फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:22 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: किशनगंज की चार विधानसभा में से 3 विधायकों के टिकट महागठबंधन ने काटे, सऊद आलम को दोबारा मौका

Bihar Election: बहादुरगंज विधानसभा में राजद विधायक अंजार नईमी का टिकट काटकर कांग्रेस उम्मीदवार मुसब्बिर आलम को टिकट दिया गया। कोचाधामन विधानसभा में राजद विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर राजद उम्मीदवार मास्टर मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया। और पढ़ें

08:35 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: भाजपा से बागी अमरेन्द्र पांडेय ने जताई पार्टी के प्रति निष्ठा, शाह से मुलाकात के बाद बदले तेवर

Bihar Election: अमरेन्द्र पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और अब वे पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा को मजबूत करने में जुटेंगे। इस अवसर पर कई अन्य बागी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी में वापसी की और भाजपा नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। और पढ़ें

07:44 PM, 19-Oct-2025

Bihar Crime: सीवान में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, ईंट और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट और लोहे की रॉड बरामद की, जिनसे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। और पढ़ें

विज्ञापन
07:37 PM, 19-Oct-2025

Bihar: मनी एक्सचेंजर के घर से 29.97 लाख भारतीय और 64 लाख नेपाली रुपये बरामद, SSB पुलिस की जयनगर में कार्रवाई

Bihar: छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसमें भारतीय मुद्रा ₹29,97,000 और नेपाली मुद्रा NPR 64,00,000 शामिल है। पूरी बरामद राशि को थाना जयनगर में सुपुर्द कर दिया गया है। और पढ़ें

07:30 PM, 19-Oct-2025

Bihar: झंझारपुर में चौकीदार के नाबालिग बेटे की हत्या, शव खेत में मिला; फिरौती की कोशिश भी सामने आई

Bihar: शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सही कार्रवाई करती, तो बालक को बचाया जा सकता था। और पढ़ें

विज्ञापन
07:24 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: JMM ने चुनाव से मुंह मोड़ा? नामांकन का अंतिम दिन कल, प्रत्याशियों को रांची से बैरंग लौटाया

Bihar Election: पिरपैती विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार निर्मला कुमारी ने बताया कि हमसे कहा गया कि अभी शांत रहें, आलाकमान बातचीत कर रहा है, निर्णय होने पर हमें सूचित किया जाएगा। और पढ़ें

07:05 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: तेज प्रताप यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज, पुलिस की गाड़ी से प्रचार के आरोप

Bihar Election: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन पुलिस का नहीं है और उस पर अवैध रूप से पुलिस का स्टिकर एवं सायरन लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। और पढ़ें

06:25 PM, 19-Oct-2025

Bihar News: दो युवकों की गंगा में डूबकर मौत, नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर सुरक्षा के अभाव से फिर हुआ हादसा

Bihar News: सुधीर की मां शकुंतला देवी ने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ स्नान करने आया था। स्नान के दौरान अचानक दोनों युवक गंगा की तेज धार में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। और पढ़ें

05:46 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: भाजपा का महागठबंधन पर हमला, कहा- जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सकता, वह बिहार क्या चलाएगा

महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग नहीं होने पर सियासी घमासान जारी है। भाजपा इसे मुद्दा बनाकर महागठबंधन पर जमकर हमला बोल रही है। पटना में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन को खूब खरी-खोटी सुनाई। और पढ़ें

05:30 PM, 19-Oct-2025

Bihar News: सीवान में छठ घाट पर स्नान के दौरान बुजुर्ग महिला की डूबकर मौत, मंदिर में पूजा के लिए आई थीं

Bihar News: तालाब की सफाई कर रहे मजदूरों ने महिला को डूबते देखा तो पास के ही खानपुर निवासी धर्मनाथ सिंह को सूचना दी। धर्मनाथ सिंह ने तुरंत थाना अध्यक्ष, सीओ और मृतका के परिजनों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। और पढ़ें

05:22 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: ललन सिंह बोले- 2020 में सीएम नहीं बनना चाहते थे नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने आग्रह किया तब मान गए

Bihar Vidhansabha Election 2025: एनडीए में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान का अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी समर्थन कर दिया है। इसकी चर्चा खूब हो रही है। आइए जानते हैं ललन सिंह ने क्या कहा? और पढ़ें

05:07 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: 'कांग्रेस अब किसी की खाद नहीं बनेगी', सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव पर पप्पू यादव का तंज

Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी सीटों को लेकर खींचतान नहीं की, लेकिन दलित और अति पिछड़ा समाज से आने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। आगे क्या कुछ कहा पढ़ें। और पढ़ें

04:54 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: अमौर सीट पर JDU ने सबा जफर पर जताया अंतिम भरोसा, साबिर अली ने गलतफहमी बताकर शांत किया विवाद

Bihar Election: मंत्री लेसी सिंह ने साबिर अली की घर वापसी का स्वागत करते हुए साफ शब्दों में कहा कि साबिर अली पार्टी के पुराने साथी हैं, लेकिन अमौर से एनडीए के प्रत्याशी सबा जफर ही होंगे। उन्होंने कल ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। और पढ़ें

04:21 PM, 19-Oct-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar: घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता मोहम्मद खलील अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। और पढ़ें

03:52 PM, 19-Oct-2025

Bihar Accident: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, दोस्तों के साथ घूमने गया था; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Bihar news: बेतिया के माधोपुर के धनौती नदी में घटी घटना, ग्रामीणों ने शव निकाला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली पर्व की खुशी मातम मे बदल गई है। और पढ़ें

03:43 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, औरंगाबाद में पूरी जिला कमेटी ने दिया इस्तीफा

Bihar Election: इस्तीफे के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि रफीगंज विधानसभा सीट से पार्टी ने जिस व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, वह जदयू का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है। और पढ़ें

03:02 PM, 19-Oct-2025

Bihar News: छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर तनाव, भू राजस्व कर्मचारियों को झेलना पड़ा विरोध

मझौलिया प्रखंड के परसा टोला केसोबन वार्ड संख्या 3 में छठ घाट पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गुस्सा जताया। जब भू राजस्व कर्मचारी स्थल का माप-जोख करने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। और पढ़ें

02:06 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: बगैर लड़े नहीं हारती NDA यह सीट! गलती भी हुई, लापरवाही भी; समझें, ताकि सीमा सिंह की तरह न हो

Seema Singh Nomination : कल नामांकन रद्द होने की खबर के बाद आज सुबह से चर्चा रही कि सीमा सिंह को समय दिया गया है। उस चर्चा की हकीकत के साथ यह जानना जरूरी है कि बिहार चुनाव में नामांकन के दौरान सीमा सिंह के कागजात में क्या गलती और क्या लापरवाही थी? और पढ़ें

02:05 PM, 19-Oct-2025

Bihar: बिहार चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, मीनापुर के नेता तमन्ना हाशमी ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले एआईएमआईएम को बड़ा झटका लगा। मीनापुर से पार्टी नेता तमन्ना हाशमी ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर टिकट बेचने और मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। और पढ़ें

01:48 PM, 19-Oct-2025

Bihar: बरौली से जनशक्ति जनता दल उम्मीदवार धर्मेंद्र क्रांतिकारी का नामांकन रद्द, बोले- साजिश के तहत फंसाया गया

गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटों के नामांकन की स्क्रूटनी पूरी हो गई, जिसमें कुल 52 नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। बरौली सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ धर्मेंद्र क्रांतिकारी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। और पढ़ें

01:38 PM, 19-Oct-2025

Bihar Elections 2025: कसबा सीट पर कांग्रेस में ‘टिकट चोरी’ पर विवाद, विधायक अफाक आलम बोले- करोड़ों में बिका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी ने कसबा सीट से बड़ा राजनीतिक बदलाव किया है। वर्तमान विधायक अफाक आलम का टिकट काटकर पार्टी ने पूर्व प्रमुख आलम को उम्मीदवार बनाया। और पढ़ें

01:17 PM, 19-Oct-2025

Bihar Election: टिकट कटने पर राबड़ी आवास के बाहर फूट-फूटकर रोए RJD नेता, फाड़ा कुर्ता, यह बड़ा आरोप भी लगाया

RJD News: छोटी दिवाली पर राबड़ी आवास के बाहर राजद नेता के विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस तरह से वह कुर्ता फाड़ कर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसकी चर्चा सियासी गलियारे में खूब हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:08 PM, 19-Oct-2025

Bihar: करोड़ों के मालिक और राइफल के शौकीन हैं राजद प्रत्याशी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का 4 केस लंबित

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधेपुरा सीट से राजद प्रत्याशी प्रो. चंद्रशेखर ने चौथी बार नामांकन दाखिल किया। उनके हलफनामे में खुलासा हुआ है कि वे 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और राइफल रखने के शौकीन हैं। और पढ़ें

12:43 PM, 19-Oct-2025

Bihar News: पटना एयरपोर्ट रोड पर पलटी तेज रफ्तार कार, CISF के जवानों ने दो भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाला

Patna Accident News: हादसे के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट रोड पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार को हटवाकर रास्ता खाली कराया और यातायात को सामान्य किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  और पढ़ें

12:40 PM, 19-Oct-2025

Bihar: सीवान में भयानक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नवतन मोड़ के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों सनी शाह और चांद यादव की बाइक पर तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

12:29 PM, 19-Oct-2025

Bihar: नरकटियागंज में माया रानी किन्नर ने किया निर्दलीय नामांकन, समाज में दिया समानता का संदेश

बेतिया जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से तीसरे लिंग समुदाय की प्रतिनिधि माया रानी किन्नर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबी, भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के खिलाफ है। और पढ़ें

10:55 AM, 19-Oct-2025

Chirag Paswan: बिहार और बिहारी प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है-चिराग पासवा | Bihar Assembly Elections 2025

Chirag Paswan: बिहार और बिहारी प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है-चिराग पासवा | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

10:42 AM, 19-Oct-2025

Bihar News: गिरिराज सिंह के बयान से गरमाई राजनीति, मुसलमानों और बुर्का को लेकर की विवादित टिप्पणी

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। मटिहानी विधानसभा से राजद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह का मस्जिद में सजदा करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद मंत्री ने विवादित टिप्पणी की। और पढ़ें

10:36 AM, 19-Oct-2025

Bihar: पहले चरण में लालू-नीतीश की पार्टी की सबसे अधिक सीटें दांव पर, जानिए मैदान में किसके-कितने प्रत्याशी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर नामांकन कर चुके हैं। पहले चरण में राजद और जदयू के सबसे अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इतना ही नहीं पहले चरण में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। और पढ़ें

10:32 AM, 19-Oct-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर की ईशा मिश्रा ने चीन में वुशू कुंगफू चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, भारत का नाम किया रोशन

बिहार के मुजफ्फरपुर की वुशू खिलाड़ी ईशा मिश्रा ने चीन के एमिशान में आयोजित 10वीं विश्व वुशू कुंगफू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। और पढ़ें

10:23 AM, 19-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: JMM ने बिहार में 6 सीटों पर ठोका ताल, महागठबंधन पर लगाए ये आरोप!

Bihar Assembly Elections 2025: JMM ने बिहार में 6 सीटों पर ठोका ताल, महागठबंधन पर लगाए ये आरोप! और पढ़ें

09:04 AM, 19-Oct-2025

Bihar News: निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति ! चर्चा जोरों पर, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

भोजपुरी स्टार पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके पिता रामबाबू सिंह के अनुसार पवन सिंह ने उन्हें स्वीकार नहीं किया, इसलिए वह चुनाव में उतर रही हैं। और पढ़ें

08:51 AM, 19-Oct-2025

Bihar News : नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह का धरना, प्रशासन ने लिया हिरासत में

भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और जदयू नेता विश्वनाथ सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नामांकन राजनीतिक दबाव में रद्द किया गया है और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। और पढ़ें

06:55 AM, 19-Oct-2025

Bihar Election: महागठबंधन में कुटुंबा से फूटी दरार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीट पर राजद का प्रत्याशी

Bihar Kutumba Seat Congress-RJD Conflict: बिहार की कुटुंबा सीट को लेकर महागठबंधन के अंदर दरार सामने आई है। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राजद के संभावित प्रत्याशी सुरेश पासवान आमने-सामने हैं। और पढ़ें

06:39 AM, 19-Oct-2025

Bihar Election: पीएम मोदी अगले हफ्ते फूंकेंगे चुनावी बिगुल, चार दिन में 12 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

PM Modi In Bihar Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के बाद 23 अक्तूबर से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का बिगुल बजाएंगे। इस दौरान 4 दिनों में 12 रैलियों को संबोधित करेंगे।  और पढ़ें

03:36 AM, 19-Oct-2025

Bihar Elections 2025: राहुल-तेजस्वी का याराना भंग, मोदी-नीतीश संग-संग; शाह नहीं पड़ने दे रहे रंग में भंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण के मतदान से पहले कई दिलचस्प समीकरण सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव का याराना भंग होता दिख रहा है। सवाल ये हो रहा है कि दोनों दलों के बीच फ्रेंडली फाइट है या खुली जंग। दूसरी तरफ पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग-संग हैं। अमित शाह एनडीए के सहयोगी दलों में दरार नहीं पड़ने दे रहे हैं। बिहार के सियासी चौसर पर शह-मात की चालों की पड़ताल करती ये रिपोर्ट और पढ़ें

02:49 AM, 19-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने में दो दिन बचे हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक में  सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें