फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 07-Dec-2024

Bihar News : छेड़खानी की सजा देने पर मुखिया को मिली मौत, नाबालिग समेत दो बदमाशों ने घर से बुलाकर की थी हत्या

Bihar : नाबालिग समेत दो बदमाशों ने मुखिया को घर से बुलाकर गोली मार दी। इस घटना में मुखिया की मौत हो गई। अब 25 दिन के बाद मामला से पर्दा उठा। आरोपी ने पुलिस को हत्या करने की वजह बताई। उसने कहा कि मुखिया ने मुझे सजा सुनाई थी। फिर सजा की वजह भी बताई। और पढ़ें

09:53 PM, 07-Dec-2024

Bihar News : ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

Murder Case : शादी के बाद से ही महिला लगातार अपने मायके में रह रही थी। पति ने कई बार ससुराल ले जाने की कोशिश की, लेकिनं महिला तैयार नहीं हुई। अब युवक की उसके ससुराल में लाश मिली है। और पढ़ें

09:43 PM, 07-Dec-2024

Bihar Crime: चौड़ में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarpur Crime: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और अन्य जिलों में भी जानकारी साझा की गई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
09:33 PM, 07-Dec-2024

Bihar Crime: शिक्षक से दिन दहाड़े डेढ़ लाख की लूट, बाइकर्स गैंग फरार; जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur Crime: काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
  और पढ़ें

09:27 PM, 07-Dec-2024

Bihar News : बेटी को छोड़ने के लिए मां के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar : एक शख्स ने एक बच्ची का अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। किसी तरह जब पता चला तब महिला आरोपी के पास पहुंची। अपहरणकर्ता ने बच्ची छोड़ने के लिए महिला के साथ दुष्कर्म करने की शर्त रख दी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:24 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: बिहार के वूशु खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 24वीं सब जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में जीते छह पदक

Muzaffarpur News: भारतीय वूशु संघ के सीईओ मो. सोहेल अहमद ने कहा कि यह सफलता न केवल खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम है, बल्कि उनकी टीम और प्रशिक्षकों की मेहनत भी इसमें शामिल है। और पढ़ें

09:08 PM, 07-Dec-2024

Bihar: पूर्व जिप अध्यक्ष को LJPR में शामिल करने का कार्यकर्ताओं ने किया भारी विरोध, हंगामें की भेंट चढ़ी बैठक

Aurangabad News: एलजेपीआर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज पासवान को जान-बूझकर कुटुम्बा से कैंडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट करने के लिए अम्बा में मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बताया। और पढ़ें

08:51 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने दादी-पोते को कुचला; महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना गोबरसही चौक के पास हुई। जहां एक महिला अपनी बाइक पर अपने पोते के साथ जा रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद डाला और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

08:12 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: एडीएम ने खिलाड़ियों से की थी मारपीट, वीडियो जांच में हुआ खुलासा; जिला प्रशासन ने की यह कार्रवाई

Madhepura News: समिति के अध्यक्ष सह डीडीसी अवधेश कुमार आनंद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि घटना सत्य है। इसके बाद, जिला अधिकारी ने एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा को खेल विभाग के वरीय प्रभार से हटा दिया। और पढ़ें

07:51 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने वाहन को फूंका

Aurangabad News: औरंगाबाद में ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैवलर वाहन को फूंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:20 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: बीच बाजार में उत्पाद विभाग और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, गोलीबारी से हालात बेकाबू; मची अफरातफरी

Kaimur News: दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत सड़क से जाम हटाने और शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:59 PM, 07-Dec-2024

Bihar News : खुश करो वर्ना..भारोत्तोलन की महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर लगाया गंदा आरोप

Bihar : बिहार सरकार बिहार के खिलाड़ियों और खेल को बढावा देने के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं भारोत्तोलन की एक महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर गंदा आरोप लगाया है। अधिकारी ने महिला को कहा कि मुझे खुश करो वरना कैरियर बर्बाद कर दूंगा। और पढ़ें

06:57 PM, 07-Dec-2024

Bihar: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का राजद पर हमला, कहा- RJD ने क्या किया? हमेशा जाति-परिवारवाद की राजनीति की

Madhubani News: मंत्री मो. जमा खान ने राज्य के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं की। उन्होंने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान किया और राज्य के प्रत्येक समाज के कल्याण के लिए काम किया। और पढ़ें

06:27 PM, 07-Dec-2024

Bihar: तेजस्वी बोले- विजय कुमार सिन्हा में उपमुख्यमंत्री का कोई गुण नहीं, सिर्फ हवा बाजी करते हैं; किए ये वादे

Lakhisarai News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अगर राजद की सरकार बनती है, तो बुजुर्गों को 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। यह योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लागू की जाएगी। और पढ़ें

05:50 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, 70 लाख से अधिक का नुकसान; दमकल ने पाया काबू

Muzaffarpur News: अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई की। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट पाया गया है। और पढ़ें

05:32 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के दौरे से पहले माले नेता गिरफ्तार, विपक्ष बोला- यह सरकार का दमनकारी कदम

Gopalganj News: माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि नीतीश सरकार निहत्थे लोगों से भी डरती है। उन्होंने कहा कि चाहे बिहार की नीतीश सरकार हो या केंद्र की मोदी सरकार, दोनों फासीवादी सोच के तहत जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं। और पढ़ें

05:31 PM, 07-Dec-2024

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार का सैनिकों के लिए बड़ा फैसला; सशस्त्र सेना दिवस पर आए प्रतिनिधियों से क्या कहा?

Armed Forces Flag Day: बिहार सरकार ने परमवीर चक्र लाने वाले सैनिक को अब दस गुणा अधिक सम्मान राशि देने का एलान किया है। यानी 10 लाख की जगह अब एक करोड़ की सम्मान राशि देगी। और पढ़ें

05:20 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने किया सुधा डेयरी प्लांट का शिलान्यास, एक लाख लीटर दूध का होगा उत्पादन

Gopalganj News: मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर कहा कि यह संयंत्र दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि जल-जीवन-हरियाली अभियान को भी बढ़ावा देगा।
  और पढ़ें

05:12 PM, 07-Dec-2024

Train Status: बंदरों ने रोक दी ट्रेनें, एक घंटे तक बिहार के इस स्टेशन पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रुकी तो कैसे?

Bihar News : ट्रेनों की आवाजाही सिग्नल लाल करने पर रुकती है। एक ट्रेन का लोको पायलट एक ही ट्रेन रोक सकता है, लेकिन यहां तो दो बंदरों ने एक स्टेशन पर आ-जा रहीं सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया। जानिए, कैसे-क्या हुआ कि एक घंटे सब ठप रहा?
  और पढ़ें

04:20 PM, 07-Dec-2024

Bihar: चिराग की पार्टी के सांसद ने BPSC को दिया सुझाव, विपक्ष के बारे में कहा- अभ्यर्थियों को भटका रहे विपक्षी

सांसद अरुण भारती ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल अब अप्रासंगिक हो गया है। विपक्ष ने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध में अपने असामाजिक तत्वों को भेजकर विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। और पढ़ें

03:42 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: बीएनएमयू में सत्र नियमितीकरण की दिशा में प्रयास तेज, एक साथ जारी की कई परीक्षाओं की तिथि

Madhepura News: परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि एमएड सेकंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होगी और 17 दिसंबर को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर एकमात्र परीक्षा केंद्र टीपी कॉलेज मधेपुरा को बनाया गया है। और पढ़ें

03:22 PM, 07-Dec-2024

विवाह पंचमी झांकी पर पथराव: बिना इजाजत निकाली गई थी झांकी, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचान; पुलिस बल तैनात

Darbhanga News: एसएसपी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। और पढ़ें

03:12 PM, 07-Dec-2024

Bihar News: एंबुलेंस की टक्कर से बच्ची के ऊपर पलटा सब्जी का ठेला, दो और लोग चपेट में आए; तीन की हालत गंभीर

Supaul News: राघोपुर से एनएच 27 पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सब्जी के ठेला में ठोकर मार दिया। जिससे सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी है। वही ठेला पलट कर बगल में दो वर्षीय नतिनी के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर जा गिरा। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

02:49 PM, 07-Dec-2024

Bihar: खेत में जख्मी और बेहोशी की हालत में मिली युवती, धारदार हथियार से हमले की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि घायल युवती अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। युवती के बयान से घटना की सत्यता और हमलावरों की पहचान स्पष्ट हो सकती है।
  और पढ़ें

02:25 PM, 07-Dec-2024

Accident: शादी से लौट रही कार के टकराने से उखड़ गया पेड़... गाड़ी के पखच्चे उड़े; दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Muzaffarpur News: सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार चंदन ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:11 PM, 07-Dec-2024

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड का 2025 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, इन तारीखों को होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

BSEB Exam : बिहार बोर्ड ने शनिवार दोपहर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इतना ही नहीं टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि भी अब दोगुनी कर दी गई है। जानिए, पूरी बात... और पढ़ें

11:33 AM, 07-Dec-2024

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- नालंदा बना शिक्षा माफियाओं का केंद्र, सीएम नीतीश के साथ रिटायर्ड अधिकारियों की फौज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी नीतियां बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल रही हैं, जबकि राजद जनता के मुद्दों पर काम करना चाहती है। और पढ़ें

11:20 AM, 07-Dec-2024

Bihar Police: शहाबुद्दीन से लोहा लेने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का अंतिम संस्कार आज, पढ़िए पूरी खबर

"नो-नॉनसेंस" पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले ओझा ने 2003 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने तत्कालीन सत्तारूढ़ राजद के सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। और पढ़ें

09:47 AM, 07-Dec-2024

Bihar: 5 एकड़ की जमीन 6 साल में 95 एकड़ बना ली पूर्व मंत्री के समधी ने; जानिए रेड से चर्चा में आए बिजनेसमैन को

Motihari News: रामेश्वर प्रसाद पहले रामगढ़वा में गुप्ता डीज़ल्स के नाम से मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। कुछ सालों बाद वहां से FCI में लाइजनिंग का काम करने लगे। कुछ ही दिन में सफेद पोश के रूप में अपनी पहचान बना ली।  और पढ़ें

07:56 AM, 07-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Darbhanga News: सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें