फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 1 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 01-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 01-Jan-2025

Bihar News : बैकफूट पर आए जिला शिक्षा पदाधिकारी, निजी विद्यालयों में उर्दू पढ़ाने का दिया था आदेश

Bihar : बिहार के एक जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए सभी निजी विद्यालयों में उर्दू पढ़ाये जाने की बात कही थी। आदेश जारी करने के दो दिन बाद ही वह बैकफूट पर आ गये।   और पढ़ें

09:18 PM, 01-Jan-2025

IAS Promotion : नये साल के पहले दिन छह आईएएस अधिकारियों का  प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

IAS : 2025 की शुरुआत होते ही छह आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।  और पढ़ें

09:15 PM, 01-Jan-2025

Bihar Road Accident: मधुबनी में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, बच्ची सहित दो लोगों की मौत

बिहार के मधुबनी जिले में दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान एक बच्ची और युवक की मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: वैशाली में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर मारी टक्कर, कई लोग घायल

बिहार के वैशाली में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। और पढ़ें

07:34 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: कंटेनर लोड ट्रक ने सदर थाने की गश्ती गाड़ी में मारी ठोकर, मौके पर मची अफरा-तफरी

पुलिस वैन में ठोकर मारने के बाद ट्रक एक बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, पुलिस वैन में बैठे कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोट लगी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:21 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: होटल से हिरासत में लिए गए छह लड़के-लड़कियों के मामले में सीओ ने दर्ज कराया केस, जानें पूरा मामला

बिहार में गोपालगंज के एक होटल से हिरासत में लिए गए छह लड़के-लड़कियों के मामले में सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में सीओ ने आरोप भी लगाया है। और पढ़ें

07:01 PM, 01-Jan-2025

Bihar Politics: रोहतास के सासाराम में राजद विधायक के मैत्री भोज में खाली रहीं कुर्सियां, जदयू ने कसा तंज

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में राजद विधायक के मैत्री भोज में कुर्सियां खाली रहीं। वहीं, जदयू ने इसको लेकर तंज कसा है। और पढ़ें

06:44 PM, 01-Jan-2025

Bihar Police : नए साल पर बिहार पुलिस की अनोखी पहल, इंफ्लुएंसर और मॉडल वीडियो बनाकर लोगों को दे रहे संदेश

Bihar : समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ बिहार पुलिस के इस मिशन में हरसंभव सहयोग का वादा करते हुए पटना के कई युवाओं ने लोगों से गुजारिश की है कि अगर सबलोग इस तरह का प्रण लें तो समाज की बुराई को खत्म करने में बिहार पुलिस हर हाल में सफल होगी। और पढ़ें

06:29 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: शराबियों पर नकेल कसने सड़क पर उतरी मध निषेध और उत्पाद विभाग, गाड़ियों की डिक्की खोलकर किया जांच

शराबियों पर नकेल कसने के लिए मध निषेध और उत्पाद विभाग सड़क पर उतरा। एक-एक गाड़ियों की डिक्की खोलकर जांच किया गया। और पढ़ें

06:23 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे, गवर्नर राबड़ी के पास, सम्राट चौधरी सीएम नीतीश के आवास पर; बात क्या है?

Bihar Politics : मुख्यमंत्री निवास, राबड़ी आवास और राजभवन की गतिविधियों से सनसनी फैली हुई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे। राज्यपाल राबड़ी देवी से मिलने और इधर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास। और पढ़ें

06:10 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: बाइक से स्टंट करना तीन दोस्तों को पड़ा भारी, टक्कर के बाद एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों का कहना है कि तीनों दोस्त नये साल की पार्टी मनाने के बाद बाइक से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। देखते ही देखते नव वर्ष की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। और पढ़ें

06:09 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवक बम विस्फोट में घायल, मची अफरा-तफरी

जंगली सूअर का शिकार करने बम लेकर जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक बम फटने जैसा आवाज हो गई। दोनों युवक लहुलुहान हो गए, दोनों के कपड़े के चिथड़े उड़ गए। और पढ़ें

06:01 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: गोपालगंज में पिकनिक मना रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ की धुनाई

बिहार के गोपालगंज में पिकनिक मना रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारी दी। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ धुनाई भी कर दी। और पढ़ें

05:53 PM, 01-Jan-2025

Bihar: सीएम नीतीश से मिलने पहुंचीं कांग्रेस विधायक, लोकसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला था मोर्चा

नये साल के पहले ही दिन सियासी गलियारे में हचलत तेज हो गई है। इसी साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में कांग्रेस विधायक अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचीं गईं।  और पढ़ें

05:53 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: चौरसिया चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल अधेड़ की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिहार के वैशाली में चौरसिया चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, परिजनों का हादसे के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

05:38 PM, 01-Jan-2025

Bihar: CM नीतीश की मां की 14वीं पुण्यतिथि, कल्याण बिगहा पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दी श्रद्धांजलि

आज यानी बुधवार (1 जनवरी) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां की पुण्यतिथि है। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम नीतीश के गांव पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और पढ़ें

05:00 PM, 01-Jan-2025

Bihar Road Accident: पूजा कर घर लौट रहे दो दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। जेसीबी की चपेट में आने से एक की मौत, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

04:40 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: एएनएम के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी, आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

बिहार के मुंगेर में एक एएनएम के घर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई है। एएनएम संगीता कुमारी मुंगेर के लल्लू पोखर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम है। और पढ़ें

04:12 PM, 01-Jan-2025

Bihar: ज्वाइनिंग से एक दिन पहले सेवानिवृत हो गईं शिक्षिका, कहा- अगर केके पाठक होते तो हेडमास्टर बनकर ही जाती

Bihar News: जमुई में एक शिक्षिका अपनी ज्वाइनिंग से ठीक एक दिन पहले सेवानिवृत हो गईं है। उन्होंने शिक्षिका ने अपनी किस्मत को कोसते हुए कहा कि अगर केके पाठक सर होते तो हेडमास्टर बनकर सेवानिवृत हो जाती। 
  और पढ़ें

04:01 PM, 01-Jan-2025

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंदा, 5 साल के बच्चे की मौत, दादा सहित चार लोग घायल

बिहार के मधुबनी जिले में तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस दौरान एक पांच साल के बच्चे की मौत, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। और पढ़ें

03:44 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: कलेक्टर को पसंद नहीं चौराहे से यू-टर्न, रातों रात तुड़वा दिया गया डिवाइडर

बिहार के रोहतास जिले में कलेक्टर को चौराहे से यू-टर्न लेना पसंद नहीं आया। ऐसे में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए रातों-रात डिवाइडर को तुड़वा दिया। और पढ़ें

03:33 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: गोपालगंज में अगलगी में दम घुटने से महिला की मौत, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जली

बिहार के गोपालगंज में अगलगी की घटना सामने आई है। अगलगी के दौरान दम घुटने से महिला की मौत हो गई। वहीं, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जल गई। और पढ़ें

02:32 PM, 01-Jan-2025

Happy New Year 2025: नव वर्ष पर फूटा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव के नारे से गूंजा बाबा गरीबनाथ धाम

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नव वर्ष पर आस्था का जनसैलाब फूट पड़ा। हर-हर महादेव के नारे से बाबा गरीब नाथ धाम गूंज उठा। और पढ़ें

12:07 PM, 01-Jan-2025

Bihar News: रोहतास में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; बर्थडे पाटी से लौट रहे थे तीनों, पुल से टकराई बाइक

लोगों का कहना है कि तीनों छोटकी नटवार से बहन के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। कोहरा होने के कारण पुल की रेलिंग बाइक चालक को नहीं दिखी जिस कारण यह हादसा हुआ। और पढ़ें

11:52 AM, 01-Jan-2025

Bihar News: नीतीश सरकार के मंत्री सड़क हादसे में घायल; बॉडीगार्ड के साथ टहल रहे थे, ऑटो ने मारी टक्कर

Accident News: सड़क हादसे में मधनिषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सादा सहित चार अंगरक्षक जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया है।  और पढ़ें

11:40 AM, 01-Jan-2025

Bihar News : मंत्री छोड़िए, मंत्रियों की पत्नी भी सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर; देखिए स्व-घोषणा इनकी

मंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी पत्नी ज्यादा अमीर हैं। कुछ मंत्रियों के पास लाइसेंसी हथियार भी है। नगद की बात करें डिप्टी सीए सम्राट चौधरी सबसे ज्यादा अमीर हैं। और पढ़ें

09:20 AM, 01-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 1 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Weather News: सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें