फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 18 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 18-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 18-Jan-2025

Bihar news : मेले से लापता बच्ची का मिला कंकाल, संदिग्ध के निशानदेही पर हुई बरामदगी

Bihar : घर के बगल मे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का मेला लगा था। पांच साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ मेले में घूम रही थी। वहीं से वह अचानक लापता हो गई। अब डेढ़ महीना के बाद उसका कंकाल बरामद हुआ है।  और पढ़ें

10:00 PM, 18-Jan-2025

Bihar News : सड़क दुर्घटना में राजस्व अधिकारी और अंचल नाजिर की मौत, कार्यालय से वापस लौट रहे थे घर

Accident News : प्रखंड कार्यालय से ड्यूटी समाप्त कर राजस्व अधिकारी और अंचल नाजिर एक ही बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक वाहन ने चकमा दिया और देखते ही देखते दो जिंदगियां  
 मौत के आगोश में सो गयीं। और पढ़ें

09:31 PM, 18-Jan-2025

Bihar Crime: थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर नर्स से तीन लाख की छिनैती, CM नीतीश के दौरे से पहले हुई वारदात

Madhepura News: पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 18-Jan-2025

Bihar: सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को बताया संविधान के लिए खतरा, कर्नाटक की जातीय जनगणना रिपोर्ट पर उठाये सवाल

Congress Party : राहुल गांधी आज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला किया। इस पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। अब इस बयान पर बवाल होगा। और पढ़ें

09:19 PM, 18-Jan-2025

Land Adventure: दिव्यांग उदय बने साहस और धैर्य की मिसाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने इस पुरस्कार से नवाजा

Tenzing Norgay National Adventure Award: दिव्यांग उदय कुमार को उनके साहस और धैर्य की मिसाल पेश करने लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। पढ़ें उदय कुमार की प्रेरणादायी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:55 PM, 18-Jan-2025

Bihar Crime: जमीन और ईंट भट्ठा विवाद में दी चचेरे भाई की हत्या की सुपारी; तीन गिरफ्तार, मुख्य अपराधी फरार

Sasaram Crime: डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि राजकुमार सिंह और उनके चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन और ईंट भट्ठे को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण कुदरा थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:42 PM, 18-Jan-2025

Bihar Crime: राजनीति वर्चस्व की जंग में जमकर गोलीबारी, पूर्व मुखिया प्रत्याशी गंभीर घायल; जांच में जुटी पुलिस

Siwan Crime: पुलिस ने बताया कि घायल प्रदीप यादव का बयान दर्ज कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। और पढ़ें

08:29 PM, 18-Jan-2025

85वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन: बिरला करेंगे उद्घाटन, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर संवाद

Patna News: पटना में 20 जनवरी को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 85वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर संवाद किया जाएगा। इससे पहले 19 जनवरी को विधायी सचिवों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
  और पढ़ें

08:11 PM, 18-Jan-2025

Bihar News: शेयर ट्रेडिंग में 14.88 करोड़ की ठगी, बिहार के साइबर ठग को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khagaria News: पुलिस ने बताया कि सुजीत ने भारतीय नागरिकों को 14.88 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। वह कंबोडिया में रहकर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित करता था। उसके संपर्क में अन्य ठग भी थे। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

07:35 PM, 18-Jan-2025

Bihar News : प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में नीतीश कुमार पहुंचे बेगूसराय, समीक्षात्मक बैठक में की कई घोषणाएं

Pragati Yatra : 2005 से पहले बिहार की हालत काफी खराब थी। शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। अब अपने जरूरत के मुताबिक पुरुष हो या महिला जब जहां जाना चाहे निडर होकर जा रहे हैं। और पढ़ें

07:34 PM, 18-Jan-2025

Bihar News: ‘गौतम हमेशा मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देता था, आज गोली मार ही दी’, बोले घायल युवक के पिता

Patna News: जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गौतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

06:58 PM, 18-Jan-2025

Bihar: ‘लालू परिवार की सत्ता पाने की मंशा पूरी नहीं होगी, हम पांच पांडव कर देंगे कौरवों का नाश’, बोले BJP नेता

Muzaffarpur News: भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू परिवार सत्ता के लिए ‘लार टपका’ रहा है। लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी और बेटियां सभी सत्ता के लिए लालायित हैं, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:37 PM, 18-Jan-2025

Rahul Gandhi : लालू यादव से मिले राहुल गांधी तो क्या हुई बातचीत? BPSC परीक्षार्थियों से मिलते गए

Bihar Election 2025 : बिहार में महागठबंधन ने शनिवार से विधानसभा चुनाव की तैयारी एक तरह से शुरू कर दी। कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलकर चुनावी साल की पहली अहम चर्चा की। क्या-क्या हुआ, जानें यहां। और पढ़ें

06:27 PM, 18-Jan-2025

Bihar Crime: फसल की रखवाली के वक्त बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, मौत; जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मांगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
  और पढ़ें

05:55 PM, 18-Jan-2025

Registry At Gunpoint: अदालत में सरेंडर करने पहुंचा मंत्री का भाई पीनू डॉन गिरफ्तार, पुलिस को देख लगाई थी दौड़

Registry At Gunpoint Case: बेतिया के शिवपूजन महतो अपहरण कांड और हथियार के बल पर जमीन रजिस्ट्री कराने के मुख्य आरोपी पीनू डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीनू मंत्री रेणु देवी का भाई है, इसलिए पुलिस पर दबाव भी देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
  और पढ़ें

05:27 PM, 18-Jan-2025

Bihar: एसएससी CGL परीक्षा में छात्रों का हंगामा, पुनर्परीक्षा की मांग पर अड़े; केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Muzaffarpur News: परीक्षार्थी इस घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जो खामियां हुई हैं, वे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:54 PM, 18-Jan-2025

Bihar: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस बार अक्तूबर की जगह अप्रैल में होगा, कार्यकारिणी में सहमति

RJD News: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 85 सदस्य शामिल हुए। वहीं करीब 200 राज्य और जिला स्तर के नेता भी पूरे बिहार से इस कार्यक्रम में शामिल होने आए। कार्यकारिणी में 2025-28 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक की रूपरेखा तय की गई। और पढ़ें

04:51 PM, 18-Jan-2025

Bihar News: नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, मोबाइल फोन से खुल सकता है राज; FSL टीम और पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह नरकंकाल किसी पुरुष का प्रतीत होता है। मौत के कारणों और लिंग की पुष्टि के लिए FSL की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

03:52 PM, 18-Jan-2025

Bihar Weather: पटना समेत इन कई जिलों में धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं, जानिए 24 जनवरी तक के मौसम का हाल

Bihar News: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ओर कहा गया है कि 18 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक पूरे बिहार में मौसम का शुष्क रहेगा। पटना समेत अन्य जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।  और पढ़ें

03:50 PM, 18-Jan-2025

व्यवसायी सुजीत हत्याकांड: वीडियो में गोली मारकर जाता दिखा हमलावर, पुलिस पर JDU नेता पुत्र को बचाने का आरोप

Businessman Sujit Murder Case: व्यवसायी सुजीत हत्याकांड मामले का पुलिस पांच महीने बीतने के बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस पर आरोपी जदयू नेता पुत्र को बचाने का आरोप लगा है। वहीं, अब घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर घटना के बाद मौके से आराम से जाता दिखा।  और पढ़ें

03:34 PM, 18-Jan-2025

Bihar: संविधान सम्मेलन में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का ही कर दिया विरोध

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बताया कि बिहार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी आ रहे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे राज्य से कांग्रेसी इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। और पढ़ें

03:12 PM, 18-Jan-2025

Bihar News: यशी सिंह मामले पर हाईकोर्ट ने CBI को दी तीन महीने की मोहलत, कहा- जल्द करें लापता छात्रा की तलाश

Yashi Singh Missing Case: साल 2022 के अंत से लापता MBA छात्रा यशी सिंह का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने सीबीआई को मोहलत देते हुए छात्रा को जल्द तलाशने का निर्देश दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पूरे मामले पर असंतोष जाहिर किया है।  और पढ़ें

02:46 PM, 18-Jan-2025

Bihar News: ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत; ट्रक चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। और पढ़ें

02:28 PM, 18-Jan-2025

Bihar: गवर्नर के OSD के ड्राइवर का बेटा निकला मोबाइल स्नैचर, राजभवन के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं सभी आरोपी

Patna News: बिहार में अपराध दर कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा पटना की इस घटना से लगाया जा सकता है कि गवर्नर के OSD के ड्राइवर का बेटा मोबाइल स्नैचिंग करता था। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ राजभवन के सरकारी क्वार्टर में रहता है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।  और पढ़ें

02:11 PM, 18-Jan-2025

Bihar News: ऑटो-बाइक की भीषण टक्कर में हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत; घायल साथी डीएमसीएच में भर्ती

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे सुरक्षित रखा गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हमने ऑटो चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। और पढ़ें

12:12 PM, 18-Jan-2025

Nitish Kumar: प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने क्या बोल दिया! बेगूसराय में जीविका दीदियों से थे मुखातिब

तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दे दिया, जो कि चर्चा का विषय बन गया है।  और पढ़ें

10:40 AM, 18-Jan-2025

Bihar Board Exam 2025: प्रवेश पत्र खो जाने पर भी दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, उत्तर-पुस्तिका पर होगी छात्र की फोटो

Bihar Board Exams 2025: बिहार बोर्ड की परीक्षा अगले महीने से शुरू होगी। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में उत्तर-पुस्तिका पर छात्र की फोटो दिखेगी।
  और पढ़ें

10:13 AM, 18-Jan-2025

यात्रीगण ध्यान दें: गोण्डा-बरूवाचक रेलखंड पर उपरिगामी पुल के निर्माण के चलते ट्रेनें डायवर्ट, देखें लिस्ट

Railway News: लखनऊ मण्डल के गोंडा-बरूवाचक रेलखंड पर समपार पर सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य के चलते रूट ब्लाक किया गया है। जिसके चलते ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। और पढ़ें

09:49 AM, 18-Jan-2025

Bihar: गया बार एसोसिएशन के चुनाव के पूर्व निर्वाचन पदाधिकारी के चयन पर हंगामा, जमकर हुई नारेबाजी; जानें मामला

Bihar: निवर्तमान कमेटी ने भीम बाबू को निर्वाचन पदाधिकारी चुन लिए जाने की बात बताई। जबकि रतन सिंह के समर्थक अधिवक्ताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भीम बाबू को जिस कमेटी ने निर्वाची पदाधिकारी घोषित किया है वो कमेटी ही अमान्य व गैरकानूनी है।
  और पढ़ें

09:30 AM, 18-Jan-2025

Bihar: सीएम नीतीश के बेटे ने पिता के लिए मांगे वोट; निशांत पहली बार जनता के बीच पहुंचे, दादा का भी किया जिक्र

Nitish Kumar Son : पटना जिले के बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान निशांत ने अपने दादा के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। वह आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। और पढ़ें

09:16 AM, 18-Jan-2025

BPSC 70th Answer Key: बीपीएससी 70वीं परीक्षा और पुनर्परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC 70th CCE Final Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और पुनर्परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
  और पढ़ें

09:00 AM, 18-Jan-2025

Bihar News: जमीनी विवाद में सगा भाई बना खून का प्यासा, भाई पर करता रहा ताबड़तोड़ चाकू से हमला; दर्दनाक मौत

Bihar News: सीवान में जमीनी विवाद में खूनी खेल का मामला सामने आया है। यहां भाई ने अपने ही सगे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल को परिजनों ने इलाज हेतु आनन फानन में महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

08:44 AM, 18-Jan-2025

Delhi Election: दिल्ली चुनाव में सीएम नीतीश करेंगे प्रचार, JDU के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यह दिग्गज शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू नेता अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए जदयू की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।  और पढ़ें

12:23 AM, 18-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 18 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Murder Case : एक साल पहले बेटी की धूमधाम से शादी की। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद वह ससुराल से सारे रिश्ते तोड़कर मायके आ गई। पांच दिन पहले उसकी लाश नहर में मिली। अब पुलिस ने पिता को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें