फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 27-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:56 PM, 27-Jan-2025

BPSC Result : बिहार कृषि सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, 853 अभ्यर्थी BAO बने; यहां चेक करें परिणाम

Bihar : बीपीएससी ने बिहार कृषि सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 853 अभ्यर्थी BAO बने हैं।  और पढ़ें

08:48 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: BRABU में सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगने पर बवाल, कई छात्र चोटिल, खिड़की के शीशे भी तोड़े

तीन छात्र घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच में तनाव बढ़ गया, जिसको लेकर मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है। और पढ़ें

08:39 PM, 27-Jan-2025

Bihar News : सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर थे सवार, अज्ञात वाहन ने रौंदा

Accident News : तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में दो युअव्कों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।   और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: भागलपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के विलंब पर उपाध्यक्ष ने फहराया झंडा, अब गरमा गया माहौल

बिहार के भागलपुर जिले में कहलगांव नगर निकाय में बवाल हो गया। दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष के विलंब होने पर उपाध्यक्ष ने झंडा फहरा दिया। ऐसे में अब माहौल गरमा गया है। और पढ़ें

08:20 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: शेखपुरा में एक से 15 फरवरी तक आयोजित होगी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, अभी जान लें एग्जाम सेंटर

बिहार के शेखपुरा जिले में एक से 15 फरवरी तक इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र अभी से ही घोषित कर दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:05 PM, 27-Jan-2025

Crime in Bihar: नसीब में नहीं था दूल्हा बनना, घुड़ दौड़ के दौरान युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

वैशाली में घुड़ दौड़ के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की एक महीने बाद शादी होनी थी। फिलहाल, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

07:55 PM, 27-Jan-2025

Bihar Murder Case: पहले एक बच्चे की मां से की शादी, फिर अपहरण कर सौतेले बेटे को मार डाला, अब आजीवन कारावास

Bihar Murder Case: घटना सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र की है। जहां संजय पर आरोप है कि उसने पहले से बच्चेदार एक महिला से दूसरी शादी की। बाद में दूसरी पत्नी और उसके बच्चे का अपहरण किया और फिर सौतेले बेटे की हत्या कर दी। और पढ़ें

07:54 PM, 27-Jan-2025

Bihar News : दोस्तों ने मिलकर किशोर की ले ली जान, डीलर के बेटे पर लगा हत्या का आरोप

Murder Case : बच्चों के विवाद में डीलर के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश की पहचान न हो सके इसके लिए शव को छुपाने की कोशिश में थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

07:47 PM, 27-Jan-2025

Crime in Bihar: बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या की, खेत में पटवन करने गया था

बिहार के छपरा में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक से आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। किसान खेत में पटवन करने गया था। और पढ़ें

07:36 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: महज एक फोन कॉल से आज दिन भर परेशान रहा मोतिहारी का पुलिस डिपार्टमेंट, जानें क्या रहा मामला

मोतिहारी पुलिस के 112 नंबर पर एक कॉल आया, जिसमें हत्या की सूचना दी गई थी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट की कान खड़ी हो गई। और पढ़ें

07:22 PM, 27-Jan-2025

नौ महीने वाले लव मैरिज का अंत: 16 जनवरी से गायब थी युवती, अब गड्ढा खोदकर निकाला गया शव

बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गड्ढे से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की शिनाख्त कर लिया गया है। एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। और पढ़ें

07:18 PM, 27-Jan-2025

Nitish Kumar : अब प्रगति यात्रा के अगले दौर का कार्यक्रम भी बदला; सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले जाएंगे मुंगेर

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से हुई थी, जो अब तक जारी है। इस क्रम में उनका अगला कार्यक्रम मुंगेर में है, लेकिन अचानक इस कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। और पढ़ें

06:55 PM, 27-Jan-2025

इश्क में कत्ल: बेटे का प्रेम विवाह बना बाप की हत्या का कारण, लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप

बिहार के समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बेटे का प्रेम विवाह करना बाप को भारी पड़ गया। और जान देकर मोहबब्त की कीमत चुकानी पड़ी। और पढ़ें

06:35 PM, 27-Jan-2025

सैकड़ों प्लेयर्स का शतरंज महाकुंभ: DM ने की शुरुआत, 4 से 9 साल के बच्चों ने दिखाया दम, कई बच्चे बने चैंपियन

बिहार के किशनगंज जिले में 550 खिलाड़ियों का शतरंज महाकुंभ शुरू हो गया है। डीएम ने इसकी शुरुआत की। इसमें चार से नौ साल के बच्चों ने दम दिखाया। और पढ़ें

06:20 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: महाकुंभ 2025 में गूंजेगी कल्पना पटवारी की सुरमयी आवाज, संस्कृति मंत्रालय ने किया आमंत्रित

महाकुंभ जैसे भव्य और पवित्र अवसर पर कल्पना पटवारी की प्रस्तुति कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम होगी। बिहार और असम की समृद्ध संगीत परंपरा को उनकी आवाज़ के माध्यम से वैश्विक मंच मिलेगा। और पढ़ें

06:10 PM, 27-Jan-2025

Bihar: पूर्व सांसद आनंद मोहन बोले- मेरा बेटा कुंभ में जाकर संन्यास नहीं लिया है, डंके की चोट पर चुनाव लड़ेंगे

बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार सुबह शिवहर से पूर्व सांसद आनंद मोहन पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान मोहन ने बेटे चेतन आनंद के चुनाव लड़ने की बात पर भड़क गए और कहा कि वह कुंभ जाकर संन्यास नहीं लिए हैं। और पढ़ें

05:48 PM, 27-Jan-2025

नल जल योजना: बिहार में छह लाख से अधिक गबन के आरोप में एक महिला गिरफ्तार, पूर्व वार्ड सदस्य की है पत्नी

बिहार के समस्तीपुर जिले में नल जल योजना में गबन के आरोप में एक महिला गिरफ्तार हुई है। महिला पर छह लाख रुपये से अधिक गबन करने का आरोप है। और पढ़ें

05:27 PM, 27-Jan-2025

Crime in Bihar: जमीन विवाद में फायरिंग, दो लोगों को गर्दन में लगी गोली, अज्ञात हमलावर फरार

Crime in Bihar: बिहार के लखीसराय जिले में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान प्रभात चौक निवासी मोहम्मद जुबेर और दीपक कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें

04:49 PM, 27-Jan-2025

Video Viral: बिहार में वीडियो वायरल होने के अगले दिन लड़की ने दुनिया छोड़ी, सिर में चोट से मौत; जानिए, मामला

Bihar News: लड़की की मौत से पहले उसका एक वीडियो मनचलों ने वायरल कर दिया था। इससे लड़की काफी आहत हो गई थी। आशंका है कि यही वीडियो लड़की के मौत का कारण भी बना। बिहार पुलिस को इन मनचलों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए। और पढ़ें

04:43 PM, 27-Jan-2025

Patna News: भूमि सर्वे के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हुआ नुक्कड़ नाटक, कई सलाह और सुझाव दिए गए

नाटक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से देखा। कई सलाह और सुझाव दिए गए, जिन्हें स्क्रिप्ट में शामिल किया जाएगा। और पढ़ें

04:26 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: साफ-सुथरी जमीन दिलवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी, जानें धोखाधड़ी की पूरी कहानी

पीड़िता रेखा झा, महीसौर थाना क्षेत्र के हरि प्रसाद गांव की रहने वाली है और हाजीपुर में अपने लिए घर बनाना चाहती थी। और पढ़ें

03:59 PM, 27-Jan-2025

समान काम समान वेतन: बिहार रक्षा वाहिनी का 3 दिवसीय धरना, मांग पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

बिहार के सासाराम में समान काम समान वेतन को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी का तीन दिवसीय धरना हुआ। मांग पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। और पढ़ें

03:48 PM, 27-Jan-2025

Bihar NDA PC: 'CM नीतीश और PM मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार, लालू-राबड़ी राज में अपहरण धंधा चरम पर था'

बिहार में सोमवार को एनडीए के घटक दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कहा कि लालू-राबड़ी राज में अपहरण का धंधा चरम पर था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025 में फिर सरकार बनेगी। और पढ़ें

03:29 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: घूमने निकले लड़के का बगीचे में लटका शव बरामद, पुलिस सुलझा रही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी

बिहार के मोतिहारी में घर से घूमने निकले लड़के का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस हत्या है या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। और पढ़ें

03:26 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: पटना में बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में मिला स्टूडेंट का शव, कमरा अंदर से बंद था

Patna Police: इंजीनियरिंग के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला है, जो अंदर से बंद था। लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्र ने आत्महत्या की है। घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। और पढ़ें

02:42 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: ऐसे भी जाती है जान! ट्रक की टक्कर से टूटी पेड़ की टहनी बाइक पर गिरी, यूपी निवासी शिक्षिका की मौत

Road Accident: मौत को आना हो तो वह रास्ता ढूंढ़ लेती है। उत्तर प्रदेश निवासी महिला शिक्षिका की बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में हुई मौत तो यही कह रही है। ट्रक में फंसकर पेड़ की टहनी टूटी तो सामने से आ रहे बाइक पर जा गिरी। और पढ़ें

02:33 PM, 27-Jan-2025

Bihar News : राजस्व कर्मचारी चढ़े निगरानी के हत्थे, टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bihar : राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी पर आरोप लगा है कि वह दाखिल - खारिज के नाम पर 51 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। और पढ़ें

02:29 PM, 27-Jan-2025

Bihar: एक साल पहले पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बरसी पर पति की भी उसी तरह गई जान; मुजफ्फरपुर में दुर्घटना

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

02:20 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: पटना के आलीशान मरीन ड्राइव रोड पर चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

घटना राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव का है। जहां चलती चार चक्का ब्लू डॉर्ट की कुरियर गाड़ी में अचानक से धुआं उठने लगता है। और पढ़ें

02:09 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: पटना में छापेमारी में कई लड़के-लड़कियां पुलिस हिरासत में, देह व्यापार सूचना पर हुई कार्रवाई

बाढ़ के एसबीआर चौक के नजदीक रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में कई थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया है। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।  और पढ़ें

01:58 PM, 27-Jan-2025

Crime in Bihar: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, छह खोखा बरामद

बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस और तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

01:46 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: फर्जी ADM बन धौंस जमाने वाले चार लोग गिरफ्तार, रिसॉर्ट में फर्जी एडीएम बनकर बुक कराई थी सीट

बिहार में दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के दलान रिसॉर्ट में फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने वाले चार लोगों को होटल संचालक अपने कर्मियों के सहयोग से पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन लोग स्कॉर्पियो के साथ भागने में सफल रहे। और पढ़ें

01:43 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: एडवोकेट का पूरा परिवार एक झटके में खत्म; बिहार के मोतिहारी में यूपी हादसे की खबर पहुंचते ही कोहराम

Road Accident : जिस उम्र में लोग पुत्र से मुखाग्नि लेकर मोक्ष प्राप्त करते हैं, उस उम्र में बेटे, बहु और पोते के शव को कंधा देना पड़ेगा। यह बात कह-कह कर वह पिता बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं, जिनके बेटे का पूरा परिवार सड़क दुर्घटना में समाप्त हो गया। और पढ़ें

01:37 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, बचाने के दौरान मां भी गंभीर रूप से घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, घायल आशीष कुमार को बचाने के क्रम में उसकी मां बिंदु देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
  और पढ़ें

01:29 PM, 27-Jan-2025

Crime in Bihar: बेखौफ बदमाशों ने पशु व्यवसायी को मारी गोली, 19 लाख रुपये लूट ले गए

बिहार के नवादा जिले में लूट का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने एक पशु व्यवसायी को गोली मार दी और 19 लाख रुपये लूट ले गए। और पढ़ें

01:16 PM, 27-Jan-2025

Bihar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, 26 जनवरी को हुआ था हादसा

बिहार के सहरसा जिले में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा 26 जनवरी के दिन हुआ था। बताया जा रहा है, 26 जनवरी के कार्यक्रम से प्रसाद खाकर लौटते समय हादसा हुआ था। और पढ़ें

11:06 AM, 27-Jan-2025

Bihar News: दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को लगी गोली

Darbhanga News: लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पहले वह आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अब तो पुलिस को निशाना बनाने लगे हैं। और पढ़ें

10:47 AM, 27-Jan-2025

Bihar News: आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; चार घायलों में तीन की हालत नाजुक

Road Accident: दोनों बाइक की टक्कर की वजह से जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
  और पढ़ें

09:19 AM, 27-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Saharsa News: 26 जनवरी पर स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। छोटी सी बात से आक्रोशित होकर बाद कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर बवाल किया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इधर, शिक्षक प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें