फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 17-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 17-Feb-2025

Bihar Police : ड्यूटी छोड़ कर रहे थे कुछ और, अब एसपी ने 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर की कार्रवाई; रोका वेतन

Negligence : एक ही जिले के 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है। एसपी के आदेश पर सभी आरोपी 11 पुलिस इंस्पेक्टर का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। एसपी के इस कार्रवाई पर जिले में पदस्थापित पुलिस कर्मियों में हड़कंप है।  और पढ़ें

10:15 PM, 17-Feb-2025

आखिर शादी क्यों? : नाबालिग लड़के की लिखी किताब अचानक चर्चा में; बिहार के युवा लेखक की किताब ऑनलाइन बिक रही

Aakhir Shadi Kyon? : एक छात्र की उम्र 14 साल है यानी वह खुद नाबालिग है, लेकिन इसी नादान उम्र में उसने अनुभव वाली एक किताब लिख दी। आलम यह है कि अमेजन और फ्लिपकार्ड सहित अन्य ऑनलाइन शापिंग पर वह पुस्तक ट्रेंड कर रही है। पुस्तक का नाम है-  'आखिर शादी क्यों?' और पढ़ें

09:34 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: सुबह में पत्नी से हुई बात फिर दो घंटे बाद आई मौत की खबर, आर्मी के जवान लेह-लद्दाख में थे पदस्थापित

Martyrdom Santosh : शनिवार की सुबह आर्मी के जवान की अपनी पत्नी से बात हो रही थी। पत्नी के कहने पर जवान ने 22 फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ जाने के लिए छुट्टी लेने का वादा भी किया। अब हेलिकॉप्टर से उनका पार्थिव शरीर उनके घर आ रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:04 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: नई दिल्ली हादसे के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, मंगलवार को चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

Bhagalpur Railway Station: नई दिल्ली हादसे के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:52 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: केदार गुप्ता बोले- वंशी चाचा के बलिदान से बना बागमती नदी पर पुल, पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया यह आरोप

Samastipur News: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के प्रयासों से इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: मारपीट में घायल युवक की आठ दिन बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Gopalganj News: गोपालगंज में मारपीट से हुए घायल युवक की आठ दिन बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

08:07 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: सरकारी अस्पताल में इलाजरत दो नवजात बच्चों की मौत, धरती के भगवान पर ड्यूटी से गायब होने का आरोप

Sheikhpura News: शेखपुरा सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टरों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से दो दिनों में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। डॉक्टरों पर ड्यूटी के दौरान गायब रहने के आरोप लगे हैं। इन घटनाओं से स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

08:03 PM, 17-Feb-2025

BSEB 10th Exam 2025 : मैट्रिक परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न, कल होगी गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा

 Bihar Board : 10वीं की परीक्षा का पहला दिन आज शांति से संपन्न हो गया। यह परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किये गये, जिसमें कुल 15.85 लाख विद्यार्थियों को शामिल होना था। और पढ़ें

07:44 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से छह बच्चे घायल; ठेकेदार पर होगी FIR

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से छह बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर ठेकेदार पर FIR दर्ज की जाएगी। और पढ़ें

07:34 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: विवाद के बीच सरपंच ने ग्रामसभा में करवाई अनोखी शादी, प्रेम विवाह के नए तरीके की तस्वीरें वायरल

Motihari News: मोतिहारी से एक अनोखे प्रेम विवाह कराए जाने का मामला सामने आया है। जहां बड़े विवाद के बावजूद दोनों परिवारों की मौजूदगी में सरपंच ने बिना किसी परेशानी के विवाह करवा दिया और पंडित की भी जरूरत नहीं पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:08 PM, 17-Feb-2025

Accident Today: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, हादसे में मां की मौत; मैट्रिक परीक्षा दे रही बेटी हुई बेहोश

Sheikhpura News: पुलिस ने बताया कि इस हादसे में रुक्मिणी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति दिलीप साव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। और पढ़ें

06:33 PM, 17-Feb-2025

Delhi Station Stampede: 'मेरी आंखों के सामने मां-बाप और बहन मारे गए, मैं कुछ न कर सका'... युवक का छलका दर्द

Samastipur News: दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में जान गंवाने वाले दंपति की अंतिम यात्रा एक साथ हुई और उनकी चिताएं एक साथ जलायी गईं। इस मौके पर गांव में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुटी थी। वहीं, बेटे ने खौफनाक मंजर की दास्तान भी सुनाई। और पढ़ें

05:57 PM, 17-Feb-2025

Mahakumbh: बिहार के स्टेशनों पर भी भारी हुजूम, डीएम को उतारनी पड़ी टीम; 12 फरवरी तक भीड़ छंटने का था इंतजार

Bihar News : कुंभ मेला जाने वालों की भीड़ अचानक बिहार से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली में भगदड़ के बावजूद बिहार के स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण मुश्किल लग रहा है। कल रेलवे ने भीड़ को लेकर मदद मांगी। आज पटना डीएम ने तो पूरी टीम उतार दी है। और पढ़ें

05:52 PM, 17-Feb-2025

Bihar: प्रयागराज जाने की खुशी बदली मातम में, अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा; बेटी की मौत, बाप-बेटा गंभीर घायल

Aurangabad News: औरंगाबाद में महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे पिता-पुत्र और पुत्री को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटा गंभीर घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:08 PM, 17-Feb-2025

Bihar: मंत्री मंगल पांडे बोले- लालू का बयान नासमझी भरा, यह सनातन परंपरा का अपमान; पप्पू यादव पर भी कसा तंज

Bhagalpur News: मंत्री मंगल पांडे ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर ये नेता भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नहीं समझते हैं, तो यह उनकी अपनी सोच हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:45 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, 24 लोग घायल

Kaimur News: कैमूर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:45 PM, 17-Feb-2025

BSEB Exam: मैट्रिक परीक्षा के वक्त छह छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, सभी अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर ने यह कारण बताया

Shekhpura News: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिला अंतर्गत उच्च विद्यालय हुसैनाबाद में तीन छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। सभी सदर अस्पताल में उनके परिजनों द्वारा लाया गया था और पढ़ें

04:23 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: युवक की संदिग्ध मौत के बाद जमकर हंगामा, शव लेने को लेकर पुलिस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Muzaffarpur News: मृतक की पत्नी ने इसे हत्या करार दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति की साजिश के तहत हत्या की गई है। वहीं, मृतक के अन्य परिजनों का दावा है कि मो. राजा ने खुदकुशी की है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:56 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के विधायक ने चिराग के सांसद को इशारों में धमकाया, कहा- उसे रोड पर लाकर छोड़ूंगा

लोजपा (रामविलास) के सांसद का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है। गलती से यहां कुछ बन गए। मैं डॉक्टर हूं सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करुंगा। मैं पीछे इलाज नहीं करुंगा। और पढ़ें

03:30 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: बिहार की दो महिलाओं की कला को मिली राष्ट्रीय पहचान, पीएम मोदी ने दिल्ली में की सराहना

Bettiah News: बेतिया की निर्मला देवी और कौशल्या देवी की कला को अब देशभर में पहचान मिल चुकी है। उनके बताए उत्पादों की भारी मांग है। दिल्ली में पीएम मोदी ने भी विलुप्ति की कगार पर जा चुकी कला को बचाने के लिए दोनों कारीगरों की सराहना की है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:13 PM, 17-Feb-2025

BPSC Exam: पटना में सड़क पर उतरे छात्र और शिक्षक, री-एग्जाम की मांग; नीतीश सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

Bihar News: पटना में छात्र और शिक्षक सड़क पर उतर गए। कई अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि हमलोग पिछले कई दिनों से 70वीं पीटी परीक्षा दुबारा लेने की मांग कर रहे हैं। बीपीएससी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। और पढ़ें

02:13 PM, 17-Feb-2025

Bihar: महाकुंभ के कारण बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गया जंक्शन पर 100 CCTV और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Gaya News: महाकुंभ के कारण बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गया जंक्शन पर भीड़ के नियंत्रण के लिए 100 CCTV लगाए जा रहे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। इसे लेकर समीक्षा बैठक भी की गई। पढ़ें पूरे खबर...। और पढ़ें

01:55 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: अपराधियों को हाजिरी की शर्त पर मिली थी जमानत, दूसरी वारदात के बाद थानाध्यक्ष निलंबित; जानें...

Sheikhpura News: शेखपुरा में कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में अरियरी थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसएचओ पर यह गाज चार अपराधियों को सशर्त जमानत देने के बाद गिरी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:38 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, बहन की रिंग सेरेमनी में जा रहा था; परिवार में छाया मातम

Khagaria News: मृतक के पिता ने बताया कि रविवार शाम उनका बेटा सहरसा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। लेकिन खगड़िया स्टेशन से ट्रेन खुलते ही कुछ दूरी पर वह नीचे गिर गया। परिवार का कहना है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:33 PM, 17-Feb-2025

Bihar News: बिहार में रेलवे ट्रैक पर चाचा-भतीजे के शव मिलने से हड़कंप, एक का सिर धड़ से अलग था; हत्या की आशंका

दोनों युवक के शव रेलवे ट्रैक के बीचों बीच मिले। इनमें एक का सिर धड़ से काफी दूर पाया गया जबकि दूसरे का सिर शव से थोड़ी दूर पाया गया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने दोनों युवकों की निर्मम हत्या कर शवों को यहां लाकर फेंक दिया है। और पढ़ें

01:19 PM, 17-Feb-2025

Crime: सुबह की सैर पर निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की निर्मम हत्या, पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली

Bettiah News: बेतिया में पत्नी के साथ सुबह की सैर पर निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

12:05 PM, 17-Feb-2025

BSEB 10th Exam 2025: बिहार में 1,677 केन्द्रों पर मैट्रिक परीक्षा, एंट्री नहीं मिली तो इस सेंटर पर दो छात्राएं

BSEB Board Exams 2025: मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को लेट से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं मिली। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी कुछ समझने को तैयार नहीं थी। इसी बीच दो छात्राएं रोते-रोते मौके पर ही बेहोश हो गईं। इन्हें पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। और पढ़ें

10:11 AM, 17-Feb-2025

Bihar News : धार्मिक कार्यक्रम से लौटती भीड़ पर पथराव, 10 से ज्यादा घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट बंद

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। और पढ़ें

08:58 AM, 17-Feb-2025

Bihar Earthquake: दिल्ली के बाद अब बिहार में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; यहां सीवान रहा केंद्र

Earthquake News: सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है। और पढ़ें

05:37 AM, 17-Feb-2025

Bihar Election 2025 : 'भूरा बाल' से 'फालतू कुंभ' तक... तेजस्वी को लालू यादव के किन बयानों से जूझना होगा?

Bihar News : बिहार में इस साल चुनाव होना है। समीकरण लोकसभा चुनाव की तरह ही हैं, लेकिन बिहार चुनाव में मुकाबला नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव होगा। लालू भी तेजस्वी को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन, लगता है कि तेजस्वी की मुसीबत भी वही हैं। और पढ़ें

12:51 AM, 17-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : शब ए बारात के अगले दिन पति ने पत्नी को कॉल कर ससुराल बुलाया, लेकिन जब पत्नी ससुराल पहुंची तो पति की लाश पड़ी थी। अब पत्नी घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रही है। घर वाले इसे सुसाइड कह रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें