फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 06-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 06-Feb-2025

Bihar News : सड़क हादसे में किशोर की मौत, बड़े भाई को इंटर की परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Road Accident News : बड़े भाई को परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार थे। और पढ़ें

08:42 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: बहन को लेने परीक्षा केंद्र के लिए निकले युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar: सूरज बुधवार दोपहर अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गोपालगंज लाया था। बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर वह घर वापस लौट गया। छुट्टी के बाद वह फिर बहन को लेने परीक्षा केंद्र के लिए निकला, लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंचा। और पढ़ें

08:37 PM, 06-Feb-2025

Bihar: सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर का बिगड़ा संतुलन, गड्ढे में पलटा; दबने से तीन की मौत

Bihar: सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर की गति तेज हो गई, जिससे चालक ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा और वह गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार सात लोग नीचे दब गए। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:26 PM, 06-Feb-2025

Bihar: खुद नाव चलाकर पति के लिए खाना लेकर जा रही थी पत्नी, अचानक तेज धार में फंसी; डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Bihar: कविता देवी का एक छोटा सा बच्चा भी है और उसका पति खेती-बाड़ी का काम करता है। परिवार इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरी तरह से टूट गया है और घर में गम का माहौल है। और पढ़ें

08:16 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: खेलते-खेलते शौचालय की टंकी में गिरी मासूम, डूबने से हुई दर्दनाक मौत; परिजन बेसुध

Bihar News: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ वे पीड़ित परिवार से मिले। हालांकि, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने की सहमति नहीं दी। इस घटना के बाद परिवार में गहरी दुख और शोक का माहौल है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:06 PM, 06-Feb-2025

Bihar: 29.82 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बजट होटल, सासाराम में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Bihar: होटल निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गई है। सरकार की योजना है कि यह होटल निजी होटलों की तुलना में किफायती हो लेकिन उसमें आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी न हो।

और पढ़ें

07:53 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक महिला की मौत; ससुर और मासूम बेटा गंभीर

Bihar News: हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर का पीछा कर उसे पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। 
  और पढ़ें

07:44 PM, 06-Feb-2025

Bihar: पीरपैंती में बनेगा 2400 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट, 2030 तक बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

Bihar: बिहार के पीरपैंती में सौर ऊर्जा के स्थान पर ताप विद्युत परियोजना को मंजूरी मिली है। यह परियोजना 2400 मेगावाट की क्षमता के साथ 800 मेगावाट की तीन इकाइयों का निर्माण करेगी।
  और पढ़ें

07:24 PM, 06-Feb-2025

Bihar: भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर सीबीआई का छापा, परिवार ने वालों ने बताया राजनीतिक साजिश

Bihar News: रेड के बाद दिनेश अग्रवाल और उनके परिवार ने राहत महसूस की है और इसे राजनीतिक साजिश बताया है। वहीं, जांच के बाद सीबीआई ने रिपोर्ट में कोई गैरकानूनी दस्तावेज नहीं मिलने की बात कही है।

और पढ़ें

07:16 PM, 06-Feb-2025

Bihar Politics: ‘बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी से खुश’ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले हम नेता अनिल सिंह

Bihar Political: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और आगामी चुनाव में गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिलने वाली है। और पढ़ें

07:00 PM, 06-Feb-2025

Bihar News : घर बुलाकर युवक की हत्या, प्रेम-प्रसंग में चाकू गोदा; फिर ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला

Murder case : पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर दी। लोगों को लगा कि सरस्वती पूजा के विसर्जन में हुए विवाद की वजह से यह घटना हुई है, लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि मामला कुछ और है।  और पढ़ें

06:52 PM, 06-Feb-2025

Bihar Crime: बंद घर में लाखों की हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी; जानें कैसे हुआ हादसा

बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें शक हुआ। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोंच थाना के एसआई राम कुमार मुर्मू मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
  और पढ़ें

06:36 PM, 06-Feb-2025

Nalanda News: सिगरेट पीने से मना किया तो छात्र पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

Nalanda News: स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री दीवार टूटी हुई है, जिससे बाहरी लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

और पढ़ें

06:23 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: पूर्णिया में अपहरण के आरोप में किशनगंज के BPRO की पिटाई, ग्रामीणों ने दो स्कॉर्पियो भी तोड़ी

Bihar News: अरूण यादव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जब उन्होंने देखा कि अरूण यादव को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा है, तो ग्रामीणों ने चारों तरफ से गाड़ियों को घेर लिया। आइये समझते हैं पूरा मामला। और पढ़ें

06:06 PM, 06-Feb-2025

Bihar : इंटर परीक्षा देने आई छात्रा के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल पहुंचकर परिजनों के होश उड़े, बच्ची का जन्म

Bihar : इंटर की परीक्षा देने आई एक छात्रा के पेट में अचानक दर्द होने लगा। उस दर्द को वह बर्दाश्त नही कर पा रही थी। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। फिर नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।  और पढ़ें

06:01 PM, 06-Feb-2025

Bihar Crime: सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: पीड़िता सरस्वती पूजा देखकर वह अपने घर को लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए दोनों ने किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
  और पढ़ें

05:52 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला आर्केस्ट्रा डांसर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Bihar News: आर्केस्ट्रा डांसर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया है। और पढ़ें

05:44 PM, 06-Feb-2025

Accident News : सड़क हादसे में भाजपा नेता और उनके ससुर की मौत, कुंभ से बिहार लौटने के दौरान हुआ हादसा

BJP leader die : प्रयागराज महाकुंभ से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के दौरान कार एक्सीडेंट में भाजपा नेता की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ कुंभ से स्नान कर बनारस आ रहे थे। और पढ़ें

05:24 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए ये दिशा-निर्देश

Bihar News: बैठक में कई महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। और पढ़ें

05:20 PM, 06-Feb-2025

BSEB 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा10वीं के लिए 10 जिलों के बदले परीक्षा केंद्र, यहां देखें पूरी लिस्ट

BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। नए केंद्रों पर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नए प्रेवश पत्र भी जारी किए गए हैं। और पढ़ें

05:13 PM, 06-Feb-2025

Bihar: बैंक में ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, फर्जी ग्राहक बनकर लोगों से करता था ठगी

Bihar News: पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैंक में ग्राहकों से धोखाधड़ी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ लिया। और पढ़ें

05:04 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: संदेहास्पद स्थिति में हुई विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला

Bihar News: मृतका के भाई ने बताया कि 2023 में उनकी बहन की शादी बजरंगी कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी चीजें मांग रहे थे।
  और पढ़ें

04:54 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: खेलते-खेलते ऑटो के पहिये की नीचे आई मासूम, कुचलने से हुई दर्दनाक मौत; परिजनों का हंगामा

Bihar News: बच्ची ऑटो के चक्के के नीचे आकर घायल हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। आइये जानते है पूरा मामला क्या है। और पढ़ें

04:45 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: पुआल की ढेर में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: प्राथमिक जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली कि संझा देवी के भतीजे फूलचंद्र से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई, और इस दौरान महिला की मौत हो गई। और पढ़ें

04:14 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: दो ट्रक चालकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जानें मामला

Bihar News: परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या की गई है। पंकज के भाई ने बताया कि वह कल रात काम के सिलसिले में निकले थे, लेकिन फिर उनकी मौत की खबर आई। आइये पूरा मामला जानते है। 
  और पढ़ें

04:01 PM, 06-Feb-2025

Bihar: 11 फरवरी को कायनात मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन, मेधावी छात्रों को मिलेगा शिक्षा का बेहतर अवसर

Bihar: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कायनात मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कर रहा है। यह परीक्षा 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। और पढ़ें

03:49 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: हथियार के बल पर लूटपाट, एक किशोर को लगी गोली…बदमाशों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा

Bihar News: हथियारबंद बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि घर में मौजूद महिलाओं और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ भी विरोध करने पर मारपीट किया। पीड़िता ने बताया कि 12 से अधिक संख्या में बदमाश आए थे। और पढ़ें

03:07 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: सिविल सेवा की तैयारी के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग देगा निःशुल्क कोचिंग; ऐसे मिलेगा लाभ; जानें

Bihar News: सिविल सेवा की तैयारी के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अब निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था देने जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले चयन परीक्षा देनी होगी। 
  और पढ़ें

03:07 PM, 06-Feb-2025

Bihar News : सीएम नीतीश ने शेखपुरा को दी बड़ी सौगात, 150 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शेखपुरा पहुंचे।  उन्होंने 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसमें उन्होंने सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, जबकि 50 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। और पढ़ें

02:50 PM, 06-Feb-2025

Bihar: टॉप 10 में शामिल दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने 50 हजार का इनाम किया था घोषित; ऐसे हुई गिरफ्तारी

Bihar: बतौर पुलिस के दोनों अपराधी एक साथ मिलकर लूट, हत्या, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।
  और पढ़ें

02:42 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: उपमुखिया पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हुई दर्दनाक मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: उपमुखिया किसी निमंत्रण से अपने गांव चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
  और पढ़ें

01:52 PM, 06-Feb-2025

Bihar: लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान युवक की मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Bihar Crime: परिजनों ने बताया कि मिथिलेश मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाएं जांघ में लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
  और पढ़ें

01:50 PM, 06-Feb-2025

Bihar News : अंचल अधिकारी को मिला विशेष अधिकार, लॉक जमाबंदी को कर सकेंगे अनलॉक

Bihar : जमाबंदी की वैधता की जांच और उसे लॉक/अनलॉक करने की शक्ति अब अंचल अधिकारियों को दे दी गयी है। पहले यह अधिकार भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को दिया गया था, लेकिन अब यह कार्य अंचल अधिकारी करेंगे। और पढ़ें

01:44 PM, 06-Feb-2025

Bihar news: अपने घर से भटकी किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने पूछताछ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar news: किशोरी छपरा के रिवीलगंज थाना की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर के गरीब नाथ मंदिर में भी रह रहे थी। वहां से वह बेतिया बस स्टैंड पहुंच गई। आइये जानते है क्या था पूरा मामला और पढ़ें

01:32 PM, 06-Feb-2025

Bihar News: हथियार लहराते सोशल मीडिया पर डाली फोटो, पुलिस जांच में जुटी; बेगूसराय का है मामला

Bihar News: हाल ही में जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने अवैध रूप से हथियार लहराने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रही हैं। मामला बेगूसराय का है, जहां एक युवक ने हथियार लहराते हुए वीडियो बना डाली।   
  और पढ़ें

01:26 PM, 06-Feb-2025

Anant Singh News : बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को लगा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज

Bihar : अनंत सिंह के जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अनंत सिंह की पटना सिविल कोर्ट के एसीजेएम - 1 में सुनवाई हुई थी जहाँ सुनवाई के दौरान एसीजेएम - 1 ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया था।  और पढ़ें

01:19 PM, 06-Feb-2025

Bihar Crime: गुटखा न देने पर बदमाशों ने दुकानदार पर फेंकी खौलती चाय, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: पीड़ित ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही 700 रुपये की उधारी थी, जिसे वे चुकाने से बच रहे थे। फिलहाल, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें

01:11 PM, 06-Feb-2025

Bihar Crime: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

Bihar Crime: परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात कैलाश पासवान मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चार अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया और बेरहमी से पिटाई की।
  और पढ़ें

12:42 PM, 06-Feb-2025

Bihar Police : थाना में जमकर हुआ बवाल, हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने की तोड़फोड़

Murder Case : बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को उसके कई दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया था।सभी से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच युवक की हाजत में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। अब परिजन पीटने से मौत होने का आरोप लगाकर जमकर बवाल कर रहे हैं।  और पढ़ें

11:48 AM, 06-Feb-2025

Bihar News : शराब निर्माण के लिए बनाये गये ड्रम में डूबने से मासूम की मौत, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी है वहीं शराब निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची। अब एसपी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। और पढ़ें

10:18 AM, 06-Feb-2025

Bihar News : बिहार में फिर पुलिस ने किया एनकाउंटर, इस वजह से पुलिस ने चलाई गोली

Encounter : बिहार में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गईं। इस दौरान पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

09:43 AM, 06-Feb-2025

Bihar : जिस होटल में ठहरते थे बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री, बम से उड़ाने की मिली धमकी; जानिए किसने भेजा मेल

Bihar : पटना के जिस होटल में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का ठहराव होता है, उस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिस मेल से धमकी मिली है वह अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन का मेल बताया जा रहा है। और पढ़ें

07:57 AM, 06-Feb-2025

Bihar News : ट्रेन की चपेट में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत, ट्रेन पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Train Accident News : गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:41 AM, 06-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Accident news : मिनी बस में कुल 26 लाेग सवार होकर पटना से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। मिनी बस जैसे ही यूपी के चंदाैली जिले के अलीनगर थाना के जंसो की मड़ई के नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रेलर ने मिनी बस में जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें