फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 22-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 22-Feb-2025

Bihar News : शिक्षक ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मांगी परिवार के लिए इच्छा मृत्यु; वजह भी बताई

Bihar : कहते हैं जिंदगी बहुत खुबसूरत है, लेकिन जो जिंदगी बोझ बन जाय तो इस स्थिति में लोग ख़ुदकुशी कर लेते हैं। बिहार के एक शहर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक ने पीएम को पत्र लिखकर पूरे परिवार के लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। और पढ़ें

09:59 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: मंत्री संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, बोले- पहले गांव-गांव घूमें, तब जाकर करें राजनीति

Aurangabad News: मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर में केक काटने और मछली खाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हवा में उड़ने से जमीन की सच्चाई नहीं समझ आती। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:56 PM, 22-Feb-2025

Accident News : ऑटो ने बाइक सवार को कुचला, दो युवकों की दर्दनाक मौत; परिजनों ने सड़क जामकर खूब किया हंगामा

Road Accident : बिहार में बाइक सवार युवकों को एक ऑटो ने रौंद दिया, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और ग्रामिनोंम न्जे जमकर हंगामा किया।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:50 PM, 22-Feb-2025

Crime: पटना हाईकोर्ट के जज को ठगने की कोशिश करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद फिर किया अपराध

Lakhisarai News: पुलिस ने बताया कि सात फरवरी को आरोपी ने पटना हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश को फोन कर परेशान किया और ठगी का प्रयास किया। अगले ही दिन उसने न्यायाधीश के पिता को भी फोन किया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:31 PM, 22-Feb-2025

Bihar: पूर्व मंत्री के बयान से भाजपा में घमासान, पिता के बेटी मानने से इनकार करने पर BJP नेत्री का करारा जवाब

Aurangabad News: पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने अपनी ही बेटी भाजपा नेत्री कमला सिंह को बेटी मानने से इनकार कर दिया। इस बयान से सियासी हलकों में हलचल मच गई, वहीं, टिकट की दावेदारी पर भी घमासान छिड़ गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:08 PM, 22-Feb-2025

Bihar News : रेलवे यार्ड में हुआ हादसा, रेलवे ट्रैक के पास लगी आग; बाधित रही ट्रेनें

Fire broke out : स्टेशन पर अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया, जब स्टेशन पर आरपीएफ को किसी ने आग लगने की सूचना दी। कुछ देर के लिए हर कोई परेशान हो गया। आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी बताये गये जगह की ओर दौड़ पड़े, जहां आग की लपटें दिख रही थी। और पढ़ें

09:06 PM, 22-Feb-2025

Board Exam : मैट्रिक के छात्र की परीक्षा केंद्र के बाथरूम में गिरने से हुई मौत, डॉक्टर ने बताया ब्रेन हेमरेज

Bihar : कोई नहीं जानता कि कब किसकी जिंदगी किस रूप में समाप्त हो जाएगी। आज मैट्रिक का एक परीक्षार्थी परीक्षा देने आया, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। और पढ़ें

09:02 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस लीग वूशु की धमाकेदार शुरुआत, डिप्टी मेयर मोनालिसा का दिखा अनोखा अंदाज

Muzaffarpur News: डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तर पर इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है, बल्कि खेल के प्रति उनका समर्पण और जुनून भी बढ़ता है।  और पढ़ें

08:49 PM, 22-Feb-2025

Bihar: महेश भूपति ने टेनिस के युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, बिहार में खेल विकास को लेकर की अहम चर्चा

Patna News: महेश भूपति ने बिहार में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। यहां के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। और पढ़ें

08:25 PM, 22-Feb-2025

Bihar News : भीषण अगलगी में बच्चा और महिला समेत सात झुलसे, गड्ढे के पानी से बुझाई आग; नहीं पहुंची अग्निशमन टीम

Fire : घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के चक्कर में घर के लोग भी आग की चपेट में आ गये। आग की लपट में आने से दो महिला सहित सात लोग झुलस गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। और पढ़ें

07:35 PM, 22-Feb-2025

Bihar Crime: ग्राहक बनकर आए शातिर चोर, दुकानदार को बातों में उलझाकर उड़ा ले गए सात लाख का सोना

Gopalganj Crime: पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच चल रही है। घटना को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

07:11 PM, 22-Feb-2025

PM Kisan Samman : बिहार के भागलपुर आ रहे पीएम मोदी, यहीं से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त करेंगे जारी

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में बिहार आ रहे हैं। जिस मंच पर रहेंगे, वहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी नजर आएंगे। इसी मंच से प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। और क्या करेंगे, जानिए यहां। और पढ़ें

06:57 PM, 22-Feb-2025

Bihar Crime: युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, भाभी के प्रेमी पर हत्या का आरोप; जानें मामला

Nalanda Crime: पुलिस ने बताया कि पहले सूचना मिली कि एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले, जिससे यह साफ हुआ कि यह एक हत्या है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:55 PM, 22-Feb-2025

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर भाजपा विधायक बिफरे, मानसिक संतुलन बिगड़ने की कही बात

BJP party : पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के बयान पर भाजपा में ही घमासान मच गया है। स्थिति यह है कि भाजपा विधायक उनके मानसिक स्थिति बिगड़ने की बात कहने लगे। साथ ही यह भी कहा कि वह सिर्फ विधायक का ही नहीं बल्कि मुखिया और वार्ड का चुनाव भी लड़ लें।
  और पढ़ें

06:42 PM, 22-Feb-2025

Bihar News : घूस की रकम कम लेने को तैयार नहीं थे दरोगा, इंस्पेक्टर का भी हिस्सा बताया; एसपी के आदेश पर निलंबित

Bihar Police : एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा एक महिला से केस में मदद करने के लिए दस हजार रुपए मांग रहे हैंl वायरल वीडियो में सामने आए तथ्यों के आधार पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।  और पढ़ें

06:37 PM, 22-Feb-2025

Bihar Crime: रिटायर्ड आर्मी अफसर का अपहरण, पिस्तौल सटाकर ट्रांसफर करवाए पैसे; लूटपाट के बाद चलती कार से फेंका

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रिटायर्ड आर्मी अफसर का अपहरण कर लिया। फिर पिस्तौल सटाकर नकदी लूटी और एटीएम से पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए। फिर लूटपाट के बाद उन्हें चलती कार से फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:14 PM, 22-Feb-2025

Bihar: उत्पाद थाना के शिफ्टिंग पर चल रही थी पार्टी, नशे में क्लर्क ने महिला दरोगा से की छेड़खानी; जानिए कहानी

Bihar News: घटना सुपौल के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज की है। जहां उत्पाद एवं मद्य निषेध सिमराही थाना की शिफ्टिंग गणपतगंज स्थित एनडीआरफ के पुराने कैंप कार्यालय भवन में हुई है। आरोप है कि पार्टी के दौरान उत्पाद लिपिक ने महिला एसआई से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की।
  और पढ़ें

06:03 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: कोचिंग जा रहे आठवीं के छात्र का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Nalanda News: पुलिस ने कहा कि छात्र के अपहरण की इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की कई टीमें छात्र की तलाश में जुट गई हैं और गाड़ी की पहचान की जा रही है। जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। और पढ़ें

05:57 PM, 22-Feb-2025

Bihar : गजब! पूर्णिया में अवधेश मंडल के घर पर चोरी; पत्नी बीमा भारती रही हैं नीतीश कुमार सरकार में मंत्री

Purnea News: पूर्व विधायक बीमा भारती ने बताया कि इससे पहले 2018 में भवानीपुर स्थित इसी आवास पर चोरी हुई थी। उस वक्त चोर लाइसेंसी पिस्टल सहित दस लाख से ऊपर के जेवरात सहित कई अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए थे।  और पढ़ें

05:36 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: भीषण आग लगने से आधा दर्जन दुकानें और कोचिंग सेंटर जलकर राख, आठ लाख से अधिक की संपत्ति खाक

Saharsa News: दुकानदारों का कहना है कि आग लगने की घटना के बाद वे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और उनके पास फिर से कारोबार शुरू करने के लिए पूंजी नहीं बची। वहीं, समाजसेवियों ने प्रशासन से पीड़ितों की मदद की मांग की है। और पढ़ें

05:29 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: बिहार में नौकरी की बहार, नगर विकास एवं आवास विभाग 663 पदों पर करेगा बहाली; जानिए क्या बोले मंत्री

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नगर विकास विभाग में राशि की कोई कमी नहीं है। विभाग विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें इसके लिए हमलोग एक मजबूत ढांचा बनाना चाहते हैं, ताकि सिस्टमेटिक तरीके से काम हो सके। और पढ़ें

05:19 PM, 22-Feb-2025

Bihar: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत, दूसरे की जेब से कट्टा बरामद

Road accident: घटना सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुई। जहां राहगीर की सूचना पर पहुंची हाइवे गश्ती दल ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक के कमर से देसी कट्टा बरामद हुआ। और पढ़ें

04:58 PM, 22-Feb-2025

सिपाही का जज्बा: रेलवे स्टेशन से कंधे पर उठाकर यात्री को पहुंचाया अस्पताल, समय रहते बची जान; होगा सम्मान

Samastipur News: समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर सिपाही ने एक बीमार यात्री को अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना को लेकर सिपाही की हर ओर सराहना हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:40 PM, 22-Feb-2025

Bihar: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी बोले- अपने स्वार्थ के लिए आ रहे, इन्हें बिहार से कोई लेनादेना नहीं

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद अब कूद-कूद कर हर दिन कोई न कोई रोज बिहार आएंगे। इनलोगों के केवल चुनाव से लेना देना है। इन्हें बिहार और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं है।  और पढ़ें

03:55 PM, 22-Feb-2025

Bihar News : बिहार में किसान की मौत, धमकी के बाद आया हार्ट अटैक; बिजली कंपनी के JE पर कैसे लगा आरोप?

Sitamarhi News: कांग्रेस नेता मोहम्मद असद ने परिवार को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है।  वह आंदोलन करेंगे।  और पढ़ें

03:36 PM, 22-Feb-2025

Crime: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 16 किशोरियों में से दो लड़कियों को मां ने ही बेचा

Bettiah News: बेतिया में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे बड़े देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकानों पर छापामारी 16 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया, जिससे खौफनाक सच का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...।
  और पढ़ें

03:19 PM, 22-Feb-2025

Udit Narayan: उदित नारायण की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में दो-दो याचिकाएं दायर; पूछा- ऐसा कैसे कर सकते हैं?

Bihar News: मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने कहा कि सिंगर उदित नारायण के खिलाफ एनएचआरसी और बीएचआरसी में दो अलग-अलग याचिका दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। साथ ही अपनी पहली पत्नी के अधिकारों का हनन किया है।  और पढ़ें

03:14 PM, 22-Feb-2025

Bihar: सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा, हेडमास्टर और शिक्षिका के पति के बीच जमकर मारपीट; प्रेम प्रसंग की खुली पोल

Motihari News: स्थानीय लोगों का कहना है कि हेडमास्टर ओमप्रकाश बैठा का आचरण पहले से ही संदिग्ध था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर और शिक्षिका के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक शिक्षिका के पति को लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:57 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जबरदस्त टक्कर, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Aurangabad News: पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा। और पढ़ें

02:43 PM, 22-Feb-2025

Bihar News: अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर किया घायल, इलाके में दहशत; अवैध खनन माफिया पर शक

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि उन्हें पहले सिर्फ मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

02:33 PM, 22-Feb-2025

Darbhanga News: दिल्ली से दरभंगा रूट में चार अप्रैल से इस एयरलाइंस की फ्लाइट भरेगी उड़ान, आज से बुक करें टिकट

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से अब दिल्ली जाना और भी आसान हो जाएगा। अब दिल्ली जाने के लिए एक और फ्लाइट का विकल्प होगा। पर्व-त्योहारों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।  और पढ़ें

02:31 PM, 22-Feb-2025

Crime: जदयू नेता के घर आधी रात को घुसे बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती; महाकुंभ स्नान के लिए गए थे नेता

Muzaffarpur Crime: जदयू नेता रमेश कुमार ओझा ने बताया कि पहले अपराधियों ने घर की रेकी की और उनकी गैर-मौजूदगी की पुष्टि की। उसके बाद लगभग एक घंटे बाद बदमाश फिर लौटे और हथियारों के साथ घर में दाखिल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:01 PM, 22-Feb-2025

Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Darbhanga News: लक्ष्मण यादव ने बताया ने बताया कि उनका भांजा बाइक से मैट्रिक का परीक्षा देने जा रहा था। इस दौरान BMP 13 से आगे सर्विस सेंटर के पास पिकअप की ठोकर से मौत हो गई है। एक छात्र प्रदीप यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। और पढ़ें

12:30 PM, 22-Feb-2025

Bihar Sakshamta Pariksha: आज से सक्षमता परीक्षा 3.0 के लिए करें आवेदन, नियोजित शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका

BSEB Sakshmta Pariksha: बिहार बोर्ड ने तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। नियोजित शिक्षकों को परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन देना होगा। पास करने के बाद वह राज्यकर्मी बन सकते हैं। 
  और पढ़ें

11:03 AM, 22-Feb-2025

Bihar News: इस जिले के 31 पुलिस अधिकारियों पर एसपी ने दर्ज कराई प्राथमिकी तो मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Crime News: मधेपुरा टाउन थाना की समीक्षा में 31 पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। कई अधिकारियों ने 10 से 12 साल पुराने मामलों की जांच अधूरी छोड़ दी थी। भी सामने आया कि 2013 से 2019 तक के लगभग 100 मामलों की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। और पढ़ें

10:10 AM, 22-Feb-2025

Bihar Police: सिपाही ने अपनी पत्नी को मार डाला, थाना कैंपस के कमरे में पड़ा था शव; दो दिन पहले कुंभ से आए थे

Patna News: महिला की हत्या की सूचना मिलते ही सदर एएसपी पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ आरोपी सिपाही के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कमरे में लगा ताला खुलावाया तो सब लोग हैरान रह गए। कमरे में सिपाही की पत्नी की लाश पड़ी थी। और पढ़ें

08:53 AM, 22-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: बीपीएससी ने खान सर के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गया और नवादा के सेंटर पर प्रश्न गायब होने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आयोग ने लिखा कि कहा कि उक्त  'गुरु' द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार साक्षात्कार देकर आयोग के प्रति अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें