फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 28 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 28-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 28-Feb-2025

Bihar News : बिहार के इस स्टेशन से अचानक गायब हो गई हमसफर एक्सप्रेस, कटिहार से जा रही थी दिल्ली

Train Status : कटिहार से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन अपने नियत समय पर खुली, लेकिन कुछ ही देर के बाद वह ट्रेन अचानक गायब हो गई। दिल्ली जाने वाले लोग जो स्टेशन पर आ गये थे वह सभी परेशान हो गये। और पढ़ें

10:07 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: इस चक्कर में खंभे से टकराया शराब तस्करों का वाहन और पुलिस जीप, कुछ लोग घायल भी हुए

Liquor Smugglers: शराब तस्करों को पकड़ने के चक्कर में पुलिस जीप और तस्करों का वाहन खंभे से टकरा गया। इस दौरान तस्कर और पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पढ़ें

09:54 PM, 28-Feb-2025

Crime in Bihar: महिला की हत्या कर शव को फेंका, मृतका के बच्चे के हाथ में लगा था खून, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: महिला की निर्मम हत्या कर शव को चौर में फेंक दिया गया। मृतका के बच्चे का हाथ खून से सना हुआ था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:47 PM, 28-Feb-2025

Bihar News : दुकान कर्मचारी की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव; शराब पीने की थी आदत

Bihar Police : पत्नी ऑफिस में थी। तभी बेटे ने फोन किया कि पापा ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है, खोल नहीं रहे हैं। यह सुनकर वह भागी-भागी घर आई। जैसे ही दरवाजा टूटा, अंदर का नजारा देखकर चीख पड़ी।  और पढ़ें

09:44 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, जानें किस जिले का है मामला

Revenue Employee Dismissed: भ्रष्टाचार मामले में लिप्त पाए जाने पर राजस्व कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला बिहार में शेखपुरा जिले का है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:36 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पुल की रेलिंग पर मस्ती करता दिखा तेंदुआ, पर्यटक हुए गदगद

Valmiki Tiger Reserve: बिहार का एकलौता वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पुल की रेलिंग पर एक रोमांचक नजारा देखने को मिला। जब एक तेंदुआ जंगल से निकलकर पुल की रेलिंग पर मस्ती करते तेंदुआ को देख पर्यटक गदगद हो गए। फिर पुल से उतर तेंदुआ सड़क पर टहलता नजर आया। और पढ़ें

09:32 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: एक मार्च को रोजगार मेला, 1468 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं से पीजी तक के छात्रों को मिलेगा जॉब

Bihar Jobs News: जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। लेकिन इसमें भाग लेने के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। और पढ़ें

08:44 PM, 28-Feb-2025

Love Affair : एक फूल दो माली के चक्कर में आशिक पहुंचा अस्पताल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Love You: 1969 में देवेन्द्र गोयल निर्देशित एक फिल्म आई थी, 'एक फूल दो माली', जिसमें प्रेम के लिए त्याग करने की कहानी दिखाई गई। आज बिहार में एक ऐसी ही कहानी देखने को मिली, लेकिन इसमें प्रेम को पाने के लिए त्याग नहीं, बल्कि हत्या करने की कोशिश की गई। और पढ़ें

07:35 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: क्राइम कंट्रोल को लेकर बिहार के इस जिले में लॉन्च हुआ नया एप, एसपी ने दिया डेमो

Bihar News: एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों सीएसपी, आभूषण दुकानें, बैंक, पेट्रोल पंप आदि को एक ग्रुप बनाकर इस एप से जोड़ें। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट संबंधित थाने को भेजा जा सके। और पढ़ें

07:25 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: मंत्री जिवेश कुमार ने संभाला नगर विकास एवं आवास विभाग का कार्यभार, दिए अहम निर्देश

Patna News: कार्यभार संभालने के बाद मंत्री जिवेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, जिससे जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:16 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: हॉस्टल में मिला इंजीनियरिंग की छात्रा का शव, बंद कमरे को पुलिस ने खोला तो सब लोग रह गए दंग

प्रोफेसर पप्पू कुमार ने बताया कि छात्रा जिस कमरे में रहती थी, उसमें ही उसकी लाश मिली है। कमरा अंदर से बंद था। आज काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के आने के बाद ही कमरा खोला गया।  और पढ़ें

07:14 PM, 28-Feb-2025

Bihar News : विविध सांस्कृतिक रंगों से सजा पटना, 'फोक सॉन्ग ग्रुप' प्रतियोगिता ने बटोरी खूब तालियां

Bihar : केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' में कलाकारों ने जमकर अपने -अपने कला का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम उर्जा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। और पढ़ें

07:11 PM, 28-Feb-2025

यात्रीगण कृपया ध्यान दें:बिहार रेलमंडलों में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव,होली पर स्पेशल ट्रेन, देखिए लिस्ट

Train Status: बिहार के अलग-अलग रेल मंडलों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा होली के अवसर पर कई जगहों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैंं। रेलवे समय सारणी में किस तरह का बदलाव  कहां-कहां किया गया है।कौन सी स्पेशल ट्रेन होली में शुरू की गई है। आइए जानते हैं- और पढ़ें

06:53 PM, 28-Feb-2025

सहरसा पुलिस सप्ताह: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेगूसराय टीम का रहा दबदबा, खेल और सम्मान समारोह के साथ भव्य समापन

Saharsa Police Week: सहरसा में आयोजित पुलिस सप्ताह के अंतर्गत पुलिस केंद्र में एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने छपरा को 3-2 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:35 PM, 28-Feb-2025

Bihar: प्रेम विवाह के छह महीने बाद संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या साजिशन हत्या। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। और पढ़ें

06:10 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: हम के 'दलित समागम' में पहुंचे सीएम नीतीश, जीतन राम मांझी ने पूछा- यह चीज बिहार में क्यों नहीं है?

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमलोग बाबा साहब को मानने वाले लोग हैं। बाबा साहब ने कहा था कि हम गरीबों का मानदंड यह नहीं है कि हम भूखे और हम अंगूठा छाप हैं। हमलोग पढ़े लिखे लोग नहीं है। हमलोगों में यही कमी है। इसलिए हमें हर हाल में साक्षर होना पड़ेगा। और पढ़ें

05:58 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: मिड डे मील में अंडा और चावल खाने के बाद 80 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती; घटना से मचा हड़कंप

Nalanda News: नालंदा में स्कूल में एमडीएम में अंडा-चावल खाने के बाद 80 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना से स्कूल और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

05:22 PM, 28-Feb-2025

Bihar Election: बिहार भाजपा अध्यक्ष ने सीएम पद के नाम पर दिया बयान, चुनाव के लिए चेहरा और स्लोगन भी बताया

Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस बयान ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जो गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद शुरू हुआ था। इधर, दिलीप जायसवाल के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। और पढ़ें

05:16 PM, 28-Feb-2025

Bihar: अद्भुत शक्ति वाले सूरदास भुल्लू सहनी को CM नीतीश ने किया सम्मानित, अब तक बचा चुके हैं 13 लोगों की जान

Samastipur News: अद्भुत शक्ति वाले सूरदास भुल्लू सहनी को CM नीतीश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल, पानी के अंदर सब कुछ देखने की क्षमता रखने वाले भुल्लू सहनी अब तक 13 लोगों की जान बचा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:24 PM, 28-Feb-2025

Bihar Crime: शौहर ने बीबी को कुल्हाड़ी से काटा, खून से लथपथ मिला शव; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Kishanganj Crime: पुलिस ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

04:13 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: भूमि विवाद में हत्या के 27 साल बाद आया फैसला, 14 लोगों को उम्रकैद, 11 हुए रिहा; जानें मामला

Madhubani News: भूमि विवाद में हत्या के 27 साल बाद मधुबनी अदालत ने 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि 11 लोगों को संदेह के आधार पर रिहा कर दिया गया है। और पढ़ें

04:08 PM, 28-Feb-2025

Shivdeep Lande : आईपीएस छोड़ने की वजह बताने को सामने आए शिवदीप लांडे; पत्नी के साथ मिलकर क्या करेंगे, बता दिया

Bihar News : भारतीय पुलिस सेवा से अचानक इस्तीफा देकर चौंकाने वाले बिहार के सुपरकॉप और सिंघम कहे जाने वाले शिवदीप लांडे ने बता दिया है कि उन्होंने वह कदम क्यों उठाया और आगे क्या करने वाले हैं? वह पत्नी के साथ मीडिया से बात करने पटना आए थे। और पढ़ें

02:44 PM, 28-Feb-2025

Bihar: बेतिया राज के ऐतिहासिक अभिलेखों की स्कैनिंग कार्य में आई तेजी, राजस्व पर्षद के सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Bettiah News: सैकड़ों वर्ष पुराने बेतिया राज के अभिलेखों की स्कैनिंग का काम चल रहा है। इसका जायजा लेने राजस्व पर्षद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह राज कार्यालय पहुंचे और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। और पढ़ें

02:29 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: ‘BJP अन्याय नहीं, न्याय करने वाली पार्टी’, यादव समाज को लेकर कैबिनेट विस्तार पर बोले पूर्व मंत्री

Muzaffarpur News: बीजेपी नेता रामसूरत राय ने कहा कि जब उनकी जाति से कोई मंत्री नहीं था, तब भी उन्हें मंत्री बनाया गया था। अब अगर इस बार किसी यादव को मंत्री नहीं बनाया गया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी किसी के साथ भेदभाव कर रही है। और पढ़ें

02:17 PM, 28-Feb-2025

Economic Survey: बिहार आर्थिक सर्वेक्षण ने विपक्ष को दिया जबाव; बताया- नीतीश राज में कहां-कहां बढ़ा राज्य

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्ष जिन सवालों को लेकर उतर सकता है, एक तरह से उसका जवाब चुनावी साल का बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 लेकर आया है। इसमें बताया गया है कि बिहार किन-किन क्षेत्रों में कैसे झंडे गाड़ रहा है।  और पढ़ें

02:09 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवाएं रहीं ठप; मरीजों को हुई भारी परेशानी

Patna News: सुबह से इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचे मरीजों को जब पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं, तो वे काफी नाराज दिखे। मरीजों का कहना है कि हर बार डॉक्टरों और प्रशासन के बीच तनातनी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। और पढ़ें

01:53 PM, 28-Feb-2025

Crime: गांव के दबंग ने पुराने विवाद में महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर बेरहमी से पीटा; गिरफ्तार

Sheikhpura News: शेखपुरा में गांव के दबंग ने एक महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसके मंशा पूरी नहीं हो पाई तो उसने महिला को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

01:19 PM, 28-Feb-2025

Bihar: एक के पागलपन में सात की जान पर आफत; आत्मदाह कर रहे युवक को बचाने में छह झुलसे, सभी गंभीर

Patna News: पटना में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिसे बचाने के चक्कर में छह अन्य लोग भी झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

12:59 PM, 28-Feb-2025

Crime: मामूली विवाद में बदमाश ने शख्स के गाल में मारी गोली, चेहरा चीरते हुए पिछले हिस्से में फंसी; हालत नाजुक

Bhojpur Crime: पुलिस ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर ली गई है। सूचना मिलने पर हमने तुरंत टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

12:44 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: मां को पंखे से फंदे पर लटका देख चीख पड़े बच्चे, आत्महत्या के रहस्य में पुलिस भी उलझी; जानें मामला

Buxar News: बक्सर में एक महिला ने पंखे से फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। इस मामले का खुलासा उसके बच्चों के चीखने पर हुआ। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम घटना की जांच में जुट गए हैं।  और पढ़ें

12:23 PM, 28-Feb-2025

Bihar News: कुंड स्नान जा रहे अधेड़ को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; पत्नी और ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। और पढ़ें

11:59 AM, 28-Feb-2025

Bihar: बिहारवालों पर अभद्र टिप्पणी करने वाली शिक्षिका को पुलिस ने नोटिस देकर बुलाया, वायरल वीडियो पर जांच शुरू

Jehanabad News: बिहारवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाली शिक्षिका निलंबन के बाद बिहार छोड़ दिया है। लेकिन पुलिस ने नोटिस भेजकर उन्हें थाने बुलाया और वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

10:36 AM, 28-Feb-2025

Bihar News: दलित समागम के जरिए ताकत दिखाएगी मांझी की पार्टी, सीएम नीतीश समेत एनडीए के कई नेता भी होंगे शामिल

Jitan Ram Manjhi: केन्द्र सरकार के मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का पटना के गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया है। खास बात यह हैं कि इस समागम में सीएम नीतीश कुमार भी आ रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। और पढ़ें

10:14 AM, 28-Feb-2025

Bihar News: निर्दलीय विधायक के आवास पर हमला, शंकर सिंह ने गोपाल मंडल और बीमा भारती पर लगाया बड़ा आरोप

Patna News: निर्दलीय विधायक के आवास पर हमले के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। और पढ़ें

09:51 AM, 28-Feb-2025

Bihar: नाच-गाने वाली शादियों में निकाह नहीं पढ़ाएंगे मौलवी, जनाजे में भी नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है मामला

Supaul news: यह फैसला सुपौल के झखाड़गढ पंचायत के मदनी मस्जिद और मरकजी जामा मस्जिद क्षेत्र में आने वाले गांवों में लागू होगा। पंचायत में इस निर्णय के बाद मौलवी ग्रामीणों से यह करने की अपील कर रहे हैं। और पढ़ें

09:22 AM, 28-Feb-2025

BSEB Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति

BSEB Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा (सैद्धांतिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थियों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते है। और पढ़ें

08:13 AM, 28-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 28 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Earthquake in Bihar: पिछले 50 दिनों में बिहार में तीन बार भूकंप आया है। इससे पहले 17 फरवरी और सात जनवरी को भी झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग ने कहा कि इस बार भूकंप का केंद्र नेपाल का लिस्टीकोर्ट इलाका था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें