फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 11-Dec-2024

Bihar News : दो इंजीनियरों की हत्या के सभी आरोपी हुए दोषमुक्त, दिनदहाड़े अत्याधुनिक हथियार से किया था छलनी

Double Engineer Murder Case : 2015 में डबल इंजीनियर मर्डर हुआ था। सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर संतोष झा गैंग ने दोनों इंजीनियर को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया था। इस मामले में हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।  और पढ़ें

10:45 PM, 11-Dec-2024

Bihar News : मिशन कर्मयोगी डिजिटल से मिलेगा फायदा, प्रशासनिक और शासन कौशल को बेहतर करने में होगा सहायक

Mission Karmayogi : कर्मयोगी भारत पोर्टल एक ऑनलाइन शिक्षण मंच है, जिसका उद्देश्य भारतीय लोकाचार में निहित एक सक्षम सिविल सेवा का निर्माण करना है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर प्रशासनिक और शासन कौशल को सुधारने के लिए विविध पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।  और पढ़ें

09:46 PM, 11-Dec-2024

Bihar News : शराब के नशे में पकड़े गये होमगार्ड जवान पर एसपी ने की कार्रवाई, भेजा जेल

Bihar : बिहार में शराब पूर्ण प्रतिबंधित है, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधे पर है। ऐसे में नशे में झूमते एक होम गार्ड जवान के   वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन की किरकिरी कर दी।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:45 PM, 11-Dec-2024

Bihar: महिला ने युवक को जड़े कई थप्पड़... हाथापाई भी की, सड़क पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पीड़ित बोला- ये तो...

Muzaffarpur News: सड़क पर महिला और पुरुष के झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नाटकीय झगड़े को देखकर पुलिसकर्मियों ने अपना सिर पकड़ लिया। बाद में दोनों को लेकर थाने चली गई। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:30 PM, 11-Dec-2024

Bihar: शेखपुरा DM पर अपनी जाति वाले को सभापति बनाने वोटों का हेरफेर करने का आरोप, चुनाव आयोग का जांच का आदेश

Patna News: शिकायतकर्ता शमा परवीन ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन डीएम सावन कुमार ने मतगणना के दौरान जानबूझकर वोटों की हेरफेर की, जिससे उनके पक्ष में न आकर लट्टू यादव को जीत मिली। इस बारे में उनकी शिकायत को भी अनदेखा कर दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: अनियंत्रित स्कूली वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Aurangabad News: थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और स्कूली वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।
  और पढ़ें

08:43 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: नवनिर्मित मकान में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Purnea News: युवक का शव मिलने को लेकर सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि फिलहाल परिजनों ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। लेकिन आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

08:02 PM, 11-Dec-2024

Bihar news : दो दोस्तों की चाकू गोदकर हत्या, भाग रहे अपराधी को लोगों ने जमकर धुना

Double Murder Case : चार अपराधियों ने दो दोस्तों को घेरकर उनपर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:01 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को कुचला, मौके पर मौत; काम के सिलसिले में जा रही थी शहर

Gopalganj News: घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की अहमियत को उजागर किया है। और पढ़ें

07:40 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: जमीन विवाद को लेकर युवक की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। और पढ़ें

07:17 PM, 11-Dec-2024

Bihar News : नए साल में 15 अगस्त से पहले मिलेगी मेट्रो की सौगात, पटना बनेगा मेट्रो का हर्ट

Bihar : अगस्त 2025 तक पटनावासियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। पटना मेट्रो के करीब 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं। बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो का हर्ट बनेगा।  और पढ़ें

07:07 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले- राजनीति में भ्रष्टाचार बढ़ा, तलाश रहे हैं ईमानदार लोग

Supaul News: जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बिहार की राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में ईमानदारी की जगह भ्रष्टाचार ने ले ली है। यह समाज और देश दोनों के लिए खतरनाक है। और पढ़ें

06:40 PM, 11-Dec-2024

Patna Metro: प्रायरिटी कॉरिडोर अगस्त 2025 तक होगा शुरू, मंत्री नितिन नवीन ने लिया समीक्षा बैठक में अहम निर्णय

Patna Metro News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से पटना की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जाएगा, जिससे सड़क पर होने वाली जाम की समस्या में भी कमी आएगी। साथ ही मेट्रो के शुरू होने से शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। और पढ़ें

06:24 PM, 11-Dec-2024

Bihar : शादी में जाने के लिए निकले युवक की मिली लाश, बहन के नंबर पर आया था मैसेज; अब जांच कर रही पुलिस

Bihar : मां को शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला। फिर मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर के बाद बहन के मोबाइल पर मैसेज आया कि मुंबई जा रहा हूं। जॉब मिल गया है। मोबाइल बंद रहेगा। कॉल मत करना। इस मेसेज को भाई ने भेजा या हत्या करने के बाद हत्यारों ने ? और पढ़ें

06:21 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: घूस लेते रंगेहाथ BDO गिरफ्तार, उप प्रमुख से रिश्वत मांग रहे थे, विजिलेंस ने इतना कैश लेते पकड़ा

Gaya News : विजिलेंस के अनुसार, फतेहपुर के उपप्रमुख ने पटना पहुंच कर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि फतेहपुर बीडीओ राहुल रंजन योजना के नाम पर 70 हजार रुपये घूस मांग रहे थे। और पढ़ें

05:55 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग, हिंदू संगठनों ने निकाला विशाल मौन जुलूस

Atrocities On Hindus: भाजपा नेता साकेत शुभम ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भारत सरकार को इस मामले में कड़ा कदम उठाना होगा। और पढ़ें

05:13 PM, 11-Dec-2024

Bihar: निजी नलकूप योजना के लिए रिजेक्ट हुए फॉर्म पर इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति, नीतीश सरकार ने दिया मौका

बिहार सरकार निजी नलकूप बोरिंग योजना के तहत किसानों को 50 से 70 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। किसानों को यह अनुदान बोरिंग और मोटर पंप सेट के लिए दिया जा रहा। और पढ़ें

05:11 PM, 11-Dec-2024

Bihar: शहनवाज आलम ने राजद से भड़काया विवाद, तेजस्वी यादव के CM बनने पर कर दी इतनी बड़ी मांग; भाजपा ने ली चुटकी

Bihar Election 2025: RJD ने आलम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पार्टी प्रवक्ता मृतिंजय तिवारी ने कहा कि इस तरह के बयान गठबंधन धर्म का उल्लंघन करते हैं। कांग्रेस को अपने बयानों पर नियंत्रण रखना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:33 PM, 11-Dec-2024

Bihar News: ज्वेलरी दुकान में चोरी के लिए आए थे चोर, पड़ोसी की पड़ी नजर तो लुटेरों की मंशा पर फिर गया पानी

Bihar Police: ठंड के बढ़ते ही शहरी क्षेत्रों में चोरी के मामलों में भी वृद्धि हो गई है। सहरसा में मुख्य मार्ग स्थित ज्वेलरी की दो दुकानों में चोरी का असफल प्रयास किया गया। यहां लोगों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता ने बड़ी घटना घटने से रोक लिया। और पढ़ें

03:26 PM, 11-Dec-2024

Bihar: CM नीतीश पर विवादित टिप्पणी को लेकर लालू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, जदयू कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Lalu Yadav Controversy: जहानाबाद में जदयू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन ने लालू यादव की टिप्पणी पर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना ने राज्य की राजनीति में तीखी बहस छेड़ दी है, जहां भाषा की मर्यादा और महिला सम्मान जैसे मुद्दे केंद्र में हैं।
  और पढ़ें

02:56 PM, 11-Dec-2024

Bihar MLC Election : मैं वोट के साथ अपना दिल भी आपको दे रहा हूं... मतपत्र पर स्नातक वोटरों ने क्या-क्या लिखा

Banshidhar Brijwasi : बिहार के जदयू के खाते की स्नातक विधान परिषद् सीट उप चुनाव में निर्दलीय के पास चली गई। विजेता निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी के लिए स्नातक पास मतदाताओं ने अनूठी बातें भी लिखीं और वह भी मतपत्र पर। और पढ़ें

02:33 PM, 11-Dec-2024

Bihar: मानवता शर्मसार! नौ माह गर्व में रखने के बाद कंपकंपाती ठंड में नवजात को पॉलिथीन में लपेटकर फेंका

Saharsa News: सहरसा में मोबाइल टावर के पास झाड़ी में पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात फेंका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। और पढ़ें

01:39 PM, 11-Dec-2024

Atul Subhash : बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष का परिवार सदमे में, परिजन बोले- दहेज के एकतरफा कानून ने ली जान

Bihar News : "दहेज कानून सिर्फ महिलाओं के लिए है। यह पुरुषों के साथ किस तरह अन्याय करता है, अतुल सुभाष के सुसाइड ने यही दिखाया। सरकार को जगाने की कोशिश कर वह चले गए।"- समस्तीपुर में अग्रवाल परिवार इंजीनियर बेटे की मौत के बाद गुस्से में है। और पढ़ें

12:53 PM, 11-Dec-2024

Bihar Hooch Tragedy: बेगूसराय में डॉक्टर और कंपाउंडर की मौत, परिजन का आरोप- जहरीली शराब की वजह से गई जान

Bihar News: एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है। इसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। और पढ़ें

11:33 AM, 11-Dec-2024

Bihar News: शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार, दो साल में तीसरी घटना

इस बार जमुई से ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। शादी के आठ दिन बाद ही दूल्हे को छोड़कर दुल्हन बीच बाजार से फरार हो गई। युवक के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी दो पत्नी छोड़कर भाग चुकी है। जानिए पूरा मामला...
  और पढ़ें

11:20 AM, 11-Dec-2024

Bihar: स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख की लूट, बाइक खड़ी कर समोसा खरीद रहे थे; डिक्की से जेवरात लूटकर भागे अपराधी

मिठाई दुकान के सामने रमण अपनी बाइक खड़ी कर समोसा खरीद रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। बाजार के चारों ओर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग तेज कर दी गई है। और पढ़ें

09:45 AM, 11-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Weather : पटना एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 31 जोड़ी विमानें चलेंगी। इंडिगो और स्पाइसजेट की 10 जोड़ी फ्लाइट 31 दिसंबर तक नहीं चलाई जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें