फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 25 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 25-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 25-Feb-2025

Bihar News : जदयू मे चुनाव की तैयारी शुरू, सीएम नीतीश कुमार ने 38 नेताओं को सौंपी कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 38 नेताओं को कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार चुनाव से पहले इसी तरह संगठन को मजबूत करते हैं।  और पढ़ें

10:52 PM, 25-Feb-2025

Accident News : बारात की गाड़ी और दूध टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Bihar : एक गाड़ी से कुछ लोग बारात जा रहे थे। तभी चलती गाड़ी में अचानक क्या हुआ यह उस गाड़ी में सवार लोगों को कुछ देर के लिए समझ में नहीं आया। जब समझ में आया तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और कई लोग घायल हो गये।  और पढ़ें

10:06 PM, 25-Feb-2025

Bihar News : पुलिस ने कब्र से खोद पर निकाला महिला का शव, परिजनों ने हत्या कर दफनाने का लगाया आरोप

Murder Case : हत्या के एक मामले में परिजन ने पुलिस से गुहार लगायी कि मेरी बेटी की लाश कब्र से निकाला जाय। शुरूआती समय में पुलिस ने आना-कानी की, लेकिन फिर कुछ ऐसी बात हुई कि पुलिस अब शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमोर्टम करा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:53 PM, 25-Feb-2025

Bihar: अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 का आगाज, हुए रंगारंग कार्यक्रम

Bihar News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 का आगाज हुआ। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। और पढ़ें

09:26 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत, ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर; सहकर्मी घायल

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:16 PM, 25-Feb-2025

Bihar Cabinet : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने प्रगति यात्रा बढ़ाई, 50 हजार करोड़ की योजनाएं पास

Bihar News : प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार कह रहे थे कि ज्यादातर काम करा दिया है, बाकी भी अब करा देंगे। मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद् ने सीएम नीतीश के उसी भरोसे पर मुहर लगाते हुए बिहार की प्रगति यात्रा को आगे बढ़ाया है। और पढ़ें

09:13 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: हथकड़ी में जेल जाने से पहले आरोपी ने फिल्मी गाने पर बनवाई वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

Muzaffarpur News: अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने कहा कि न्यायालय परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाना प्रतिबंधित होता है। आरोपी द्वारा पुलिस कस्टडी में वीडियो बनवाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आईटी एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। और पढ़ें

09:03 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: शादीशुदा महिला ने रसोईघर में फांसी के फंदे लटक कर दी जान, रात को पति से हुई थी कहासुनी

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस को परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

08:52 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: मेडिकल क्लिनिक संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बिजनेस में घाटे और कर्ज से था परेशान

Purnea News: पूर्णिया में बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के तनाव में आकर एक मेडिकल क्लिनिक संचालक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:43 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: वर-वधू स्वागत समारोह में अंधाधुंध फायरिंग; एक युवक को गोली लगी, दो अन्य मारपीट घायल

Buxar News: पुलिस ने बताया कि पुलिस ने पटना अस्पताल जाकर घायलों से आवेदन देने को कहा। लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। और पढ़ें

08:23 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: बक्सर में क्रूड ऑयल की संभावनाएं, आधुनिक तकनीकों की मदद से ऑयल इंडिया लिमिटेड का सर्वे शुरू

Buxar News: ऑयल इंडिया के कॉम्पेनसेशन इंचार्ज ने बताया कि सैटेलाइट सर्वे के आधार पर तरंगों को रिकॉर्ड कर जमीन के नीचे तेल की उपस्थिति का पता लगाया जा रहा है। जिले में करीब 30 से 40 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां ड्रिलिंग और सर्वेक्षण किया जाएगा। और पढ़ें

08:04 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: अगवा कर नाबालिग की हत्या मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 10 साल बाद सुनाया फैसला

Darbhanga News: दरभंगा में 13 साल के बालक को अगवा कर हत्या करने मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही अदालत ने अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने यह फैसला 10 साल बाद किया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:50 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: चारदीवारी गिरने से बच्ची की मौत, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल; मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका

Gaya News: पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान नहीं हुई है। बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है, कुछ बता पाने की हालत में नहीं है। परिजनों के आने पर स्थिति साफ होगी। वहीं, पुलिस अपार्टमेंट मालिक का पता लगा रही है।  और पढ़ें

07:19 PM, 25-Feb-2025

Love Affair : पति ने प्रेमिका और पत्नी को मारी गोली, शादी के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग; ऐसे बिगड़ गई बात

Murder Case : बिहार में एक ऐसी प्रेम कहानी, जिसमें शख्स और प्रेमिका  शादीशुदा होने के बाद भी प्रेम कूप में डूबे हुए थे। एक दिन मामला खुल गया, जिसमें शख्स ने प्रेमिका और पत्नी दोनों को गोली मार दी। पत्नी की मौत हो गई और प्रेमिका की जान अटकी हुई है। और पढ़ें

07:18 PM, 25-Feb-2025

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अलग-अलग कारणों की वजह से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द; जानें

Train Status: उत्तर रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों पर भिन्न कारणों से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है तो कुछ ट्रेनों की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। वहीं, महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:53 PM, 25-Feb-2025

Bihar: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की तैयारियां पूरी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर की गई उच्चस्तरीय बैठक

Patna News: विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार के बजट सत्र में कुल 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रश्नोत्तर, वित्तीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प और अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे। इस बार विधानसभा में नेवा पोर्टल के जरिए सभी विधायी कार्यों का निष्पादन होगा। और पढ़ें

06:41 PM, 25-Feb-2025

Bihar News : शराब के नशे में धुत होकर हेडमास्टर पहुंचे विद्यालय, जमकर हुआ हंगामा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब पीने वाले लोग अभी भी धड़ल्ले से शराब पी रहे हैं। एक हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने उसे देखकर जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

06:11 PM, 25-Feb-2025

Liquor Ban: बारातियों का स्वागत शराब से करने की फिराक में थे बहना के भाई, पुलिस ने भांडा फोड़ा; अब हुई जेल

Vaishali News: मुजफ्फरपुर में दो युवक शराब की खेप लेकर पहुंचे थे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में पता चला कि घर में शादी थी, इसलिए दोनों बारातियों के स्वागत के लिए यूपी से ट्रेन से शराब लेने गए थे और पुलिस से बचकर आ भी गए थे। और पढ़ें

06:05 PM, 25-Feb-2025

Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट ने सीएम नीतीश कुमार की घोषणाओं पर लगाई मुहर, 120 योजनाओं को दी स्वीकृति

Cabinet meeting : आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गई। और पढ़ें

05:49 PM, 25-Feb-2025

Bihar Accident: महाकुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

Vaishali News: वैशाली में महाकुंभ से लौट रहे कार सवार एक ही परिवार के छह लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

05:48 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने गर्दन के पास मारी गोली; एक सप्ताह में तीसरा मर्डर

Gaya News: बीते एक सप्ताह में यह हत्या की तीसरी वारदात है, जिससे लोग सहमे हुए हैं। इधर, पुलिस टीम लगातार इलाके में कैंप कर रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पढ़ें

05:41 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में बढ़ती है वैज्ञानिक सोच, ‘करके सीखो’ नीति के तहत लगायी प्रदर्शनी

Saharsa News: स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने भी रोबोट से लेकर पॉल्यूशन और अन्य बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया। और पढ़ें

05:37 PM, 25-Feb-2025

PMCH Patna: शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति बोलीं- पीएमसीएच बिहार की अमूल्य धरोहर है, इसका इतिहास गौरवशाली रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह भूमि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि है। उन्होंने पीएमसीएच की 100 साल पुरानी विरासत को भी सराहा और कहा कि पटना का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बिहार की अमूल्य धरोहर है। और पढ़ें

05:23 PM, 25-Feb-2025

Bihar Accident: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; किशोर की मौके पर ही मौत, चार शिक्षक घायल

Nawada Accident: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:01 PM, 25-Feb-2025

Bihar: वर-वधू को आशीष देते ही चल बसीं दादी! निधन से पहले पोते ने पूरी की अंतिम इच्छा, अस्पताल जाकर रचाई शादी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से एक अलग ही घटना देखने को मिली है, जहां एक युवक ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एक महीने पहले ही अस्पताल में शादी करके आशीर्वाद ले लिया। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही दादी ने प्राण त्याग दिए। और पढ़ें

04:02 PM, 25-Feb-2025

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत बोले- यह दिल मांगे मोर; एनडीए उनका नाम घोषित करे, जनता सीट बढ़ाए

Nishant Kumar : राजनीति में अपनी संभावित एंट्री को लेकर चल रही अटकलों पर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। निशांत अपनी मां मंजू सिन्हा की जयंती पर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और कुछ सवाल पूछे... और पढ़ें

03:46 PM, 25-Feb-2025

Crime: स्वर्ण व्यवसायी को रोककर नकदी, गहने और कागजात लूटे; विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Begusarai Crime: बेगूसराय में बाइक से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने रोककर लूटपाट की। जब व्यापारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

03:28 PM, 25-Feb-2025

Bihar Crime: एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के चाचा को बदमाशों ने मारी गोली, बीएसएफ से हाल ही में हुए थे रिटायर

Siwan Crime: पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायल का फर्द बयान लिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। और पढ़ें

03:12 PM, 25-Feb-2025

Bihar: स्वच्छ भारत मिशन के तहत 139 नगर निकायों को 100 करोड़ की मंजूरी, वैज्ञानिक पद्धति से होगा कचरा निस्तारण

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत आवश्यकतानुसार इस राशि को बढ़ाया भी जाएगा। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को कूड़े के अंबार से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:59 PM, 25-Feb-2025

IIT Patna : आईआईटी में थर्ड ईयर के छात्र की संदेहास्पद मौत; आत्महत्या, हादसा या हत्या, जांच करने पहुंची बिहार

Patna News: घटना के बाद राहुल के दोस्तों ने कहा कि आज सुबह अचानक सातवीं मंजिल से गिरने की तेज आवाज आई। जब छात्र और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, तो राहुल खून से लथपथ पड़ा था। और पढ़ें

02:51 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

Motihari News: महाकुंभ से लौट रहे मोतिहारी के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभी घायल हो गए। और पढ़ें

02:45 PM, 25-Feb-2025

Bihar Bhumi : साढ़े सात लाख रैयतों ने जमीन सर्वे के लिए स्व-घोषणा की, नौ प्रमंडलों में आठ का ऑनलाइन सर्वर शुरू

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। रैयत किसी अफवाह का शिकार नहीं बनें। और पढ़ें

02:36 PM, 25-Feb-2025

Bihar Crime: महाकुंभ स्नान कर लौटे युवक की चाकू गोदकर हत्या, चाचा की पिटाई देख बीच-बचाव में झगड़ पड़ा था

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अपने सगे चाचा की बांधकर पिटाई होते देख भतीजा बचाने गया तो उसे चाकू से गोद दिया गया। इसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

02:35 PM, 25-Feb-2025

Bihar News : लालू यादव की पार्टी के नेता ने अपने ही धर्म को बताया पाखंड; नीतीश सरकार में मंत्री थे चंद्रशेखर

Madhepura News: मधेपुरा में पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जानवरों का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वे भी जीव हैं, लेकिन जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है। और पढ़ें

02:28 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: मिड-डे मील खाने से 84 बच्चे हो गए बीमार, दाल में कीड़ा मिला था फिर भी भोजन में परोसा

Lakhisarai News: जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर अस्पताल और पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेजकर 84 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

02:22 PM, 25-Feb-2025

Love: 'लड़के की फैमिली को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे', वीडियो बनाकर बोली नाबालिग प्रेमिका

Purnea News: पूर्णिया में नाबालिग प्रेमी युगल को घर से फरार हो गए। अब दोनों के दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में प्रेमिका ने कहा कि मेरे साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई है। ऐसे में मेरे प्रेमी के परिवार को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। और पढ़ें

02:03 PM, 25-Feb-2025

तेजस्वी पर बोलने से नुकसान होता है, लालू यादव पर बोलिए.. गिरिराज से बातचीत करते सम्राट चौधरी का वीडियो वायरल

तेजस्वी पर बोलने से नुकसान होता है, लालू यादव पर बोलिए.. गिरिराज से बातचीत करते सम्राट चौधरी का वीडियो वायरल और पढ़ें

02:02 PM, 25-Feb-2025

PMCH Patna: शताब्दी वर्ष समरोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, सीएम नीतीश और मंत्री जेपी नड्डा ने यह बातें कहीं

Bihar News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पटना पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है। मंगलवार सुबह से कार्यक्रम की समाप्ति तक पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक के मार्ग में किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी।  और पढ़ें

01:49 PM, 25-Feb-2025

PMCH Patna: राष्ट्रपति के सामने सीएम नीतीश कुमार ने बताई 2005 के पहले की स्थिति; पीएमसीएच शताब्दी वर्ष मना रहा

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार कहा कि ने पहले क्या था स्थिति थी? आपलोग को याद है न? पहले कोई शाम के बाद डर से बाहर नहीं जाता था। स्वास्थ्य-शिक्षा की हालत भी काफी खराब थी। हमलोगों की सरकार बनी तो खूब काम करवाया।  और पढ़ें

12:47 PM, 25-Feb-2025

BJP Party: जेपी नड्डा से मुलाकात के पहले भाजपा नेताओं ने यह क्या किया; राजद बोला- तेजस्वी यादव की ताकत समझ गए!

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा के वह नेता भी थे, जिनका वीडियो वायरल है। राजद ने अब कहा है कि भाजपाइयों को तेजस्वी यादव का वजूद समझ में आ गया है। और पढ़ें

12:26 PM, 25-Feb-2025

Bihar News: कलेक्ट्रेट और सर्किट हाउस की संपत्ति होगी कुर्क, जानिए, कोर्ट को क्यों देना पड़ा यह आदेश

नवादा समाहरणालय और सर्किट हाउस में ढोल बजाकर नवादा व्यवहार न्यायालय कर्मी ने इश्तेहार चस्पा किया तो लोग हैरान रह गए। तय समय पर राशि की भुगतान नहीं किए जाने पर इन दोनों जगहों की संपत्ति की नीलामी कर दी जाएगी। और पढ़ें

10:48 AM, 25-Feb-2025

Bihar: गंगा किनारे मिला युवक का शव, मौत से पहले वीडियो में बोला- झूठे केस में फंसाए जाने के बाद से तनाव में था

आरती कुमारी ने बताया कि दो साल पहले भूषण को एक झूठे केस में फंसा दिया गया था। इसके बाद वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मृतक ने 23 फरवरी को एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण यह बताया था। और पढ़ें

10:09 AM, 25-Feb-2025

Bihar News: पटना के अटल पथ पर हादसा, एक शख्स की मौत; तेज रफ्तार कार ने मारी थी जोरदार टक्कर

Patna Road Accident News: हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।  और पढ़ें

07:23 AM, 25-Feb-2025

Mega Event : देशभर से 750 कलाकार पहुंचे पटना; आज से तीन मार्च तक संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता

Civil Services Music Dance Short Play Competition : यह प्रतियोगिता विशेष रूप से सरकारी अधिकारियों के बीच आयोजित की जा रही है, जिनमें से प्रत्येक अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के तहत प्रदर्शन करेंगे। और पढ़ें

06:15 AM, 25-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 25 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन की राजनीति हमेशा से ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। हाल ही में, जब नीतीश कुमार ने एक बार फिर एनडीए में वापसी की, तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस बार उन्हें बिना शर्त नेतृत्व सौंपने के मूड में नहीं है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें