फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 30-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 30-Jan-2025

Bihar News : सनकी आशिक ने पहले नाबालिग को मारी गोली फिर खुद की ले ली जान, सुसाइड नोट में लिखी है कहानी

Love Affair : लड़की का भाई अपने कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही लोग देखकर अवाक् रह गये। अंदर में उसकी बहन के साथ एक लड़के की लाश पड़ी थी। और पढ़ें

09:21 PM, 30-Jan-2025

Accident News : वन वे पुल बना जान का दुश्मन, बस और ट्रक की टक्कर में पटना के व्यापारी की मौत

Accident News : बिहार में बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हुई है, जिसमें पटना के एक व्यापारी की मौत हो गई। इस घटना में कई यात्री घायल हैं, जिसमें तीन की हालत काफी गंभीर है। टक्कर होने की वजह वन वे पुल है।  और पढ़ें

08:59 PM, 30-Jan-2025

Bihar Board Exam: एक फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, छात्र अच्छे से समझ लें बीएसईबी के ये सात निर्देश

Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन हेतु बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। अंत समय में होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए छात्रों को दिशानिर्देश अच्छे समझ लेने चाहिए।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:51 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: एंबुलेंस EMT की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

घटना के बाद चालक और एंबुलेंस के ईएमटी मारपीट के भय से वाहन को छोड़कर भागने लगे थे। इस बीच परिजनों ने एंबुलेंस के ईएमटी के साथ बेरहमी से मारपीट किया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। और पढ़ें

08:41 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: शटर कटवा के रूप में चर्चित थे चेलवा और बैला, चरस तस्करी में 14 साल की सजा

घोड़ासहन थाने के पकही निवासी शमीर शाह उर्फ चेलवा तथा सलमान शाह उर्फ बैला को सजा हुई है। मामले में घोड़ासहन थाना कांड संख्या 405/2021 दर्ज हुई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:37 PM, 30-Jan-2025

BPSC Protest : बीपीएससी अभ्यर्थियों ने जमकर किया बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत; कहा-गोली मारेंगे तब ही हटेंगे

BPSC : 70 वीं बीपीएससी परीक्षा को कैंसिल करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थियों ने गुरूवार को पटना में जमकर बवाल किया। पटना की सड़कों पर छात्रों का एक बड़ा हुजूम उतरा, जिसे रोकने के लिए पुलिस से कई बार नोंक-झोंक भी हुए।  और पढ़ें

08:33 PM, 30-Jan-2025

Bihar: 730 करोड़ की दो रेल लाइन परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिलाया विश्वास

बिहार में 730.59 करोड़ की दो रेल लाइन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास दिलाया है। और पढ़ें

08:23 PM, 30-Jan-2025

रणजी ट्रॉफी: बिहार और केरल के बीच मुकाबला शुरू, गेंदबाजों ने दिखाया दमखम

मुकाबले में केरल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 302 रन बना लिए हैं। अब केरल की आखिरी जोड़ी मैदान पर है। और पढ़ें

08:16 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, बवाल के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। और पढ़ें

08:08 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: बिहार के जिला में DEO पर निगरानी के छापेमारी के बाद अब वैशाली में DEO पर हुई विभागीय कार्रवाई शुरू

बताया गया है जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के विभाग ने आदेश दे दिए गए हैं। वैशाली डीएम के डीईओ के विरुद्ध विभाग को भेजे गए प्रतिवेदन के मद्देनजर विभाग ने यह कदम उठाया है। और पढ़ें

07:58 PM, 30-Jan-2025

फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड: हत्या का मास्टरमाइंड धराया, दूसरे गिरोह के अपराधी को हायर कर घटना को दिया था अंजाम

फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड हत्या मामले का खुलासा कर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दूसरे गिरोह के अपराधी को हायर कर घटना को अंजाम दिया था। और पढ़ें

07:47 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोजाना सैकड़ों लोग हो रहे शिकार, आंकड़ा 3200 के पार

बिहार के मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। अब तक आवारा कुत्ते 3200 लोगों को काट चुके हैं। और पढ़ें

07:38 PM, 30-Jan-2025

Bihar News : घने कोहरे से हवाई सेवा प्रभावित, 10 में 8 उड़ानें हुईं रद्द, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Flights Cancelled : घने कोहरे और कम दृश्यता का असर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। उड़ान भरने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

07:25 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: सासाराम से कांग्रेस MP मनोज कुमार पर हमला, पुलिस के सामने डंडे मार सिर फोड़ा, गार्ड समेत सात घायल

बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद मनोज कुमार को गुरुवार को एक विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। और पढ़ें

07:14 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से निकला था पैसा, अब मिला वापस, जानें पूरा मामला

पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना वैशाली ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप ठगी की गई राशि में से 72,984 रुपये को सफलतापूर्वक बरामद किया। और पढ़ें

07:07 PM, 30-Jan-2025

Crime in Bihar: जमीन विवाद में रिटायर्ड रेलकर्मी की पीट-पीट कर हत्या, पत्नी से पूछताछ में जुटे डीएसपी

बिहार के दरभंगा में जमीन विवाद के दौरान एक रिटायर्ड रेलकर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने मृतक की पत्नी से पूछताछ कर कार्रवाई करेंगे। और पढ़ें

06:57 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: महाकुंभ भगदड़ में मृतक महिलाओं का शव पहुंचा गोपालगंज, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बिहार में गोपालगंज की दो महिलाओं की मौत हो गई थी। वहीं, गुरुवार को उनका शव रामनगर गांव में पहुंचा है। और पढ़ें

06:43 PM, 30-Jan-2025

PM आवास योजना में घोटाला: आवास सहायक 60 लोगों से कर रहा था 2000 से 2500 रुपये तक की वसूली, ग्रामीणों ने पकड़ा

पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। आवास सहायक 60 लोगों से दो हजार से लेकर पच्चीस सौ रुपए की वसूली कर रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। और पढ़ें

06:27 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे दंपती, बदमाशों ने रोक कर पिस्टल दिखाया और लूट लिया

राजधानी पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे दंपती से लूट हुई है। बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और पिस्टल की नोक पर लूट लिया। मामला लालगंज थाना एरिया का है। और पढ़ें

06:18 PM, 30-Jan-2025

Bihar News : भागीरथ मांझी के बाद अब बेटी आई सुर्ख़ियों में, बेटी और दामाद क्यों कह रहे हैं ऐसा

 Bhagirath satta : माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी जदयू छोड़ कर कांग्रेस में जाने की वजह से चर्चा में हैं। भागीरथ की बेटी अपने पिता के खिलाफ जदयू से टिकट लेने की वजह से चर्चा में है। वर्तमान में बेटी और दामाद सामान्य की जिंदगी जी रहे हैं। और पढ़ें

06:14 PM, 30-Jan-2025

NDA Workers Conference: शाहाबाद की सभी सीटों को जीतने का लिया संकल्प, उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बड़ी बात

बिहार के सासाराम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए ने हुंकार भरी। साथ ही शाहाबाद की सभी सीटों को जीतने का संकल्प लिया। वहीं, कार्यकर्ताओं के बीच अव्यवस्था भी दिखी। अनुशासित रखने के लिए नेताओं को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा। और पढ़ें

05:54 PM, 30-Jan-2025

Crime in Bihar: दहेज लोभियों ने सोने की चेन न मिलने पर महिला को मार डाला, एक साल पहले हुई थी शादी

बिहार के वैशाली में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

05:44 PM, 30-Jan-2025

Patna: नगर निकायों के राज्यस्तरीय कार्यशाला में समीक्षा बैठक, मंत्री नितिन नवीन का अधिकारियों को सख्त निर्देश

मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा, हफ्ते में एक दिन स्पॉट विजिट करना होगा। निर्णय और निष्पादन की नीति को अपनाएं। और पढ़ें

05:31 PM, 30-Jan-2025

Pragati Yatra: CM नीतीश ने किया 299 करोड़ से अधिक की 69 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन,खुलेगा मिल्क चिलिंग प्लांट

सीएम नीतीश कुमार ने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर घुरिया पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

05:13 PM, 30-Jan-2025

Bihar News : स्वर्ण आभूषण के दुकान में दिन दहाड़े लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग

Loot in Bihar : दोपहर लगभग तीन बज रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी आभूषण दूकान पर पहुंचे और लूट-पाट करने लगे। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों से घिरते देख अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये।  और पढ़ें

04:53 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में पहले से टूटा पड़ा था बिजली का तार

मृतक किसान की पहचान मांसीरपुर गांव के रहने वाले कोमो यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि कामो यादव खेत में पानी पटवन कर रहे थे। और पढ़ें

04:39 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: CM नीतीश की प्रगति यात्रा से लौट रहे दरोगा सड़क हादसे में घायल, पिकअप ने मारी टक्कर

साथी पुलिसकर्मियों ने बताया, दरोगा सुनील कुमार चौसा के कलासन में आयोजित सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात थे। कार्यक्रम समापन के बाद वे अपनी बाइक से वापस गम्हरिया थाना लौट रहे थे। जब वे लक्ष्मीपुर गांव के समीप SH-58 पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

04:24 PM, 30-Jan-2025

Bihar Road Accident: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, मृतक मोतिहारी के निवासी

बिहार में मोतिहारी के रहने वाले तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे। हादसा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ। और पढ़ें

04:11 PM, 30-Jan-2025

Crime in Bihar: जमीन विवाद में युवक का गला गमछे से कसकर मार डाला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिहार के गोपालगंज में एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में युवक का गला गमछे से कसकर हत्या की गई है। हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

03:48 PM, 30-Jan-2025

Mauni Amavasya: हरिहर क्षेत्र की पुण्य भूमि पर त्रिवेणी महाआरती, प्रथम वार्षिकोत्सव का हुआ विराट आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिवेणी संगम पूजन सुशील चंद्र शास्त्री के नेतृत्व में आचार्यों के द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं, वेद ध्वनि से पूरे आकाश मंडल मंत्रों की गूंज से तरंगित हो उठा और शंखनाद एवं धर्म की जय घोष से पूरा जनमानस सनातनमय हो गया। और पढ़ें

03:16 PM, 30-Jan-2025

Bihar: विभाग को गुमराह कर म्यूटेशन में ढिलाई बरतने पर कांटी के राजस्व कर्मी निलंबित, विभागीय कार्रवाई भी होगी

अंचल अधिकारी कांटी प्रखंड को राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र 'क' गठित करने तथा DCLR पश्चिम के माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सके। और पढ़ें

03:03 PM, 30-Jan-2025

Crime in Bihar: आरा में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं, 48 घंटे में सात लोगों को मारी गोली, अब तक दो की मौत

आरा में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बदमाशों ने 48 घंटे में सात लोगों को गोली मारी है। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। और पढ़ें

02:38 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: 50 हजार का इनामी नक्सल कमांडर उमेश रविदास गिरफ्तार, 10 साल से था फरार

बिहार में नवादा पुलिस ने इनामी नक्सल कमांडर उमेश रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पचास हजार रुपये का इनाम था। रविदास बीते दस साल से फरार चल रहा था। और पढ़ें

02:36 PM, 30-Jan-2025

Bihar : कांग्रेस में जाते ही भगीरथ मांझी के परिवार में कलह, बेटी बोली- जदयू टिकट दे, हम पिता के खिलाफ लड़ेंगे

Bhagirath Manjhi : माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने 22 वर्षों की कड़ी मेहनत से पहाड़ को काट कर रास्ता बना दिया था। लेकिन उसी घर में आज बिखराव की स्थिति है। दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी ने जदयू को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लेने के बाद  लिया।  और पढ़ें

02:25 PM, 30-Jan-2025

Gaya Gyan Yatra: ढुंगेश्वरी पहाड़ी से महाबोधि मंदिर तक निकली ज्ञान यात्रा, देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु शामिल

ढुंगेश्वरी पहाड़ी से महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु समेत कई लोग शामिल हुई। और पढ़ें

02:13 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: सीतामढ़ी में मेयर और उप मेयर के बीच जंग, बैठक के दौरान हुई तीखी बहस, जानें पूरा मामला

बैठक का आयोजन मेयर रौनक जहां परवेज की अध्यक्षता में नगर निगम के सभागार में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का कार्यान्वयन करना था। और पढ़ें

02:03 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: बेतिया कलेक्टर बोले- खेल की प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ी सरकारी नौकरी कर सकते हैं हासिल

रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का विधिवत शुभारंभ डीएम दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा, मेले का आयोजन करियर बनाने के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। और पढ़ें

01:48 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: BRABU हॉस्टल के पास फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत, सरस्वती पूजा चंदा विवाद को लेकर फायरिंग

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा चंदा को लेकर फायरिंग हुई है। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है। और पढ़ें

01:20 PM, 30-Jan-2025

Bihar News : बहुत जल्द शुरू होगा समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीलाइन पर ट्रेन सेवा, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रामभद्रपुर-थलवारा 12 किलोमीटर में चल रहा दोहरीकरण का कार्य को बहुत जल्द पूरा कर लिया जायेगा। फिर इस खंड के दोहरीलाइन पर समस्तीपुर-दरभंगा के बीच परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे से ट्रेनों की लेट लतीफी कम होगी। और पढ़ें

01:14 PM, 30-Jan-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर की बेटी का एक और बड़ा कीर्तिमान, राष्ट्रीय वुशु नेशनल गेम में जीता ब्रॉन्ज मेडल

मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली अपराजिता मिश्रा ने 14 फरवरी तक उत्तराखंड राज्य के देहरादून में चल रही 38वीं नानकुआ नेशनल वुशु चैंपियन प्रतियोगिता में एक मात्र बिहार राज्य की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बिहार की झोली में पदक डाला है। और पढ़ें

12:44 PM, 30-Jan-2025

Bihar News : जदयू नेता को चचेरे भाई ने मारी गोली, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना

Bihar : बिहार में जदयू के नेता को उनके चचेरे भाई ने ही गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल जदयू नेता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। और पढ़ें

11:52 AM, 30-Jan-2025

Bihar : मुसर्रत परवीन और मुसर्रत खातून... दो नाम, दो देशों की नागरिकता और ठिकाना बिहार; शुरू हुई जांच

Dual Citizenship Case : बिहार के इस जिले में एक दो नहीं बल्कि, कई लोगों को भारत के साथ-साथ नेपाल की भी नागरिकता प्राप्त है। यह आरोप पहले एक महिला मुखिया पर लगा था, जिस वजह से उसे पद से हटाया गया था। अब यह आरोप एक जनवितरण प्रणाली विक्रेता पर लगा है।   और पढ़ें

11:18 AM, 30-Jan-2025

Accident News: मरीन ड्राइव से लौट रही कार गांधी सेतु पर डिवाइडर से टकराई, परिवार के एक की मौत, पांच घायल

Accident news : पूरा परिवार सभी कार में सवार होकर घूमने गए थे। घुमने के बाद घर लौटने दौरान कार नियंत्रित हो गई और डिवाइडर में जाकर टकरा गई। घटना देख पुलिस दौड़कर वहां पहुंची तो देखकर अवाक रह गई। और पढ़ें

10:41 AM, 30-Jan-2025

Bihar News : घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने पर भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई आरोपी की जान

Molesting : जब घर में बच्चे अकेले हों, तो घर में कोई अपरिचित न आ पाए ऐसी कोई व्यवस्था करनी चाहिए। क्यों कि इसी का नतीजा राजधानी में देखने को मिला, जब एक अजनान शख्स ने घर में अकेली नाबालिग के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। और पढ़ें

09:01 AM, 30-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : लोग अपनों की तलाश में भटक रहे थे। महिलाएं कह रही थी कि भीड़ इतनी थी कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था।हजारों लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें