फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 19-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 19-Jan-2025

Bihar News : मुलाकात के बाद अब सवाल पर भड़के पशुपति पारस, कहा- उनसे मिलना कोई अपराध है क्या?

Bihar : पशुपति पारस अचानक भड़क गये। कहने लगे कि उनके पास जाना  कोई अपराध है क्या? उनसे हमलोगों का पुराना नाता है। फिर एक सवाल पर कोई जवाब तो नहीं दिया, बस मुस्कुराते हुए चालक को कहा- चलिए।   और पढ़ें

09:49 PM, 19-Jan-2025

Bihar Accident News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फरार घायलों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। और पढ़ें

09:37 PM, 19-Jan-2025

Bihar: इंडियन ऑयल लिखी टैंक लॉरी से निकलने लगी शराब; अनलोड करा रहीं तीन गाड़ियां पकड़ी गईं, एक गिरफ्तार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय नंबर के एक पेट्रोल टैंकर को जब्त किया गया, जिसमें शराब छिपाकर लाई जा रही थी। मौके से तीन पिकअप वैन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:21 PM, 19-Jan-2025

Bihar: बेटे ने सिलबट्टे से की पिता की हत्या, अवैध संबंध बना विवाद की वजह; घटना से फैली इलाके में सनसनी

Motihari News: मोतिहारी में अवैध संबंधों को लेकर बेटे ने सिलबट्टे से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:04 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा; मां की दर्दनाक मौत, युवक गंभीर घायल

Aurangabad News: औरंगाबाद में बाइक सवार मां और बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि अस्पताल ले जाते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:51 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: प्रयागराज कुंभ मेले के लिए बक्सर से चलाई जा रहीं दो विशेष ट्रेनें, 25 जनवरी को पहली यात्रा

Kumbh Special Trains: प्रयागराज कुंभ मेले के लिए बक्सर से दो विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। 25 जनवरी को पहली यात्रा होगी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:41 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: जमीन खाली कराने के दौरान हिंसा, लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से किया हमला और झोपड़ियां भी फूंकी

Begusarai News: महादलित परिवारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर विवाद और भड़क गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:36 PM, 19-Jan-2025

Bihar : देश के नामी कोचिंग के खिलाफ बिहार पुलिस में FIR का गट्ठर; रोज कई प्राथमिकी, रो रहे अभिभावक

Bihar News : देश के नामी कोचिंग संस्थान के खिलाफ हंगामे के बाद एक थाने में प्राथमिकी क्या हुई, हर दिन FIR के कई आवेदन आने लगे। पटना से फिट्जी के गायब होने के बाद से अभिभावक और छात्र रो-रोकर थाने में गुहार लगाने आ रहे हैं। और पढ़ें

08:22 PM, 19-Jan-2025

Bihar: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को मिली दो पुलों की सौगात, लोगों ने होली खेलकर मनाई खुशी; सात दशक का इंतजार खत्म

Muzaffarpur News: बाढ़ प्रभावित औराई प्रखंड में पुल निर्माण की घोषणा से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। लोग इसे अपने भविष्य के लिए वरदान मान रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब यहां विकास की गूंज सुनाई देगी और क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। और पढ़ें

08:06 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: नहर में खेलते समय दो बच्चे डूबे; एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

Jamui News: जमुई में नहर में खेलते समय दो बच्चे डूब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। और पढ़ें

07:52 PM, 19-Jan-2025

Bihar : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पटना पहुंचे; 20-21 जनवरी को बिहार विधानसभा में आयोजन की तैयारियां देखिए

Bihar : 19 से 21 जनवरी तक पटना में आयोजित होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन को लेकर विधान सभा परिसर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला नई दिल्ली से पटना पहुंच गये हैं।  और पढ़ें

07:14 PM, 19-Jan-2025

Bihar Election: NDA को ही ताकत दिखाएंगे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी! विधानसभा चुनाव के लिए कह दी बड़ी बात

Bihar News: जहानाबाद के गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुसहर-भुईंया सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने 2025 चुनावों में एनडीए को अपनी ताकत दिखाने की बात की। साथ ही समाज की आबादी के हिसाब से सीटें मांगने पर जोर दिया।
  और पढ़ें

07:09 PM, 19-Jan-2025

Bihar Hooch Tragedy: पांच लोगों की मौत से मचा कोहराम, 36 घंटे के अंदर एक-एक कर मरे; जहरीली शराब की आशंका

Bettiah News: बेतिया में 36 घंटों के अंदर पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका जताई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और डॉक्टरों ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:32 PM, 19-Jan-2025

Yash Paswan: रामविलास पासवान के कुनबे से एक और युवा का राजनीति में प्रवेश, पिता के साथ मंच पर आए यश पासवान

Bihar News: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तरह दिवंगत राम विलास पासवान का परिवार भी राजनीति में है। अभी उनके कुनबे से सिर्फ बेटे सांसद हैं। खुद-भाई-भतीजा भी सांसद थे। अब इस परिवार के नए सदस्य ने राजनीति में प्रवेश किया है। नाम है- यश पासवान।
  और पढ़ें

05:59 PM, 19-Jan-2025

Accident: अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, चचेरे भाई के सामने युवक की मौत; परिजनों में कोहराम

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और पढ़ें

05:11 PM, 19-Jan-2025

Patna School News: ठंड के कारण स्कूल बंद थे, अब खोलने का आदेश जारी; डीएम के लेटर से सभी विद्यालय खुलेंगे

Bihar News : धूप है, इस भ्रम में ठंड से खिलवाड़ नहीं कीजिएगा। खासकर, बच्चों को लेकर। भीषण कनकनी है और पटना के स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं। डीएम ने स्कूलों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए खोलने का आदेश दे दिया है। और पढ़ें

05:10 PM, 19-Jan-2025

Bihar: OTT पर रिलीज होगी बिहार के बसंत की फिल्म ‘खुशनसीब’, जानें नक्सल प्रभावित इलाके से बॉलीवुड तक का सफर

Saran News: अभिनेता बसंत कुमार ने बताया कि उनका यह सफर आसान नहीं था। अपने दादा के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने हर चुनौती का सामना किया। दादा का सपना था कि परिवार से कोई हिंदी फिल्म जगत में नाम कमाए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:22 PM, 19-Jan-2025

Bihar Crime: स्कूल से निष्कासित छात्र ने रची साजिश, बदले की आग में प्रिंसिपल पर किया जानलेवा हमला

Nalanda Crime: एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:55 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव से मांगी 20 करोड़ की रंगदारी, गुहार लगाने थाना पहुंचे सांसद

RJD News: सांसद संजय यादव ने सचिवायल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि रविवार को कॉल कर किसी ने 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। और पढ़ें

03:41 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: बहन ने हथियार रखने से मना किया तो भाई ने खुद को ही मार दी गोली, मौत के बाद घर में पसरा मातम

इतनी सी बात पर युवक अपनी बहन से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसकी बहन और पिता ने हथियार लौटाने के कहा तो युवक ने गुस्से में खुद को ही गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

03:25 PM, 19-Jan-2025

Bihar Crime: सोए ट्रक मैकेनिक की हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Begusarai Crime: पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस निर्मम हत्या के बाद पूरे पचवीर गांव में दहशत का माहौल है। और पढ़ें

03:03 PM, 19-Jan-2025

Crime: बदमाशों ने अपहरण के बाद कारोबारी को मारी गोली, फिर इलाज करवाकर घर भी छोड़ा; बिहार में हुई फिल्मी वारदात

Siwan News: पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि जिन पर हमले का आरोप लगा है, वह शहर के बड़े समाजसेवी हैं। इससे पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। और पढ़ें

02:58 PM, 19-Jan-2025

Bihar News : लालू यादव ने पार्टी को लेकर बड़ा फैसला क्यों लिया? राजद अध्यक्ष ने संविधान बदल कद और पद तय किया

RJD News : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक तरह से परिवार और अपनी पार्टी की वसीयत कर दी है। उन्होंने पद और कद का बंटवारा कर दिया है। पद वाले बड़े परिजनों की गवाही में सबसे छोटे तेजस्वी यादव को समकक्ष कद देने की वजह भी समझने लायक है। और पढ़ें

02:38 PM, 19-Jan-2025

Bihar Police: शिक्षक हत्याकांड के शूटर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, सरेंडर करने की बात कहने पर की थी फायरिंग

Gopalganj News: एसपी ने कहा कि अभिषेक यादव एक कुख्यात अपराधी है और इस मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इस मामले में और भी संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। और पढ़ें

02:00 PM, 19-Jan-2025

Govt Jobs: इस राज्य में निकली ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1500+ नौकरियां, 12वीं पास के लिए मौका; जानें सैलरी

Jobs in Bihar:  बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

01:55 PM, 19-Jan-2025

Bihar News: गंगा नदी में डूबी नाव, परिवार के तीन लोगों की लाश मिली, सात लापता; अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभी

Katihar News: नदी में डूब रहे कुछ लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं तीन लोगों की लाशों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है। सात लोग अभी लापता हैं। और पढ़ें

12:12 PM, 19-Jan-2025

Bihar News : नीतीश सरकार के मंत्री बोले- मर्द पियक्कड़ होते हैं, जो शेरनी का दूध पीएगा वो मेरे जैसा दहाड़ेंगे

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि दलित, महादलित और अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं से अपील करने आया हूं कि आप अपने बच्चे को शिक्षा रूपी दूध पिलाने का काम करे।

 

और पढ़ें

09:19 AM, 19-Jan-2025

Bihar News: लालू से तो मिले राहुल गांधी, मगर तेजस्वी यादव को देते गए झटका; क्या अब महागठबंधन की रणनीति बदलेगी?

Bihar Election 2025 : चुनावी साल है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार का दौरा कर लौट गए हैं। आए तो राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने भी गए। लेकिन, इसके पहले वह तेजस्वी यादव के एक दावे की हवा निकालते गए हैं।  और पढ़ें

09:18 AM, 19-Jan-2025

Bihar News  चौकीदार के बेटे ने पेट्रोल छिड़क पांच साल के बच्चे को आग के हवाले किया, अस्पताल में चल रहा इलाज

Gaya News: पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि महकार थाना में तैनात चौकीदार होने के कारण लोगों को डरा कर रखता है। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मेरे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला है। जहां जाना है जाओ। और पढ़ें

08:44 AM, 19-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: अधिवक्ता केके चौधरी ने बताया कि परिवादी की ओर से इस मामले में देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है। अगर यह केस सिद्ध हो जाता है तो इस मामले में राहुल गांधी को आजीवन कारावास तक हो सकता है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें