फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:25 PM, 18-Oct-2025

मधुबनी में बड़ी लूट: धनतेरस की शाम पिस्टल की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान से 7.5 लाख के जेवरात लूटे; 50 हजार पार

Bihar Crime: डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लूट की घटना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई और एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

09:42 PM, 18-Oct-2025

Congress Candidate List: कांग्रेस ने दूसरी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम किए जारी, इन्हें यहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस की इस सूची में कुल पांच प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक कुल 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पढ़ें कांग्रेस पार्टी ने किसे-कहां से टिकट दिया... और पढ़ें

09:10 PM, 18-Oct-2025

Bihar: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे

Bihar Election: प्रमोद सावंत भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक पवन जयसवाल के नामांकन में शामिल होने ढाका पहुंचे थे। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार जेल में होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: नालंदा में 24 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में अब 73 उम्मीदवार; जानें सबकुछ

Bihar Election: नालंदा जिले की सात विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए। कुल 97 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से अब 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। और पढ़ें

08:33 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: '100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा...उसमें भी', UP के डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान; क्या मायने?

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में औरंगाबाद में यूपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। क्या कहा उन्होंने, पढ़ें।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:49 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election 2025: पूर्व सांसद अश्विनी चौबे के पुत्र ने बदला पाला, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नहीं भरा पर्चा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: शनिवार को अर्जित नामांकन के लिए सीएमएस स्कूल से एसडीएम कार्यालय तक के लिए निकले थे। एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अचानक उन्होंने नामांकन नहीं कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा है कि परिवार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश के कारण उन्होंने नामांकन नहीं कराया है। और पढ़ें

07:09 PM, 18-Oct-2025

CM नायब सिंह सैनी बोले लालू-राज में था जंगलराज, बिहार NDA के साथ विकास की राह पर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि बिहार में लगातार NDA गठबंधन की सरकार बन रही है। बिहार के लोग विकास और शिक्षा चाहते हैं, स्वास्थ्य के प्रति सजग होना चाहते हैं। और पढ़ें

07:01 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: महागठबंधन से अलग हुई हेमंत सोरेन की झामुमो? छह सीटों पर लड़ने का किया एलान; उतारे प्रत्याशी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झामुमो ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का एलान किया है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। और पढ़ें

06:54 PM, 18-Oct-2025

Satta Ka Sangram: भाजपा विधायक ने किया 'जंगलराज' का जिक्र, महागठबंधन ने राज्य में खराब कानून व्यवस्था पर घेरा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को पटना पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई।
  और पढ़ें

06:46 PM, 18-Oct-2025

Bihar News: अवसानी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव; प्रशासन देर से पहुंचा

Bihar News: घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 2–3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव नदी से बाहर निकाले। हालांकि पुलिस प्रशासन इस दौरान लापरवाह दिखाई दिया। और पढ़ें

06:02 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election Live: VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नामांकन के दौरान मंच से रो पड़े गोपाल मंडल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए अब तक 1,250 से अधिक उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। कई जिलों से आंकड़े आने बाकी हैं, इसलिए संख्या और बढ़ सकती है। ‘ और पढ़ें

05:59 PM, 18-Oct-2025

Bihar: 'हमने असम में घुसपैठ रोकी, बंगाल में तो उनका स्वागत होता है', ममता बनर्जी पर शाह का तंज; राहुल को घेरा

Bihar News: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति पड़ोसी देश से भारत में आता है, तो स्थानीय पुलिस या पटवारी को पता होना चाहिए, लेकिन उन्हें ऊपर से आदेश मिलता है कि प्रवासियों का स्वागत करें। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बढ़ रही है, जबकि असम में यह रोकी गई है। और पढ़ें

05:33 PM, 18-Oct-2025

Special Train: दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी ये ट्रेनें’, यूपी के यात्रियों को भी मिलेगी राहत; देखें सूची

बता दें कि हर साल दीपावली और छठ पर्व के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ट्रेन टिकटों की कमी और वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। और पढ़ें

05:24 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election 2025: 'भाजपा की चाल है ये...' नामांकन रद्द होने पर फूटा निर्दलीय प्रत्याशी खुशबू पाठक का गुस्सा

Bihar Election: खुशबू पाठक ने अपने वीडियो में कहा कि यह सब भाजपा की चाल है। मेरे नामांकन को भाजपा के नेताओं की साजिश के तहत रद्द कर दिया गया है। सच्चाई यह है कि भाजपा मुझे चुनावी मैदान से हटाना चाहती थी। और पढ़ें

05:12 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election 2025: वाल्मीकि नगर से जेडीयू प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरा नामांकन, एनडीए के सभी नेता रहे मौजूद

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाल्मीकि नगर क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को जेडीयू के मौजूदा विधायक रिंकू सिंह ने एक बार फिर से वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। और पढ़ें

04:57 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: कैमूर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजस्थान के डिप्टी CM भैरवा ने की सभा, राजद-बसपा पर हमला

Bihar Election: बसपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बसपा कोई पार्टी नहीं, बल्कि एक ठग संस्था है। सम्राट चौधरी ने राजद पर भी जमकर हमला बोला।  और पढ़ें

04:48 PM, 18-Oct-2025

Bihar: सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में दो अफसरों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप; पुलिस लाइन में हड़कंप

Bihar News: अमित के साथियों ने भी अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। जवानों का कहना है कि अमित छुट्टी न मिलने से बेहद परेशान था। साथी जवानों ने बताया कि वह कई दिनों से तनाव में था और अधिकारियों से छुट्टी के लिए गुहार लगा रहा था। और पढ़ें

04:40 PM, 18-Oct-2025

Bihar Crime: खगड़िया में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bihar Crime: एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण के धंधे में सक्रिय थे और आसपास के इलाकों में इन हथियारों की आपूर्ति करते थे। और पढ़ें

04:28 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: चिराग पासवान की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द, मढ़ौरा विधानसभा में एलजेपी (आर) को झटका

Bihar Vidhansabha Chunav: लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द किया गया है। उन्होंने अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था। और पढ़ें

04:07 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गोपालगंज में एक करोड़ रुपये बरामद, तीन लोग हिरासत में

Bihar News: अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल की संभावना को ध्यान में रखते हुए की गई है। फिलहाल बरामद रकम को जब्त कर थावे थाने में सुरक्षित रखा गया है।  और पढ़ें

04:00 PM, 18-Oct-2025

JDU Candidate : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने बदला प्रत्याशी; बिहार चुनाव में अमौर सीट पर अब साबिर अली

Bihar Election 2025: जदयू में वापसी पर साबिर अली ने खुशी जताते हुए कहा कि वह हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2008 से 2014 तक वे जदयू से राज्यसभा सांसद रहे और दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। और पढ़ें

02:43 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: एनडीए में CM फेस की बात पर चिराग ने किया अमित शाह का समर्थन, कहा- चुने हुए विधायक तय करेंगे

Bihar Vidhansabha Election 2025: एनडीए में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान का अब चिराग पासवान ने भी समर्थन कर दिया है। कांग्रेस ने इस बयान को शेयर भी किया है। और पढ़ें

02:18 PM, 18-Oct-2025

Bihar Politics: भाजपा और जदयू का बड़ा दिल, सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने जताया आभार, महागठबंधन पर कसा तंज

Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सीट बंटवारे पर भाजपा और जदयू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने छोटे सहयोगियों को समायोजित कर “बड़ा दिल” दिखाया है और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। और पढ़ें

12:59 PM, 18-Oct-2025

Satta Ka Sangram: पटना के युवा मन में क्या? किसकी बनेगी सरकार; नीतीश व तेजस्वी को लेकर लोगों ने जाहिर की राय

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ पटना में जनता की राय और उम्मीदों को सामने लाने के लिए पहुंचा। टीम ने आम मतदाताओं और युवाओं से बातचीत कर उनके सवाल और चुनावी रुझानों की जानकारी जुटाई।

और पढ़ें

12:03 PM, 18-Oct-2025

Bihar Election: इस चुनाव में 'भूरा बाल साफ करो' कहने वाले कुख्यात की पत्नी को टिकट; तेजस्वी यादव ने खुद दिया

Tejashwi Yadav : पिछले दिनों यह बात खूब वायरल हुई थी कि तेजस्वी यादव ने कुख्यात अशोक महतो को दरवाजे से लौटा दिया। अब अशोक महतो की पत्नी को तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव का टिकट दे दिया है। और पढ़ें

11:49 AM, 18-Oct-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में सियासी पारा बढ़ा, नामांकन के अंतिम दिन बागी उम्मीदवारों की एंट्री, दिलचस्प हुई जंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में मुजफ्फरपुर जिले की 94 मुजफ्फरपुर नगर और 97 पारू विधानसभा सीटों से कई बागी और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरे। 94 मुजफ्फरपुर नगर से संजय केजरीवाल और संजय रजक ने जन संपर्क कर जीत का दावा किया। और पढ़ें

11:31 AM, 18-Oct-2025

Bihar: पूर्णिया की 6 सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार, सदर से राजीव राय को कमान, दलित-ब्राह्मण समीकरण पर जोर

बिहार विधानसभा उपचुनाव में बसपा ने पूर्णिया जिले की सात में से छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्णिया सदर से राजीव राय को उतारा गया है, जबकि धमदाहा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा आज शाम तक होने की संभावना है। और पढ़ें

11:31 AM, 18-Oct-2025

Bihar News: बेगूसराय में डीएम और एसपी पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का खतरा, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय में डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। एडीजे तृतीय ब्रजेश कुमार सिंह ने एक्सक्यूशन केस की सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।  और पढ़ें

11:31 AM, 18-Oct-2025

Bihar News: बड़हरा सीट से भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन, मनोज तिवारी रहे मौजूद

भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जोरदार प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र सौंपते समय हजारों समर्थक और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मौजूद रहे। और पढ़ें

11:30 AM, 18-Oct-2025

Bihar News: 'जो 9 साल में नहीं हुआ, वो 9 महीने में किया', विशाल प्रशांत का दावा, एनडीए खेमे में जोश

भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के मौके पर हजारों समर्थक झंडे-बैनर और नारे लगाते हुए पहुंचे, जिससे इलाके में चुनावी माहौल बन गया। और पढ़ें

11:01 AM, 18-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: रोड शो के दौरान स्टंट करते दिखे एनडीए प्रत्याशी, वीडियो हुआ वायरल

सासाराम के डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित एलजेपी प्रत्याशी सोनू कुमार सिंह का नामांकन के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी की गेट खोलकर रोड शो के दौरान खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

10:28 AM, 18-Oct-2025

Satta Ka Sangram Live: चाय की चर्चा पर जनता ने खोला दिल जा राज, बताया- तेजस्वी और नीतीश में कौन है बेहतर

बिहार की राजनीति में इस समय चुनावी माहौल अपने चरम पर है। पटना की ऐतिहासिक गलियों में हर दिन नए चेहरे, गठबंधन और राजनीतिक कहानियां जन्म ले रही हैं। और पढ़ें

09:38 AM, 18-Oct-2025

Bihar: पशुपति पारस बोले- महागठबंधन के साथ नहीं, अकेले चुनाव लड़ रही हमारी पार्टी; अब तक 33 प्रत्याशी उतारे

Bihar Vidhansabha Election 2025: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने यह बात स्पष्ट कर दी और चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार भी उतार दिए।  और पढ़ें

09:03 AM, 18-Oct-2025

Bihar: भाकपा-माले ने जारी की उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची, 20 सीटों पर उतारे कैंडिडेट्स, देखें लिस्ट

महागठबंधन के घटक भाकपा-माले ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिसमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग का संतुलित प्रतिनिधित्व रखा गया है। और पढ़ें

08:43 AM, 18-Oct-2025

Bihar News: राहुल हत्याकांड का हुआ खुलासा, नशे में दोस्तों ने रची सनसनीखेज साजिश

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में राहुल कुमार की हत्या का मामला अब पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। और पढ़ें

07:10 AM, 18-Oct-2025

Bihar Election: महागठबंधन में आठ सीटों पर फ्रेंडली फाइट, जानिए कहां आमने-सामने हुए राहुल-तेजस्वी के प्रत्याशी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। आठ सीटें ऐसी हैं, जहां महागठबंधन घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसके बावजूद राजद, कांग्रेस और वामदल का कहना है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।   और पढ़ें

06:49 AM, 18-Oct-2025

Bihar Polls: अगड़ा वोट बैंक के लिए NDA की गोलबंदी, चार जातियों में बांट दिए 36% टिकट; पिछली बार ऐसा था गणित

आगामी चुनाव के लिए राजग ने इस वर्ग से जुड़ी चार जातियों में एक तिहाई से अधिक 87 टिकट बांटे हैं। यह संख्या पिछले चुनाव से सात ज्यादा है। इनमें भाजपा ने 49, जदयू ने 22, लोजपा ने 10, आरएलएम और हम ने 2-2 सीटों पर इस वर्ग से जुड़े उम्मीदवार उतारे हैं। और पढ़ें

06:30 AM, 18-Oct-2025

Satta Ka Sangram: आज पटना पहुंचेगा चुनावी रथ, पिछले विस चुनाव में कौन कहां सा जीता था? जानें कैसा है इतिहास

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को पटना पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। और पढ़ें

06:15 AM, 18-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार बीजेपी में बदलाव की ऐसी आंधी चली की नामचीन चेहरे ही सियासी हवा में उड़ गए। कई ऐसे दिग्गजों का टिकट काट दिया गया, जिन्हें इसकी रत्ती भर भी उम्मीद नहीं थी। कई नए लोगों को मौका दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें