फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 21-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 21-Jan-2025

Nitish Kumar : प्रगति यात्रा में घूम रहे सीएम नीतीश कुमार के पायलट ने की बड़ी गलती; निलंबित होने की यह है वजह

Bihar : नीतीश कुमार का हेलिकॉप्टर उड़ानेवाले कैप्टन को सस्पेंड कर दिया गया। उनपर कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का आरोप लगा है। और पढ़ें

10:23 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: शॉर्ट सर्किट के चलते बाइक एजेंसी में लगी आग, कई बाइकें जली, मौके पर मौजूद दमकल टीम

बिहार के वैशाली में शॉर्ट सर्किट के चलते बाइक एजेंसी में आग लग गई। आग लगने से कई बाइकें जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। और पढ़ें

10:10 PM, 21-Jan-2025

Crime in Bihar: दिनदहाड़े युवक को ताबड़तोड़ गोली मार किया जख्मी, गैंगवार में गोलीबारी घटना की जताई जा रही आशंका

बिहार के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े युवक को ताबड़तोड़ गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार में गोलीबारी की घटना हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:51 PM, 21-Jan-2025

Bihar News : अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

Accident News : अस्पताल में अचानक चीख-पुकार मच गई। लोग दीवार गिरने की बात कह रहे थे। आननफानन में लोग मलबा भी हटाने लगे। किसी तरह तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। और पढ़ें

09:50 PM, 21-Jan-2025

Bihar news: पोखर से युवक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…पुलिस मामले की जांच में जुटी

Bihar News: मंगलवार को तमुवा वार्ड 6 निवासी चंदन कुमार का शव तालाब में बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात एक मुर्गा फार्म पर गया था। वहां करंट लगने से मौत हुई। जिसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत, शराब के नशे में किया गया था गिरफ्तार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Bettiah News: बेतिया में पुलिस कस्टडी में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। जानें पूरा मामला...।
  और पढ़ें

09:05 PM, 21-Jan-2025

Honour Killing: पिता ने बेटी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया, मोतिहारी में रिश्तों के कत्ल की सातवीं घटना

Motihari News: पुलिस ने बताया कि अमीषा की प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पिता-माता, पुत्र और भाई ने मिलकर हत्या करके शव को चंवर में छिपा दिया था। मृतक लड़की से तीन दिनों से मारपीट की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:45 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों ने पूर्णकालिक नियुक्ति की मांग की तेज, CM को सौंपेंगे ज्ञापन

Kishanganj News: शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में मात्र आठ हजार रुपये में अपने परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं है। कई अनुदेशक अन्य काम करने के लिए मजबूर हैं, जबकि उन्हें पूर्णकालिक सेवा देने के लिए नियुक्त किया गया है।  और पढ़ें

08:29 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले दंपति, जहर खाने का शक; बच्चों ने बताया झगड़े का कारण

Samastipur News: जीआरपी थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने कहा कि जांच जारी है और दंपति के बच्चों के बयान से इस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। नशाखुरानी गिरोह के एंगल से भी जांच की जा रही है। और पढ़ें

08:19 PM, 21-Jan-2025

Bihar: बिहार में इस नई जगह से उड़ेगा विमान, नई बायपास-बस पड़ाव की होगी शुरुआत, सुरसर नदी का होगा जीर्णोद्धार

Supaul News: मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है। इससे सुपौल और आसपास के जिलों के लोग विमान सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जल्द ही हवाई सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। और पढ़ें

07:53 PM, 21-Jan-2025

Bihar News : बिहार चुनाव में क्या होगा एनडीए के इस घटक का रुख? जीतन राम मांझी और बेटे संतोष सुमन के अलग बोल

Bihar Election 2025 : लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य जीतन राम मांझी के आज नहीं तो कल राजद के साथ आने की बात कह रहीं। इस बीच केंद्रीय मंत्री मांझी झारखंड-दिल्ली चुनाव में सीटें नहीं मिल पाने का दु:ख जता रहे और बेटे ऐसी किसी बात से इनकार कर रहे। और पढ़ें

07:37 PM, 21-Jan-2025

Crime: प्रखंड प्रमुख को मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही इंदु; पति समेत दो लोग पुलिस हिरासत में

Munger News: पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। प्रखंड प्रमुख के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी पुलिस अपने साथ ले गई है, ताकि मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा सके। और पढ़ें

07:08 PM, 21-Jan-2025

Crime: अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों ने पुलिस पर दागीं गोलियां; एनकाउंटर में एक को लगी गोली, गोला-बारूद बरामद

Samastipur News: एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

06:42 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: सरकारी अस्पताल की डेंटल विभाग की एचओडी से बदसलूकी, ट्रैफिक पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Purnea News: पीड़िता डॉ. रंजना कुमारी ने इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें अपमानित किया, जो किसी भी महिला के लिए असहनीय है। और पढ़ें

06:37 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: गोपालगंज में 30 लाख की लूट; ज्वेलर्स में घुसे अपराधियों ने गोलीबारी की, कैश और जेवर लेकर हुए फरार

सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। और पढ़ें

06:22 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा ने कहा- हम पांचों दल पांडव की तरह कौरवों को धाराशायी करेंगे

NDA Conference: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजद हो या कांग्रेस का शासनकाल, बिहार के लिए वह काला अध्याय है। और पढ़ें

06:00 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: पटना से छुट्टी पर घर आए एएसआई की सुपौल में अचानक मौत, दो बेटों के बावजूद बेटी ने दी मुखाग्नि

Supaul News: 16 जनवरी को एएसआई मणिभूषण सिंह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। लेकिन चाचा के निधन के कारण कुछ दिनों के लिए रुक गए। एएसआई के अचानक निधन के बाद बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
  और पढ़ें

05:36 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: अवैध गेसिंग अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 13 लोग गिरफ्तार; पुलिस की मिलीभगत भी हुई उजागर

Patna News: मामले को लेकर पटना एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी थाना क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो थाना प्रभारी को अपने स्तर पर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही कार्रवाई न करने वाले थानेदारों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। और पढ़ें

05:04 PM, 21-Jan-2025

Bihar: CM के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने पर भड़के मंत्री, बोले- पहले तेजस्वी के माता-पिता का हेल्थ बुलेटिन जारी हो

Jehanabad News: मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश का मेडिकल बुलेटिन मांग रहे हैं, जबकि उन्हें पहले अपने माता-पिता के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। वहीं, जीतन मांझी के ताकत दिखाने पर यह बात कह दी। और पढ़ें

04:42 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: भाजपा सांसद ने तेजस्वी यादव को दी यह सलाह, कहा- फिर वह साधुओं की जाति नहीं पूछेंगे

Vaishali News: राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के मन में जो भ्रम और सवाल उठते हैं, उनका उत्तर उन्हें संघ की शाखा में जाने के बाद मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संघ किसी जाति, संप्रदाय या वर्ग में भेदभाव नहीं करता। उन्होंने एनडीए के नेतृत्व को भी स्पष्ट किया। और पढ़ें

04:23 PM, 21-Jan-2025

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- अब सीएम नीतीश के लिए बिहार चलाना असंभव हो चुका, यहां भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री थक चुके हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ बिहार चला रहे हैं। इन लोगों के पास ना कोई नया विजन है और ना ही नई सोच है कि कैसे बिहार को आगे लेकर जाएं? और पढ़ें

04:12 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, पैर के दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने लिखा हाथ का एक्स-रे

Sitamarhi News: पीड़ित राजन कुमार ने कहा कि गनीमत रही कि डॉक्टर ने केवल एक्स-रे ही लिखा था। अगर ब्लड टेस्ट लिखा होता, तो शायद मेरा ब्लड प्रेशर जांचने के बजाय टीबी का टेस्ट लिख देते। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:27 PM, 21-Jan-2025

School Closed: मौसम के कारण पटना के स्कूल बंद; दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण समेत कहां-कहां आया आदेश

Bihar News : मंगलवार को पूरे दिन शीतलहर जैसे हालात ने लोगों को घरों में कैद कर रखा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। ऐसे में स्कूली बच्चे कांपते हुए स्कूल में पहुंचे और पूरे दिन पढ़ाई की। और पढ़ें

03:08 PM, 21-Jan-2025

Pragati Yatra: खराब मौसम के कारण तीन घंटे देरी से पहुंचे CM नीतीश, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Kishanganj News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत किशनगंज पहुंचे। वह खराब मौसम के कारण लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे। इसके बावजूद उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। और पढ़ें

03:07 PM, 21-Jan-2025

Bihar: लोकसभा अध्यक्ष बोले- AI की मदद से सभी राज्यों के सदन को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा, इससे यह होगा फायदा

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन ने भारतीय संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भारत की जनता और देश के प्रति उनके महान योगदान की सराहना की। और पढ़ें

02:56 PM, 21-Jan-2025

BPSC TRE 3.0: कल वेबसाइट पर अपलोड होंगे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंक, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड

BPSC TRE 3.0 बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 22 जनवरी 2025 से अपने अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। और पढ़ें

02:45 PM, 21-Jan-2025

BPSC: बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा की मूल्यांकित कॉपी हासिल करने का मौका, सिर्फ इस तारीख तक कर सकेंगे डाउनलोड

BPSC 69th CCE: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के उम्मीदवारों को अपनी मूल्यांकित आंसर-शीट डाउनलोड करने का मौका दिया है। उम्मीदवार कल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर-पुस्तिका डाउनलोड कर सकेंगे।
  और पढ़ें

02:43 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में घटिया खाना परोसे जाने पर छात्रों का हंगामा, मेस संचालक ने बताई वजह

Darbhanga News: छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेस संचालक द्वारा लंबे समय से घटिया खाना परोसा जा रहा है। मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने और खाने में बार-बार गड़बड़ियों की शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। और पढ़ें

02:39 PM, 21-Jan-2025

Bihar: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हादसे में दो भाइयों की मौत, विरोध में बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश शुरू कर रही है लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए और पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ तितर-बितर कर दिया।  और पढ़ें

02:27 PM, 21-Jan-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर परिवहन सेवा ने पूरे किए 100 साल, मिथिला की इस जगह के लिए हुई थी पहली बस की ऐतिहासिक शुरुआत

Muzaffarpur Transport Service: मुजफ्फरपुर में पहली बार मोटर बस सेवा 1925 में शुरू हुई। यह सेवा तत्कालीन बीएनडब्ल्यू रेलवे (अब पूर्व मध्य रेलवे) के गार्ड गुलाब राय के प्रयासों से शुरू हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:09 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: ट्रक चालक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, सीमेंट गोदाम में हुई वारदात से फैली दहशत

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है और घटना के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, गोदाम के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

01:58 PM, 21-Jan-2025

Bihar News: हथियारबंद पांच बदमाशों ने अहले सुबह डाली बड़ी डकैती, 50 लाख की नकदी और आभूषण लेकर हुए फरार

Motihari News: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना के सफल खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

08:25 AM, 21-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें