फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:48 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: वैशाली में चुनाव ड्यूटी पर आए अर्धसैनिक बल ने अनोखे ढंग से मनाई दिवाली, जलाए दीये

Bihar: स्थानीय पुलिस की ओर से केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। दिवाली की पूर्व संध्या पर भी जिले के सभी थाना प्रभारियों ने केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई के पैकेट भेंट कर त्योहार मनाया था। और पढ़ें

09:39 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: भागलपुर की सभी विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, कुल 87 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Bihar Election 2025: इन सभी सात सीटों पर कुल 87 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुछ सीटों पर महागठबंधन से ही दो प्रभावी आमने सामने हैं। ऐसी स्थिति में दोस्ताना संघर्ष के भी आसार बन रहे हैं। और पढ़ें

09:18 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: पटना साहिब से मेयर के पुत्र ने नाम लिया वापस, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

Bihar Election: शिशिर कुमार ने टिकट नहीं मिलने से नाराज़ होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था, जिससे बीजेपी के लिए इस सीट पर मुश्किलें बढ़ गई थीं। उनकी उम्मीदवारी वापसी को सत्तारूढ़ दल के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:10 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: मुकेश सहनी की पार्टी ने जारी की फाइनल लिस्ट; इन 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

महागठबंधन गठबंधन में सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। कांग्रेस और राजद के बाद अब विकासशील इंसान पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किसे-कहां से उम्मीदवार बनाया गया है? और पढ़ें

07:21 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी के खिलाफ मैदान में उतरे थे कांग्रेस उम्मीदवार, अब नाम वापस लिया

Bihar Election: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि सोमवार थी। इस दौरान आदित्य कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इसकी जानकारी वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:24 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: राजद उम्मीदवार का नामांकन नहीं हुआ रद्द, अब सहनी के भाई और तेजस्वी के उम्मीदवार आमने-सामने

Bihar Election: नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अफजल अली इमाम ने कहा कि अब गोराबौराम विधानसभा में ‘फ्रेंडली मुकाबला’ होगा। उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी से उनका रिश्ता पहले की तरह बना रहेगा।  और पढ़ें

05:43 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: लालू की पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद साह गिरफ्तार, नामांकन कर निकले थे पुलिस ने पकड़ा

Bihar Vidhansabha Election: वामदल के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पर बिहार पुलिस ने कार्रवाई की थी। रोहतास में इस कार्रवाई के बाद राजद समर्थकों ने आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि यह अन्याय है। जानबूझ कर ऐसा किया गया है।  और पढ़ें

05:41 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी हेमंत सोरेन की JMM, राजद और कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया

Bihar Election 2025: कुछ समय पहले ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली झामुमो ने अब बिहार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। और पढ़ें

05:07 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: प्रशांत किशोर के अरमान पर चोट, जन सुराज प्रत्याशी ने NDA उम्मीदवार को लगाया गले, नामांकन वापस

Bihar Election 2025: नामांकन वापस लेने के बाद, एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह डॉ. सिन्हा के आवास अंबेडकर चौक पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुलाकात की, जहां डॉ. सिन्हा ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने की बात कही। और पढ़ें

04:58 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: सकलदेव बिंद ने मुकेश सहनी की पार्टी से दिया इस्तीफा, सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल

Bihar Election 2025: सकलदेव बिंद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अति पिछड़ा वर्ग को मान-सम्मान दिया है, इसलिए आज मैंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। मैं बिहार महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को हराने का काम करूंगा।   और पढ़ें

04:46 PM, 20-Oct-2025

Bihar: भागलपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गंगा नदी में डूबे, दो की मौत व दो भर्ती; परिवार में पसरा मातम

Bihar News: मरने वालों में मुर्तजा का एक बेटा और एक भतीजी शामिल हैं। दोनों मृत बच्चों की पहचान मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा के पुत्र समी अहमद (9 वर्ष) और मोहम्मद टिंकू की पुत्री नजमा खातून (9 वर्ष) के रूप में हुई है।  और पढ़ें

04:39 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: राजद से टिकट कटने के बाद निर्दलीय उतरे मो. कामरान, कहा- जनता के आदेश पर चुनाव मैदान में हूं

Bihar Election: मो. कामरान ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। मैंने गोविंदपुर की जनता की सेवा की है। 12 हजार से लेकर 80 हजार वोट तक मुझे मिले हैं। और पढ़ें

04:24 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election 2025 : सम्राट चौधरी के सामने उतरे महागठबंधन प्रत्याशी का नामांकन वापस? जानिए पूरी हकीकत

Tarapur Assembly Election : बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी पार्टी भाजपा ने तारापुर से VIP उम्मीदवार सकलदेव बिंद की नामांकन वापसी की तस्वीरें शेयर कीं। क्या यहां महागठबंधन ने हथियार डाल दिए, जानिए सही बात। और पढ़ें

03:22 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरा पर्चा, काराकाट से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Bihar Election: ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने चुनाव लड़ने का संकेत पूर्व में हीं दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर पवन सिंह उनकी बेटी को अपना लेते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। और पढ़ें

03:17 PM, 20-Oct-2025

Bihar: BCA के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने बिहार चुनाव में ‘फ्यूचर वोटर आइकॉन’, बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

Bihar News: बीसीए अध्यक्ष ने आगे कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन हमेशा से खेल और समाज, दोनों के समन्वय को बढ़ावा देने में विश्वास रखता है। वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी बिहार क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं।  और पढ़ें

03:02 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: दिवाली और छठ पर CAPF के जवान करेंगे सुरक्षा सुनिश्चित, पुलिस ने की खास तैयारी लोगों से भी की अपील

Bihar News: पुलिस प्रशासन ने दिवाली के दौरान शाम को होने वाली भीड़भाड़ और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष योजना बनाई है। शहर के प्रमुख इलाकों को CCTV कैमरों से लैस किया गया है।  और पढ़ें

02:43 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: 'जब तक बिहार देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल नहीं होगा तब-तक चप्पल नहीं पहनूंगा', भानु का संकल्प

मेरा प्रण है कि जब तक बिहार देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल नहीं होता और कसबा विधानसभा क्षेत्र विकसित नहीं बन जाता, तब तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगा। यह कहना है कसबा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार भानु यादव भारती का। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

02:20 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: गठबंधन बचाने के लिए RJD ने कांग्रेस के आगे झुकाया सिर! कुटुम्बा सीट से सुरेश पासवान का टिकट काटा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गठबंधन टूटने के डर से राजद ने कांग्रेस के आगे झुकते हुए कुटुम्बा सीट से अपने उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का टिकट काट दिया। इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। और पढ़ें

02:18 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election: महागठबंधन पर एनडीए का हमला, चिराग बोले- भ्रम में हैं, नित्यानंद राय ने कहा- अहंकारी गठबंधन है

आज कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी ने उम्मीवारों की सूची जारी की। लेकिन, महागठबंधन ने संयुक्त रूप से अब तक सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष ने नेता महगठबंधन को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं किसने-क्या कहा? और पढ़ें

01:26 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: हरियाणा में हुए सड़क हादसे में सुपौल के दो युवकों की मौत, गांव में कोहराम; विस्थापित था परिवार

Supaul News: 17 अक्तूबर को मजदूरों को रोहतक जिला के गोहाना गांव ले जाने के लिए ठेकेदार ने पिकअप भेजी। लेकिन रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। और पढ़ें

12:45 PM, 20-Oct-2025

Bihar Election 2025 : एक विधानसभा से कांग्रेस के दो प्रत्याशी! एक गठबंधन के दो दलों के बाद अब कहां हो गया ऐसा?

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने पहले सुपौल सीट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम को सिंबल जारी किया। वही अब 2020 के चुनाव में प्रत्याशी रहे मिन्नतुल्लाह रहमानी को भी सिंबल जारी कर दिया गया है। इसके बाद गठबंधन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उहापोह की स्थिति है। और पढ़ें

12:38 PM, 20-Oct-2025

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में बागी नेताओं ने बढ़ाई सियासी टेंशन, भाजपा और महागठबंधन दोनों की राह मुश्किल

बागी नेताओं के मैदान में उतरने से मुजफ्फरपुर जिले की 2025 की सियासत बेहद दिलचस्प हो गई है, जहां अब हर सीट पर मुकाबला सीधा नहीं, बल्कि त्रिकोणीय और कुछ जगहों पर चतुष्कोणीय हो चुका है। और पढ़ें

12:15 PM, 20-Oct-2025

Bihar News: दो सगे भाइयों की रहस्यमय मौत से सनसनी, एक को मिला था राष्ट्रपति पुरस्कार; लोगों में गुस्सा

Gaya Ji News: बिहार के गया शहर में दीपावली से पहले दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। एक को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था, जबकि दूसरा हाल ही में शादीशुदा था। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

11:47 AM, 20-Oct-2025

Bihar News: हिलसा में कबाड़खाने की भीषण आग से हड़कंप, एएसपी की गाड़ी पर हमला; तीन घंटे बाद पाया गया काबू

Nalanda News: आग की तेज लपटे देख लोग डर गए। हिलसा थाना के समीप स्थित यह कबाड़खाना स्थानीय निवासी छोटू कुमार का है। घटना की जानकारी देते हुए छोटू कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। और पढ़ें

11:44 AM, 20-Oct-2025

Bihar Election: लालू की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की, तेजस्वी यादव समेत 143 को दिया टिकट

RJD Candidates List: आज पहले चरण की नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जानिए इस बार राजद ने किसे-कहां से बनाया उम्मीवार... और पढ़ें

10:28 AM, 20-Oct-2025

Bihar Politics: प्रदेश के सबसे धनपति विधायक कुंदन कुमार, जानिए हथियार, गाड़ी और रियल एस्टेट में कितना है निवेश

Bihar Election: भाजपा विधायक कुंदन कुमार बिहार के सबसे अमीर एमएलए हैं। उनके पास कुल 10 करोड़ 56 लाख 89 हजार 903 रुपये की संपत्ति है। बीते दिन उन्होंने  नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र दिया तो इसके आधार पर यह जानकारी सामने आई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

09:17 AM, 20-Oct-2025

Bihar News : तेज प्रताप यादव की रैली में नियमों की उड़ी धज्जियां, पुलिस की तरह सजी निजी बोलेरो पर केस दर्ज

Bhojpur News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार सह ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित बोलेरो एक निजी वाहन है, जो प्रमोद कुमार यादव, पिता सिद्धनाथ सिंह, निवासी लसाढ़ी, थाना अगियांव, जिला भोजपुर के नाम पर दर्ज है। और पढ़ें

08:37 AM, 20-Oct-2025

Bihar Election: अरविंद केजरीवाल के पार्टी ने जारी की अपनी चौथी सूची, अब इन 12 विधानसभा में उम्मीदवार उतारे

Bihar Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी बिहार मैं अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने दीपावली पर अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किसे-कहां से उम्मीदवार बनाया गया है?

और पढ़ें

08:32 AM, 20-Oct-2025

Bihar News: जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला एक जवान घायल, इकाले में अफरा-तफरी; जानें कैसे बढ़ गया विवाद?

Muzaffarpur News: जाम हटाने गई पुलिस खुद झाम में फंस गई। उन पर हमला किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक रोड से जवाहरलाल रोड जाने वाली सड़क पर रविवार देर शाम की बताई जा रही है। दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ थी, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। और पढ़ें

08:12 AM, 20-Oct-2025

Bihar: भाजपा के आरके सिंह ने सम्राट, अनंत समेत इन प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- इन्हें वोट न दें

Bihar Assembly Election: चुनाव से पहले आरके सिंह ने कहा है कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि या भ्रष्ट व्यक्ति को वोट न दें। चाहे वह आपकी जाति या समुदाय का ही क्यों न हो। और पढ़ें

08:00 AM, 20-Oct-2025

Bihar News: सहरसा में बुजुर्ग की मौत पर मचा बवाल, परिजनों ने डायल 112 पुलिस पर लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Saharsa News: सहरसा के पतरघट में जलावन रखने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के बेटे ने मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम पर धक्का-मुक्की और पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।  और पढ़ें

06:45 AM, 20-Oct-2025

Bihar: ईबीसी और अगड़ा समीकरण ने दो दशक में बदली सियासत की रवायत, मुस्लिमों पर दलों की निर्भरता हुई कम

Bihar Election 2025: बिहार में ईबीसी और अगड़ा समीकरण ने दो दशक में सियासत की रवायत बदल दी है। माय समीकरण में पलीता लगाया, जिससे मुस्लिमों पर दलों की निर्भरता कम हुई है। वहीं यादव और मुसलमानों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है, उनके प्रतिनिधित्व में भी गिरावट आई है, जबकि अगड़ों को लाभ हुआ है।
और पढ़ें

06:30 AM, 20-Oct-2025

Politics: जंगलराज गया, जॉबराज लाओ... मोदी ने नेताओं को समझाया पीढ़ीगत अंतर; तेजस्वी के दावे की निकाली काट

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक में जेन-जी और युवाओं को जोड़ने के कुछ मंत्र दिए। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा रणनीति में कुछ बदलाव और उसे विस्तार देने को कहा। और पढ़ें

06:16 AM, 20-Oct-2025

Bihar Election: राजद व कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर घमासान, उठे बगावत के स्वर; रितु ने भरा निर्दलीय पर्चा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन में दरार साफ दिखाई दे रही है। राजद व कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर घमासान मचा हुआ है, जिसके चलते बगावत के स्वर उठे है। इस बीच राजद नेता रितु ने निर्दलीय पर्चा भरा है।  और पढ़ें

02:44 AM, 20-Oct-2025

Bihar: तेजस्वी, MY फैक्टर से लेकर JDU से रिश्ते तक.. चिराग पासवान ने हर सवाल का दिया जवाब; 29 सीटों पर भी बोले

Chirag Paswan On Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खास तौर पर राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का चुनाव अलग लड़ना तेजस्वी की राजनीतिक अक्षमता को दर्शाता है। और पढ़ें

02:03 AM, 20-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा की छह और सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें एक सीट अनुसूचित जनजाति (एससी) के लिए आरक्षित है। जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है, इनमें अररिया, वाल्मिकी नगर और सिकंदरा के नाम शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने किस सीट से कौन से प्रत्याशी पर दांव लगाया है, जानिए इस खबर में। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें