फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 05-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 05-Jan-2025

Bihar Police : पत्नी से कराई थी प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार पति ने हाजत में कर ली खुदकुशी

Bihar : एक महिला ने थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति गिरफ्तार हुआ। लेकिन इसी बीच आरोपी पति ने हाजत में ख़ुदकुशी कर ली। अब एसपी थाना के अंदर लगे सीसीटीवी को खंगाल रहे हैं।  और पढ़ें

10:57 PM, 05-Jan-2025

Bihar News : ज्वेलर्स की दुकान में चकमा देकर ले भागे आधा किलो सोना, दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar : कहते हैं सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। आज ऐसा ही कुछ हुआ, लेकिन सड़क पर नहीं, आभूषण की दुकान में। एक ग्राहक आया और आभूषण दिखाने की बात कही। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही हुई और वह शख्स आधा किलो सोना लेकर फ़िल्मी अंदाज में फरार हो गया। और पढ़ें

09:01 PM, 05-Jan-2025

Bihar News : वैशाली की सांसद वीणा देवी को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Threat to MP : और पढ़ें

विज्ञापन
08:45 PM, 05-Jan-2025

Bihar: सीएम नीतीश ने अटल कलाभवन के कार्य का किया शुभारंभ, डिप्टी सीएम बोले- विकास की सोच से विकसित हो रहा भवन

Bihar: आज हम अपने राज्य की बहुरंगी विरासत जो कहीं न कहीं ठहर सी गई थी, उसे फिर से सुरक्षित और संरक्षित करने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में जब हम विकसित बिहार बनाने में सफल होंगें, तब उसमें हमारी गौरवशाली संस्कृति ज्ञान, रोजगार और राजस्व सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उक्त बातें डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कही। और पढ़ें

08:32 PM, 05-Jan-2025

Nitish Kumar : प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार को दिखाने के लिए बड़ा खेल! सड़क उतनी बनाई, जितनी दूर देखेंगे

Bihar News : मुख्यमंत्री की चाहत या घोषणा अपनी जगह, अधिकारियों का रवैया मर्जी का। पिछले दिनों हमने एक स्कूल में दिखाने वाली तैयारी दिखाई थी। अब देखिए सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में उन्हें दिखाई जाने वाली सड़क का हाल। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 05-Jan-2025

Bihar: विधानसभा चुनाव में एक भी विपक्ष उम्मीदवार को जीतने नहीं दूंगा; हाजीपुर में बोले मंत्री नित्यानंद राय

Bihar: नित्यानंद राय ने कहा कि एक यही भारतीय जनता पार्टी है, जिस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रखंड अध्यक्ष से भी संवाद करते हैं और अध्यक्ष के बूथ अध्यक्ष भी नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डायरेक्ट संवाद करते हैं।
  और पढ़ें

08:24 PM, 05-Jan-2025

Bihar News: सरकारी काम में बाधा डालने से किया मना, वार्ड सदस्य और परिवार वालों से मारपीट; पत्नी की हालत गंभीर

Bihar News: सरकारी काम में बाधा डालने से मना करने पर असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार्ड सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। और पढ़ें

08:10 PM, 05-Jan-2025

Bihar: CM नीतीश की प्रगति यात्रा का अगला पड़ाव वैशाली 278 करोड़ रुपये की योजनाओं की देंगे सौगात; तैयारी पूरी

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 जनवरी (सोमवार) को वैशाली में रहेंगे। वे यहां 278 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के आगमन से पूर्व प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारी कर ली। और पढ़ें

07:57 PM, 05-Jan-2025

Bihar: घर आ रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत; IIT की कर रहा था तैयारी

Bihar: मुजफ्फरपुर में खेत को देखकर के अपने घर आ रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
  और पढ़ें

07:40 PM, 05-Jan-2025

Bihar: CM ममता के BSF वाले बयान से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने किया किनारा, बिना जवाब दिए कार्यक्रम से निकले

Bihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीएसएफ वाले बयान पर पूछे गए सवाल से किनारा कर लिया और वे गाड़ी में बैठकर निकल गए। नित्यानंद राय हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

और पढ़ें

06:54 PM, 05-Jan-2025

Temple Under Land : अब बिहार में भी जमीन के अंदर शिवलिंग के साथ मिली मंदिर जैसी आकृति; क्या था वहां पहले?

Bihar News : देश के अलग-अलग हिस्सों में मस्जिद और पुराने घरों के अंदर से मंदिर मिलने का सिलसिला चल रहा है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना के पुराने इलाके पटना सिटी में जमीन के अंदर से शिवलिंग के साथ मंदिर जैसी आकृति मिली है। और पढ़ें

06:31 PM, 05-Jan-2025

Bihar: ’नीतीश कहीं जाने वाले नहीं हैं’, तेजस्वी-प्रशांत से लेकर शिक्षा पर खूब बोले केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी

Bihar: जहानाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी प्रसाद यादव पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वह पटका खाय हुए पहलवान हैं। आगे उन्होंने और क्या कुछ कहा...जानें और पढ़ें

06:12 PM, 05-Jan-2025

School Closed in Bihar : ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला, आठवीं तक सब बंद; अब बाकी जिले भी देंगे

School News : बिहार में अब ठंड का तेवर लोगों को घरों में बंद कर रहा है। ऐसे में स्कूलों को समय-सीमा में बांधने का आदेश बदल दिया गया है। स्कूल बंद करने का आदेश जारी होने लगा है। शुरुआत हर बार की तरह पटना से हुई है। अब बाकी जिले भी करेंगे। और पढ़ें

06:00 PM, 05-Jan-2025

Bihar: मौत के बाद विवाहिता के चिता जलाने की हो रही थी तैयारी, तभी श्मशान पहुंचा पीहर पक्ष; जानें पूरा मामला

Bihar: मौत के बाद विवाहिता के चिता जलाने की तैयारी हो रही थी। तभी श्मशान में पीहर पक्ष पहुंच गया। जिसके बाद मौका देख ससुरालजन फरार हो गए। आइये जानते है क्या है पूरा मामला
  और पढ़ें

05:36 PM, 05-Jan-2025

Bihar news: पांच दिनों से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Bettiah news: पांच दिनों से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। गन्ने की खेत मे शव सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

और पढ़ें

05:26 PM, 05-Jan-2025

VIDEO : बीपीएससी परीक्षार्थियों के साथ रहेंगे, मगर बोलेंगे कुछ नहीं

बीपीएससी परीक्षार्थियों के साथ रहेंगे, मगर बोलेंगे कुछ नहीं और पढ़ें

04:25 PM, 05-Jan-2025

BPSC Exam Protest : किसकी सलाह पर प्रशांत किशोर ने साधी चुप्पी? बीपीएससी परीक्षार्थियों के साथ बैठे हैं अब भी

Bihar News : बीपीएससी परीक्षार्थियों के साथ पटना के गांधी मैदान में आंदोलन के साथ आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार दोपहर तक जो बोला, लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

04:21 PM, 05-Jan-2025

Bihar News: हींग व शीलाजीत बेचने आए नेपाली युवक से मारपीट, 10 हजार रुपये भी छीने; मामला दर्ज

Bihar News: आरबीजीआर महाविद्यालय के निकट एक नेपाली युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। अपराधियों ने युवक से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। आइये जानते है पूरा मामला…
  और पढ़ें

04:06 PM, 05-Jan-2025

Bihar News : 'नीतीश कुमार ने लालू को तमाचा जड़ा है'- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्यों कही यह बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने लालू जी को बता दिया है कि अब उन्हें बिहार में जंगलराज नहीं चाहिए। लूटपाट, डर, अपराध वाला लालू जी का राज नहीं चाहिये, यह लोगों ने तय कर लिया है। और पढ़ें

03:54 PM, 05-Jan-2025

Bihar News: डॉ अलका झा ने DMC के प्रिंसिपल का पदभार किया ग्रहण, डॉ शीला कुमारी DMCH की अधीक्षक बनीं

Bihar News: आज स्वास्थ्य विभाग के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा दोनों पदों पर महिला डॉक्टरों की तैनाती के बाद डॉक्टरों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
  और पढ़ें

03:34 PM, 05-Jan-2025

Bihar News: हरलाखी थाने के चौकीदार की दंबगई, नाबालिग को बनाया बंधक; जानें पूरा मामला

Bihar News: एक चौकीदार ने वर्दी की हनक दिखाते हुए एक नाबालिग को बंधक बना लिया है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र की है। 
  और पढ़ें

03:09 PM, 05-Jan-2025

Bihar: प्रगति यात्रा पर निकले सीएम नीतीश का लालू-राबड़ी शासन पर हमला, पूछा- उनके समय कोई रात में निकलता था?

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले महिलाओं की कैसी स्थिति थी? जब हमलोगों ने काम किया तो आज कितनी अच्छी स्थिति में महिलाएं आ गई हैं? यह सभी लोग देख रहे हैं। और पढ़ें

03:08 PM, 05-Jan-2025

Bihar: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर; 12 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

Bihar: बक्सर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन देकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। 
  और पढ़ें

02:46 PM, 05-Jan-2025

Bihar: तेजस्वी बोले- सीएम नीतीश की दुर्गति यात्रा में अधिकारियों को लूट की छूट, बिहार में लाठी-डंडे की सरकार

सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जो प्रगति यात्रा पर निकले हैं। यह अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा है। बिहार में अधिकारी लूट रहे है और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनकर सबकुछ देख रहे हैं। और पढ़ें

02:45 PM, 05-Jan-2025

Bihar Crime: मां की डांट और फटकार से नाराज हुआ युवक, कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या; वजह जानें

Bihar Crime: सास-बहू में झगड़े के बाद बेटे ने मां को समझाया। मां ने बेटे पर अपना गुस्सा निकालकर उसे जमकर फटकार लगाई। फिर क्या था…नाराज होकर बेटे ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  

और पढ़ें

02:36 PM, 05-Jan-2025

Bihar Crime: पैसों के लेनदेन के लिए महिला की गोली मारकर हत्या, भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप; जानें

Bihar Crime: मृतका के पति ने कुछ समय पहले दोनों को पैसे उधार दिए थे। जब दोनों से कर्ज के पैसे मांग गए तो आरोपी टालमटोल कर देते थे। इसके बाद ज्यादा टोकाटाकी पर दोनों आरोपियों ने हत्या को अंजाम दे डाला। और पढ़ें

01:52 PM, 05-Jan-2025

Bihar: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। रविवार को खराब मौसम के कारण वे सड़क मार्ग से यहां पहुंचे हैं। 
  और पढ़ें

01:47 PM, 05-Jan-2025

Bihar Teacher News : शिक्षक की नौकरी पाने के लिए किया था बड़ा खेल, 14 शिक्षकों पर FIR, 24 पहले ही जाल में

Teacher News : यह सभी शिक्षक पूर्वी चंपारण के विभिन्न सरकारी स्कूलों में आराम से सेवा देते आ रहे थे। कुल चौदह शिक्षक फर्जी अंक प्रमाण पत्र बनवा कर नौकरी कर रहे थे। काफी दिनों तक किसी को भनक तक नहीं लगी।  और पढ़ें

01:33 PM, 05-Jan-2025

Bihar News: जमुई में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी

Bihar News: खलिहान में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की अपराधियों ने तेजधार हथियार से सिर को धड़ से अलगकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 

और पढ़ें

12:56 PM, 05-Jan-2025

Bihar: पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश, भाजयुमो ने भारत रत्न देने की कर दी मांग

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी को भारत रत्न दिया जाये। और पढ़ें

09:25 AM, 05-Jan-2025

Bihar News: पुलिस के डर से भाग रहा था, एक छत से दूसरे पर कूदने के दौरान गिरा तो गई जान; जानिए पूरी कहानी

Darbhanga News: घरवालों ने जैसे ही पुलिस को फोन कर राजेश को गिरफ्तार कराने की बात कही वैसे ही वह घर से निकल भाग खड़ा हुआ। कुछ देर में वह एक पड़ोसी के घर की छत पर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है... और पढ़ें

08:47 AM, 05-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Weather News Updates: रविवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें