फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:26 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: फर्नीचर मॉल पर प्रशासन का कड़ा रुख, दूसरी बार सील की गई इमारत; जानें क्यों?

Purnea News: फर्नीचर मॉल में लगभग 50 दुकानें हैं, जो सीलिंग की कार्रवाई के कारण खाली कराई गईं। नगर निगम अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन काटकर पूरी इमारत को सील कर दिया। यह कदम व्यापारियों के लिए झटका साबित हुआ। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:17 PM, 28-Dec-2024

Bihar: ट्रक में घर जैसा तहखाना-अतरंगी जैकेट से हो रही शराब तस्करी, नए साल के मौके पर खपने वाली भारी खेप जब्त

Bihar Alcohol Ban: वैशाली और मुजफ्फरपुर में नए साल पर खपाने के लिए दुर्लभ तरीके से ले जाई जा रही शराब की भारी खेप को बरामद किया है। शराब तस्करी के लिए यूपी नंबर के ट्रक में घर जैसा तहखाना बनाया गया था और जैकेट भी तहखाने वाली प्रयोग की जा रही थीं। और पढ़ें

08:49 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने एनएच-922 किया जाम

Buxar News: सीओ ने बताया कि एनएचआई के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सरकार की योजनाओं के तहत मृतक के परिवार को सहायता दी जाएगी। फिलहाल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 28-Dec-2024

Bihar News : बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, अवकाश कुमार बने पटना के एसएसपी

Bihar : बिहार में फिर एक साथ 62 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। अवकाश कुमार पटना के एसएसपी बनाये गये हैं। वहीं 1998 बैच के आईपीएस अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बनाया गया है।  और पढ़ें

08:25 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: बोधगया में ED का बड़ा एक्शन, तथागत होटल में छापामारी, स्थानीय और व्यवसायियों में मचा हड़कंप

Bodh Gaya ED Raid: ईडी की टीम ने होटल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनमें वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात होने की संभावना है। टीम इन दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:16 PM, 28-Dec-2024

Bihar Police : सुनो थानेदार, जल्दी करो रेड; थानाध्यक्ष को धमकी देने वाला फर्जी डीआईजी शराब के साथ गिरफ्तार

Bihar : हैलो, मैं डीआईजी बोल रहा हूं। थानाध्यक्ष जल्दी बालू माफियाओं पर छापेमारी कर उनको गिरफ्तार करो। कई महीनों तक फोन पर ऐसा चलता रहा, लेकिन एक दिन जब मामला खुला तब पुलिस भी हैरान रह गई।  और पढ़ें

07:36 PM, 28-Dec-2024

Bihar: नीतीश के पलटी मारने पर तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- CM अब अपने होश में नहीं, वे बिहार को चलाने में असमर्थ

Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की मजबूती पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। यह सरकार जनता के लिए काम करेगी, न कि उन्हें तकलीफ देने के लिए। साथ ही उन्होंने BPSC के खिलाफ छात्रों के लिए भी आवाज बुलंद की। और पढ़ें

07:14 PM, 28-Dec-2024

BPSC : बजरंगबली को छोड़कर किसी के बाप से नहीं..गुरु रहमान ने क्यों कहा ऐसा, पीके बुला रहे छात्र संसद

Bihar : बीपीएससी के अभ्यर्थियों को पीके ने समर्थन देते हुए छात्र संसद का बुलाया है। वहीं प्रशासन ने गुरु रहमान को धरना प्रदर्शन पर आने से बैन कर  दिया है। इसके जवाब में गुरु रहमान ने प्रशासन को चेतावनी दी है। कहा- मैं किसी के बाप से नहीं डरता। और पढ़ें

05:40 PM, 28-Dec-2024

Bihar: ससुराल से 1.5 किमी दूर मिला युवक का शव, पीट कर हत्या की आशंका; नई बाइक टूटी पड़ी थी और कपड़े बिखरे हुए

Madhubani News: नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, मृतक की दो शादियों ने मामले को और उलझा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:38 PM, 28-Dec-2024

Bihar Weather: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने 31 जिलों में जारी किया यह अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

Today Weather News: मौसम वैज्ञानिक के अनुसर, आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान सुबह में अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। और पढ़ें

05:02 PM, 28-Dec-2024

BPSC Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों को बातचीत के लिए बुलाया गया, प्रदर्शनकारी बोले- अब सीएम नीतीश से ही उम्मीद

BPSC Protest: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार दोपहर धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रविवार को गांधी मूर्ति के नीचे छात्रों के भविष्य की चिंता करने वाले लोग बैठेंगे। एक साथ छात्र संसद में आगे की योजना तय की जाएगी। और पढ़ें

04:57 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: 100 करोड़ GST हेराफेरी, अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बिहार से दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया

GST Fraud Case: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा से 100 करोड़ रुपये के जीएसटी हेराफेरी के मामले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:44 PM, 28-Dec-2024

Bihar: MDM में कीड़े मिलने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, थाली लेकर पंचायत भवन पहुंचे; अभिभावकों के साथ ऐसा विरोध

Sheohar News: छात्रों ने मुखिया को बताया कि खिचड़ी में कीड़े मिलने की शिकायत जब प्रधान शिक्षिका चित्रलेखा देवी से की जाती है तो वह कहती हैं कि जहां जाना है जाओ, नहीं तो जो मिल रहा है, खाओ। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:41 PM, 28-Dec-2024

BSEB Admit Card 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा दस जनवरी से, वेबसाइट पर अपलोड हुए प्रवेश पत्र

BSEB Admit Card 2025: बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2025 तक किया जाना है। बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सैद्धांतिक परीक्षा का प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
  और पढ़ें

03:27 PM, 28-Dec-2024

Bihar Police: सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, लिखित परीक्षा में भी बैठाया था स्कॉलर

Bihar Police Constable 2024: पुलिसिया पूछताछ पर यह पता चला कि अभ्यर्थी ने दूसरे को अपनी जगह बैठा कर लिखित परीक्षा दिलवाई थी। स्कॉलर का ही थंब रिकॉर्ड हो गया। अब जब वह खुद पीईटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचा तो पकड़ा गया।  और पढ़ें

03:22 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मुखिया प्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

Sheikhpura News: पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एएसपी ने कहा कि हत्या में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। मृतक के कॉल रिकॉर्ड और विवादों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। और पढ़ें

02:55 PM, 28-Dec-2024

Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक... शिक्षक पुत्र की मौत, एक युवक घायल; गोरखपुर के हादसे से गोपालगंज में मातम

Gopalganj News: यूपी के गोरखपुर में हुए हादसे में गोपालगंज के एक शिक्षक के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही को बताया है। और पढ़ें

02:23 PM, 28-Dec-2024

Dowry Murder: गर्भवती महिला का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Bettiah News: चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि ससुराल वाले चोरी-छिपे तरीके से गोदावरी का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने समय पर पहुंचकर इस प्रयास को विफल कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
  और पढ़ें

02:06 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया हंगामा

Begusarai News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। और पढ़ें

01:48 PM, 28-Dec-2024

Bihar News: मधेपुरा में युवक की निर्मम हत्या, परिजन बोले- रुपये देने के बहाने घर से बुलाकर लेकर गया था दोस्त

Crime News: परिजनों का कहना है कि राजदीप अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया।  और पढ़ें

12:17 PM, 28-Dec-2024

Bihar : सारे पदों से हटाए गए IAS संजीव हंस की कुंडली खंगालने को ईडी ने अब इंजीनियर पर दी दबिश; जानें क्या हुआ?

ईडी की टीम आईएएस संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटल पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम दोनों जगह कागजात समेत कई दस्तावेजों को खंगाल रही है।  और पढ़ें

11:54 AM, 28-Dec-2024

Bihar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने कहा- अपराधियों ने मारकर लटका दिया

मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि खिरियामा गांव के एक टूटे हुए मकान से फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है।  और पढ़ें

11:22 AM, 28-Dec-2024

Bihar News: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए पत्रकार की हत्या; पड़ोसी ने सिर पर रॉड से किया वार, वहीं हो गई मौत

Purnia News: परिजनों का कहना है कि नीलांबर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए थे। अचानक एक युवक ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

10:10 AM, 28-Dec-2024

Bihar News: बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; ट्रैफिक डीएसपी पर हत्या का आरोप

Sasaram News: रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने कहा कि घटना को लेकर दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

08:38 AM, 28-Dec-2024

Bihar News: नालंदा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- हत्या कर फरार हो गया दामाद

Nalanda News: सरमेरा थानेदार प्रोबेशनर डीएसपी ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। महिला के पति पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

12:28 AM, 28-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Accident News : ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें