फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 10-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 10-Feb-2025

Bihar News : कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में असामाजिक तत्वों ने महिला यात्रियों के साथ की मारपीट, सामान लेकर भी भागे

Kosi Express train : बदमाशों ने ट्रेन में चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन लोगों ने महिला यात्रियों के साथ भी बदमाशी की। अब वीडियो वायरल हो रहा है।   और पढ़ें

10:19 PM, 10-Feb-2025

70th BPSC : अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार, हाईकोर्ट में फिर टली सुनवाई, परीक्षा रद्द करने की कर रहे हैं मांग

Bihar : पटना हाईकोर्ट में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दायर किये गये याचिकाओं पर आज सुनवाई नहीं हो पायी। अब यह सुनवाई कल होने की आशंका की जा रही है।  और पढ़ें

09:30 PM, 10-Feb-2025

Janak Ram Statement: 'कमजोर तबके को सशक्त करने का काम कर रही नीतीश सरकार, संत रविदास के बताए रास्ते पर चल रहे'

Patna News: मंत्री जनक राम ने कहा कि संत रविदास ने पाखंड और जातिवाद के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया था। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार संत रविदास के विचारों पर चलते हुए समाज के कमजोर तबके को सशक्त करने में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 10-Feb-2025

Bihar: इंटर परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल; दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा था युवक

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ केंद्र अधीक्षक के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है। गहन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

09:03 PM, 10-Feb-2025

Bihar News: महाबोधि मंदिर पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बुद्ध से की बिहार की खुशहाली की कामना

Gaya News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अतिथि पंजी में लिखा कि मैं महाबोधि मंदिर आकर अभिभूत हुआ। मुझे अजीब सी कंपन महसूस हुई और मानसिक शांति की अद्भुत अनुभूति हुई। बिहार के विकास और खुशहाली की कामना करता हूं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 10-Feb-2025

Bihar Crime: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र गिरफ्तार, सरस्वती पूजा वाले दिन लूटी थी आबरू

Sheikhpura Crime: पुलिस ने बताया कि घटना तीन फरवरी को सरस्वती पूजा वाले दिन घटित हुई थी। लेकिन पीड़िता के परिवार ने लोक लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

08:34 PM, 10-Feb-2025

Bihar News : विधान सभा चुनाव से पहले इस दिन से शुरू हो रहा विधान मंडल का बजट सत्र, जानिए क्यों है ख़ास

Bihar : बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बात की घोषणा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की है। और पढ़ें

08:28 PM, 10-Feb-2025

Bihar Election: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सुनाया चुनावी गाना, JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कहावतों से समझाया सियासी गणित

Bihar Election 2025: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों को मोतियाबिंद हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक बड़ा नेत्र अस्पताल बनवा रहे हैं, जहां चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं की आंखों का ऑपरेशन कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:21 PM, 10-Feb-2025

BPSC: बीपीएससी एसएवी प्राचार्य और शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 18 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण, देखें नोटिस

BPSC SAV Main Exam: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के लिए प्राचार्य, उप प्राचार्य, माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 10 मार्च तक पंजीकरण कर सकेंगे।
  और पढ़ें

07:49 PM, 10-Feb-2025

Bihar Crime: श्राद्ध कर्म में आई नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव; घटना से फैली सनसनी

Begusarai News: बेगूसराय में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:09 PM, 10-Feb-2025

Bihar News: सती घाट पर मिला युवक का शव, दो दिन पहले मोबाइल पटककर गंगा में कूदकर की थी आत्महत्या; जानें मामला

Buxar News: पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। और पढ़ें

06:50 PM, 10-Feb-2025

Bihar News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खाने के बाद 24 से ज्यादा बच्चे बीमार, अभिभावकों में मचा हड़कंप

Motihari News: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बच्चों की स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी को गंभीर खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि दवा खाने के बाद कुछ बच्चों को हल्की एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है, लेकिन सभी बच्चों को समुचित उपचार दिया जा रहा है। और पढ़ें

06:29 PM, 10-Feb-2025

Bihar News: बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से लापता हुए चार बच्चे, अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन

Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि बच्चों की तलाश प्राथमिकता पर की जा रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। जल्द ही कोई सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:14 PM, 10-Feb-2025

Cricket Match : वर्ल्ड कप क्रिकेट के मैच फिर हो सकेंगे पटना में, मोइनुल हक स्टेडियम की तैयारी जानकर चौक जाएंगे

Bihar News : बिहार में फिर से क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की जमीन तैयार हो रही है। कभी यहां वर्ल्ड कप क्रिकेट के भी मैच हुए थे। एक बार फिर उसी के लिए तैयारी की जा रही है। मोइनुल हक स्टेडियम की तैयारी कुछ ऐसी ही लग रही है। और पढ़ें

06:03 PM, 10-Feb-2025

Dowry: दहेज हत्या के छह महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, थाने पर हंगामा कर परिजन बोले- खुलेआम घूम रहे आरोपी

Muzaffarpur News: दहेज हत्या की शिकार हुई गुंजा के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रशासन जानबूझकर आरोपियों को बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पैसे लेकर पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है।
  और पढ़ें

05:59 PM, 10-Feb-2025

Bihar: तीन साल तक शादी का झांसा देकर गंदा काम करता रहा, दो शादी भी तुड़वा दी; अब न्याय मांग रही पीड़िता

पीड़ित युवती ने पांच फरवरी को हाजीपुर महिला थाना और महुआ थाने में शिकायत की। महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। उल्टे पीड़िता को ही दोषी ठहराया जा रहा है। और पढ़ें

05:35 PM, 10-Feb-2025

Mid Day Meal : खतरनाक रसायन वाला रंग और खराब क्वालिटी की नमक से बन रहा था मध्याह्न भोजन; रिपोर्ट से खुला खेल

Bihar News : मेटानील येलो कलर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। भोजन में नमक का पीपीएम मात्रा 15 की जगह मात्र 5.3 होना भी क्वालिटी से समझौता है। सरकारी विद्यालयों में एक NGO के जरिए सप्लाई हो रहे मध्याह्न भोजन में इसकी अनदेखी का खुलासा हुआ है। और पढ़ें

05:29 PM, 10-Feb-2025

Crime: वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, शादी के कार्ड ले जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला; मारपीट-फायरिंग से दहशत

Patna News: प्रदेश की राजधानी पटना से वर्चस्व को लेकर दो गुटों द्वारा मारपीट-फायरिंग करने और एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

05:18 PM, 10-Feb-2025

Bihar News: एसपी ऑफिस पहुंचते ही निगरानी का दराेगा गिरफ्तार; कोर्ट से वारंट और कुर्की आदेश के बावजूद था गायब

Motihari Police: मोतिहारी के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा के ऊपर कोर्ट से परमानेंट वारंट जारी हुआ था। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। मोतिहारी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
  और पढ़ें

04:48 PM, 10-Feb-2025

तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन ने मासूम बच्ची को 10 किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत; शादी की खुशियों में मातम

Patna News: पटना में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक मासूम बच्ची को 10 किमी तक घसीटकर जान ले ली। घटनास्थल पर जब स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह रफ्तार को और तेज करके फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसे धर-दबोचा। और पढ़ें

03:34 PM, 10-Feb-2025

Bihar: रेल मंत्री बोले- मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर होगा मुजफ्फरपुर जंक्शन का विकास, जलजमाव से मिलेगा छुटकारा

Muzaffarpur Junction Development: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी जलनिकासी की आधुनिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को निर्देश दे दिए गए हैं। और पढ़ें

03:24 PM, 10-Feb-2025

Bihar News: कार और टेंपो की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कार और टेंपो को जब्त कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। और पढ़ें

03:19 PM, 10-Feb-2025

Bihar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सिक्कों से तौला, दिलीप जायसवाल बोले- पिता-पुत्र का हाल भी केजरीवाल जैसा होगा

Darbhanga News: दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे युवा वर्ग को राजनीत में आना चाहिए। हमलोगों की अब राजनितिक उम्र दस-बीस साल की बची है अगर आज युवा वर्ग राजनीती में आते है तो उन्हें अनुभव होगा और वे राजनीत में आकर देश की दिशा और दशा तय कर सकते हैं।
  और पढ़ें

02:48 PM, 10-Feb-2025

गुनगुन हार गई जिंदगी की जंग: 10 दिनों के संघर्ष के बाद PMCH में तोड़ा दम, तीन हत्याओं की कड़ी से जुड़ा मामला

Motihari News: पुलिस ने बताया कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा। गुनगुन की हत्या के पीछे जो भी है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के पास कई पुख्ता सबूत हैं और आरोपी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

02:15 PM, 10-Feb-2025

Bihar: देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई, अब फूट-फूट कर रोते हुए मांग रहे माफी; जानें

Muzaffarpur News: पुलिस कार्रवाई और बढ़ते विरोध को देखते हुए अब आरोपी शिक्षक ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। इस वीडियो में वह रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं और अपनी टिप्पणी को साजिश करार दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:14 PM, 10-Feb-2025

Delhi CM : दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिले, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुझाया नाम

Bihar News: बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने क्या कहा... और पढ़ें

02:05 PM, 10-Feb-2025

Pragati Yatra: नवादा में बनेगा मेडिकल कॉलेज, करोड़ों की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एलान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवादा जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। और पढ़ें

01:14 PM, 10-Feb-2025

Bihar : सेनेटरी पैड की खेप में भी तस्करी! हरियाणा से आए कंटेनर की जांच कर पटना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Patna Police: गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर छापेमारी गई है। शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। और पढ़ें

11:45 AM, 10-Feb-2025

Bihar News : कुंभ नहाने पत्नी को लेकर गया प्रयागराज, इधर फूट गया पाप का घड़ा; लड़कियों को फांसकर करता था खेल

Bihar Police : कुंभ नहाने से पुण्य मिलने की बात तो आती है, लेकिन पाप का घड़ा भी फूटता है... यह पहली बार सामने आया होगा। पटना पुलिस के सामने एक ऐसा ही रोचक मामला सामने आया। देह के धंधे में खुलासा के दौरान यह रोचक बात सामने आयी है। और पढ़ें

11:44 AM, 10-Feb-2025

Bihar Teacher: बीपीएससी TRE 1 में चयनित शिक्षकों के साथ नया खेल; नियुक्ति देना मजबूरी हुई तो वेतनपर्ची मांग दी

Bihar News : केके पाठक चले गए, लेकिन शिक्षा विभाग में अपनी छाप कहीं-न-कहीं छोड़ गए। जब थे, तब बीपीएससी की ओर से चयनित घोषित शिक्षकों की नौकरी रोकी गई और अब कोर्ट के फैसले के कारण काम आगे बढ़ाना पड़ा तो नया कागज मांगकर हंगामे की जमीन तैयार करा दी। और पढ़ें

08:51 AM, 10-Feb-2025

Bihar News: सीएम नीतीश के विधायक के सामने यह क्या हो गया? मंच पर मची अफरातफरी के बीच इनसे से भी बदसलूकी

जदयू समर्थक और ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसे अस्पाल में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

08:29 AM, 10-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम हाइब्रिड तरीके से किया जा रहा है। इसमें गांव का नक्शा बनाने की जिम्मेदारी तीन हवाई एजेंसी को दिया गया है। इन एजेंसियों द्वारा हवाई जहाज से फोटोग्राफी करके गांव का नक्शा बनाया जा चुका है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें