फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 20-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 20-Feb-2025

Teacher Student : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़खानी, आरोपी शिक्षक पर पुलिस मेहरबान

Bihar : शिक्षक का नाम कलंकित करने वाले शख्स पर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। इससे भी बड़ा गुनाह पुलिस का है, जिसने शिकायत मिलने के बाद भी आरोपी को छोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी भी जांच के नाम पर पुलिस के गुनाहों पर पर्दा डाल रहे हैं। और पढ़ें

10:51 PM, 20-Feb-2025

Bihar News : बीपीएससी से चुने गए उर्दू शिक्षक की हैवानियत हैरान कर गई; बेगम आई सामने तो खुली करतूत

BPSC Teacher : बीपीएससी से चयनित उर्दू शिक्षक दो माह से अपनी बीवी के गायब होने की बात कह रहा था, लेकिन जब वह सामने आई तो शौहर के सारे राज खुल गए। ऐसा राज, जिसकी पुष्टि हो गई तो उसकी सरकारी नौकरी पर आफत आ जाएगी। और पढ़ें

10:36 PM, 20-Feb-2025

Bihar News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो बच्चे घायल, SH-91 पर हुआ हादसा

Accident News : मधेपुरा में गुरुवार की शाम पचगछिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चों के साथ मुरलीगंज से बिहारीगंज की ओर जा रही थी। मृतका विषहरिया निवासी अरुणा कुमारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:30 PM, 20-Feb-2025

Bihar: कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू पहुंचे पटना, कहा- दिलाएंगे कांग्रेस को पुरानी ताकत

Bihar : कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू पटना पहुंचे। मुझे बिहार कांग्रेस को उसकी पुरानी ताकत वापस दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे मैं पूरी मजबूती से निभाऊंगा। चाहे चुनौती जैसी भी हो, मैं उससे भागूंगा नहीं, बल्कि उसका सामना करूंगा। और पढ़ें

09:28 PM, 20-Feb-2025

Bihar News: सीएसपी लूटकांड का तीन घंटे में खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; हथियार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि लूट की योजना चार बदमाशों ने मिलकर बनाई थी। इनमें से दो बदमाशों ने सीएसपी के अंदर घुसकर लूट को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य बाहर निगरानी कर रहे थे। मुख्य साजिशकर्ता लूट के पैसे लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:12 PM, 20-Feb-2025

Bihar: जमीन विवाद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से हमला कर ट्रैक्टर से रौंदा; घटना से फैली दहशत

Vaishali News: मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब विवाद शुरू हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो शायद बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। और पढ़ें

09:02 PM, 20-Feb-2025

Bihar News : किराए के मकान में हवाला के एक करोड़ रुपये किसके थे? राजस्थान का शख्स बिहार में गिरफ्तार

Hawala : पुलिस जब कमरे में घुसी तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे में रुपयों का अंबार था। फिर पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी। अब उस फ्लैट के मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

08:03 PM, 20-Feb-2025

Bihar: 'धर्म के आधार पर मुस्लिम अगर पाकिस्तान गए होते तो...', गिरिराज सिंह को यह क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन

Begusarai News: बेगूसराय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जिले वासियों को पीएम मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर आने के लिए आमंत्रित किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजद प्रमुख लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। और पढ़ें

07:20 PM, 20-Feb-2025

Bihar News: अब सीमांचल से भी भर सकेंगे उड़ान, पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को AAI ने दी मंजूरी

Patna News: एएआई के आर्किटेक्ट ने पहले ही पूर्णिया एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार कर लिया है। यह एयरपोर्ट ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ सुविधाओं से लैस होगा और अगले 30-40 वर्षों के यात्री फुटफॉल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। और पढ़ें

06:50 PM, 20-Feb-2025

Bihar: RJD के बैनर से दो MLA के नाम गायब, तेजस्वी के कार्यक्रम में भी रहे गैरहाजिर; पार्टी बदलने की अटकलें तेज

Nawada News: नवादा में राजद के बैनर से दो विधायकों के नाम और फोटो गायब दिखे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यातव के कार्यक्रम में भी दोनों विधायक गैरहाजिर रहे। इन वजहों से उनके पार्टी बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि तेजस्वी की भी प्रतिक्रिया आ गई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:22 PM, 20-Feb-2025

Bihar News: सोन नदी किनारे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए परिजनों, स्थानीय लोगों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

05:55 PM, 20-Feb-2025

Fake Currency Row: बिहार में NIA ने जाली नोट कारोबार का किया भंडाफोड़, हाईटेक सामग्री जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Khagaria News: एनआईए की टीम अभी भी खगड़िया में मौजूद है और अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के तार अन्य जिलों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:32 PM, 20-Feb-2025

Bihar News: भवन निर्माण मंत्री ने विपक्ष को बताया विकास विरोधी, कहा- 20 सीट जीतने के लिए भी करना होगा संघर्ष

Rohtas News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री जयंत राज ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य 225 सीटें जीतना है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। लेकिन विपक्ष को 20-25 सीटें जीतने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:10 PM, 20-Feb-2025

Bihar: शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, पत्र लिखकर कबूला पाप; अभिभावकों-ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

Vaishali News: वैशाली में स्कूल में शिक्षक ने एक छात्रा से हरकत की और उसके बाद पत्र लिखकर माफी मांगते हुए अवकाश भी मांग लिया। इसी बीच छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:52 PM, 20-Feb-2025

Election 2025: पवन सिंह को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा को ही दे दी धमकी, कहा- यह मेरा प्रण है

Election 2025 :  पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने जबरदस्त खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे हराने वाले कोई और नहीं बल्कि पार्टी के कुछ नेता हैं। अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो मैं उसको हराऊंगा। यह मेरा प्राण है। और पढ़ें

03:37 PM, 20-Feb-2025

अटल पांडेय हत्याकांड: दो और दोषियों को उम्रकैद की सजा, संपत्ति हड़पने की मंशा से रची गई थी हत्या की साजिश

Atal Pandey murder case: गोपालगंज के अटल पांडेय हत्याकांड में दो और दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने माना कि हत्या की साजिश संपत्ति हड़पने की मंशा से रची गई थी। अब तक पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। और पढ़ें

03:18 PM, 20-Feb-2025

BSEB Result : मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी होने की तारीख तय, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने की घोषणा

BSEB Result Date : इंटर बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है, जबकि मैट्रिक की परीक्षा अभी चल रही है। इस बीच बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बता दिया कि दोनों का रिजल्ट कब घोषित किया जायेगा। और पढ़ें

03:08 PM, 20-Feb-2025

Bihar: एसपी ने सभी थानेदारों का वेतन रोका, 24 दारोगाओं का तबादला; कई की कुर्सी खतरे में, सीतामढ़ी का है मामला

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एसपी ने सभी थानेदारों का वेतन रोक दिया है और 24 दारोगाओं का तबादला कर दिया है। जबकि कई पुलिसकर्मियों की कुर्सी भी खतरे में है। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

02:42 PM, 20-Feb-2025

BSEB: बिहार मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणामों पर बड़ा अपडेट, इस दिन घोषित होंगे नतीजे; बोर्ड अध्यक्ष ने किया एलान

Bihar Board Result 2025: बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को बताया कि इंटर का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा, जबकि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होगा। और पढ़ें

02:38 PM, 20-Feb-2025

Bihar : जाली नोट का मास्टरमाइंड नेपाल में नहीं, बिहार के इस जिले में रहता है; NIA ने किया खुलासा

NIA Raid : जाली नोट का मास्टरमाइंड लगातार खुफिया एंजेसी को चकमा दे रहा है। जाली नोटों की डिलेवरी वह हमेशा से नेपाल या सीमावर्ती क्षेत्र के बॉर्डर पर जाकर करता था। उसके इस वजह को भी एनआईए ने खुलासा कर दिया है। और पढ़ें

02:35 PM, 20-Feb-2025

Bihar News: साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए अभियान चला रही बिहार पुलिस, बिग-बी ने भी कहा बी-अलर्ट

Patna News: साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बिहार पुलिस लगातार लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है। पुलिस की ओर से राज्य के पांच जिले पटना, शेखपुरा, नालंदा, नवादा और जमुई को साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:56 PM, 20-Feb-2025

Bihar: मंडल कारा में कैदी की मौत, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में हुआ था भर्ती, पत्नी भी जेल में बंद

Samastipur News: कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि कैदी की मौत उपचार के दौरान हुई है। ऐसे मामलों में नियम के अनुसार पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा। और पढ़ें

01:27 PM, 20-Feb-2025

Delhi Election : वर्षों से दिल्ली में रह रहे बक्सर के पंकज सिंह बने सरकार में मंत्री, कैसा है बिहार से नाता

Bihar : डा. पंकज कुमार सिंह का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है, लेकिन आज उनके पैतृक गांव में लोग मिठाइयां बांट रहे हैं। बैंड बाजे के साथ पटाखे भी खूब छोड़े गए हैं।  और पढ़ें

12:07 PM, 20-Feb-2025

Bihar Board : परीक्षा हॉल में बेहोश हुई छात्रा, प्रशासन ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती; डॉक्टरों ने बताई वजह

Bihar Board Exam: इंटर और फिर मैट्रिक की परीक्षा के दौरान पेट दर्द और प्रसव पीड़ा के मामले सामने आये थे। अब परीक्षा केंद्र के अंदर फिर एक छात्रा बेहोश हो गई। आननफानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। इस बार भी डॉक्टरों ने उसके बेहोशी की वजह बताई है।  और पढ़ें

11:43 AM, 20-Feb-2025

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नालंदा पहुंचे, 820 करोड़ की दी सौगात; 263 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Nitish Kumar : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम आज अपने गृह जिला पहुंचेंगे, जहां वह 820 करोड़ 97 लाख की सौगात देंगे। इसके तहत वह लगभग 263 योजनाओं का उद्दघाटन और शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें

11:33 AM, 20-Feb-2025

Road Accident : इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार को हाईवा ने रौंदा, दो दोस्तों की मौत; तीसरा गंभीर

Bihar : दोस्त बीमार हो गया था। इसलिए दो दोस्त मिलकर उसका इलाज कराने के लिए गये थे। लौटने के क्रम में सड़क हादसे में दो दोस्तों की ददनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।  और पढ़ें

08:38 AM, 20-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Lakhichand Manjhi : बिहार सरकार द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भोजपुरी के प्रसिद्ध नाट्यकार सह भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले लोक कवि भिखारी ठाकुर के शिष्य रहे लोक कलाकार लखीचंद मांझी का  निधन हो गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें