फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 13-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 13-Feb-2025

Bihar News : सुभाष यादव ने लालू यादव पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- फिरौती की रकम राबड़ी आवास में होती थी तय

Bihar : लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में लालू यादव के सबसे करीब रहने वाले राबड़ी देवी के भाई ने लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि उस समय बिहार में होने वाले अपहरण के बाद फिरौती की राशि राबड़ी आवास से ही तय होती थी।   और पढ़ें

09:16 PM, 13-Feb-2025

Crime in Bihar: प्रेमी से बात करना शौहर को नागवार गुजरा, बीवी की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में छुपाया

Crime in Bihar: बीवी का अपने प्रेमी से बात करना शौहर को नागवार गुजरा। शौहर ने बीवी की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में छुपा दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है। और पढ़ें

09:01 PM, 13-Feb-2025

Bihar: RJD विधायक का JDU नेता पर जुल्म, घर में बंधक बनाकर बाइक के सॉकर से पीटा, पानी मांगने पर पेशाब पिलाया

Bihar News: विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने जदयू नेता रेहान फैजल को अगवा कर अपने घर में बंधक बनाया और बेरहमी से पिटाई की। पानी मांगने पर पेशाब पिलाया। पुलिस ने विधायक और उनके भाई समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:47 PM, 13-Feb-2025

38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार की शानदार सफलता: राज्य के खेल सफर में ऐतिहासिक उपलब्धि, महिला एथलीट्स का दिखा दम

38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार की शानदार सफलता रही। राज्य के खेल सफर में ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। वहीं, महिला एथलीट्स ने शानदार खेल दिखाया। 12 पदकों के साथ बिहार ने इतिहास रच दिया। और पढ़ें

08:39 PM, 13-Feb-2025

Bihar News: जदयू नेता ने महादलित बस्ती में मचाया उत्पात, तीन लोगों को पीटा, गाली-गलौज का ऑडियो वायरल

JDU Leader Uproar: जदयू नेता विनय पटेल ने महादलित बस्ती में उत्पात मचाया और तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने जदयू नेता और उनके समर्थकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:24 PM, 13-Feb-2025

Bihar: ATM हेराफेरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 44 कार्ड बरामद, इन जिलों में देता था अपराध को अंजाम

ATM Fraud Gang: एटीएम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 44 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। ये गिरोह कई जिलों में अपराध को अंजाम देता था। और पढ़ें

07:52 PM, 13-Feb-2025

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, एल्बेंडाजोल नामक दवा खाने से अब तक 30 से अधिक बच्चे बीमार

Motihari Health Department: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एल्बेंडाजोल नामक दवा खाने से अब तक 30 से अधिक बच्चे बीमार पड़ चुके हैं। फिलहाल, सभी का इलाज किया गया है। और पढ़ें

07:29 PM, 13-Feb-2025

Bihar News : फिर कब्र से निकली लाश, संदिग्ध स्थिति में हुई थी लड़की की मौत; अब खुलेगा राज

Murder Case : बिहार में स्थानीय लोगों की शिकायत पर कब्र से एक लड़की की लाश को बाहर निकाला गया और फिर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को शक है कि घर वालों ने ही उसकी हत्या कर दी है। और पढ़ें

07:26 PM, 13-Feb-2025

Noida News: 20 दिन से लापता बिहार निवासी बालक अब तक नहीं मिला, तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-45 में रहने वाला बिहार निवासी बालक बीते 20 दिन से लापता है। परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल, पुलिस तलाश में जुटी हुई है। और पढ़ें

06:54 PM, 13-Feb-2025

Bihar News : कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार के 37 जिलों के 11,251 रोड का होगा निर्माण

Cabinet Meeting : बिहार सरकार के कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत 19 हजार 867 किलोमीटर के लिए 11,251 पथों की स्वीकृति दी गई है। इन पथों पर लगभग 17,266 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।  और पढ़ें

06:29 PM, 13-Feb-2025

Bihar Politics: हरनौत से निशांत लड़ेंगे चुनाव? मंत्री अशोक चौधरी बोले- उनके पिता का निर्णय, पॉलिटिकल नहीं

बिहार में इन दिनों चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत होली के बाद राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इतना ही नहीं साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह नालंदा के हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने बयान दिया है। और पढ़ें

06:03 PM, 13-Feb-2025

Gangster Munna Mishra: AK-47 बरामदगी मामले में मुन्ना मिश्रा को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना भी भरेगा

Gangster Munna Mishra AK-47 Recovery: कोर्ट ने AK-47 बरामदगी के मामले में गैंगेस्टर मुन्ना मिश्रा को 10 साल की सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने सरकार और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सुनाया है। और पढ़ें

05:48 PM, 13-Feb-2025

अस्पताल बना अखाड़ा: थोड़ी देर रुक जाइए...बस इतनी सी बात को लेकर हॉस्पिटल स्टॉफ के बीच जमकर हुई मारपीट

Ara Sadar Hospital: एक अस्पताल मानो मरीजों के इलाज करने की जगह नहीं, बल्कि अखाड़े का अड्डा बन गया है। अस्पताल के ही दो विभागों के स्टॉफ ने आपस में मारपीट कर ली। मारपीट के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। और पढ़ें

05:28 PM, 13-Feb-2025

Bihar Road Accident: स्कूल से लौट रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम किया

Road Accident: स्कूल से घर लौट रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन हाइवे पर जाम लगा दिया। और पढ़ें

05:14 PM, 13-Feb-2025

Fire in Bihar: रुई गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख का नुकसान, जनरेटर से निकली थी चिंगारी

Fire in Cotton Warehouse: रुई गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि जनरेटर से निकली चिंगारी के चलते गोदाम में आग लगी थी। और पढ़ें

05:01 PM, 13-Feb-2025

Bihar Police : थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, थाने की हाजत में हुई थी युवक की मौत

Bihar : हाजत में युवक की मौत हुई थी। परिजनों ने इस मौत को हत्या बताते हुए थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया था। फिर एसपी ने  कार्रवाई की, और अब मृतक की मां ने उनसब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। और पढ़ें

04:03 PM, 13-Feb-2025

Bihar News: पूर्व और वर्तमान बीडीओ पर पांच-पांच हजार का जुर्माना, पीएम आवास की सूची में गड़बड़ी का आरोप

PM Housing list Irregularities Allegations: पूर्व और वर्तमान बीडीओ पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि इन्होंने पीएम आवास योजना की सूची की गलत जानकारी दी थी। और पढ़ें

03:36 PM, 13-Feb-2025

Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने लगे लालू यादव जिंदाबाद के नारे, देखते रह गये सीएम

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री डैम का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से अचानक लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाये जाने लगे। कुछ देर के लिए हर कोई हैरान हो गया। फिर तुरंत पुलिस बल भीड़ की तरफ बढ़ गई, लेकिन तब तक नारा लगाने वाले युवक वहां से फरार हो गये। और पढ़ें

03:23 PM, 13-Feb-2025

Pragati Yatra: करोड़ों की सौगात से बदल जाएगी जहानाबाद की तस्वीर, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार देंगे तोहफा

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 14 फरवरी को जहानाबाद में होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम अलंकृता पांडे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। और पढ़ें

03:07 PM, 13-Feb-2025

Crime in Bihar: ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने कहा- भाभी किसी और से फोन पर बात करती थी

Suspicious Death of Youth: ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार वाले ससुराल के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की बहन के मुताबिक, उसकी भाभी का किसी और से अवैध संबंध है। और पढ़ें

02:50 PM, 13-Feb-2025

Bihar News: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के खिलाफ हंगामा

Chhapra SP Driver Father Murdered: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। और पढ़ें

02:30 PM, 13-Feb-2025

Bihar: फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनी उपासना, जीत चुकी हैं कांस्य

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की उपासना आनंद ने एशियाई फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित छठी एशियाई फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन उपासना ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। और पढ़ें

02:08 PM, 13-Feb-2025

Bihar News: गर्ल्स हॉस्टल में पीजी की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

बिहार के सहरसा जिले में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में पीजी की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

01:57 PM, 13-Feb-2025

Bihar: अर्धनिर्मित दुर्गा प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, ग्रामीणों ने लगाया जाम, कई थाने की पुलिस पहुंची

बिहार के मुंगेर जिले में मां दुर्गा की अर्धनिर्मित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर कई थानों को पुलिस पहुंची है। और पढ़ें

01:46 PM, 13-Feb-2025

Bihar Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बिहार के मोतिहारी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। और पढ़ें

01:44 PM, 13-Feb-2025

Love Affair : पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर प्रेमी ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Boy Friend Girl Friend : आधुनिक युवाओं का अभी साप्ताहिक प्रेम दिवस चल रहा है। इस बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसाकर जंगल ले गया और फिर उसके साथ वैसा कुकृत्य किया, जिससे प्रेम बदनाम होता है। और पढ़ें

01:30 PM, 13-Feb-2025

Bihar News: ससुराल गए युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, मायके में रह रही पत्नी को लेने गया था

बिहार के बेतिया में एक युवक ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। युवक अपनी बाइक में भी आग लगाकर जला दिया। फिलहाल, युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें

01:17 PM, 13-Feb-2025

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत, NH-106 पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मधेपुरा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। वह मधेपुरा से अपने गांव बखरी जा रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान नहीं बच पाई। और पढ़ें

01:05 PM, 13-Feb-2025

Pragati Yatra : सीएम नीतीश ने दी 15 करोड़ की सौगात, 1714 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने 143796.09 करोड़ रुपये की लागत से कुल 1714 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 898 योजनाओं का उद्घाटन (39542..23 करोड़ रुपये) और 816 योजनाओं का शिलान्यास (104253.86 करोड़ रुपये) शामिल हैं। और पढ़ें

11:51 AM, 13-Feb-2025

Bihar News : 'मेरे रहते बिहार में भाजपा नहीं बना सकती सरकार', लालू प्रसाद के इस इस बयान पर मचा बवाल

Bihar : बिहार में हमारे रहते भाजपा सरकार नहीं बना सकती। बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुकी है। वैसे भी मेरे रहते बिहार में भाजपा के सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है। और पढ़ें

10:47 AM, 13-Feb-2025

Valentine Week : प्रेमिका ने इंटर परीक्षा का पेपर लिखते ही प्रेमी को बुलाया, फिर मंदिर पहुंच हाथ थाम लिया

Bihar News : वह इंटर की परीक्षा दे रही थी, लेकिन वेलेंटाइन वीक को यादगार बनाने की तैयारी भी साथ-साथ कर रही थी। प्रेमी को पता भी नहीं था, उसने उसे बुलाया और फिर यहां-वहां घुमाते हुए उसे लेकर मंदिर पहुंच गई। यहां हाथ थाम शादी कर ली। और पढ़ें

10:18 AM, 13-Feb-2025

Bihar News: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत में मुखिया ने पीटा; आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Bihar : बिहार में एक नाबालिग के साथ उसी गांव के दो लड़कों ने हैवानियत की। लेकिन इससे भी बड़े शर्म की बात यह है कि पंचायत ने इस मामले में न सिर्फ पीड़िता के साथ मारपीट की बल्कि आरोपी के परिजनों ने भी उसे धमकाया। अब मामला पुलिस के पास है। और पढ़ें

10:15 AM, 13-Feb-2025

Bihar : अंचलाधिकारी पर जानलेवा हमला, सरपंच गिरफ्तार; सीओ का गला रेतने की खुलेआम धमकी

CO Attacked : बिहार में निचले स्तर पर जन-प्रतिनिधियों के अंदर किस हद की मनमानी चल रही है, यह इस खबर में सामने आ रहा है। अंचलाधिकारी पर जानलेवा हमला और गला रेतने की धमकी देने के इस मामले में सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

10:00 AM, 13-Feb-2025

Bihar News : बिहार में शराब की सूचना देने वालों पर इतना खतरा! पहले धमकी, अब अस्पताल जा रहे युवक को मारी गोली

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी के आठ साल बाद भी शराब मिलने का सिलसिला जारी है। पुलिस शराब पकड़ने को उपलब्धि बताती है। लेकिन, यह मामला दूसरा है। यहां शराब की सूचना देना एक युवक पर भारी पड़ गया। धंधेबाजों ने उसे सरेराह गोली मार दी। और पढ़ें

09:33 AM, 13-Feb-2025

Bihar News : बकाये का रुपया नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली, खाद की खरीदारी में पांच सौ रुपये थे बाकी

Bihar : अहले सुबह बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से खाद की खरीदारी किया था। पांच सौ रुपया बकाया था। और पढ़ें

09:30 AM, 13-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Marriage News : शादी-ब्याह के मौसम में ऐसा कुछ-न-कुछ हो ही जाता है, लेकिन यहां कुछ अलग ही हो गया। लड़की के घर में दो-दो पुलिस वाले थे। पुलिसिया चाल ऐसी चली कि घर की बेटी की शादी होते-होते रह गई। अब केस-केस शुरू हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें