फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : अखिलेश प्रसाद सिंह ने टिकट बंटवारे पर मानी यह बात, कहा- आम लोगों में गलत संदेश गया है

Bihar Election 2025 : मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि थोड़ी बहुत गड़बड़ी ज़रूर हुई है। टिकट बंटवारे को लेकर जिस तरह से खींचतान हुई, उससे वाकई गलत संदेश गया है। दोस्ताना लड़ाई नहीं होनी चाहिए, जिसे तुरंत सुलझाया जाना चाहिए। और पढ़ें

10:37 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : पटना मेयर पुत्र सहित नौ ने वापस कराया अपना नामांकन, 14 सीटों पर अब 149 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Election : नामांकन वापस करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब इन 14 सीटों पर कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। पटना की मेयर के बेटे सहित 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।  और पढ़ें

10:20 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election 2025: नवादा में नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 18 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द

Bihar Election: नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन ने नामांकन संवीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:41 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: 'जितना पैसा सरकार के पास नहीं, उतना मेरे पास', पूर्णिया में पप्पू यादव का दावा; क्या मायने?

Bihar Election: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के पास जनता का पैसा है, जबकि उनके पास जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि सरकार एक बार दस हजार रुपये देती है, जबकि वह रोजाना जनता को सरकार से ज्यादा देते हैं। और पढ़ें

09:33 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: सुपौल की पांच विस सीटों पर अब 49 प्रत्याशी, स्क्रूटनी में आठ प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Bihar Election: जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सभी पांच विस सीटों पर कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद भी पिपरा में सर्वाधिक 14 उम्मीदवार हैं। जबकि, एकमात्र पिपरा में ही सभी 08 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। बावजूद यहां दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: भागलपुर की सात विधानसभा सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 85 कैंडिडेट का नामांकन पत्र सही

Bihar Election 2025: 11 प्रत्याशी का नाम नामांकन सही पाया गया है। 155 कहलगांव में 16 में से 3 नामांकन पत्र त्रुटि पूर्ण पाया गया। 13 प्रत्याशी का पत्र सही है। 156 भागलपुर शहरी सीट पर 14 में से 2 का नामांकन पत्र में गड़बड़ी मिला है। और पढ़ें

09:18 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: भाजपा उम्मीदवार की प्रचार सामग्री से लदी स्कॉर्पियो जब्त, विपक्ष पर लगाया भ्रमित करने का आरोप

Bihar Election: कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जब्त की गई सामग्री दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से इस मामले की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें

09:03 PM, 21-Oct-2025

Bihar News : सोनपुर मंडल में कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, रेलवे की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Bihar : रेलवे की विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कार्यालय अधीक्षक को रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम का कहना है कि रिश्वत के रूप में तीस हजार रुपए की मांग की जा रही थी। और पढ़ें

08:33 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ नगदी बरामद

Bihar Election : आदर्श आचार संहिता लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग सख्त हो गई। अब लगातार सूबे में कार्रवाई कर रही है। प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। और पढ़ें

07:44 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election 2025: निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा का एनडीए और महागठबंधन पर हमला, क्या बोले; जानें

Bihar Election: एनडीए पर निशाना साधते हुए चुन्नू शर्मा ने कहा कि चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनता ने लोकसभा चुनाव में हराकर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बावजूद वे अब पैसा और राजनीतिक समर्थन के जरिए चुनाव में मैदान में उतरे हैं। और पढ़ें

07:17 PM, 21-Oct-2025

Bihar Crime: बेगूसराय में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दिन में हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया

Bihar Crime: बबलू सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच सोमवार को कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया माना जा रहा है। और पढ़ें

07:07 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election 2025 : मां के खिलाफ बेटा, बेटे को चुनौती देने उतरे पिता; बिहार चुनाव में कहां हो रहा ऐसा दंगल?

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: ढाका विधानसभा में राजद प्रत्याशी फैसल रहमान के खिलाफ उनकी मां रुखसाना खातून ने नामांकन दाखिल किया है। चिरैया में राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे लक्ष्मी नारायण यादव और उनके पुत्र लालू प्रसाद यादव आमने-सामने हैं। और पढ़ें

06:41 PM, 21-Oct-2025

Bihar News: सुबाब हत्याकांड मामला, एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया; शीघ्र गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

Bihar News: मृतक सुबाब पासवान के पिता उपेंद्र पासवान भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता हैं और उन्होंने गया नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव भी लड़ा है। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

05:49 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: 'मुस्लिम आरोपी होने पर चुप रहते राहुल-तेजस्वी', गिरिराज सिंह ने दोहरे मापदंड का आरोप लगाया

Bihar Election: गिरिराज सिंह ने कहा कि जब दलित युवक आदित्य चौपाल की हत्या हुई, तब यह एक गरीब की जान जाने का मामला था, जिसकी किसी को परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाने वाला कहते हैं, असल में विभाजन की राजनीति की सोच उन्हीं में है। और पढ़ें

05:34 PM, 21-Oct-2025

Bihar Crime: शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हत्या की योजना बनाते 12 तस्कर गिरफ्तार; दो लाइनर भी धरे गए

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि तस्कर उत्तर प्रदेश से रेल मार्ग के जरिए शराब मंगाकर बिहार में सप्लाई करते थे। उनका नेटवर्क इतना मजबूत था कि वे थोक सप्लाई के साथ-साथ होम डिलीवरी की भी व्यवस्था करते थे। और पढ़ें

05:16 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: जहानाबाद की तीनों विधानसभा में स्क्रूटनी पूरी, महागठबंधन-जनसुराज के प्रत्याशी का नामांकन वैध

Bihar Election 2025: जहानाबाद जिले के घोसी, मखदुमपुर (सुरक्षित) और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुल 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद इनमें से 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। और पढ़ें

05:01 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार बोले- झूठ बोलने वालों के बहकावे में न आएं, बिहार को केंद्र से मिल रहा सहयोग

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सीएम नीतीश ने कहा कि ये लोग घूम-घूमकर आप सबके बीच झूठ बोल रहे हैं। जबकि बिहार में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। केंद्र सरकार से हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। और पढ़ें

04:54 PM, 21-Oct-2025

Caste Certificate: राजद प्रत्याशी ने यूपी के जाति प्रमाणपत्र पर नामांकन किया; भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

Bihar Election 2025 : उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने वहीं के जाति प्रमाणपत्र के आधार पर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरक्षित सीट पर नामांकन कर दिया। राजद प्रत्याशी महिला के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंच गई है। और पढ़ें

04:22 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को पहना दी माला, मचा बवाल; राजद ने संजय झा को भी घेरा

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डालकर पूछा- जिताइएगा न इन्हें? इसका वीडियो जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव चल रहा था। यहीं से वायरल हो गया। अब राजद ने इसी पर संजय झा को भी घेर लिया। और पढ़ें

04:21 PM, 21-Oct-2025

Bihar News: बलुआ गंगा घाट पर स्नान के दौरान पिता-पुत्र समेत 4 डूबे, 3 को सुरक्षित निकाला गया, एक की तलाश जारी

Bihar: सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंची और गंगा नदी में लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। और पढ़ें

04:13 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: सीपीआई के उम्मीदवार के बहनोई का हुआ अपहरण, कनपटी पर हथियार रखकर मांगा पैसा

Bihar News: समुन्द्री देवी ने आशंका जताई थी कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है और उनकी जान को खतरा है। उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और अपहृत परविंदर पासवान को सुरक्षित ढूंढ निकाला। और पढ़ें

04:00 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: अपने ही बयान में उलझे दीपांकर भट्टाचार्य, आरके सिंह की बात का किया समर्थन, फिर बदलनी पड़ी बात

Bihar Election: आरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी जिले की तीन विधानसभा सीटों पर जनता के मुद्दों रोजगार, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

और पढ़ें

04:00 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: प्रत्याशी की नाम वापसी पर बिफरे प्रशांत किशोर; धर्मेंद्र प्रधान पर लगाया आरोप, तस्वीरें दिखाईं

Prashant Kishor : बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की नामांकन वापसी जन सुराज पार्टी के सर्वेसर्वा बिफर पड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा आरोप लगाया है। तस्वीर भी जारी की है। और पढ़ें

03:52 PM, 21-Oct-2025

Rajasthan: त्योहार की खुशियां मातम में बदली!, व्यापारी और मुनीम की बेरहमी से हत्या, खून से सने मिले शव

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में दिवाली की रात उस समय सनसनी फैल गई जब नई मंडी क्षेत्र में अनाज व्यापारी मदनलाल सारस्वत और उनके मुनीम रेवंतराम की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। और पढ़ें

03:51 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: भोजपुर में एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

Bihar Election: संजय सिंह टाइगर ने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में उतरेंगे। 
  और पढ़ें

03:41 PM, 21-Oct-2025

Bihar News: सीवान में गोली लगने से नर्सिंग छात्र की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया दबाव का आरोप

Bihar News: परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस रातभर घटनास्थल पर नहीं पहुंची और न ही अस्पताल में कोई अधिकारी बयान लेने आया। मंगलवार सुबह जब उन्होंने थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी और पढ़ें

03:18 PM, 21-Oct-2025

Bihar Polls: बिहार में ओवैसी का बड़ा एलान, चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ किया गठबंधन

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने बिहार में चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों से गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था, पर कोई जवाब नहीं मिला। और पढ़ें

03:18 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: 'हमें उपयुक्त चेहरा नहीं मिला', मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देने पर मुकेश सहनी ने दी सफाई

Bihar Election 2025: गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के दो प्रत्याशियों के आमने-सामने होने के सवाल पर सहनी ने कहा कि महागठबंधन की ओर से वहां वीआईपी के उम्मीदवार संतोष सहनी चुनाव लड़ रहे हैं। इस संबंध में राजद कार्यालय एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा भी पत्र जारी किया गया है। और पढ़ें

03:12 PM, 21-Oct-2025

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, मुंगेर के तारापुर के लोगों ने की ये मांग

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, मुंगेर के तारापुर के लोगों ने की ये मांग और पढ़ें

02:38 PM, 21-Oct-2025

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने यहां गौशाला में की गोवर्धन पूजा, बछड़े को खुद उठाया अपनी गोद में

Ujjain News:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया और प्रदेशवासियों को इसकी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने किसानों की समृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

और पढ़ें

01:50 PM, 21-Oct-2025

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दीपावली की रात चाकूबाजी, दो सगे भाइयों सहित पांच घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

 Muzaffarpur News: साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ गांव में दिवाली की रात दो परिवारों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए कैंप कर रही है। और पढ़ें

01:46 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: अब महागठबंधन ने बिना लड़े गंवाई एक सीट, VIP के उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें क्या है वजह

Sugauli Vidhan Sabha : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बगैर गैर लड़े एक सीट हारा तो अब महागठबंधन में भी ऐसा हो गया। राजद के मौजूदा विधायक इस बार दूसरी पार्टी का सिंबल लेकर आए थे, लेकिन चल रहे थे पुरानी पार्टी के ढर्रे पर। इस कारण मामूली सी चूक के कारण नामांकन रद्द हो गया। और पढ़ें

01:38 PM, 21-Oct-2025

Bihar: कल रोईं...आज किया टिकट बिक्री के खेल का खुलासा; जानें कौन हैं RJD पर आरोप लगाने वालीं रितु जायसवाल

RJD Candidate List: राजद से बगवात कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरीं रितु जायसवाल ने कहा कि मैंने परिहार की जनता के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया। अब मैं जनता की पार्टी से ही चुनाव लड़ रही हूं। मैं अब परिहार की जनता के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी हूं।  और पढ़ें

01:37 PM, 21-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: हम सनातन धर्मियों की बाण कमजोर है- बोले अविमुक्तेश्वरानंद | Avimukteshwaranand

Bihar Assembly Elections 2025: हम सनातन धर्मियों की बाण कमजोर है- बोले अविमुक्तेश्वरानंद | Avimukteshwaranand और पढ़ें

01:32 PM, 21-Oct-2025

Bihar News: यहां सभी दसों विधानसभा सीटों पर 11 महिला प्रत्याशियों सहित 108 उम्मीदवार घोषित, 24 नामांकन रद्द

सारण जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। नामांकन सामीक्षा के दौरान 24 नामांकन रद्द हुए, जबकि एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिया गया है और निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। और पढ़ें

01:18 PM, 21-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: कर्पूरी ठाकुर के गांव से पीएम मोदी करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत- दिलीप जायसवाल

Bihar Assembly Elections 2025: कर्पूरी ठाकुर के गांव से पीएम मोदी करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत- दिलीप जायसवाल और पढ़ें

01:17 PM, 21-Oct-2025

Bihar News: करगहर सीट पर महागठबंधन में घमासान, कांग्रेस और सीपीआई ने उतारे अपने उम्मीदवार; अब आगे क्या?

रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के दो घटक दल कांग्रेस और सीपीआई ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह स्थिति महागठबंधन के लिए आत्मघाती साबित हो सकती है। और पढ़ें

01:03 PM, 21-Oct-2025

Bihar: गौड़ाबौराम में VIP और राजद आमने-सामने, दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में आएंगे महागठबंधन के स्टार प्रचारक

गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर VIP और राजद आमने-सामने हैं। नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद भी राजद उम्मीदवार ने नाम नहीं लौटाया, जिससे हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा शुरू हो गया। दोनों उम्मीदवारों का दावा है कि तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के स्टार प्रचारक उनके समर्थन में आएंगे। और पढ़ें

12:35 PM, 21-Oct-2025

Bihar News: पूजा कर रहे स्वर्ण व्यवसायी पर आरोपियों ने चला दी गोली; पिता पुत्र गंभीर घायल; चार खोखे बरामद

दीपावली पर लक्ष्मी पूजा कर रहे स्वर्ण व्यवसायी अशोक सोनी और उनके पुत्र राजवीर सोनी को अपराधियों ने गोली मार दी। पिता-पुत्र की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने चार खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:25 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा बोले- एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही हैं, बहुमत के साथ बनेगी सरकार

Nitish Kumar : एनडीए की जीत के बाद मुख्यमंत्री किसे चुना जाएगा? यह सवाल आज भी सियासी गलियारे में है। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस सवाल का जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा... और पढ़ें

11:19 AM, 21-Oct-2025

Bihar News: पुलिस ने दियारा में मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, तीन खगड़िया के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस और पटना एसटीएफ ने दियारा क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए और तीन खगड़िया के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी देसी कट्टा और मस्कट बनाते थे और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। और पढ़ें

10:09 AM, 21-Oct-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दीपावली पर भक्ति की गूंज, लक्ष्मी मंदिर में भक्तों का सैलाब; रौशनी से सराबोर शहर

मुजफ्फरपुर में दिवाली पर माता लक्ष्मी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जुटकर आस्था का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। देर रात तक विशेष पूजन और महा आरती का आयोजन हुआ, और भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की प्रार्थना की।

और पढ़ें

09:31 AM, 21-Oct-2025

Bihar: बिना सीट बांटे ही बिहार चुनाव में उतरा महागठबंधन, 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे; 11 पर फ्रेंडली फाइट

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन के सभी घटक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। एनडीए इस बात को मुद्दा बना चुका है। एनडीए के नेता कह रहे हैं कि महागठबंधन में गांठ पड़ चुकी है। वहीं पप्पू यादव ने तो गठबंधन तोड़ने तक की बात कह दी। 
  और पढ़ें

09:19 AM, 21-Oct-2025

Bihar News : एसी फ्रिज रिपेयर की दुकान में लगी भीषण आग, कई घंटे बाद पाया गया काबू; अच्छी बात कोई हताहत नहीं

सार स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाली का समय था लोग पटाखे फोड़ रहे थे। तभी आग लगने की सूचना मिली। आग इतना ज्यादा था कि चारों तल्ले तक आग की लपटे पहुंच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, क्योंकि दुकान बंद थी। और पढ़ें

03:32 AM, 21-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने जन सुराज की चुनौती को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। यह बयान प्रशांत किशोर के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने जन सुराज को एनडीए की मुख्य चुनौती बताया था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें