार के नाम से निवास प्रमाण पत्र का आवेदन आया। हद तो तब हो गई जब इस आवदेन में पिता का नाम कुत्ता कुमार लिखा हुआ था।  और पढ़ें

05:08 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: 'पिता सांसद-बेटा विधायक, फिर भी विकास शून्य’, चिराग पासवान का विधायक युसूफ सलाउद्दीन पर तंज

Bihar Election: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कोसी दियारा में लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान की एक चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा में उन्होंने निवर्तमान विधायक व अपने ही पार्टी के पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर पर तंज कसते हुए हमलावर नजर आए। और पढ़ें

04:56 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: 'हम जहां-जहां जा रहे हैं, लोग NDA के साथ खड़े हैं', बोचहा में बोले चिराग; विरोधियों पर निशाना

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि हम जहां-जहां जा रहे हैं, लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। सहरसा से लेकर बोचहा तक जनता का जोश बताता है कि बिहार एनडीए के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की दिशा में ऐतिहासिक काम किए हैं। और पढ़ें

04:55 PM, 23-Oct-2025

Chirag Paswan:'पिता सांसद-बेटा विधायक, फिर भी विकास शून्य', चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा वार!

Chirag Paswan:'पिता सांसद-बेटा विधायक, फिर भी विकास शून्य', चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा वार! और पढ़ें

04:43 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: अलीनगर के NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में विवाद, यूपी की विधायक केतकी ने मंच पर फेंका मिथिला का पाग

Bihar Election 2025: विधायक के इस बयान और व्यवहार से मंच पर मौजूद कार्यकर्ता और मैदान में उपस्थित स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने इसे मिथिला की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बताया। और पढ़ें

04:27 PM, 23-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: मुजफ्फरपुर में जेडीयू और आरजेडी में सीधी टक्कर के आसार | Muzaffarpur

Bihar Assembly Elections 2025: मुजफ्फरपुर में जेडीयू और आरजेडी में सीधी टक्कर के आसार | Muzaffarpur और पढ़ें

04:12 PM, 23-Oct-2025

Bihar Accident: किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत; एक गंभीर घायल

Bihar Accident: घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

03:31 PM, 23-Oct-2025

'तेजस्वी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित': भूपेश बोले- सही समय पर सही निर्णय,बीजेपी पर साधा निशाना

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। और पढ़ें

03:26 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी से तेज प्रताप, सम्राट से मैथिली तक...कौन कहां से लड़ रहा चुनाव; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आज दूसरे चरण की नामांकन की प्रकिया समाप्त हो गई। आज महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। ऐसे में जानते हैं बाकी पार्टी के उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 

और पढ़ें

03:00 PM, 23-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल बेगूसराय पहुंचेगा चुनावी रथ, मतदाताओं से टटोलेंगे यहां के मुद्दे; कैसा है इतिहास?

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की औद्योगिक राजधानी कहा जाने वाला बेगूसराय 7 विधानसभा क्षेत्रों का जिला है। बेगूसराय में चेरिया बरियारपुर, बखरी ( सु ), साहेबपुर कमाल, बेगूसराय सदर, मटिहानी, तेघड़ा और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र आते हैं।   
  और पढ़ें

02:43 PM, 23-Oct-2025

Bihar: मुंगेर-बेगूसराय में पीएम मोदी की रैली को लेकर हाई अलर्ट, गिरिराज सिंह ने विपक्ष को चेतावनी दी

बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को होने वाली चुनावी रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश है और प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क है। और पढ़ें

02:34 PM, 23-Oct-2025

Bihar News: बिहार चुनाव में बढ़ा तनाव! RJD प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

लालगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने थाना प्रभारी और पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर कहा कि अगर शिवानी घटारो गांव आयीं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। और पढ़ें

02:13 PM, 23-Oct-2025

Bihar: 'नीतीश बनाम तेजस्वी' हुआ बिहार चुनाव, कितनी चुनौती दे पाएंगे राजद नेता

बिहार का पूरा चुनाव 'नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव' के मुद्दे पर केंद्रित हो गया है। अब जनता के सामने स्पष्ट विकल्प होगा कि वह लगभग 20 वर्षों से बिहार में 'विकास और सुशासन' का चेहरा बनकर उभरे नीतीश कुमार को चुनती है, या नीतीश की तुलना में बेहद युवा चेहरे तेजस्वी यादव उसकी पसंद बनते हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट.... और पढ़ें

01:53 PM, 23-Oct-2025

Bihar: छठ पूजा की तैयारी हुई तेज, बूढ़ी गंडक सीढ़ी घाट पर जलजमाव बन रहा व्रतियों के राह में रोड़ा

मुजफ्फरपुर में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन ने नगर निगम को घाटों की सफाई के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। और पढ़ें

01:39 PM, 23-Oct-2025

Tajashwi Yadav: कांग्रेस को दरवाजे तक लाने में तेजस्वी यादव कामयाब; सीट बंटवारे में जीते, अब नाम भी बुलवाया

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम भले चाहे जो, फिलहाल महागठबंधन के अंदर तेजस्वी यादव जीत गए हैं। सीट बंटवारे में उनकी चली और अब कांग्रेस को भी उनके दरवाजे पर आकर स्पष्ट कहना पड़ा कि वही सीएम का चेहरा हैं। और पढ़ें

01:27 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: तेजस्वी ने BJP से पूछा- महागठबंधन ने अपना सीएम फेस घोषित कर दिया, आप कब करेंगे?

Bihar Assembly Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एनडीए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनने देगी। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।  और पढ़ें

12:48 PM, 23-Oct-2025

महागठबंधन का एलान: तेजस्वी मुख्यमंत्री का चेहरा, सहनी की जिद पूरी; गहलोत बोले- डिप्टी सीएम एक से ज्यादा होंगे

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन के सभी घटक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। लेकिन संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी दलों ने एकजुट होने का संदेश दिया। साथ ही तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया।  और पढ़ें

12:37 PM, 23-Oct-2025

Bihar Election: कोई नहीं बोलेगा! बिहार चुनाव से गायब हो गया परिवारवाद का मुद्दा; वजह बता रही यह रिपोर्ट

Leaders With Family : पीएम मोदी भी आ रहे हैं। पहले बोलते रहें हैं। इस बार नहीं बोलेंगे। बोलेंगे तो खुद ही घिर जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से क्या गायब हो गया परिवारवाद का मुद्दा और ऐसा है तो क्यों? सूची के नाम गिनते थक जाएंगे आप! और पढ़ें

11:36 AM, 23-Oct-2025

Bihar News: भैयादूज की खुशी मातम में बदली, करंट लगने से महिला की मौत

सासाराम जिले के बेलवां गांव में भैयादूज की सुबह करंट लगने से 35 वर्षीय महिला प्रतिमा देवी की मौत हो गई। घटना के समय वह पूजा पाठ की तैयारी कर रही थीं। और पढ़ें

11:04 AM, 23-Oct-2025

Bihar Elections: 'वोट की ताकत से हटाया जंगलराज, नहीं देना वापस'; युवाओं से संवाद में बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम बिहार के युवाओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का हिस्सा है। और पढ़ें

10:45 AM, 23-Oct-2025

Bihar: दरभंगा में आठ महिला पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी की कड़ी कार्यवाई

दरभंगा में छठ के अवसर पर विशेष ड्यूटी पर तैनात आठ महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से अनुपस्थिति के कारण निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने अनुशासनहीनता को देखते हुए यह कार्रवाई की है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। और पढ़ें

09:28 AM, 23-Oct-2025

Bihar News: मुंगेर का सीताचरण मंदिर, जहां माता सीता के चरणों से जुड़ी है छठ की महापर्व की कहानी!

मुंगेर जिले का सीताचरण मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि माता सीता ने लंका विजय के बाद यहीं पहली बार छठ व्रत किया था। गंगा के बीच स्थित शिलाखंड पर माता सीता के चार चरणों के चिन्ह हैं, जिन्हें आज भी सुरक्षित माना जाता है। और पढ़ें

09:19 AM, 23-Oct-2025

Bihar Election 2025: अमित शाह बक्सर में करेंगे विशाल चुनावी सभा,चार एनडीए प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

24 अक्टूबर को बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में गृहमंत्री अमित शाह एनडीए समर्थित चार विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियों का निरीक्षण सदर अनुमंडलाधिकारी और अन्य अधिकारी कर चुके हैं। और पढ़ें

08:30 AM, 23-Oct-2025

Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, महिला और बेटी भी शामिल

बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसकी बेटी भी शामिल हैं। और पढ़ें

06:17 AM, 23-Oct-2025

Satta Ka Sangram: आज मोकामा में अमर उजाला का चुनावी रथ, यहां दो बाहुबलियों की सीधी टक्कर; जानिए चुनावी इतिहास

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रहेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

और पढ़ें

06:00 AM, 23-Oct-2025

Bihar Election: कांग्रेस में बगावत, प्रभारी पर फूटा नेताओं का गुस्सा...धरने का एलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भितरघात खुलकर सामने आ गया है। टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में घमासान मच गया है। नाराज नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। और पढ़ें

05:51 AM, 23-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार चुनाव में वंशवाद साफ फल-फूलता नजर आ रहा है। पार्टियों में नेताओं के सगे-संबंधी हावी नजर आ रह हैं। पूर्व सांसद का पुत्र जदयू से, भाई और भतीजा हम से उम्मीदवार बना है, जबकि केंद्रीय मंत्री मांझी ने बहू, समधन और दामाद को चुनावी मैदान में उतारा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें