फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 04-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 04-Mar-2025

Bihar News : ट्रेन पकड़ने आए यात्री को आया हार्ट अटैक, रेल पुलिस ने बचाई जान

Bihar : प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर अचानक भगदड़ मच गई। लोगों ने कहा कि स्टेशन पर आये एक यात्री को हार्ट अटैक हो गया है। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। तुरंत वहां रेल पुलिस भी पहुंच गयी। और पढ़ें

09:42 PM, 04-Mar-2025

Bihar: शादी समारोह में जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Munger News: पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। और पढ़ें

09:32 PM, 04-Mar-2025

Bihar News : फरार संजीव मुखिया की मुश्किलें बढ़ीं, ईओयू ने कसा शिकंजा; पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का है आरोपी

Paper Leak Case : फरार संजीव मुखिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ईओयू ने उसपरअपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी संजीव मुखिया के घर पर पोस्टर चिपकाया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर से गायब हुईं पांच लड़कियां प्रयागराज से बरामद, नौकरी की तलाश में गई थीं घर छोड़कर

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही मुजफ्फरपुर लाया जाएगा। इसके बाद परिजनों को सौंपने से पहले पुलिस उनसे पूरी जानकारी लेगी कि वे क्यों और कैसे घर छोड़कर गई थीं। और पढ़ें

09:23 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: पत्नी की कैंसर ने ली जान, इलाज में हुए खर्च से कर्ज में दबे पति ने अब कर ली आत्महत्या

Buxar News: मृतक की बेटी सुमेधा चौरसिया ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन उसे बाहर से भी खोला जा सकता था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह पुलिस जांच में ही साफ होगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:11 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: पटना में चार मंजिले मकान से गिरकर दो की मौत; निर्माण कार्य चल रहा था, वहीं से गिरे

Patna News: पटना में एक बड़े हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों चार मंजिले मकान में सेटिंग का काम कर रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए और उनकी जान चली गई। और पढ़ें

08:59 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: गोपालगंज में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, पद्म विभूषण डॉ. शांति राय करेंगी आरती

Gopalganj News: राम-जानकी मठ के महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि डॉ. शांति राय इस क्षेत्र की गौरव हैं और उनके द्वारा बाबा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आरती करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। और पढ़ें

08:45 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: चर्चित समाजसेवी का भतीजा ही निकला खुद का अपहरणकर्ता, जुएं में हारने के बाद रची साजिश

Aurangabad News: औरंगाबाद के चर्चित समाजसेवी शक्ति मिश्रा के भतीजे को धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उसने जुएं में हारने के बाद खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:41 PM, 04-Mar-2025

Bihar News : चार युवकों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Police : नाबालिग लड़की घर से निकलकर अकेले बधार गई थी। साथ में कोई नहीं होने की वजह से चार लफंगे उसके पीछे लग गये। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने नाबालिग को खोजकर निकाला। फिर नाबालिग ने बताया उन  वहशियों की करतूत। और पढ़ें

08:26 PM, 04-Mar-2025

Board: मैट्रिक परीक्षा की कॉपी के मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल लेकर पहुंचे वीक्षक; अब डीएम ने कहा- होगी कार्रवाई

Bihar : इंटर और मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हो गई और इसी महीने मैट्रिक के परीक्षा के परिणाम भी आने हैं। इसको लेकर बिहार बोर्ड कॉपी का मूल्यांकन करवा रही है। लेकिन जिस विद्यालय में कॉपी मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है, वहां घोर लापरवाही देखी गई है।  और पढ़ें

08:26 PM, 04-Mar-2025

Bihar: पटना दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल; PMAY, मेट्रो और नगर विकास योजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि

Patna News: मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि बिहार में चल रही शहरी योजनाओं की प्रगति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि PMAY 2.0 के तहत बिहार को 50,000 नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही उन्होंने पटना मेट्रो की भी जानकारी दी। और पढ़ें

07:55 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और बेटे को कुचला, बुजुर्ग महिला मौत, युवक गंभीर घायल

Gopalganj News: गोपालगंज में बाइक से मां को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:22 PM, 04-Mar-2025

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कई रेलमंडलों में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, होली पर स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

Bihar Train Status: बिहार के अलग-अलग रेल मंडलों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। साथ ही होली के मद्देनजर कई जगहों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। रेलवे समय सारणी में किस तरह का बदलाव कहां-कहां किया गया है... जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।  और पढ़ें

06:28 PM, 04-Mar-2025

Road Accidents: ट्रक के कुचलने से महिला समेत दो लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर में दो युवकों की जान लेकर भाग रहा था

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मोना चौक के पास ट्रक की टक्कर से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। और पढ़ें

05:47 PM, 04-Mar-2025

Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने लालू के बारे में कहीं यह बातें, तेजस्वी पर बोले- यह अभी बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वक्तव्य खत्म होने के बाद सीएम नीतीश कुमार सदन में आए। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते वक्त सरकार की उपलब्धियां गिना ही रहे थे तेजस्वी ने बीच में टोक दिया। इस बात पर सीएम नीतीश कुमार सदन में ही भड़क गए। और पढ़ें

05:32 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, भीषण हादसे में दोनों की मौके पर मौत

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। और पढ़ें

05:02 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत; JCB की मदद से निकाला गया शव

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कड़ी मशक्कत कर शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

03:45 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: पटना में MDM रसोइया बहनों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने धरना स्थल का मेन गेट किया बंद; माहौल गर्माया

Patna News: MDM रसोइया बहनों का कहना है कि वे प्रधानमंत्री पोषण योजना (PM पोषण) के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करती हैं, लेकिन सरकार उनके साथ उपेक्षा और भेदभाव कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:24 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: पटना में गृह रक्षा वाहिनी ने किया जोरदार प्रदर्शन, समान काम के बदले समान वेतन की मांग

Patna News: प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार उनकी 21 सूत्री मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला भी उनके पक्ष में आया है, फिर भी सरकार अनदेखी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:17 PM, 04-Mar-2025

निर्वाचन आयोग: TMC बोली- दोहरी EPIC महाघोटाला; CEC बोले- राज्यों में नियमित बैठक पर 31 मार्च तक भेजें रिपोर्ट

Election Commission to States: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यों की चुनावी मशीनरी को अहम निर्देश दिए हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करने को कहा है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने डुप्लीकेट वोटर आईडी पर आयोग से जवाब मांगा। आयोग की तरफ से जारी बयान को टीएमसी ने झूठा और अपने ही नियमों का उल्लंघन करार दिया। और पढ़ें

03:05 PM, 04-Mar-2025

Bihar Crime: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, चलते ट्रक में की थी दरिंदगी

Vaishali News: वैशाली में चलते ट्रक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:17 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा रिश्वतखोरी का खेल, आवास सहायक के वायरल ऑडियो से खुला राज

Motihari News: मोतिहारी में प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ। इसका पर्दाफाश आवास सहायक के वायरल ऑडियो से हुआ है। अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

01:12 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: दिलीप जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान

Patna News: बापू सभागार में उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार को बहुमत से जिताने जा रही है। 2025 में हम 200 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे। और पढ़ें

01:11 PM, 04-Mar-2025

Bihar Crime: सीतामढ़ी में मंदिरों पर संकट, अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी… सुरक्षा पर उठे सवाल; जानें मामला

Bihar News: सीतामढ़ी में चोरों ने भगवान की मूर्तियों को भी नहीं छोड़ा। इसी कड़ी में शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित एक ठाकुरबाड़ी का है, जहां सोमवार देर रात चोरों ने बेशकीमती अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी कर लीं। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें

12:52 PM, 04-Mar-2025

Bihar Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; परिजन हुए बेसुध

एएसआई शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

12:25 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: दिनदहाड़े युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन में अपराधियों में मारी गोली; पेड़ के नीचे मिला शव

Rohtas News: बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। घटनास्थल से एसएफएल टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

12:25 PM, 04-Mar-2025

Begusarai: नकाबपोश बदमाशों ने लूट की नीयत से आभूषण दुकान पर बोला धावा, फायरिंग कर हुए फरार; इलाके में दहशत

Begusarai Crime: बेगूसराय में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई जब मेन मार्केट की एक आभूषण की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। हद तो तब हो गई जब नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। और पढ़ें

12:03 PM, 04-Mar-2025

Bihar News: राशन लेकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Bihar: सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना कैसे घटी, आइये जानते हैं।  और पढ़ें

11:53 AM, 04-Mar-2025

Bihar: हर साल चचरी पुल बनाने का झंझट होगा खत्म, मुगलचक-बहादुरचक के बीच बनेगा पुल; मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Bihar: गांव की रेखा देवी बताती हैं कि पुल नहीं रहने के कारण इस इलाके के लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर जब नदी में पानी आता है और चचरी पुल ध्वस्त हो जाता है तो मुगल चौक और बहादुरचक दोनों इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। और पढ़ें

11:32 AM, 04-Mar-2025

Bihar: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मुंगेर तक युवाओं के साथ लगाई दौड़, बोले- यहीं से की थी करियर की शुरुआत

Bihar: शिवदीप लांडे ने मुंगेर को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की थी। इसलिए वे अपने परिवार के साथ मुंगेर आए हैं और युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया। और पढ़ें

09:15 AM, 04-Mar-2025

Bihar News: बारात देखने गई छह साल की मासूम से हैवानियत, खून से लथपथ हो गई तब छोड़कर भागा आरोपी, हालत गंभीर

Bettiah News : बारात देखने पड़ोस मे गई एक छह वर्षीय बच्ची से हैवानियत की गई है। बच्ची की हालत गंभीर है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

08:49 AM, 04-Mar-2025

Bihar News: टाटी नरसंहार के आश्रितों को 24 साल बाद मदद देगी सरकार, इतनी सहायता राशि देने का एलान

Shekhpura News: मुनेश्वर महतो ने बताया कि इसको लेकर सहायता राशि व सरकारी नौकरी को लेकर कई बार सरकार को चिट्ठी लिखी गई थी। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम सावन कुमार को भी चिठ्ठी देकर सहायता राशि की मांग की गई थी। और पढ़ें

12:36 AM, 04-Mar-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : लोग यह बात अक्सर कहते हैं कि पुलिस बिना रुपया लिए कोई काम नहीं करती है। इसी लेन-देन के चक्कर में एक थानेदार नप गया। उसपर आरोप है कि केस को रफा-दफा करने के लिए एसपी के नाम पर किसी से रुपये की मांग कर रहा था।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें