फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 18 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 18-Dec-2024

Railway News: धनबाद और नासिक के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, दानापुर से बेंगलुरू यात्रियों के लिए खुशखबरी

धनबाद से नासिक के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, दानापुर से बेंगलुरू के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। और पढ़ें

10:28 PM, 18-Dec-2024

Alok Raj IPS : डीजीपी के पद से हटाए गए आलोक राज की नीतीश कुमार सरकार ने बढ़ाई जिम्मेदारी, BSSC के अध्यक्ष बने

Bihar News : कुछ ही महीने में बिहार के पुलिस महानिदेशक के पद से हटाए गए राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज को नीतीश कुमार सरकार ने अब एक नई जिम्मेदारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। और पढ़ें

10:16 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला शहर, पॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बिहार का बक्सर शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। पॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं, इलाज के दौरान डीलर की मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 18-Dec-2024

Bihar: गृहमंत्री के आबेंडकर पर दिए बयान पर हंगामा, राजद ने कहा- शाह ने 90% लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई

Amit Shah Statement On Ambedkar: राजद ने चेतावनी दी कि अगर गृह मंत्री अमित शाह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तो राजद एक बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुतला दहन सिर्फ एक संदेश है कि बाबा साहेब आंबेडकर गरीबों और दलितों के मसीहा हैं। और पढ़ें

09:06 PM, 18-Dec-2024

Bihar Crime: आरोपी ने बड़ी उम्मीद से अदालत में आत्मसमर्पण किया, जमानत नहीं मिली तो हो गया फरार; जानें मामला

Aurangabad Crime: औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में हुए एक वाकये ने पुलिस के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। यहां लंबे समय से फरार आरोपी ने पहले तो आत्मसमर्पण किया, फिर जब जमानत नहीं मिली तो सभी को चकमा देकर फरार हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 18-Dec-2024

Bihar News : एके47 बरामदगी के बाद अब मुजफ्फरपुर-वैशाली में पांच जगहों पर एनआईए का धावा; किसके घर हो रही जांच?

NIA in Muzaffarpur-Vaishali : राष्ट्रीय जांच एजेंसी की चार टीमों ने बुधवार सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली में धावा बोलकर हड़कंप मचा दिया। अबतक जानकारी सामने आ रही है कि एके47 बरामदगी केस में तीन जगहों पर जांच हुई है।  और पढ़ें

08:41 PM, 18-Dec-2024

Bihar Crime: दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूबर मुख्य साजिशकर्ता; जानें अपराध की खौफनाक कहानी

Munger Crime: मुंगेर में हुए दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। इस अपराध का मुख्य साजिशकर्ता एक यूट्यूबर था। यूट्यूबर ने ही शूटर, हथियार और वाहन आदि की व्यवस्था की थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...। और पढ़ें

08:17 PM, 18-Dec-2024

Bihar Police : सिपाही जी! अब कैसे करेंगे मोबाइल से वीडियो का खेल? एक आदेश से काली कमाई और मजा... दोनों खराब

Bihar News : पटना में सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी कभी भी आपकी गाड़ी का वीडियो बनाकर काली कमाई करते दिख जाएंगे। यह नजरअंदाज होता रहा है। लेकिन, रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों के कारण ऐसा आदेश आया है कि काली कमाई और मजा... दोनों खराब होने वाला है। और पढ़ें

08:14 PM, 18-Dec-2024

Bihar Crime: मेला देखने गए युवक की सिर कूचकर हत्या, ईंट-भट्ठा के पास मिला शव; परिवार में छाया मातम

Madhepura News: गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं मिला है। और पढ़ें

07:36 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: गया में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, पुलिस के साथ FSL और डॉग स्कॉड टीम जांच में जुटी

Gaya News: एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस कांड में शामिल अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

06:57 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: फोन आने पर युवक घर से निकल गया था बाहर, नदी किनारे रेलिंग से बंधा मिला शव; हत्या का आरोप

Samastipur News: दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। और पढ़ें

06:43 PM, 18-Dec-2024

Bihar: डिप्टी सीएम बोले- प्रमुख शहरों में जल्द स्थापित होंगे मौसम विज्ञान केंद्र, इन दो जिलों में लगेगा रडार

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में हमारे पास मौसम पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन की एक समग्र व्यवस्था विकसित हो चुकी है, इसलिए अब हम नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र से आने वाली बाढ का बेहतर प्रबंधन कर पाते हैं। और पढ़ें

06:25 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: एक ओर हॉल्टों पर टिकट की किल्लत, तो दूसरी ओर बेटिकट यात्रा पर जुर्माना; दुविधा में यात्री

Patna News: यात्रियों का कहना है कि टिकट के अभाव में जुर्माना भरना अन्यायपूर्ण है। रंजू कुमारी और लखन सिंह जैसे यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रेलवे को वैकल्पिक टिकट बिक्री की व्यवस्था करनी चाहिए। और पढ़ें

06:18 PM, 18-Dec-2024

World Ability Sports: गोल्डी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता,  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से होंगी सम्मानित

गोल्डी कुमारी की इस शानदार सफलता से ना सिर्फ बिहार का सम्मान बढ़ा है, बल्कि राज्य के दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बढ़ा है। और पढ़ें

05:53 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: गोपालगंज में युवक की निर्मम हत्या, पहले गोली मारी फिर ईंट से पीट-पीटकर अपराधियों ने मार डाला

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाकर जांच कराई गई। घटनास्थल से एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गोपालगंज एसपी ने हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।  और पढ़ें

05:20 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: छोटे बच्चों की लड़ाई छुड़ाने गए शख्स की लाठी और रॉड से पीट-पीट कर हत्या, वार्ड पार्षद पर आरोप

Jehanabad News: थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

04:52 PM, 18-Dec-2024

Bihar: 'नीतीश सरकार ने फिल्म सिटी के लिए केंद्र से मांगे 200 करोड़', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कही यह बात

डिप्टी सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों में बिहार की कला संस्कृति और परंपराओं की प्रचार-प्रसार के लिए दो राज्य में बिहार महोत्सव किया जाएगा। एक महोत्सव दक्षिणी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद में किया जा रहा है। और पढ़ें

04:48 PM, 18-Dec-2024

Bihar Crime: दिन दहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से दहशत, घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस की लापरवाही उजागर

Munger News: मुंगेर में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित का आरोप है कि वह जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने कुछ सुने उसे अस्पताल जाने को कह दिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:17 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: चाय बनाते वक्त गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, भीषण आग में घर-सामान सब कुछ जला; सामने आई यह लापरवाही

Vaishali News: वैशाली में भीषण आग लगने से पूरा घर जल गया। यहां रसोई में चाय बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। पीड़ित ने बाहर भागकर मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कुछ ही क्षणों में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:28 PM, 18-Dec-2024

BRABU Result 2024: बीआरएबीयू पार्ट-3 परीक्षा के नतीजे हुए जारी, मार्क शीट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

BRABU Part 3 Result 2024 Out: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने 18 दिसंबर को पार्ट 3 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। वे सभी छात्र जिन्होंने बीए, बीएससी, बीकॉम और अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  और पढ़ें

03:07 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने पहुंचा मजदूर परिवार के सामने कट गया, दर्दनाक मौत देख परिजनों में मचा कोहराम

Patna News: परिवार के साथ नेर हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे एक मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह तब हुई जब परिवार के सभी लोग ट्रेन में चढ़ गए थे, लेकिन उक्त मजदूर अत्यधिक भीड़ के बीच ट्रेन में जाने की कोशिश कर रहा था। और पढ़ें

02:47 PM, 18-Dec-2024

Bihar: शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नौ शिक्षकों की नौकरी पर तलवार, जाली प्रमाण पत्र का मामला उजागर

Gopalganj News: डीईओ योगेश कुमार ने बताया कि यह मामला छह प्रखंड शिक्षकों और तीन पंचायत शिक्षकों से जुड़ा है। शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर नौकरी पाने की पुष्टि हुई। और पढ़ें

02:28 PM, 18-Dec-2024

Bihar: कोर्ट क्लर्क और पूर्व जिला परिषद सदस्य की बेटी निकली तस्कर, बेडरूम को ही बना लिया था शराब का गोदाम

Bettiah News: बेतिया में कोर्ट क्लर्क, पूर्व जिला परिषद सदस्य की बेटी और एक व्यक्ति को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके बेडरूम से भारी मात्रा शराब की खेप को बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

02:09 PM, 18-Dec-2024

Bihar News: मेला से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Muzaffarpur News: मोतीपुर थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अज्ञात वाहन और पिकअप वैन चालक का पता लगाया जा रहा है। और पढ़ें

02:00 PM, 18-Dec-2024

SSC Exam : 35 फर्जी अभ्यर्थियों पर FIR कराने वाले का खेल जानकर पुलिस भी चौंकी; प्रोफेसर बताया, स्टाफ भी नहीं

Bihar News : बिहार की राजनीति में खेला का भले इंतजार करना पड़े, परीक्षाओं में यह खूब होता है। अब एसएससी एमटीएस एग्जाम के फर्जीवाड़े में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसने प्राथमिकी दर्ज कराई, वही फर्जी निकल आया है। और पढ़ें

11:56 AM, 18-Dec-2024

Bihar News: सीनेट की बैठक में मधेपुरा पहुंचे राज्यपाल, विश्वविद्यालय में 12 अरब से अधिक का बजट होगा पारित

कुलसचिव डॉ. बिपिन कुमार राय ने बताया कि बीएनएमयू में सीनेट की वार्षिक बैठक 11.30 बजे शुरू होगी। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बिना गेट पास के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। और पढ़ें

09:35 AM, 18-Dec-2024

Bihar News: घर वाले करवा रहे थे नाबालिग लड़की की शादी, बारात से पहले पहुंच गई पुलिस-प्रशासन की टीम

पुलिस-प्रशासन की टीम ने लड़की के घर वालों को काफी समझाया। बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। इसकी कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। तब जाकर घर वालों ने बच्ची की शादी नहीं करने का फैसला लिया। और पढ़ें

09:18 AM, 18-Dec-2024

Bihar: 'विपक्ष टर-टर करता रह जाएगा, पास हो जाएगा यह 'एक देश-एक चुनाव' बिल', पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे का तंज

Political News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को सुपौल के दौरे पर थे। जहां वह जिले के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही मिथिला के विकास में अटल बिहारी वाजपेई के योगदान गिनाए। और पढ़ें

09:11 AM, 18-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 18 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

18 दिसंबर से सात जनवरी तक पटना से खुलने वाली ट्रेन (22345) पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जानिए, इनके बारे में... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें