फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 06-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 06-Mar-2025

Bihar News : विपक्षी पार्टी पर केंद्रीय मंत्री जमकर बरसे, कहा- हिंदू मुस्लिम के नाम पर बंटवारा करना चाहती है

Aurangzeb : औरंगजेब को अच्छा कहने की चर्चा उत्तर प्रदेश से चलकर बिहार तक पहुंच गई। स्थिति यह हो गई कि जदयू के विधायक और AIMIM के नेता ने इसका समर्थन कर दिया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया। अब चिराग पासवान ने सपा, कांग्रेस और राजद पर हमला किया है। और पढ़ें

09:42 PM, 06-Mar-2025

BPSC Result : बीपीएससी ने फिर जारी किया परीक्षा परिणाम, मेधा सूची जारी

Bihar : बीपीएससी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सह-प्राध्यापक और असैनिक न्यायाधीश के पद के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है। और पढ़ें

09:00 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: युवक ने अपने बहनोई भाजपा नेता पर जान से मारने का लगाया आरोप, वीडियो भी जारी किया

Bihar : बिहार में एनडीए के गठबंधन की सरकार है और इसी वर्ष 2025 में बिहार विधान सभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में एक शख्स ने अपने बहनोई भाजपा नेता पर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उसने एक वीडियो भी जारी किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:44 PM, 06-Mar-2025

Bihar: धनसोई में 98.24 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का बनेगा बाईपास, सीएम नीतीश ने की थी घोषणा; जाम से राहत

Bihar: कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास का एलाइनमेंट धनसोई बाजार से एक किलोमीटर पहले शुरू होकर सिसौंदा से 100 मीटर आगे तक होगा। इस सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर कैरिजवे और दोनों ओर 2.5 मीटर चौड़ा शोल्डर रहेगा। और पढ़ें

08:37 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: खातिबा गांव में झोपड़ी में भीषण आग, दो किशोर गंभीर रूप से झुलसे, लाखों की संपत्ति राख

Bihar: भीषण आग में किसान बच्चा मुनि यादव की लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। झोपड़ी में बंधी उनकी गाय झुलसकर मर गई, जबकि बाइक और साइकिल जलकर नष्ट हो गईं। पशुचारा और अनाज भी पूरी तरह जल गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:29 PM, 06-Mar-2025

Bihar: ‘तेजस्वी में परिपक्वता की कमी...उनके पिता खुद खटारा’; लालू को लेकर जीतन राम मांझी के बिगड़े बोल; जानें

Bihar: जीतन राम मांझी ने दावा किया कि एनडीए में सभी दल एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हम पांचों पांडव मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 225 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
  और पढ़ें

08:09 PM, 06-Mar-2025

Bihar: हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला, पांच साल पहले हुआ था जमीनी विवाद

Bihar: अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। जुर्माने की राशि न देने पर दोषियों को अतिरिक्त 6 माह साधारण कारावास भुगतना होगा। और पढ़ें

08:01 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: बाबा बागेश्वर पहुंचे रामनगर, हनुमंत कथा में हुए शामिल...श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Bihar: कथा प्रारंभ करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब भी बिहार आने का कार्यक्रम तय होता है, कुछ लोगों को आपत्ति होती है और वे अनाप-शनाप बोलने लगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं और पढ़ें

07:49 PM, 06-Mar-2025

Suicide Case : प्रेमिका के साथ बात करते-करते युवक ने कर ली ख़ुदकुशी, मोबाइल पर झगड़ा के बाद उठाया यह कदम

Love Affair : कच्ची उम्र में प्यार होना आम बात है, लेकिन सोच परिपक्व न होने की वजह से इस प्यार में झगड़े भी खूब होते हैं, जिसके बाद सिर्फ नुकसान ही होता है। एक ऐसा ही नुकसान फिर हुआ। नतीजतन मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन तब तक लड़के की जान जा चुकी थी। और पढ़ें

07:49 PM, 06-Mar-2025

Bihar: बेलगाम पिकअप वैन ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों की मौत; परिजन बेसुध

Bihar: टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

07:15 PM, 06-Mar-2025

Darbhanga: 90 स्वयं सहायता समूह समेत कारोबारी के बीच 55 करोड़ का बांटा लोन, डीएम बोले- बैंक का दरवाजा खुला

Bihar: यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि इस महीने बैंक ने तीन अलग-अलग जगहों पर लोन वितरण शिविर आयोजित किए हैं, जिसमें अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा कारोबारियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार है और रोजगार के लिए लोन देने की प्रक्रिया जारी रहेगी। और पढ़ें

07:11 PM, 06-Mar-2025

Transfer and Posting : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भारी फेर-बदल, कई अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं समकक्ष में उच्चतर प्रभार प्रदत्त कई पदाधिकारियों को वर्त्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है। 
  और पढ़ें

07:04 PM, 06-Mar-2025

Bihar: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर, बाबा बागेश्वर और मोहन भागवत पर क्या कुछ बोले; जानें

Bihar: तेजस्वी यादव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजद के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर हाल-चाल जाना और फिर पटना के लिए रवाना हो गए। और पढ़ें

06:56 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: पर्यटन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश दिए...जानें क्या कहा

Bihar: बैठक में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया और विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बिहार में मौजूद प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे बुद्ध सर्किट, ईको सर्किट, सिख सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, शिव शक्ति सर्किट और गांधी सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी। और पढ़ें

06:37 PM, 06-Mar-2025

Bihar: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, कहा- 'बिहार की जनता को अब 'लालटेन युग' नहीं, विकास युग पसंद'

Bihar: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता अब 'लालटेन युग' नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'विकास युग' पसंद कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह गई है और वह जनता को भ्रमित करने में लगा हुआ है। और पढ़ें

06:26 PM, 06-Mar-2025

Nalanda: दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, विवाहिता को करते थे प्रताड़ित; पुलिस ने की कार्रवाई

Nalanda: दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। और पढ़ें

06:09 PM, 06-Mar-2025

Bihar: दुष्कर्म का आरोपी एक साल से था फरार, चुपके से पीड़िता से कर ली थी शादी; गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Bihar: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में आरोप सत्य पाए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

06:02 PM, 06-Mar-2025

Bihar: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल; घर निर्माण के दौरान हुआ विवाद

Bihar: अफजल खान अपने घर का निर्माण कर रहे थे। इस जमीन को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जब दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य रोकने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। और पढ़ें

05:55 PM, 06-Mar-2025

Bihar: होली पर घर जाने के लिए नहीं हो परेशान, रेलवे करेगा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

Railway: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिनमें हावड़ा, जयपुर, जयनगर, पटना, गोरखपुर, सियालदाह, रक्सौल की ओर जानें के लिए परेशनी नहीं होगी। आइये जानते हैं पूरा शेड्यूल और पढ़ें

05:51 PM, 06-Mar-2025

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने BHO का अंतिम परीक्षाफल भी जारी किया; तीन पद फिर भी रह गए खाली

Bihar : बीपीएससी ने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उद्यान पदाधिकारी (BHO) के 318 पदों के विरुद्ध 315 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। और पढ़ें

05:31 PM, 06-Mar-2025

Bihar News : पटना शहर में प्रवेश अब होगा आसान, नहीं मिलेगा बाइपास का जाम; 31 मार्च को यह प्रोजेक्ट हो रहा पूरा

Bihar News : उत्तर बिहार से पटना शहर आते समय भीषण जाम में घंटों फंसे रहने की परेशानी की मियाद अब शायद खत्म हो जाए। 31 मार्च को एक प्रोजेक्ट पूरा हो रहा है। उसके बाद बायपास पर कुछ दूर चलते ही दाएं चौड़े रास्ते में घुसेंगे और शहर में प्रवेश मिल जाएगा। और पढ़ें

05:27 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: मदद के नाम पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Bihar: मुजफ्फरपुर पुलिस ने दोस्त बनाकर लूटपाट करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार कारतूस और लूट में इस्तेमाल अन्य चीज को जब्त किया है। और पढ़ें

05:27 PM, 06-Mar-2025

Bihar : विधानसभा सत्र छोड़ अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM विजय सिन्हा; बिहार भाजपा में सब ठीक है?

Bihar : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एस पी सिंगला कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई के बाद उनका विभाग वापस लिया जाना चर्चा का विषय रहा था। अब सत्र को बीच में ही छोड़कर उनका दिल्ली जाने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की चर्चा जोरों पर है।   और पढ़ें

05:21 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: औरंगाबाद की दीवारों पर सजी मधुबनी पेंटिंग, शहर की खूबसूरती में लगे चार चांद; जानें

Aurangabad: अपने आप में अनोखी और अद्भुत मधुबनी चित्रकला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस चित्रकला ने अपने अनूठे रंगरूप के कारण देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी प्रसिद्धि हासिल की है। और पढ़ें

05:16 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: जदयू नेता के एक और बहू की कुर्सी खतरे में, प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ हो गए 12 पंसस

अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल सदस्यों का एक तिहाई सदस्यों का होना आवश्यक है। ऐसे में खगड़िया सदर प्रखंड के 33 पंचायत समिति सदस्यों में 12 द्वारा इसको लेकर बीडीओ को आवेदन दिया गया है। और पढ़ें

05:13 PM, 06-Mar-2025

Bihar: PFI मामले में फरार आरोपी मोहम्मद अफरोज ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस रिमांड में लेकर करेगी पूछताछ

Bihar: बरूराज थाना पुलिस इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने अदालत में रिमांड अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर ली है, ताकि मोहम्मद अफरोज से गहन पूछताछ की जा सके। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। और पढ़ें

04:57 PM, 06-Mar-2025

BPSC Exam: विधानसभा में विपक्ष ने बीपीएससी मामले पर सरकार को घेरा, पूछा- 20 साल से ऐसा क्यों नहीं हुआ?

विपक्ष के विधायक सतीश कुमार ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। गाने के बोल को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि "आंख है भरी भरी और तुम मुस्कुराने की बात करती हो।" बिहार के किसानों, नौजवानों और मजदूरों की आंखें भरी हुई हैं। और पढ़ें

04:36 PM, 06-Mar-2025

Bihar: नेता प्रतिपक्ष पर उपमुख्यमंत्री का तंज, कहा- बचपन में पढ़े नहीं, क्रिकेट में पानी ही ढोते रह गए बेचारे

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग गलतफहमी फैलाने में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इसी सदन में भ्रम फैलाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह नहीं बताया कि इनके पिताजी ने क्या क्या किया? आइए जानते हैं... और पढ़ें

04:34 PM, 06-Mar-2025

Bihar: सरकार ने MSME के विकास के लिए किया ऐतिहासिक समझौता, 80,000 उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Bihar: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और बिहार लघु उद्यमी योजना जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए युवाओं को वित्तीय सहायता के साथ-साथ बिजनेस ट्रेनिंग भी दी जा रही है, ताकि वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय चला सकें।
  और पढ़ें

04:25 PM, 06-Mar-2025

Bihar: राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- 'कार्यकर्ता कर रहे हैं मांग'

Bihar: मोतीहारी में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।उनके कार्यकर्ता लगातार इसके लिए मांग रख रहे है। और पढ़ें

04:11 PM, 06-Mar-2025

Bihar: हाजीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला, पुलिस ने बरामद किए चार खोखे

Bihar: पुलिस ने विवाह भवन के मालिक और वर-वधू पक्ष से पूछताछ की। साथ ही, वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। और पढ़ें

04:05 PM, 06-Mar-2025

Baba Bageshwar: गोपालगंज में कथा स्थल पर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, आठ मार्च को यहां लगाएंगे दरबार

बागेश्वर धाम वाले बाबा छह से 10 मार्च तक रामनगर मठ में हनुमंत कथा करेंगे। पांच दिन चलने वाली इस कथा में काफी भीड़ उमड़ रही है। इधर, बाबा के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। और पढ़ें

03:56 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

Bihar road accident: मृतक विश्वनाथ पाल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी का निवासी था और मधेपुरा में रहकर शौचालय रिंग निर्माण का कार्य करता था। वह कॉलेज चौक स्थित एक किराए के मकान में रहता था। 
  और पढ़ें

03:50 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: राम जानकी मठ पर हनुमंत कथा का आयोजन, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण होंगे शामिल

Bihar: आयोजन को सफल बनाने के लिए गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच और सारण के डीआईजी लगातार बैठकें कर रहे हैं। डीएम ने सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

03:41 PM, 06-Mar-2025

Bihar: जमीनी विवाद में तलवार से वार कर बुजुर्ग की हत्या, तीर लगे व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज; जानें

Bihar: बताया जा रहा है कि  सूतिहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में अर्जुन प्रसाद ने तलवार से हमला कर जंगी साह के पुत्र शिवपूजन साह की हत्या कर दी। वहीं, शिवपूजन साह के पुत्र राजेश साह पर तीर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। और पढ़ें

03:31 PM, 06-Mar-2025

Bihar: मनचलों ने बरातियों के साथ की बदसलूकी, विरोध करने पर लड़की पक्ष के युवक की पिटाई; जानें पूरा मामला

Bihar: टुनटुन महतो अपने साढ़ू मंगल महतो की बेटी की शादी में शामिल होने बाडीनगर आए थे। शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब टुनटुन महतो ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए और रस्सी से बांधकर पीटा। और पढ़ें

03:15 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: पुलिस कस्टडी से जिला पार्षद फरार, पिस्टल से धमकाने का था आरोप; पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Siwan Crime: हालात बिगड़ते देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला पार्षद को पिस्टल समेत हिरासत में लेकर थाने ले आई। और पढ़ें

03:10 PM, 06-Mar-2025

Bihar Crime: दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को मारी गोली, SP कार्यालय से आधा किलोमीटर दूरी पर घटी घटना

Madhubani: एसपी ऑफिस से महज आधा किमी की दूरी पर त हमलावरों ने पूर्व वार्ड पार्षद और समाजसेवी कैलाश शाह के बेटे अजीत गुप्ता को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  और पढ़ें

02:47 PM, 06-Mar-2025

Bihar: सुनील सिंह ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- तानाशाही पर अंकुश लगाने के लिए कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया

राजद एमएलसी डॉ. सुनील कुमार सिंह कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मुझे न्याय दिया है। मेरे जैसे लाखों लोग लगातार तानाशाहों के शिकार होते रहे हैं उनके नौकरशाही के शिकार होते रहे हैं उसमें यह एक बहुत बड़ा शिकंजा है।  और पढ़ें

02:25 PM, 06-Mar-2025

Railway News: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 16 जोड़ी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें'; लिस्ट

Railway: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में कोच जोड़े गए हैं ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। साथ ही, इन ट्रेनों के संचालन को लेकर स्टेशन स्तर पर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि यातायात नियंत्रण सुचारू रूप से किया जा सके। और पढ़ें

02:02 PM, 06-Mar-2025

Bihar: मामा की शादी में आई युवती की कुएं में गिरकर मौत, खुशी के माहौल में छाया मातम; परिजन बेसुध

Bihar: बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कुएं के पास रस्म करने पहुंचे थे, तभी वहां खड़ी गुड़िया (मृतका) का पैर पास में रखी गिट्टी पर फिसल गया, जिससे वह सीधे कुएं में जा गिरी। और पढ़ें

01:54 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी के काम को लेकर होता था विवाद; पुलिस जांच में जुटी

Samastipur: पति और पत्नी दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद आहत होकर पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

और पढ़ें

01:44 PM, 06-Mar-2025

Bihar News: ऑडिटर का शव संदिग्ध हालत में बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।  और पढ़ें

01:38 PM, 06-Mar-2025

Rojgar Mela: बिहार में रक्षा मंत्रालय कर रहा रोजगार मेले का आयोजन, पूर्व सैनिकों को मिलेगी नौकरी; जानें विवरण

Rojgar Mela 2025 Bihar: बिहार के मोतिहारी में सेना का रोजगार मेला 2025 आयोजित होने जा रहा है। यह मेला विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के लिए एक शानदार अवसर है, जहां वे बिना किसी शुल्क के भाग लेकर अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यह रोजगार मेला एक्स सर्विसमैन को नौकरी देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   और पढ़ें

01:37 PM, 06-Mar-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: पुलिस ने जिले में नटवार समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और छापेमारी की गयी। इस दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। पुलिस रेड की भनक लगते ही नर्तकियों में अफरा-तफरी मच गयी और जिसे जिधर मौका मिला वो भाग निकली। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें