फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 26-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 26-Feb-2025

Bihar News : पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 63 वर्ष की उम्र में किया दूसरा निकाह, सीएम के हैं करीबी अधिकारी

Second Marriage : उम्र 63 साल, दो बच्चों के पिता ने अब दूसरी शादी की है। वह शख्स मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी अधिकारियों में से एक हैं। उनका कहना है कि बच्चों के कहने पर उन्होंने इस उम्र में दुबारा शादी की है।   और पढ़ें

10:55 PM, 26-Feb-2025

Bihar News : दो नाबालिग भाइयों ने खोला शराबबंदी का पोल, बताया 50 रुपया में किसी को भी मिल जायेगी यहां शराब

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब के नशे में दो नाबालिग जुड़वां भाइयों ने यह बताया कि बिहार में जब और जहां चाहो, शराब आराम से उपलब्ध हो जाता है। शराब की कीमत मात्र 50 रुपया। और पढ़ें

09:56 PM, 26-Feb-2025

Crime in Bihar: आठ दिन से लापता दो युवकों का मिला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का बताया जा रहा मामला

Crime News: मृतक की पहचान बसंतपुर गांव के अभिषेक कुमार उर्फ गोलू और बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों युवकों की हत्या की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: बाजार घूमने आ रहे दंपती हादसे का शिकार, महिला की मौत, पति और बच्चा घायल

बाजार घूमने आ रहे दंपती हादसे का शिकार हो गए। वहीं, महिला की मौत, जबकि पति और बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने रौंदा है। और पढ़ें

09:41 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता में सजा कला का मंच, देखें तस्वीरें

Art Stage: अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता में कला का मंच सजाया गया। अलग-अलग राज्यों से आए अधिकारियों ने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव, मूर्ति को लेकर हुआ विवाद, ये रहा पूरा मामला

Muzaffarpur Police and Public: पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव हो गया। स्थानीय मूर्ति को लेकर विवाद यह विवाद हुआ है। बता दें कि दूसरे रूट से जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। और पढ़ें

09:31 PM, 26-Feb-2025

Bihar cabinet : हत्या के प्रयास से मर्डर तक...बिहार के नए मंत्रियों पर जानिए क्या क्या हैं अपराधिक आरोप

Cabinet Ministers : विधान सभा चुनाव से पहले अंतिम रूप में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, जिसमें भाजपा के 7 विधायकों को शामिल किया गया। इन सात मंत्रियों में कई लोगों पर हत्या की कोशिश से लेकर हत्या और आर्म एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। और पढ़ें

09:22 PM, 26-Feb-2025

Bihar: BJP के इस विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर दिया विवादित बयान, अपने ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

MLA Vinay Bihari: भाजपा के एक विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने अपने ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। और पढ़ें

09:14 PM, 26-Feb-2025

Bihar Road Accident: नेशनल हाइवे-19 पर चलते ऑटो पर पलटा हाइवा, दो लोगों की मौत, 2 अन्य की हालत गंभीर

Sasaram Road Accident: नेशनल हाईवे-19 पर चलते ऑटो पर हाइवा ट्रक पलटा गया। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। और पढ़ें

08:46 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: बिहार के इस जिले में केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ, खत्म होगा छह साल का लंबा इंतजार

Kendriya vidyalaya: केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में ही सुपौल में केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति प्रदान की थी। वीरपुर स्थित एसएसबी 45वीं बटालियन मुख्यालय में पांच एकड़ जमीन चिह्नित हुई। लेकिन स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क के 33 लाख रुपये की वजह से निर्माण पर ग्रहण लगा रहा। अब राज्य कैबिनेट ने इस शुल्क की छूट को स्वीकृति दे दी है। और पढ़ें

08:38 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri 2025: सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, हजारों साल पुराना है मंदिर का इतिहास

Mahashivratri 2025: सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ हो गया है। सिंहेश्वर मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। और पढ़ें

08:35 PM, 26-Feb-2025

Bihar: पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर की PhD डिग्री और थीसिस की जांच होनी चाहिए, जानिए किसने की यह मांग

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर की पीएचडी डिग्री और थीसिस की जांच होनी चाहिए। जदयू विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री मानसिक विछिप्त हो चुके हैं। इस वहज से देवी-देवताओं के खिलाफ बयान देते हैं। और पढ़ें

08:24 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मधुबनी दौरा, लालू यादव पर जमकर किया जुबानी हमला

Giriraj Singh visits Madhubani: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को मधुबनी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम लालू यादव पर जमकर जुबानी हमला किया। और पढ़ें

08:15 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग और मारपीट में SI समेत तीन पुलिस घायल

Police Team Attacked: बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। फायरिंग और मारपीट में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पढ़ें

08:01 PM, 26-Feb-2025

Bihar News : बुरे बोल वाली शिक्षिका पर हुई कार्रवाई; विभाग ने किया सस्पेंड

Viral Video : शिक्षिका के वायरल वीडियो ने विभाग को कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। वह इसलिए क्यों कि केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका होने के बाद भी वह महिला बिहार की बुराई सोशल मीडिया पर कर रही थी। उसकी बातें शिक्षा विभाग की भी किरकिरी करा रही थी।   और पढ़ें

07:48 PM, 26-Feb-2025

Bihar: CM नीतीश ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण, पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा वर्ल्ड कप-2025 के 'लोगो' और 'शुभंकर' का अनावरण किया। इस दौरान 38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। और पढ़ें

07:29 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: कौन हैं कृष्ण कुमार मंटू? जो मंत्री बन दादा के सपनों को साकार किए, राजनीति दिलचस्प

Krishna Kumar Mantoo: कृष्ण कुमार मंटू जो अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। मंटू सिंह परसा प्रखंड के बनौता गांव के रहने वाले हैं। और पढ़ें

07:02 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri 2025: तस्वीरों में देखिए मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में निकली शिव बारात, हर-हर महादेव के लगे नारे

Mahashivratri News: महाशिवरात्रि के मौके पर मुजफ्फरपुर और शेखपुरा जिले में शिव बारात निकाली गई। इस शोभायात्रा में देवी-देवता शामिल हुए। उमड़े श्रद्धालुओं के बीच हर-हर महादेव के नारे लगे। और पढ़ें

06:41 PM, 26-Feb-2025

Bihar: बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों की जमीन पर विकसित होंगे नए उद्योग, पहली बार राज्य सरकार लेकर आई एग्जिट नीति

Exit Policy: राज्य की बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों की जमीन पर नए उद्योग विकसित होंगे। बिहार में उद्योग प्रोत्साहन के तहत पहली बार राज्य सरकार एग्जिट नीति लेकर आई है। और पढ़ें

06:29 PM, 26-Feb-2025

Bihar Politics: 'सीएम नीतीश कुमार को निपटाने की हो रही तैयारी', सांसद मनोज झा का तंज

MP Manoj Jha: भागलपुर सांसद मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सांसद ने कहा, अब सीएम नीतीश को निपटाने की तैयारी हो रही है। और पढ़ें

06:11 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: मंत्री बनाए गए सीमांचल के विजय मंडल कौन हैं? इस पार्टी में रह चुके हैं विधायक

Who is Vijay Mandal: राजनीति के सफर में एक ऐसा नाम जिसने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि में कभी पीछे मुड़ना नहीं सीखा। ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति जिसे हर पार्टी ने जीत की गारंटी माना। वो हैं सिकटी भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की कैबिनेट के विस्तार में विजय कुमार मंडल मंत्री बनाए गए। और पढ़ें

05:50 PM, 26-Feb-2025

Crime in Bihar: पड़ोसियों से विवाद में बालक का अपहरण, फिर गला रेतकर हत्या की

Crime News: पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक बालक का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। और पढ़ें

04:57 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: बर्तन दुकानदार से मंत्री बने मोतीलाल प्रसाद, नीतीश कैबिनेट विस्तार में मिली जगह

Motilal Prasad: सीतामढ़ी के रीगा विधान सभा क्षेत्र से मोतीलाल प्रसाद निर्वाचित हैं, वे भाजपा के विधायक हैं। प्रसाद पहली बार वर्ष 2010 में रीगा विस क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीते थे। और पढ़ें

04:45 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: जिबेश कुमार दोबारा बने मंत्री, पहले संभाल चुके हैं श्रम संसाधन विभाग

Jivesh Mishra: जिबेश कुमार को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। पहले ये श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं। और पढ़ें

04:25 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: संजय सरावगी को नीतीश कैबिनेट में मिली जगह, पहली बार वार्ड पार्षद का जीते थे चुनाव

Sanjay Saraogi: संजय सरावगी को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल गई है। पहली बार वे वार्ड पार्षद का चुनाव जीते थे। जानिए और भी इनके बारे में। और पढ़ें

04:21 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: कौन हैं विधायक राजू सिंह, जिन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में मिली जगह

MLA Raju Singh: नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले एमएलए राजू सिंह साहेबगंज से विधायक हैं। वर्तमान में पारू प्रखंड के बड़ा दाउद गांव में रहते हैं। और पढ़ें

04:19 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion: बिहारशरीफ में व्यवसायी परिवार के सुनील कुमार बने मंत्री, जानिए इनकी राजनीतिक यात्रा

Sunil Kumar: एक व्यवसायी परिवार में जन्मे डॉ. सुनील कुमार के राजनीतिक जीवन की शुरुआत निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हुई थी। 1995 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

04:15 PM, 26-Feb-2025

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए राजू सिंह | BJP MLA Raju Singh | Bihar News

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए राजू सिंह | BJP MLA Raju Singh | Bihar News और पढ़ें

03:17 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri: भूत बैताल के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बने शिव बारात के गाड़ीवान, दिखा अदभुत नजारा

Nityanand Rai Became Driver Shiv Baraat: नगर में वर्षों-वर्षों से महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की बारात निकाली जाती है। यहां की परंपरा है कि बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से पूजन आरती कर महादेव दर्शन के लिए निकलते हैं। और पढ़ें

03:14 PM, 26-Feb-2025

Bihar News : नीतीश कुमार सरकार के पास सीटों से ज्यादा विधायकों का साथ, विपक्ष की जीतीं सीटें भी हाथ में नहीं

Bihar Cabinet Expansion : नए साल में बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की खबर के साथ यह भी जानना रोचक है कि राज्य में विपक्ष अपनी जीती सीटों से कम संख्या में है। सत्ता पक्ष के पास जीती सीटों से ज्यादा ताकत है। और पढ़ें

03:05 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: लोजपा सांसद प्रतिनिधि के घर फायरिंग, पहले घर का डोर बेल बजाकर बुलाया और फिर घटना को दिया अंजाम

Muzaffarpur News: लोजपा सांसद प्रतिनिधि के घर पर चढ़कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पहले घर का डोर बेल बजाकर बुलाया और फिर फायरिंग की। फिलहाल, फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। और पढ़ें

02:54 PM, 26-Feb-2025

Bihar Road Accident: दुकान से घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, 20 दिन के अंदर घर में हुए तीन हादसे

Road Accident: दुकान से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के घर में 20 दिन के अंदर तीन हादसे हुए हैं। और पढ़ें

02:45 PM, 26-Feb-2025

Bihar Road Accident: बुजुर्ग को बाइक सवार के टक्कर मारने के बाद लोगों ने की थी पिटाई, इलाज के दौरान मौत

बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई की थी। वहीं, इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। और पढ़ें

02:41 PM, 26-Feb-2025

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कितने मंत्री हो सकते हैं, क्या है गणित? विस्तार से पहले सीएम समेत 30 हैं

Bihar News : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दो दिन पहले अचानक राज्य की नीतीश कुमार सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है। ऐसे में यह जानना चाहिए कि बिहार में कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं? किन दलों का प्रतिनिधित्व कितना होना चाहिए? और पढ़ें

02:35 PM, 26-Feb-2025

Love Story: बिना बैंड बाजा और बारात के CISF जवान ने की शादी, बड़ी दिलचस्प है युवक और युवती की लव स्टोरी

Bihar Love Story: प्रेमी युवक मूल रूप से झारखंड के धनबाद निवासी यशवंत सिंह बताया जाता है। जो फिलहाल उत्तराखंड के पितरगढ़ में सीआईएसएफ के पद पर तैनात है। और पढ़ें

02:35 PM, 26-Feb-2025

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के नए सदस्य कौन होंगे? राजभवन में तैयारियां पूरी

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के नए सदस्य कौन होंगे? राजभवन में तैयारियां पूरी और पढ़ें

02:22 PM, 26-Feb-2025

Bihar News: गंगा नदी में नहाने गए छह युवक डूबे, दो का शव मिला, चार की तलाश जारी

राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी में नहाने गए छह युवक डूब गए। वहीं, दो युवकों का शव मिला है। जबकि चार अन्य युवकों की तलाश जारी है। और पढ़ें

02:14 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर्व पर फूटा आस्था का जनसैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Baba Bhairavnath Mahadev Temple: बाबा भैरवनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के दर्शन और पूजन करने के लिए अहलेसुबह से भक्त उमड़ पड़े। हर-हर महादेव के नारे से बाबा की नगरी गूंज उठी। और पढ़ें

02:04 PM, 26-Feb-2025

Bihar Cabinet : सीएम नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के नए सदस्य कौन होंगे? देखिए, चार बजे यह पहुंचेंगे तैयारी के साथ

CM Nitish Kumar cabinet: राजभवन में आज शाम चार बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव को शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सौंप दी है। और पढ़ें

01:16 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri 2025: बिहार के शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' की गूंज; सीएम नीतीश ने यह बातें कहीं

Bihar News: बिहार के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं। आज एक ऐसी झांकी भी निकली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता नित्यानंद राय दिख रहे हैं। और पढ़ें

12:10 PM, 26-Feb-2025

Bihar: नीतीश कैबिनेट विस्तार में दिखेगा यादव प्रभाव? विधानसभा चुनाव से पहले हर समीकरण साधने में लगा एनडीए

Bihar Cabinet : बिहार में इसी साल चुनाव है। नौ महीने करीब बच रहे हैं। इन नौ महीनों के गर्भ से क्या निकलेगा, उसे ध्यान में रखते हुए बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस विस्तार में 'यादव' चेहरे को जगह देना जरूरी भी है और मजबूरी भी।  और पढ़ें

11:16 AM, 26-Feb-2025

BJP Minister Dilip Jaiswal Resigns: ताज मिलने के बाद से कुर्सी पर था खतरा, फिर भी जायसवाल ने सात महीने निकाले

Dilip Jaiswal BJP : दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के मौजूदा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी एक कदम आगे निकल गए थे। उनके इस्तीफे का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ और पार्टी को अपने संविधान की याद आई।  और पढ़ें

10:51 AM, 26-Feb-2025

Bihar Cabinet: बजट से पहले भाजपा के कद्दावर मंत्री का इस्तीफा; चार बजे होगा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार

Bihar News : 28 फरवरी को बिहार बजट सत्र की शुरुआत से पहले बिहार भाजपा के एक मंत्री का इस्तीफा गया है। अब शाम चार बजे नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विस्तार भी हो जाएगा। राजभवन में इसको लेकर तैयारी हो चुकी है। और पढ़ें

09:51 AM, 26-Feb-2025

Kendriya Vidyalaya : अंग्रेजी में बिहार को गालियां दे रही केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका; अब तक कार्रवाई नहीं

Bihar News : कुछ इसे बिहारियों की सहिष्णुता कह रहे, तो कुछ बोलने की आजादी का दुरुपयोग। बिहार में रहकर केंद्रीय विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका बिहार को गालियां दे रही है। सेल्फी वीडियो खुद वायरल किया है। जहानाबाद डीएम कार्रवाई के लिए जांच करा रही हैं। और पढ़ें

08:13 AM, 26-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: पटना एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक उमाशंकर ने कहा कि इसका एरिया पहले से 10 गुना बढ़ गया है। देश के दूसरे शहरों से आने वाले और पटना से दूसरे शहरों में सामान भेजने के लिए अलग-अगल कार्गो की व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें