फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 29-Dec-2024

Accident News : बिहार में बड़ा हादसा, नशेड़ी शिक्षक की कार ने तीन बच्चों को रौंदा; एक की हालत गंभीर

Bihar News : बिहार में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक नियोजित शिक्षक ने नशे की हालत में कार दौड़ाते हुए तीन बच्चों को रौंद दिया। इनमें एक की हालत गंभीर है। वह नशे की हालत में तीसरी बार पकड़ा गया है। और पढ़ें

11:16 PM, 29-Dec-2024

Bihar News : प्रशांत किशोर पर नामजद FIR; बीपीएसएसी परीक्षा के नाम पर हंगामे में 21 नामजद पर केस

Prashant Kishor News : बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग पर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच से जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भले गायब हो गए, लेकिन प्रतिबंधित स्थल पर प्रदर्शन-उपद्रव के केस में वह फंस गए हैं। और पढ़ें

08:44 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: जीतन राम मांझी ने किसे कह दिया- वह किसी आंदोलन की उपज नहीं; राजनीति मिली है विरासत में

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गये एक बयान पर पलटवार करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जो यह बात कह रहे हैं, वह खुद किसी आंदोलन की उपज नहीं हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है, इसलिए उनकी किसी भी बात में कोई दम नहीं है। राजनीति उन्हें विरासत में मिली हैराजनीति उन्हें विरासत में मिली है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 29-Dec-2024

Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, मोतिहारी में बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोतिहारी के लोग शीघ्र ही रक्सौल से हवाई यात्रा कर सकेंगे। 

और पढ़ें

08:23 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: भव्य सालासर बालाजी महाराज की निकाली गई शोभा यात्रा, भजन संध्या का भी किया गया आयोजन

Bihar News: राजधानी पटना में सालासर बालाजी परिवार द्वारा संध्या 4.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें पटियाला के प्रसिद्ध भजन गायक विशाल शैली और मुरादाबाद की मशहूर भजन गायिका शिल्पी कौशिक ने अपने भजनों से भक्तों को खूब नचाया और पढ़ें

विज्ञापन
07:45 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: टेंपो स्टैंड में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी; वैशाली का है मामला

Bihar News: टेंपो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह-सुबह शव मिलने से इलाका में सनसनी फैला गई। वहीं इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। 
  और पढ़ें

07:31 PM, 29-Dec-2024

Bihar: चार मिनट में घटित हुई थी बादल हत्याकांड की पूरी घटना, CCTV फुटेज आया सामने; ऐसे दिया था कांड को अंजाम

Bihar: बीते शुक्रवार की रात नगर निगम सासाराम के समीप एक निजी कैंपस में घटित हुई वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जो घटनास्थल से चंद कदम दूर शहर के मुख्य सड़क जीटी रोड का बताया जाता है।
  और पढ़ें

07:24 PM, 29-Dec-2024

Bihar : वाटर कैनन और लाठीचार्ज के बाद बीपीएससी ने वार्ता के लिए बुलाया, पीके ने कहा- अब रोक दीजिये आंदोलन

Bihar News : बीपीएससी अभ्यर्थियों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और फिर उनपर जमकर लाठियां बरसायी। प्रशांत किशोर की अगुआई में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखकर बीपीएससी अब बात करने के लिए मान गई है। सरकार से 5 सदस्यीय टीम बात करेगी। और पढ़ें

07:16 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: आपसी सौहार्द का प्रतीक बना महाबोधी मंदिर, सभी धर्मों के लोग करते हैं पूजा व दर्शन

Bihar News: उत्तर प्रदेश के संभल में जहां पर मस्जिद और कई स्थानों पर हिन्दू धर्म से जुड़े कई मामले प्रकाश में आ रहे है। वहीं भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के साथ-साथ भगवान शिव के शिवलिंग की भी पूजा की जाती है। 
  और पढ़ें

06:57 PM, 29-Dec-2024

Bihar: एपवा राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक शुरू, महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बनाई जाएगी रणनीति

Bihar: एपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि महिलाओं के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ही भगवान है, जिन्होंने संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। 

और पढ़ें

06:14 PM, 29-Dec-2024

Bihar: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमालय पर लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएंगे बक्सर के जांबाज, 10 दिनों में तय करेंगे सफर

Bihar: बक्सर के जांबाज 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमालय पर लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएंगे। बता दें कि ये जांबाज जागरूकता पर्वतारोहण मिशन पर भारतीय तिरंगे और स्वीप का झंडा लेकर हिमालय में 17 हजार फीट की ऊंचाई तक 10 दिवसीय ट्रैकिंग करते हुए पहुंचेंगे। और पढ़ें

05:55 PM, 29-Dec-2024

Bihar: छपरा के ट्रक चालक की आरा के कोइलवर में हुई मौत, अनियंत्रित कार ने ट्रक ड्राइवर को रौंदते हुए फरार

Bihar: छपरा के ट्रक चालक की आरा के कोइलवर में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मकेर थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी ट्रक चालक आरा से छपरा आने के लिए अपनी ट्रक से आ रहे थे, लेकिन भयंकर जाम होने के कारण नीचे उतर कर पूछने के लिए जा ही रहे थे कि पीछे से नियंत्रित कार ने रौंदते हुए फरार हो गया। और पढ़ें

05:39 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: NH-107 पर ट्रक-बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत; ट्रक चालक फरार

Madhepura News: दोपहर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना मधेपुरा-सहरसा एनएच-107 पर मठाही रेलवे ढाला के समीप की है। बुलेट सवार सहरसा से मधेपुरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक सीमेंट लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।

और पढ़ें

04:49 PM, 29-Dec-2024

Bihar News : चार युवकों ने घर में घुसकर युवती से की जबरदस्ती, विरोध करने पर पिता की जान ले ली

Bihar: दुष्कर्म की नीयत से लड़की को घर में अकेला देख चार पड़ोसी युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर पिता की हत्या कर की दी। 
  और पढ़ें

04:08 PM, 29-Dec-2024

Bihar : सोलह बरस की मदरसा छात्रा पर आया मौलाना का दिल; पकड़ाया तो बोला- निकाह के लिए उसी का दबाव था

Bihar News : मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना को 16 साल की छात्रा से ऐसा इश्क हुआ कि उसे लेकर फरार हो गया। मोबाइल पर बात की गई तो उससे निकाह करने की योजना बताई। गिरफ्तार हो गया तो कहने लगा- उसी का दबाव था। और पढ़ें

04:08 PM, 29-Dec-2024

2025 Prediction : सीएम नीतीश कुमार छोड़ेंगे एनडीए या बिहार में नेतृत्व बदलेगी भाजपा? ज्योतिषी ने क्या बताया

Bihar News : नया साल आने के ठीक तीन दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर सुर्खियों में हैं। ठीक इसी समय पिछले साल उनकी चर्चा चरम पर थी और अगले महीने जनवरी 2024 में उन्होंने सरकार बदल दी। जाने-माने ज्योतिष डॉ. श्रीपति त्रिपाठी ने क्या बताया? और पढ़ें

03:58 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: बरनवाल समाज की राजनीति में हो भागीदारी, सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे

Bihar News: बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी समाज की राजनीति भागीदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी क्रम में रविवार को बरनवाल समाज के सैकड़ों महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे। 
  और पढ़ें

03:44 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: पिता के सामने जिंदा जल गया छह साल का मासूम, घर में सो रहे थे दोनों, अचानक लगी आग; पढ़ें पूरी खबर

छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर ने बताया कि तारचुआ गांव में आग की चपेट में आने से छह साल का बच्चे की मौत हो गई है। साथ बच्चे को बचाने के दौरान पिता झल्लू सिंह भोक्ता भी झुलस गए हैं। आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बतायी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। और पढ़ें

03:40 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: तरियानी के औरा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार बाइक उड़ाई; कई बाइकों के लॉक तोड़े

Bihar: तरियानी के औरा गांव में चोरों का आतंक जारी है। यहां एक ही रात में चोरों ने चार बाइकों को उड़ा दिया। हद तो तब हो गई जब कई बाइकों के लॉक तोड़ दिए।
  और पढ़ें

03:02 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: अपराधियों ने युवक की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या, दिल दहला देगी वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

  और पढ़ें

02:59 PM, 29-Dec-2024

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार क्यों गए दिल्ली? बिहार में इस्तीफे की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री का प्लान जान लें

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस कारण प्रगति यात्रा स्थगित की, उसी के चलते दिल्ली निकले। उनके निकलते ही एक बार उनके इस्तीफे की चर्चा खूब तेजी से उठी। लेकिन, असल प्लान यहां हम बता रहे हैं।   और पढ़ें

02:44 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: मोतिहारी में खराब हुआ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से लौटना पड़ा वापस

Bihar News: मोतिहारी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर खराब हो गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 151 कन्याओं के शादी उपरांत वर वधु को घरेलू संसाधन की सामग्री और चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिहारी गए थे।  
  और पढ़ें

02:28 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: दो जनवरी तक राजगीर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध, आज से लागू रहेगी ये व्यवस्था; जानें

Bihar News: 29 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक राजगीर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। बनगंगा से राजगीर शहर में और राजगीर बस स्टैंड के पास छबिलापुर मोड़ से हरियाली की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  और पढ़ें

02:11 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: बेगूसराय में महिला की ससुरालजनों ने गला दबाकर की हत्या, घर छोड़कर सभी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं महिला की हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। 

और पढ़ें

02:00 PM, 29-Dec-2024

Bihar Crime: घर जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए पटना किया गया रेफर

Bihar Crime: सोनपुर में घर जा रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  और पढ़ें

01:44 PM, 29-Dec-2024

Bihar: रेफरल अस्पताल कैंपस में मिली शराब की बोतल, सवाल पूछने पर चिकित्सा पदाधिकारी भड़के; बोले- हम क्या जानें

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी इसकी स्पलाई धड़ल्ले से हो रही है। इसी मामले में रेफरल अस्पताल कैंपस में शराब की बोतलें पाई गईं। जिसके बाद सवाल पूछने पर चिकित्सा पदाधिकारी भड़क गए।

और पढ़ें

01:28 PM, 29-Dec-2024

Bihar: मुजफ्फरपुर से था आचार्य किशोर कुणाल का विशेष लगाव, गरीब नाथ से लेकर साहू पोखड़ मंदिर को दी पहचान

Bihar News: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बाबा गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति ने दुख जताया है। बाबा गरीब नाथ मंदिर को लेकर विशेष पहचान दिलाने में उनका विशेष योगदान रहा है। और पढ़ें

01:24 PM, 29-Dec-2024

Kishor Kunal Family: किशोर कुणाल की बहू NDA सांसद, समधी नीतीश सरकार में मंत्री; बेटे सायन कुणाल क्या करते हैं?

Bihar News: आचार्य किशोर कुणाल के निधन के बाद सायन कुणाल और बहू शांभवी चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। आवास पर परिजन और आचार्य के चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। हाजीपुर कोनहरा घाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। और पढ़ें

01:02 PM, 29-Dec-2024

Bihar News: छात्र का पानी भरे गड्ढे से शव बरामद, स्कूल से 700 मीटर दूर पर हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: स्कूल गए एक छात्र का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना के संबंध में अमन कुमार के चाचा ने बताया कि अमन अपनी बहन के साथ प्राथमिक विद्यालय कन्हैयागंज गया हुआ था। जहां से वह पढ़ाई कर वापस घर नहीं लौटा।
  और पढ़ें

11:45 AM, 29-Dec-2024

Kishor Kunal: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर सीएम नीतीश बोले- सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सभी क स्वर में कहा कि आचार्य के निधन से समाज ही नहीं पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। 
  और पढ़ें

11:12 AM, 29-Dec-2024

Acharya Kishore Kunal : धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टरों पर कालिख पुता था; आचार्य कुणाल से बदलसूकी पर गरम था पटना

Bihar News : आचार्य किशोर कुणाल नहीं रहे। उनके निधन से पटना का वह वाकया भी याद आ जाता है, जब पहली बार उनके साथ महावीर मंदिर में बुरा बर्ताव हुआ था। वह कैसे एक हंगामे में बदला कि बागेश्वर बाबा आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टरों पर कालिख पुत गई। और पढ़ें

11:06 AM, 29-Dec-2024

BPSC 70th CCE Exam: पूरे राज्य में 70वीं सीसीई पुनर्परीक्षा नहीं होगी आयोजित, आयोग ने जारी किया नोटिस

BPSC 70th CCE Exam 2024: पूरे राज्य में 70वीं सीसीई पुनर्परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग ने इसकी जानकारी कल एक नोटिस के माध्यम से दी। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आयोग जिला अधिकारियों की रिपोर्ट और अन्य ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुनर्परीक्षा जैसे निर्णय लेता है।  और पढ़ें

10:49 AM, 29-Dec-2024

Kishor Kunal : कब्र से शव निकलवा कर जांच में जुट गए थे किशोर कुणाल, अपनी किताब में लिखा था अपना अनुभव

Bihar News : किसी शव को कब्र खुदवा कर निकाल लेना तब बड़ी बात होती थी। वह भी, जब कांड का कोई सूचक नहीं हो। आईपीएस के रूप में किशोर कुणाल ने बॉबी हत्याकांड की जांच में जो किया, वह आज भी मिसाल है। और पढ़ें

10:09 AM, 29-Dec-2024

Bihar Weather: बिहार के इन सात जिलों में बारिश के आसार, पटना समेत कई शहरों में निकली धूप; जानिए मौसम का हाल

Today Weather News: बिहार के सात जिलों को छोड़ बाकी 31 जिलों आज बारिश की संभावना शून्य फीसदी है, इसलिए आप बिना चिंता के अपने दैनिक कार्यों में जुट सकते हैं। और पढ़ें

09:12 AM, 29-Dec-2024

Kishor Kunal: महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल का निधन, हार्ट अटैक आया था

Bihar News : पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट आया है। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।  और पढ़ें

12:19 AM, 29-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार पुलिस और एसटीएफ ने नक्सली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर इंसास रायफल में इस्तेमाल करने वाला 414 कारतूस बरामद किया। वहीं नक्सलियों के ठिकानों से 55 लेवी चंदा रसीद और एक बैग बरामद किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें