फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 14-Dec-2024

Bihar News : सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने लगाये गंभीर आरोप; वाहन भी जब्त

Bihar : बिहार सरकार के एक शिक्षक अभी चर्चा में हैं। चर्चा की वजह यह है कि पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी शिक्षक होने की आड़ में ऐसा काम करता था, जिस वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:02 PM, 14-Dec-2024

Bihar: बक्सर में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत, 2.68 करोड़ की समझौता राशि के मुकदमों का सुलह के आधार पर निपटारा

वर्ष के चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.68 करोड़ की समझौता राशि के मुकदमों का सुलह के आधार पर निपटारा हुआ। 16 बेंच पर विभिन्न वाद के 1,975 मामलों का निपटारा भी किया गया। और पढ़ें

09:50 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: UP से कोलकाता जाने के दौरान बिहार में लूटा गया मसूर दाल से भरा ट्रक, चालक निकला साजिशकर्ता

बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि आए दिन बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मसूर दाल से लदा ट्रक लूट लिया, जिसकी कीमत लाखों रुपये है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:31 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर चौकीदार की बहू ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

बिहार के सासाराम में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। महिला चौकीदार की बहू थी। और पढ़ें

09:20 PM, 14-Dec-2024

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवान की मौत, मां के लिए दवा लेकर आ रहा था घर

बिहार के भोजपुर जिले में सड़क हादसे के दौरान एक पुलिस जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान अपनी मां के लिए दवा लेकर घर आ रहा था। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: कंस्ट्रक्शन कंपनी पर नक्सली हमला, जेसीबी, हाइवा और रोड रोलर को किया आग के हवाले, लेवी की मांग

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी। शुक्रवार की रात लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियों में आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:45 PM, 14-Dec-2024

Accident News : तेज रफ्तार अल्टो ने छह लोगों को रौंदा, बच्ची और महिला समेत दो की मौत; अन्य गंभीर

Bihar : बिहार में एक कार ने छह लोगों कमो कुचल दिया। इस भयंकर सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक महिला और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। और पढ़ें

08:29 PM, 14-Dec-2024

Bihar: कलेक्टर चंद्रशेखर के पक्ष में आए पूर्व मंत्री विजय चौधरी, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाई गई थी

पूर्व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पटना कलेक्टर चंद्रशेखर के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने कहा, पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि अपवाह फैलाई गई थी। और पढ़ें

08:05 PM, 14-Dec-2024

Bihar News : बीपीएससी पेपर लीक व थप्पड़ कांड पर भड़के चिराग, कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच

Bihar :  यदि छात्रों को पेपर लीक और धांधली को लेकर एक प्रतिशत भी संदेह है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। सांच को आंच नही आनी चाहिए। छात्रों के संदेह को दूर किया जाना चहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को हमारी पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी।       और पढ़ें

08:01 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: SKMCH के स्टॉफ ने कहा- 900 रुपये दोगे तो ड्रेसिंग करेंगे, नहीं तो रेफर कर देंगे

'900 रुपये दोगे तो ड्रेसिंग करेंगे, नहीं तो रेफर कर देंगे' बिहार में एक मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ ने इलाज के एवज में पैसे की डिमांड की। और पढ़ें

07:46 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस ने संविधान के साथ सबसे अधिक खिलवाड़ किया

रामकृपाल यादव शनिवार को सासाराम (रोहतास) में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए। जहां उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। और पढ़ें

07:42 PM, 14-Dec-2024

Bihar Police : नए डीजीपी विनय कुमार ने आते ही हरेक थानेदार को दिया टारगेट; संपत्ति जब्त करने का क्या है प्लान?

Bihar : बिहार के नये डीजीपी बनते ही विनय कुमार ने अपराधियों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल और संपत्ति जब्त कर के अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। इसकी शुरुआत जिले के थाना से शुरू की जाएगी। और पढ़ें

07:27 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: यहां जल्द खत्म होगा जाम का झाम, 12 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा बाइपास

बिहार में पूर्णिया जिले के लोगों को जल्द ही जाम के झाम से निजात मिल जाएगी। यहां 12 करोड़ 62 लाख की लागत से लाइन बाजार से पॉलिटेक्निक चौक पर बाइपास बनेगा। और पढ़ें

07:13 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: पानी पीने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के दौरान सफाईकर्मी की मौत

बिहार के जहानाबाद जिले में पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान सफाईकर्मी की मौत हो गई। और पढ़ें

07:02 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: ट्रैक्टर चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई है। युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। और पढ़ें

06:42 PM, 14-Dec-2024

Bihar: डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- नीतीश की यात्रा पर सवाल उठाने वाले बताएं कि ये लोग महलों के राजा कैसे बने?

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर सवाल उठाने वाले लोग पहले ये बताएं कि यह लोग महलों के राजा कैसे बने हैं? और पढ़ें

06:26 PM, 14-Dec-2024

Bihar: करीब दो किलो सोना के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल के सिलीगुड़ी में DRI ने पकड़ा, करोड़ों में है कीमत

करीब दो किलो सोना के साथ किशनगंज जिले के दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। ये तस्कर बंगाल के सिलीगुड़ी में डीआरआई द्वारा पकड़े गए। सोना की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। और पढ़ें

06:11 PM, 14-Dec-2024

भ्रष्ट तंत्र का नमूना : अफसरों ने सितंबर में काम पूरा बताया, ठेकेदार ने अक्टूबर में बताया 10% काम बाकी

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक्शन में हैं और दूसरी तरफ भ्रष्ट सिस्टम मनमानी किए जा रहा है। सुपौल का यह मामला आंखें खोलने के लिए काफी है कि सिस्टम में भ्रष्टाचार कैसे घुसा हुआ है! और पढ़ें

05:50 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: देवघर में बहन से झगड़ा कर भागी नाबालिग पहुंची रेड लाइट एरिया, महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

देवघर (झारखंड) में बहन से झगड़ा कर भागी नाबालिग अचानक पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पहुंच गई। वहीं, महिला सहित दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। और पढ़ें

05:46 PM, 14-Dec-2024

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- हम जीते तो लाएंगे 'माई बहन मान योजना'; क्या होगा इसमें, क्यों लेकर आए लालू के लाल

Tejashwi Yadav : पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने 'आंख सेंकने...' वाली बात कही तो सत्तारूढ़ दलों ने उनके साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव को भी लपेट लिया। अब उसकी काट लेकर मैदान में उतर आए हैं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव। और पढ़ें

05:14 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: धार्मिक स्थल का गेट तोड़ने और विवादास्पद नारे लिखने से तनाव, DIG, DM और SP ने की जांच

धार्मिक स्थल का गेट तोड़ने और विवादास्पद नारे लिखे होने के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर डीआईजी, डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। और पढ़ें

05:00 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा

यात्रियों का कहना है कि अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में दरभंगा कैसे जाएं। विमान कंपनी के अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था भी करने को तैयार नहीं है।  और पढ़ें

04:51 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, जीजा की बहन से था अफेयर, महज चार घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

अपराधियों ने चाकू गोद तथा गला रेतकर कर एक युवक की हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा पुलिस ने महज चार घंटे में ही कर लिया है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी। और पढ़ें

04:39 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाइवे पर दो वाहन आग लगने से जले, ऐसे हुआ हादसा

बिहार में वैशाली जिले से होकर गुजरने वाले हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दौरान दो वाहन धू-धू कर जल गए। और पढ़ें

04:18 PM, 14-Dec-2024

Bihar Police : डीजीपी पद छिने जाने के बाद मीडिया के बीच आए IPS आलोक राज; जानें, किसके बारे में क्या कहा?

IPS Alok Raj : पूर्व डीजीपी आलोक राज ने कहा कि 105 दिन के कार्यकाल के दौरान तीन कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। चार अन्य अपराधी घायल हुए। कई इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए। भारी मात्रा में हथियार, गोली और अन्य सामान बरामद किए गए।  और पढ़ें

03:15 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: 68वीं नेशनल स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता 2024 में वूशु खेल में बिहार टीम का दबदबा, जीते तीन मेडल

68वीं नेशनल स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता 2024 में वूशु खेल में बिहार टीम का दबदबा रहा। टीम ने तीन मेडल जीता। और पढ़ें

03:07 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: बेटे की शादी में फतुहा गया था परिवार, पांच लाख का सामान चुरा ले गए बदमाश, छत से होकर घर में घुसे

परिवार के लोग बेटे की शादी में फतुहा गया था। ऐसे में चोर घर में से पांच लाख का सामान चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि चोर छत के सहारे घर में घुसे थे। और पढ़ें

02:57 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: DMCH के सर्जिकल भवन की लिफ्ट में खराबी, दो बच्चे सहित छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे

दरभंगा जिले में DMCH के सर्जिकल भवन की लिफ्ट में खराबी आने से दो बच्चे सहित छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी लोग सुरक्षित निकल पाए। और पढ़ें

02:48 PM, 14-Dec-2024

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में 20 साल के छात्र की मौत, ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा, परिजन बेहाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 20 साल थी। और पढ़ें

02:38 PM, 14-Dec-2024

Crime In Bihar: बाइक से आए बदमाशों ने युवक को खदेड़ा और गला रेतकर हत्या की, इलाके में फैली सनसनी

बिहार के बेतिया में बाइक से आए बदमाशों ने एक युवक को पहले खदेड़ा और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। और पढ़ें

02:24 PM, 14-Dec-2024

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार के कहर ने ली एक बुजुर्ग की जान, मृतक पांच बच्चों का था बाप

बिहार के मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

01:16 PM, 14-Dec-2024

Bihar News: दो हिस्सों में बंटी कोयला लोड गाड़ी; 10 को कल्याणपुर तो 20 बोगियों को पहुंचाया गया सुल्तानगंज

चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे की भनक मालगाड़ी के चालक को काफी देर तक लगी ही नहीं। वह आधे हिस्से की बोगियों को लेकर आगे बढ़ गए। तब गार्ड ने हादसे की जानकारी दी गई। लेकिन, तब तक मालगाड़ी कल्याणपुर स्टेशन के समीप पहुंच चुकी थी। और पढ़ें

11:22 AM, 14-Dec-2024

Bihar News: लालू यादव के भतीजे पर रंगदारी का केस, पूर्व मंत्री के करीबी को कहा- तीन करोड़ दो वरना...

आकाश गौरव ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। डर है कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए। वहीं केस दर्ज होने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

10:56 AM, 14-Dec-2024

Bihar News: बीपीएससी टीचर का पकड़ौआ विवाह, लड़की बोली- चार साल से अफेयर था, नौकरी लगी तो शादी से इनकार किया

बेगूसराय में बीपीएससी शिक्षक की जबरदस्ती शादी करवा दी गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। यह पकड़ौआ विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए, पूरा मामला... और पढ़ें

09:25 AM, 14-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

DGP Vinay Kumar : वैशाली के लाल के डीजीपी बनने से लोगों में काफी प्रसन्नता है। उनके गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीण बताते हैं कि वह काफी मृदुल स्वभाव के हैं। हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें