फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 26-Dec-2024

Alumni Meet 94 : Patliputrinas बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने मचाया धमाल, तीस साल पुरानी यादें हुई ताजा

Alumni :  सालों बाद सभी एक साथ स्कूल में तो थे पर आज न तो क्लास की कोई चिंता थी और न टिफिन की लड़ाई और न टीचर्स के डांट का भय। वो ही स्कूल. वो ही दोस्त बस बदले थे तो चेहरे जो उम्र के साथ साथ बदलते गए। और पढ़ें

10:22 PM, 26-Dec-2024

Bihar: मुंबई की प्रॉपर्टी बेटी के नाम करना कैसे बन गया काल? यूपी की बेटी को बिहार में मार डाला, कहानी यह निकली

Love Marriage : यूपी की बेटी, बिहार का बेटा- दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसे पता था कि मां-बाप ने बेटी के नाम मुंबई की एक महंगी प्रॉपर्टी रखी है। शादी के बाद वह उसे अपने नाम कराना चाहता था। नहीं किया। अब बेटी मारी गई। और पढ़ें

09:29 PM, 26-Dec-2024

BPSC TRE 3.0 Result: बीपीएससी ने जारी की बिहार उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए चयन सूची, ऐसे चेक करें परिणाम

BPSC TRE PGT Result 2024: बीपीएससी ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम शिक्षा विभाग के अंतर्गत 24,811 पदों के लिए घोषित किया गया है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:24 PM, 26-Dec-2024

BPSC Exam : अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर के नेताओं का किया था विरोध, आज खुद पहुंचकर सरकार को देने लगे चुनौती

Bihar : बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन देने के लिए जन सुराज के कुछ नेता  पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ा। लिहाजा अब गुरूवार को प्रशांत किशोर खुद उनके पास पहुंचे और बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।   और पढ़ें

08:56 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: 'मैं दलित हूं, इसलिए मुझे भाषण देने का मौका नहीं दिया', जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी का बयान

जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी को मंच से संबोधन करने का मौका नहीं दिया गया। इससे नाराज जिप अध्यक्षा रानी कुमारी ने हंगामा करते हुए कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:45 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: सड़क हादसे में घायल माइक्रोफाइनेंस कर्मी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों मे मची चीत्कार

सड़क हादसे में घायल एक माइक्रोफाइनेंस कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

08:36 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: सात साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बिहार के किशनगंज जिले में एक सात साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। और पढ़ें

08:26 PM, 26-Dec-2024

Bihar Politics: आईटी मंत्री संतोष सुमन बोले- किसी पार्टी के सीएम नहीं, एनडीए के CM हैं नीतीश कुमार

आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। मंत्री सुमन ने कहा, नीतीश कुमार किसी पार्टी के सीएम नहीं, बल्कि एनडीए के सीएम हैं। और पढ़ें

08:12 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: पंडितपुरा गांव के मैदान में रातो-रात लगा दी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, दो पक्षों के बीच तनाव

बक्सर के पंडितपुरा गांव में सर्व साधारण की जमीन पर रातो-रात बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल हो गया है। मामले की सूचना पर अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों को मुफस्सिल थाना में बुलाया। और पढ़ें

07:55 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: पति ने पत्नी को पहले घसीट-घसीट कर मारा, फिर धक्के मारकर घर से निकाल दिया

पति ने पत्नी को पहले घसीट-घसीट कर मारा और फिर धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पति द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:46 PM, 26-Dec-2024

Bihar News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तीन लाभुकों ने लौटाया पैसा; अमर उजाला की खबर का असर

Fake Mother : 21 और 25 साल की उम्र में खुद को 18 साल की बेटी की मां दिखाने वाली और बगैर बेटी जने ही उसकी शादी कराने वाली मां से श्रम विभाग ने राशि रिकवर कर ली है। 'अमर उजाला' की पड़ताल के बाद यह खबर सामने आई थी। और पढ़ें

07:40 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का छलका दर्द, झारखंड चुनाव और सीएम नीतीश कुमार को लेकर कही यह बात

Union Minister Jitan Ram Manjhi expressed his pain said this about Jharkhand elections and CM Nitish Kumar
Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का छलका दर्द, झारखंड चुनाव और सीएम नीतीश कुमार को लेकर कही यह बात
  और पढ़ें

07:29 PM, 26-Dec-2024

Bihar News : देवी के 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' पर मचा घमासान, लालू प्रसाद ने कहा- संघी महिलाओं का करते हैं अपमान

Bapu Song : अटल जयंती के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में लोक गायिका देवी को भरे मंच से माफ़ी मांगनी पड़ी। इस मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है? और पढ़ें

07:22 PM, 26-Dec-2024

Pragati Yatra: CM नीतीश ने शिवहर में किया 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, इन योजना स्थल का किया निरीक्षण

सीएम नीतीश कुमार ने शिवहर में 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शिवहर-मीनापुर-कांटी सड़क के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण की योजना स्थल का भी निरीक्षण किया। और पढ़ें

07:06 PM, 26-Dec-2024

Bihar Police: 28 लाख रुपये देकर गए 'फर्जी वीआईपी', पटना में कुछ ही घंटे में गाड़ियों से उतर गए VIP प्लेट

राजधानी पटना में आए दिन ऐसी शिकायत मिलती है कि गाड़ी किसी और की और कोई और नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है। चालान का मैसेज गाड़ी मालिक के नंबर पर आता है। अमूमन ऐसी शिकायतें देखने को मिलती हैं। और पढ़ें

06:55 PM, 26-Dec-2024

Mahakumbh Train: कन्याकुमारी और तिरुवनन्तपुरम उत्तर से गया के बीच चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए कन्याकुमारी और तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) से गया के मध्य कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। और पढ़ें

06:36 PM, 26-Dec-2024

Bihar Flood 2025: बिहार में कराए जाएंगे कटाव निरोधक कार्य, जल संसाधन विभाग की 173 योजनाओं को स्वीकृति

कटाव निरोधक योजनाओं को योजना समीक्षा समिति द्वारा स्वीकृति दे दी गई है, जिनकी कुल प्राक्कलित लागत राशि लगभग 475 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, नेपाल भूभाग में कुल 58 कटाव निरोधक योजनाओं को क्रियान्वित करने पर सहमति बनी है। और पढ़ें

06:11 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पकड़ने के दौरान कई लोग जख्मी, मची भगदड़

बिहार के समस्तीपुर में जंगली बिल्ली मिलने से सनसनी फैल गई। बिल्ली के पकड़ने के दौरान कई लोग जख्मी हो गए और भगदड़ मच गया, मामला शिवाजीनगर का है। और पढ़ें

05:58 PM, 26-Dec-2024

उलझन में हैं बिहार के शिक्षक: शिक्षा विभाग का नया फरमान, स्कूल के आसपास कुत्ते को देखते ही उसे भगाना शुरू करें

बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूल में शिक्षकों को नया टास्क दिया है। अब गुरुजी कुत्ते भी भगाते हुए नजर आएंगे। शिक्षा विभाग ने कहा, स्कूल परिसर और उसके आसपास कहीं भी छात्रों के पास कुत्ते नजर आए तो उन्हें भगाएं। और पढ़ें

05:32 PM, 26-Dec-2024

Bihar: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया ससुराल के लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप

बिहार के गोपालगंज में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल के लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:58 PM, 26-Dec-2024

Crime in Bihar: धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, घर से बाजार जाने के लिए निकला था, झाड़ी में मिला शव

बिहार के सीवान जिले में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर से बाजार जाने के लिए निकला था। और पढ़ें

04:46 PM, 26-Dec-2024

Bihar: 20 साल बाद BRABU की मेजबानी में आज से शुरू हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता, उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन

20 साल बाद BRABU की मेजबानी में आज से महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्योग मंत्री ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। और पढ़ें

04:39 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, कहा- राजद के 12 नेता एनडीए के संपर्क में हैं

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कुछ भी बयानबाजी करते रहते हैं। वह कोई भविष्यवक्ता नहीं है। उनका कोई जनाधार नहीं है। और पढ़ें

04:20 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: केस वापस लेने और गवाह को धमकाने के उद्देश्य से गोलीबारी, मामला दर्ज

केस वापस लेने और गवाह को धमकाने के उद्देश्य से गोलीबारी हुई है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। और पढ़ें

04:07 PM, 26-Dec-2024

Pragati Yatra: CM नीतीश ने पांच साल से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल का किया उद्घाटन, मनियारी में दी करोड़ों की सौगात

कुल 82 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी प्रधान सचिव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। और पढ़ें

03:33 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: पिस्टल का भय दिखाकर सवा लाख रुपये की लूट, पैसे देने से मना करने पर चाकू मारा

बिहार के सीवान में पिस्टल का भय दिखाकर सवा लाख रुपये की लूट हुई है। जब व्यक्ति ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। और पढ़ें

02:52 PM, 26-Dec-2024

Bihar Police: इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 101 पुलिस अधिकारियों का तबादला; इन जगहों पर मिली नई पोस्टिंग

DSP Transfer : इंस्पेक्टर पद से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने पुलिस अधिकारियों को मुख्यालय में रखा गया था। गुरुवार दोपहर 101 डीएसपी की पोस्टिंग कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें

02:37 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: दिव्यांग बालिका की असाधारण प्रतिभा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुई गोल्डी

दिव्यांग बालिका की असाधारण प्रतिभा देखने को मिली है। नालंदा जिले की गोल्डी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और पढ़ें

02:02 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: पंचाने नदी किनारे कूड़ा डंपिंग के विरोध में कई गांव के लोगों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

बिहार के नालंदा जिले में स्थित पंचाने नदी के किनारे कू़ड़ा डंपिंग के विरोध में कई गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोग पांच किलोमीटर पैदल चलकर गए और कलेक्ट्रेट का घेराव किए। और पढ़ें

01:19 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: पैदल जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर

बिहार के समस्तीपुर में एक महिला को गोली मारी गई है। गंभीर जख्मी महिला को डीएमसीएच रेफर किया गया है। महिला रोसरा से हथौड़ी के भटोरा गांव जा रही थी। और पढ़ें

01:08 PM, 26-Dec-2024

Bihar News: सिकरहना नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग हत्या कर शव को नदी किनारे फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। और पढ़ें

12:57 PM, 26-Dec-2024

Bihar : गहना ननद को न मिल जाए, इसलिए उठाया ऐसा कदम! मायके वालों ने ससुराल वालों पर कर दिया मुकदमा

Vaishali News : मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने नीतू से पांच लाख रुपये और विवाहिता के सारे जेवरात ले लिए थे। वह अपनी बेटी की शादी में इन जेवरों को चढ़ाना चाहते थे। मांगने पर नीतू को प्रताड़ित करते थे। और पढ़ें

12:17 PM, 26-Dec-2024

BPSC Exam: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सियासत, लालू बोले- यह गलत है; तेजस्वी और पप्पू यादव ने ऐसा कहा

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि सीएम नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफरत है। समस्त स्वार्थी एनडीए नेताओं का यही हाल है।  और पढ़ें

11:27 AM, 26-Dec-2024

Bihar News: मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से मांगा फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रभार वापस लेने पहुंचे तो ऐसा हुआ

भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि राजभवन के पत्र के अनुसार, डॉ. पंडित को मुख्यालय पहुंचते ही प्रभार सौंपा जाना चाहिए था। उनके स्वास्थ्य जांच का अड़ंगा लगाकर उन्हें प्रभार ग्रहण करने से रोकने का प्रयास हो रहा है। ऐसा विवि के इतिहास में पहली बार हो रहा है। और पढ़ें

09:15 AM, 26-Dec-2024

Bihar: पति की मौत की खबर बर्दाश्त नहीं कर पायी पत्नी, फंदे से झूलकर दी जान; एक साथ हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

Purnea News: ऐसी घटना अक्सर फिल्मों में देखने को मिलती है। दोनों की अर्थी एक साथ उठने के साथ ही उन्होंने जीने मरने की कसम को सार्थक कर दिया। एक साथ दो-दो अर्थी उठते देख लोगों की आंखें नम हो गईं।  और पढ़ें

03:23 AM, 26-Dec-2024

Muzaffarpur News: सीएम नीतीश कुमार करेंगे जिले में ₹400 करोड़ की योजना का उद्घाटन और शिलान्यास

मुजफ्फरपुर जिले में 27 दिसम्बर को सीएम नीतीश कुमार आएंगे और जिले में 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर के जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी में झोंकी ताकत। और पढ़ें

03:11 AM, 26-Dec-2024

Kosi News: जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, सिर में मारी गई तीन गोली, खेत देखने गया था युवक

Madhepura crime News: पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। और पढ़ें

02:39 AM, 26-Dec-2024

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में देखते देखते आग का गोला बन गई थार XUV कार

मुजफ्फरपुर में धू धू करके जली थार XUV कार, दरभंगा NH 57 के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पीरौछा के पास की घटना।थार XUV में सवार लोगों ने खुद कर बचाई अपनी जान।वही इस क्रम में मौके पर बनी अफरातफरी की स्थिति। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पढ़ें

02:36 AM, 26-Dec-2024

Bihar News : कटर गिरोह ने दाउदनगर में HDFC का ATM काटा, 1. 43 लाख उड़ाएं

Aurangabad कार से तीन लोग उतरे और दो लोग एटीएम के अंदर घुसकर शटर गिरा दिया। इसके बाद के फुटेज में बैग लेकर दो लोग जाते भी दिखे है। और पढ़ें

02:32 AM, 26-Dec-2024

India News : इस साहसी कार्य के लिए वीर बाल दिवस पर PM करेंगे शेखपुरा के सौरभ को सम्मानित: पढ़े पूरी खबर

शेखपुरा जिले के शेखपुरसराय प्रखंड अंतर्गत बेलाव पंचायत के किशनपुर गांव के निवासी सौरभ कुमार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वीर बालक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 26 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा। और पढ़ें

02:12 AM, 26-Dec-2024

Muzaffarpur News: 7th नेशनल फ्रेंच बॉक्सिंग के लिए टीम कोलकाता हुई रवाना

कोलकाता में नेशनल फ्रेंड चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए बिहार की टीम हुई रवाना बिहार के 70 सदस्यों की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई,इस दौरान लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। और पढ़ें

01:28 AM, 26-Dec-2024

VIDEO : Bihar News : फोर लेन हाइवे पर सरपट भाग रही थार XUV बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर जान बचाई

Bihar News : फोर लेन हाइवे पर सरपट भाग रही थार XUV बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर जान बचाई और पढ़ें

12:45 AM, 26-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Murder Case : राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इसी का नतीजा है कि देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी हथियार लेकर पीएमसीएच पहुंचे और एंबुलेंस चालक को गोली मारकर आराम से फरार हो गये।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें